बुरे फंसे हार्दिक पांड्या, गैंगस्टर की बीवी ने शिकायत करते हुए लगाये गंभीर आरोप, पुलिस ने कहा..

इस समय क्रिकेट और राजनीति में एक नया तूफ़ान मचा है। दरअसल एक महिला ने दो भारतीय क्रिकटरों (एक पूर्व क्रिकेटर और एक वर्तमान क्रिकेटर) तथा कांग्रेस के एक नेता पर संगीन आरोप लगे हैं। एक महिला ने इन लोगों पर रे’प के आरोप लगाये हैं। आरोप ही नहीं इस सम्बन्ध में मुंबई के सांताक्रूज थाने में 24 सितम्बर को दी गयी अर्जी में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। आइए पूरे मामले पर एक नज़र डालते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे रियाज भाटी की बीवी ने दो भारतीय क्रिकेटरों और एक कांग्रेस के कद्दावर नेता पर रे’प का संगीन आरोप लगाया है। इन क्रिकेटरों में पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और वर्तमान भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। वहीं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके राजीव शुक्ला पर भी महिला ने आरोप लगाया है।

शिकायत में 4 बड़े लोगों का नाम दर्ज

रियाज भाटी की पत्नी ने अपनी शिकायत में 4 लोगों का नाम दर्ज कराया है। इसमें हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी का नाम शामिल है। पृथ्वी राज कोठारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक नामी-गिरामी सर्राफा व्यापारी है।


रियाज की बीवी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि रे’प जैसे संगीन आरोपों के बाद भी पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर पा रही थी। महिला ने कहा है कि उसने 24 सितम्बर को शिकायत की अर्जी दी थी लेकिन नवम्बर आ गया है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पायी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला ने यह नहीं बताया है कि उसके साथ रे’प कहाँ हुआ था लेकिन उसने यह जरूर बताया है कि मुनाफ पटेल और हार्दिक पांड्या ने शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक रूप से सम्बन्ध बनाया था। उसने अपनी शिकायत में आगे बताया कि उसका पति रियाज भाटी उसे दूसरों के साथ सोने के लिए मजबूर करता था।

राजीव शुक्ला पर भी लगे आरोप

महिला ने आगे बताया कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके राजीव शुक्ला ने उनके साथ जबरन स’म्बन्ध बनाये। राजीव शुक्ला ने महिला को पी’टते हुए और गा’ली देते हुए अपने एक दोस्त के साथ महिला से स’म्बन्ध बनाए। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि राजीव शुक्ला उसके साथ गा’ली ग’लौज करते थे और जब वह हाथ जोड़कर जाने के लिए कहती थी तो वह उसे दीवारों पर धक्का दे देते थे।

बताते चले कि रियाज भाटी का नाम कई बड़े-बड़े मामलों में आ चुका है। उसके नाम जबरन वसूली, धमकाने, रंगदारी और जमीन हथियाने जैसे कई अप’राध दर्ज है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवीन मलिक ने यहाँ तक भी आरोप लगाया है कि जब एक बार मुंबई एयरपोर्ट पर रियाज भाटी को दो फ’र्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था तो तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उसे छुड़वाया था।

आरोपों के संबंध में अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं

ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया है, “रियाज भाटी (दाऊद इब्राहिम का कथित करीबी सहयोगी) की पत्नी रहनुमा भाटी ने 24 सितंबर को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रियाज भाटी, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला, हार्दिक पांड्या और पृथ्वीराज कोठारी द्वारा बला’त्कार-छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। आरोपों की पुष्टि कर रही है पुलिस, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं है।”


“सूत्र : रहनुमा भाटी द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद से मामले की जाँच की जा रही है। लेकिन अभी तक हमें आरोपों के संबंध में सबूत नहीं मिले हैं।” गौरतलब है कि महिला ने जिन भी लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं वे बहुत कद्दावर व्यक्तित्व के हैं। अगर महिला का यह आरोप सच साबित होता है और पुलिस को सबूत मिलते हैं तो भारतीय क्रिकेट और राजनीति में भूचाल आना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here