दुनिया

Dubai के बारे में ये अनोखी बातें जानकर हैरान रह जायेंगे आप

दुनियाभर में अलग अलग देशो में अलग अलग प्रकार के कानून है, बहुत से देशो में काफी अजीब किस्म के कानून है जिनका वहां पर रहने वाले लोगो को पालन करना पड़ता है, अगर कोई ऐसा नही करता है तो सजा का प्रावधान भी है। ऐसा ही एक देश संयुक्त अरब अमीरात (Dubai) है। दुबई दुनिया के प्रमुख देशो में से एक है। ये अपनी ऊँची और आलिशान इमारतो के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की लाइफ स्टाइल लोगो को खुद भाती है। दूर दूर से लोग यहाँ घुमने के लिए आते है। आज हम आपको दुबई के बारे में कुछ अनोखी बातें बता रहे है।

एड्रेस सिस्टम :

अगर आपको कहीं जाना हो तो आपको उस जगह का पता मालुम होना चाहिए। लेकिन दुबई में ऐसा नही है, अगर आपको दुबई में किसी जगह पर जाना है तो आपको उस जगह के नजदीक कोई जगह मालुम होनी चाहिए.. जैसे कोई होटल, स्कूल या सिनेमा।

शादी से पहले शारीरिक संबंध :

दुबई में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना दंडनीय अपराध है। अगर कोई ऐसा करते है तो उसको जेल भी हो सकती है। बता दें की दुबई में अगर कोई सरेआम चुम्बन करते पकड़ा जाता है तो उसको पुलिस पकड सकती है, और जेल हो सकती है।

Dubai में क्राइम ग्राफ है जीरो :

आजकल अपराध बढ़ते जा रहे है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की दुबई में बिल्कुल उल्टा है, यहाँ पर अपराध नही के बराबर है। क्योंकि यहाँ के कानून ही इतने शख्त है की कोई भी अपराधी कोई जुर्म करने से पहले सौ बार सोचेगा, दुबई में अपराध न के बराबर होने के कारण इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है।

सबसे ज्यादा इंडियन :

दुबई में केवल 17% लोग ही वहां के मूल निवासी है। तकरीबन 45-50% जनसँख्या भारतीयों की है। अगर देखे तो वहां के लोगो की अपेक्षा भारतीय लोग ज्यादा है, और बाकी बचे दुनिया के अलग अलग देशों के लोग रहते है।

नहीं लगता इनकम टैक्स :

इनकम टेक्स हर देश में लागू है और लोगो को सरकार को इनकम टैक्स देना पड़ता है। जिस आदमी की जितनी आय है उस हिसाब से सरकार टैक्स लेती है। लेकिन दुबई में ऐसा कतई नही है वहां पर रहने वाले लोगो को इनकम टैक्स नही देना पड़ता।

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चैन दुबई में :

जैसा की आपको पता है दुबई अमीर देशों में एक है। यहाँ पर दुनिया की सबसे लम्बी सोने की चैन है जो तकरीबन 4 किलोमीटर लम्बी है। अगर इसके वजन की बात करे तो यह 20-22 किलो की है। आपको जानकार हैरानी होगी की इसको 9600 लोगो ने मिलकर खरीदा है।

दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन दुबई में :

आपको जानकर हैरानी होगी की पूरी दुनिया की अगर तुलना की जाए तो 18-20% क्रेन सिर्फ दुबई में ही है। दुबई में सभी इमारते विशाल है, जो कि क्रेन की सहायता से तैयार की जाती है।

सोने के सिक्के निकालने वाले एटीएम :

अगर आपको पैसो की जरूरत पडती है तो आप एटीएम की तरफ भागते है। लेकिन दुबई में कुछ ऐसे एटीएम भी है जहाँ पैसो के बदले सोने के सिक्के निकलते है। एटीएम की मशीन पर भी सोने की परत चढ़ी होती है। यहाँ पर आप सोने के सिक्के और सोने के बिस्किट भी ले सकते है। दुबई के इन एटीएम में से सोने के सिक्के निकलते हैं, यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड बिस्किट के ऑप्शन मिलते हैं।

शराब पीने के लिए लाइसेंस :

दुबई में बिना लाइसेंस अपने घर में शराब रखना या पीना भी एक दंडनीय अपराध है। ऐसा अजीब कानून सिर्फ आपको दुबई में ही देखने को मिलेगा। अगर आप दंड से बचना चाहते है तो इसके लिए आपको लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास नही है तो आपको जेल भी ही सकती है। आप बिना लाइसेंस के शराब घर में रख भी नही सकते, यह अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें : » जानिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के फायदे और HSRP online registration कैसे करें

Published by
Jakhar
Tags: DubaiUAE

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023