मोहम्मद रिजवान ने पैर से उठाया पाकिस्तानी झंडा तो गुस्साए फैंस ने लगाई लताड़, वीडियो हुआ वायरल

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक अच्छे क्रिकेटर हैं। वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पाकिस्तान की टी-20 सीरीज में उनका योगदान अतुलनीय है पर फिर भी बहुत से पाकिस्तान लोग उनको धीमी पारी खेलने पर सेलफिश खिलाड़ी और टुक-टुक रिजवान कहकर ट्रोल करते हैं। इन सब के बावजूद रिजवान पाकिस्तान टीम का भार अपने कंधे पर उठाये हुए हैं। जहां पूरी टीम बिखर जाती है वहां अकेले रिजवान खड़े रहते हैं और पाकिस्तान की पारी को संभालते हैं। पिछले दो मैचों में यही देखने को मिला है।

रिजवान एशिया कप 2022 में भी सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा एक कैलेंडर वर्ष में उनका नाम अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है। हालांकि, हाल ही में रिजवान अपने देश के झंडे को लेकर विवादों में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने पैरों से पाकिस्तानी झंडा उठाते देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान के लोग रिजवान से काफी गुस्सा हैं और उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में, रिजवान अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। ऊपर से लोग उनके ऊपर अपनी टोपी, जर्सी फेंक रहे हैं। जबकि एक फैन ने ऑटोग्राफ लेने के लिए मोहम्मद रिजवान के पास अपने देश पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फेंका। रिजवान झंडे पर ऑटोग्राफ देकर बाकी चीजों पर भी ऑटोग्राफ देने लगे, कुछ देर बार उन्होंने वह झंडा वापस देने के लिए अपने पैर से उसको ऊपर उठाया। वीडियो के अंत में, उन्हें अपने पैरों से पाकिस्तानी झंडा उठाते हुए साफ देखा जा सकता है।

लोग बोले राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए

पाकिस्तान के लोग उनकी इसी बात से नाराज़ हो गए और कहने लगे रिजवान ने बहुत गलत किया है उनको देश के राष्ट्रीय ध्वज की इज्जत करनी चाहिए। कईयों ने कहा उनके दिल में पाकिस्तानी झंडे को लेकर सम्मान नहीं है उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि झंडा पैरों में लग रहा है और जवान को ऑटोग्राफ देने से ही फुर्सत नहीं है। हालांकि कई पाकिस्तानी लोगों ने उनका बचाव करते हुए लिखा कि रिजवान ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया। वहीं भारतीय लोगों ने भी इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पर ऑटोग्राफ कौन लेता है? सिर्फ पाकिस्तानी

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले मुकाबले में रिजवान ने अर्धशतक से पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई। रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 मैचों में 4 अर्धशतक ठोक चुके हैं। मोहम्मद रिजवान ने 5वें टी20 मुकाबले में 46 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 मुकाबलों में वे करीब 79 की औसत से 315 रन बना चुके हैं। उनका स्कोर 68, 88*, 8, 88 & 63 रहा जबकि स्ट्राइक रेट 141 का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here