व्यक्ति के सोने का तरीका बताता है उसकी पर्सनालिटी के सभी छिपे राज

sleeping position tells your personality

अगर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को पहचानना हो तो हम उसकी बोलचाल, आचरण और हावभाव से पहचान सकते हैं। कहा जाता है जिसका आचरण उत्तम होता है वही सर्वगुण संपन्न होता है। क्योंकि जिसका स्वभाव अच्छा होता है वही सर्वप्रिय होता है। व्यक्ति की पहचान उसके स्वभाव से होती है। अगर स्वभाव अच्छा न हो तो आप चाहे कितनी भी बड़ी हस्ती क्यों न हो जाए आपकी उतनी इज्जत कोई नहीं करेगा, जितना एक गरीब सेवक की लोग करेंगे। स्वभाव से ही तो राजनीति शुरू होती है। इंसान के अंदर ऐसी कई अनगिनत चीज़ें है जिसके द्वारा हम उनके गुणों और दुर्गुणों का पता लगा सकते है। हम यहाँ तक जान सकते हैं कि फले व्यक्ति का चरित्र कैसा है। यही चीज महिलाओं पर भी लागू होती है।

ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं के सोने के तरीके से उनके चरित्र और स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह बिस्तर पर किस पोजीशन में सोती है यह जानकार हम यह पता लगा सकते है कि महिला का स्वभाव शांत है या गुस्से वाला।

ऐसा देखा गया है कि कुछ महिलाएं अकेली सोती है तो कुछ तकिये और खिलौने को लेकर सोती है। सोते समय इंसान वैसे तो अवचेतन अवस्था में चला जाता है लेकिन फिर भी वह अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखता है। कुछ तो ऐसे सोते है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं रहता है कि वह कैसे और कहाँ सो रहे है। सोने की पोजीशन से हम पता लगा सकते है की व्यक्ति का स्वभाव कैसा है।

कुछ महिलाएं पेट के बल लेटकर सोती है तो कुछ शरीर को मोड़कर सोती है। महिलाओं के सोने से तरीकों से हम उनके व्यक्तित्व के बारें में बहुत कुछ जान सकते है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते है।

पीठ के बल सोना :

best sleeping position

जो महिला पीठ के बल सोती है वह सकारात्मक सोच वाली होती है। ऐसी महिला जीवन से प्यार करती है। इन्हें अटेंशन पाने और अच्छे लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं जिद्दी और निरंतर काम करने वाली होती है। ये सच्चाईपसंद व्यक्तित्व की होती है। जो महिला पीठ के बल सोती है वह मजबूत व्यक्तित्व की होती है।

घुटने बाहर निकालकर सोना :

best posture to sleep

अगर महिला अपने घुटनों को बिना चिपकाये नहीं सो पाती है तो इसका मतलब वह भरोसेमंद और शांत स्वाभाव की है। इस तरह की महिलाएं भविष्य से डरती है। इनको अपमानित करना इतना आसान नहीं होता है। ऐसी महिलाएं दुःख के समय में भी मुस्कुराती है। ये जीवन में जो भी बदलाव होता है उनमे समन्वय स्थापित कर लेती है।

सैनिक की तरह सोना :

right position to sleep

पीठ पर एकदम सीधे अकड़कर और हाथ शरीर से चिपकाकर सावधान मुद्रा में सोना ‘सैनिक की तरह सोना’ कहलाता है। ऐसी महिलाओं को पता होता है कि उन्हें ज़िन्दगी में क्या करना है, उनका लक्ष्य क्या है? यह अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित होती है। ये महिलाएं सख्त और डिमांडिंग हो सकती है। यह दूसरों से अधिक उम्मीद रखती है।

एक पैर उठाकर सोना :

best way to sleep

जो महिला एक पैर उठाकर सोती है वह अप्रत्याशित व्यक्तित्व वाली होती है। यह हमेशा रोमांच के लिए तैयार रहती है। इन महिलाओं में मूड स्विंग होता है। इससे यह अपने आसपास को लोगों को चौंका सकती है। इस तरह की महिलाएं स्थिरता, शांति और पूर्णता को प्राथमिक मानती है।

भ्रूण की तरह सोना :

best sleeping position

जो महिला भ्रूण की तरह सोती है वह दूसरों के उन्हें समझने और सहानभूति रखने की अधिक आवश्यकता महसूस करती है। इस तरह से इनका सोना बताता है कि यह दुनिया में आने वाली समस्याओं से खुद को दूर करने की कोशिश करती है। ये महिलाएं पेंटिंग, डांस और ब्लॉग लिखने में इंटरेस्ट रखती है।

पेट के बल सोना :

sleeping position

पेट के बल सोने वाली महिलाएं एग्रेसिव स्वभाव की होती है। इनमें लीडरशिप की क्षमता होती है। ऐसी महिलाएं किसी भी चीज को करने से पहले उसकी योजना बनाना पसंद करती है। ये महिलाएं दृढ़ता की पावर में विश्वास करती है। ये जानती है कि ऐसा करने से यह बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती है।

अगर कोई महिला एक के बजाय अलग-अलग पोजीशन में सोती है तो इसका मतलब है वह महिला बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उनमे गहराई है। आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? कमेंट करके हमे जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here