Home खेल जगत VIDEO: उमरान मलिक की तेज रफ्तार गेंद पर घायल हुए मयंक अग्रवाल, सीधे पसलियों पर लगी गेंद

VIDEO: उमरान मलिक की तेज रफ्तार गेंद पर घायल हुए मयंक अग्रवाल, सीधे पसलियों पर लगी गेंद

0
VIDEO: उमरान मलिक की तेज रफ्तार गेंद पर घायल हुए मयंक अग्रवाल, सीधे पसलियों पर लगी गेंद

आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को हरा दिया। हालांकि ये दोनों ही टीमें आईपीएल से बाहर हो चुकी है। लेकिन तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इस मैच से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को चोटिल कर दिया। उमरान मलिक बहुत तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उनकी यही तेज रफ्तार कई बार बल्लेबाजों के लिए समस्या बन जाती है जिससे वह‌ घायल हो जाते हैं। कल के मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

पंजाब की पारी के दौरान 7वें ओवर में उमरान की गेंद पर मयंक घायल हो गए जिसके बाद वो मैदान पर ही लेट गए और दर्द से कराह उठे, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। सातवें ओवर में उमरान ने पहले तो शाहरुख खान को आउट किया, जिसके बाद मयंक बल्लेबाजी करने आए। मयंक के आते ही उमरान ने शॉर्ट पिच बाउंस से उनका स्वागत किया, यह गेंद पंजाब के कप्तान समझ नहीं पाए और गेंद उनकी पसली में लगी। मयंक ने उस गेंद पर किसी तरह लेग बाई का एक रन तो लिया, लेकिन इसके बाद दर्द ज्यादा होने के कारण वह मैदान पर ही लेट गए।

Mayank

मयंक को इस हालत में देखकर मैदान पर फीजियो को आना पड़ा। बाद में फीजियो के उपचार के बाद मयंक उठकर खडे़ हो पाए। हालांकि, चोट लगने के बाद मयंक बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाए और अगले ही ओवर में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने चार गेंदों का सामना करते मात्र एक रन बनाया।

Umran Malik

आईपीएल 2022 में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 14 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए। कल के मैच के दौरान उमरान मलिक ने 153.5 KMPH की रफ्तार के साथ मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी, उमरान को इसके बदले 1 लाख रूपये का चेक भी दिया गया। दऱअसल इस सीजन में लगातार 14वीं बार उमरान मैच में सबसे तेज गेंद फेंकने का अवार्ड हासिल करने में सफल रहे हैं। यानि 14 लाख रूपये उमरान ने सिर्फ तेज गेंद डालकर कमा लिए।


इस सीजन में उमरान ने 157 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के गेंदबाज शॉन टेट के नाम हैं। शॉन ने 157.7 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर यह रिकॉर्ड बनाया था। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उसमें शोएब अख्तर ने सबसे तेज गेंद फेंकी है। अख्तर ने 161.3 KMPH की रफ्तार से गेंद करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है जिसे अभी तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को उमरान मलिक से उम्मीद है कि वे एक दिन शोएब अख्तर का यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेंगे। वैसे बता दें कि उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here