CSK vs MI: आज चेन्नई-मुंबई के हाई वोल्टेज मैच में तीन बड़े खिलाड़ी होंगे बाहर, जानें प्लेइंग-11

0
9
Rohit Sharma MS Dhoni Ipl 696x391

आज आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा जो कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगा। यह हाई वोल्टेज मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। यह दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीम हैं और इनमें जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती हैं। जब भी चेन्नई और मुंबई का मैच होता है क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चर्म पर होता है। मुंबई इंडियंस अब तक पांच जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल की ट्राफी जीत‌ चुकी हैं।

मुंबई इंडियंस में हो सकते हैं दो मुख्य बदलाव

Jofra Archer

इस सीजन में मुम्बई का यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी। मुंबई दूसरे मैच में जीत दर्ज करके जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल हो गए हैं और वह चेन्नई के विरुद्ध मैच से बाहर हो सकते हैं। आर्चर के नेट सेशन के दौरान कोहनी में बॉल लगी।

यदि आर्चर बाहर होते हैं तो उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया जा सकता है। आर्चर के अलावा मुंबई की प्लेइंग इलेवन में एक और परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ऋतिक शौकीन के स्थान पर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को मौका दिया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव

FB IMG 1668339760654

चेन्नई के लिए भी एक बुरी खबर है। उनके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी अभ्यास सेशन के दौरान चोटिल हो गए। स्टोक्स के एड़ी में दर्द है और उन्हें तकरीबन 10 दिन रेस्ट की सलाह मिली है। यदि स्टोक्स प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो उनके स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। प्रिटोरियस एक अच्छे ऑल राउंडर हैं। वह 6 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 44 रन बनाने के अलावा 7 विकेट चटकाए हैं।

मु्ंबई इंडियंस की संभिवत प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन/कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर/बेहरेनडॉर्फ, अरशद खान।

CSK Vs MI Dhoni And Rohit

चेन्नई सुपर किंग्स की संभिवत प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स/ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस राजवर्धन हंगरगेकर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here