VIDEO: ड्वेन ब्रावो की गलती पर भड़के महेंद्र सिंह धोनी, बीच मैदान पर ही निकाला गुस्सा, देखें वीडियो

ऐसा बहुत कम देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर गुस्से में नजर आए हों। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ज्यादातर मैदान पर शांत नजर आते हैं। लेकिन कई बार मैच के दौरान ऐसा वाकया हो जाता है जिससे कोई भी खिलाड़ी अपना आपा खो दे। कुछ ऐसा ही हुआ था मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच में। जिस दौरान धोनी ड्वेन ब्रावो पर काफी गुस्सा हो गए थे।

दरअसल मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल नहीं बन पाने के कारण एक कैच छूट गया और इसी वजह से धोनी ब्रावो पर काफी नाराज़ होते हुए दिखे। हालांकि इस दौरान मैच चेन्नई की मुट्ठी में था और चेन्नई ने यह मैच 20 रन से जीत भी लिया परंतु माही अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।

ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली। चेन्नई के तरफ से दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे। इस समय मुंबई को जीत के लिए 15 गेंदों में 42 रन की चाहिए थे। इसी बीच ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज़ सौरभ तिवारी ने शॉट मारा लेकिन बॉल खराब शॉट होने की वजह से गेंद मैदान के बीच ही ऊपर उठ गई, कैच पकड़ने के लिए एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो दोनों दौड़ पड़े। लेकिन दोनों के बीच हुई गलतफहमी के चलते कैच छूट गया। कैच धोनी के हाथों में आने ही वाला था कि इतनी देर में सामने से ब्रावो आ गए और धोनी सामने खिलाड़ी देखकर कन्फ्यूज हो गए।


ड्वेन ब्रावो की इस गलती पर एमएस धोनी गुस्सा हो गए और कैमरे के सामने ही मैदान पर उन्होंने ब्रावो को डांट लगाई। ब्रावो बिना कुछ बोले मुंह फेरकर चल पड़े। इस गेंद को सौरभ तिवारी ने स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद 30 यार्ड सर्कल में ही हवा में जा पहुंची। इस गेंद को पकड़ने के लिए ड्वेन ब्रावो और धोनी दोनों के ही पास एक अच्छा मौका था, लेकिन धोनी ने कॉल किया था कि कैच वो लेंगे। लेकिन ब्रावो ने ध्यान नहीं दिया और वो भी गेंद की तरफ तेज़ी से दौड़ने लगे। धोनी गेंद तक लगभग पहुंच ही गए थे लेकिन ब्रावो को आता हुआ देख उनका फोकस बिगड़ गया और कैच छूट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here