जानिए विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा और इस नाम का अर्थ क्या है

0
6
PicsArt 01 12 11.12.01 Copy 800x420 696x365

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। विराट कोहली ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी दी। विराट ने लिखा- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों पूरी तरह ठीक हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें जीवन का यह पाठ अनुभव करने का मौका मिला।

बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिसमें बड़े बड़े क्रिकेटर और नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि विराट कोहली ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं कि उनकी पहली बेटी का क्या नाम है तो हम इस पोस्ट में आपको यही बताने वाले हैं।

Anushka Virat

इंटरनेट पर बहुत से लोग विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के लिए नाम सजेस्ट कर रहे हैं। लेकिन खबरों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है।

विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम रखा अन्वी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम अन्वी (Anvi) रखा है। ये नाम अनुष्का के शुरुआती लेटर्स AN और विराट के VI से मिलकर बना है।

Virat Anushka 16e6951aebc Original Ratio

अन्वी (AN+VI) सनातन हिन्दू धर्म में पूजी जाने वाली एक देवी का ही नाम है। भारत में कई जगहों पर मां लक्ष्मी को अन्वी के नाम से भी बुलाते हैं। इसके अलावा अन्वी को जंगल की देवी भी कहा जाता है।

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को प्रकृति से बहुत प्यार है इसलिए हो सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है। खास बात ये है कि इस नाम में अनुष्का और विराट के नामों का अंश है।

Anu1

विराट कोहली इन दिनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला से वो पहले ही वापस आ गए थे। और इस समय वह अनुष्का का काफी ख्याल रख रहे हैं। वैसे तो बिजी क्रिकेट शेड्यूल होने की वजह से विराट को अपने घर रहने का ज्यादा मौका नहीं मिलता लेकिन इस बार लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्‍का ने साथ में काफी क्‍वालिटी टाइम बिताया था। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे।

यह भी पढ़ें : आइपीएल टीम के अलावा इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन है प्रीति जिंटा, कभी शोरूम में करती थी नौकरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here