सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के अलावा इन 3 अन्य खिलाड़ियों की कप्तानी में भी खेल चुके हैं धोनी

0
1
Dhoni Rahul Dravid Ganguly 696x365

अगर भारत के कुछ श्रेष्ठ क्रिकेट कप्तानों की बात की जाए तो उसमे महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आता है। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे हैं। रिकॉर्ड भी इस बात की गवाही देते हैं। ऐसा देखा गया है कि धोनी कप्तानी के रोल में बहुत फिट बैठते हैं। उनके क्रिकेट का अनुभव उन्हें विरोधी टीम की रणनीतियों को ध्वस्त करने के लिए काफी होता है।

धोनी भारतीय टीम का कप्तान बनने से पहले द्रविड़ और गांगुली की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। इन दोनों के अलावा 3 और खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में धोनी खेले हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

वीरेंद्र सहवाग

MS Dhoni Virender Sehwag

वैसे तो वीरेंद्र सहवाग ने बहुत कम समय के लिए भारतीय टीम की कप्तानी की है लेकिन एक ऐसा भी मौका आया था जब धोनी सहवाग की कप्तानी में खेले थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग की कप्तानी में भारत ने कुल 4 वनडे मैच खेले हैं। धोनी ने सहवाग की कप्तानी में कुल 55.33 की औसत से 166 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी ने एक अर्धशतक भी लगाया है।

हालांकि सहवाग की कप्तानी में धोनी ने साउथ अफ्रीका के लिए एक टी20 मैच भी खेला था धोनी इस मैच में 0 पर आउट हुए थे। लेकिन इस मैच को टीम इंडिया ने जीता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारतीय टीम का पहला टी20 मैच था।

अनिल कुंबले

MS Dhoni Anil Kumble

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी को टेस्ट कप्तानी सौंपने से अनिल कुंबले को कप्तानी सौंपी गयी थी। टेस्ट कप्तानी मिलने से पहले धोनी वनडे और टी20 कप्तान बन चुके थे। धोनी ने अनिल कुंबले की कप्तानी में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान धोनी ने 26.86 की औसत से 403 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी ने 3 अर्धशतक भी लगाए। अनिल कुंबले ने जब टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया तो धोनी को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया, जिसे धोनी ने 2014 तक निभाया।

महेला जयवर्धने

Mahela Jayawardene MS Dhoni

धोनी द्रविड़, कुंबले, गांगुली और सहवाग की कप्तानी में तो खेल ही चुके हैं लेकिन वह एक बार एक विदेशी खिलाड़ी की कप्तानी में भी खेले हैं। यह विदेश खिलाड़ी श्रीलंका के महेला जयवर्धने थे जिन्होंने धोनी को अपनी कप्तानी में खिलाया। दरअसल एशिया इलेवन की टीम की ओऱ से खेलते हुए धोनी ने महेला जयवर्धने की कप्तानी में खेला था।

धोनी महेला जयवर्धने की कप्तानी में कुल 3 मैच खेले हैं। इन 3 मैचों में उन्होंने 87 की शानदार औसत से कुल 174 रन बनाये हैं। ऐसा बहुत ही कम देखा जाता है कि धोनी किसी विदेशी खिलाड़ी की कप्तानी में खेले। ऊपर बताये गए खिलाडियों के अलावा धोनी विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खेल चुके हैं।

जब धोनी ने वनडे टीम और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को कप्तान बनाया गया जिनकी कप्तानी में फिर धोनी ने लगभग 4 सालों तक क्रिकेट खेला। इस दरम्यान एक बार श्रीलंका के खिलाफ घरेलु सीरीज में जब कोहली को आराम दिया गया था तो रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे उस मैच में धोनी भी खेल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here