विराट कोहली से भी महंगा हैं युवराज सिंह का घर, पिता से अलग पत्नी हेजल के साथ रहते हैं यहां

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट का वो सितारा है जिसकी चमक सदियों बाद भी जस की तस रहेगी। युवराज सिंह ने भारत को कई मैच जिताएं है। इस समय वह क्रिकेट से सन्यास ले चुके है। हाल ही में युवराज सिंह रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में नज़र आये थे, जिसमे उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर छक्के भी जड़े थे।

युवराज सिंह को छक्को का बादशाह भी कहा जाता है। वह एक ओवर में 6 छक्के जड़ चुके है। युवराज सिंह कैंसर की लड़ाई जीत चुके है। आइये आज युवराज सिंह के घर की कीमत के बारे में जानते है जो विराट कोहली के घर से भी ज्यादा महंगा है आइये इस बारे में विस्तार से जानते है।

युवराज सिंह मुंबई के वर्ली स्थित ओंकार 1973 टावर्स में अपनी पत्नी के साथ रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी अपार्टमेंट में विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते है। जहाँ युवराज सिंह इस बिल्डिंग में 29वें फ्लोर पर रहते है तो वहीं विराट कोहली अपनी पत्नी संग 35वें फ्लोर पर रहते है।

2015 में खरीदा था युवराज सिंह ने यह घर

युवराज सिंह के इस घर से समंदर का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है। यह सी विंग के 29वें माले पर स्थित है। युवराज ने ओंकार 1973 का 29 फ्लोर का पूरा फ्लोर ही खरीदा है। युवराज ने यह घर 40 हजार रूपये प्रति स्कवायर फिट की कीमत से यह खरीदा है। इसे युवराज ने 2015 में खरीदा था। इस घर की कुल कीमत करीब 64 करोड़ रुपये है। अगर इसके क्षेत्रफल की बात की जाए तो यह 16,000 स्कवायर फीट में फैला हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह कई बार आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिक चुके है। उन्होंने आईपीएल से बहुत पैसे कमायें है। इस वजह से वह 2015 में इस घर को ले पाये। यह वह समय था जब युवराज सिंह आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी बिल्डिंग में वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी फ़्लैट है लेकिन कीमत में कोहली का फ़्लैट युवराज के फ़्लैट से आधा है। जहाँ युवराज का फ़्लैट 64 करोड़ का है तो वही विराट का फ़्लैट मात्र 30 करोड़ का है। रोहित शर्मा का घर भी मुंबई में है। रोहित के घर की कीमत 29 करोड़ है। रोहित अपने इस घर से अरब सागर के शानदार नज़ारे का लुत्फ़ 360 डिग्री में ले सकते है। महंगे घर के हिसाब से युवराज का घर रोहित और विराट कोहली के घर से भी ज्यादा महंगा है।

युवराज इस घर में अपनी पत्नी के साथ रहते है। वह अपने पिता के साथ इस घर में नहीं रहते है। इस समय युवराज अपने परिवार को भरपूर वक़्त दे रहे है। वह अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे है। उनकी पत्नी हेजल कीच एक एक्ट्रेस रह चुकी है। वह हॉलीवुड की हैरीपॉटर फिल्म में नज़र आ चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज ने गुडगाँव में भी दो फ़्लैट खरीदें है। ये दोनों फ़्लैट भी बहुत शानदार है। लॉकडाउन में युवराज सिंह यही पर रहे थे। वहीं ज्यादातर क्रिकेटर ने गुडगाँव में फ़्लैट खरीदे है। इसमें शिखर धवन, विराट कोहली और युजुवेंद्र चहल का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें : भारत के इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर

करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं क्रिस गेल, कभी थे बेहद गरीब आज रखते हैं काफी महंगे शौक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here