Home Blog Page 79

तेज प्रताप को सपने में आया भूत, कहा- भूत ताड़ के पेड़ पर बैठा था, और मुझसे बोला…

0

राजद विधायक तेजप्रताप यादव अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसी बात कही है जिसकी वजह से वो ख़बरों में आ गए हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके सपने में भूत आया था। हसनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने गए तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर ये बात बताई।

तेज प्रताप यादव समस्तीपुर में स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने अपने सपने के बारे में बताया कि उन्होंने सपने में एक ताड़ के पेड़ पर भूत बैठा हुआ देखा। उन्होंने कहा, ये भूत उन्हें पकड़ने आ रहा था लेकिन महादेव का नाम लेते ही डर गया। तेज प्रताप ने आगे बताया कि उन्होंने डरे बिना भूत से सवाल पूछ डाला कि हमें क्यों डरा रहे हो?

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने आगे बताया कि सपने वाले भूत ने उनसे कहा कि वो उनका भाषण सुनने आया है। तेज प्रताप यादव ने इस दौरान ये भी कहा कि लोग उनमें उनके पिता लालू यादव को देखते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि लोग उनसे कहते हैं कि आप भाषण देते हैं तो लगता है कि लालू बोल रहे हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि हमने गरीबी नहीं देखी। संघर्ष नहीं किया। सब कुछ बना बनाया मिल गया। हमारे पिता हमारे आदर्श हैं। उन्होंने नौजवानों, छात्रों, महिलाओं के लिए काफी संघर्ष किया और सभी जातियों को एक सा समझा। लालू प्रसाद यादव ने सदन से संसद तक गरीबों की आवाज उठाई, जबकि आज के नेता नए-नए होर्डिंग लगाते हैं।


आगे तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें देख कर ही कई युवाओं ने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए थे, इसीलिए उन्होंने अपने बाल कटवा लिए। बिहार सरकार पर भी निशाना साधते तेज प्रताप यादव बोले कि, “कि इमली के पेड़ में जितने पत्ते होते हैं, नीतीश सरकार में उतने ही घोटाले हुए हैं।

शादीशुदा मर्दों को दिल दे बैठी बॉलीवुड की ये 7 अभिनेत्रियां, लेकिन नहीं बसा घर आज तक हैं कुंवारी

बॉलीवुड में सलमान खान मोस्ट वांटेड बैचलर में गिने जाते हैं। हालांकि कई ऐसी हीरोइन्स भी हैं जो जिंदगी के 45 बसंत पार कर चुकी हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं हैं। इन अभिनेत्रियों का दिल शादीशुदा अभिनेताओं पर आया लेकिन इनकी प्रेम कहानी परवान नहीं चढ़ सकी जिसकी वजह से ये आज भी कुंवारी हैं। आइये ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर नज़र डालते हैं।

नगमा

Sourav Nagma 1530856660

नगमा का नाम क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ जोड़ा गया था। मीडिया में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों का रिलेशनशिप काफी सीरियस है।लेकिन बाद में दोनों के बीच प्यार परवान नहीं चढ़ सका क्योंकि सौरव गांगुली पहले से ही शादीशुदा थे। यही नहीं नगमा का नाम शादीशुदा रवि किशन के साथ भी जुड़ा। दो-दो शादीशुदा मर्दों के प्यार में धोखा खाने के बाद नगमा आज भी कुंवारी हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

आशा पारेख

Ahsha Parekh 1 4272063 M

आशा पारेख का दिल शादीशुदा प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नासिर हुसैन पर आया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नासिर हुसैन आमिर खान के नाना है। नासिर के शादीशुदा होने के कारण आशा पारेख की उनसे शादी नहीं हो पायी। आज भी आशा पारेख कुंवारी ही हैं।

परवीन बाबी

Kabir Bedi Opens Up On Intense Relationship With Parveen Babi F 685x336 1

हॉट अभिनेत्रियों में शुमार रही परवीन बाबी का दिल जब भी किसी पे आया तो वह शादीशुदा ही था। पहले महेश भट्ट फिर कबीर बेदी, दोनों ही शादीशुदा थे। इस वजह से परवीन बाबी का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। इस वजह से वह मरते दम तक कुंवारी रही।

सुस्मिता सेन

Sushmita Sen Vikram Bhatt

मिस युनिवर्ष रह चुकी सुस्मिता सेन का दिल कई मर्दों पर आया। विक्रम भट्ट के साथ उनका रिलेशनशिप काफी सीरियस रहा लेकिन विक्रम भट्ट शादीशुदा थे इस वजह से दोनों शादी नहीं कर पाये। वर्तमान समय में सुस्मिता अपने से उम्र में छोटे बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। आज भी वह कुंवारी ही हैं। सुस्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद लिया है।

शमिता शेट्टी

Shamita Shetty Manoj Bajpayee

ऐसा कहा जाता है कि शमिता शेट्टी का दिल शादीशुदा मनोज बाजपेई पर आया था। मनोज के शादीशुदा होने के कारण शमिता शेट्टी और मनोज का प्यार परवान नहीं चढ़ सका। इसलिए उम्र के 40वें दशक में होने के बावजूद शमिता शेट्टी अभी तक कुंवारी हैं।

तब्बू

Tabu With Nagarjuna

तब्बू की उम्र 50 की हो चुकी है। उनका दिल साजिद नाडियावाला पर आया था। यही नहीं उनका और साउथ के एक्टर नागार्जुन का प्यार भी काफी परवान चढ़ा था। लेकिन नागार्जुन भी शादी शुदा थे। इस वजह से दोनों की शादी नही हो पाई। ऐसा कहा जाता है कि नागार्जुन की वजह से ही तब्बू आजतक कुंवारी हैं। वैसे तब्बू का नाम कई बार अजय देवगन से भी जोड़ा गया।

रेखा

Amitabh Rekha

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का दिल शादीशुदा अमिताभ बच्चन पर आया था। फिल्म सिलसिला में काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। एक ऐसा भी समय आ गया था जब अमिताभ की जया के साथ शादी टूटने की नौबत आ गयी थी। लेकिन जया की वजह से अमिताभ और रेखा का प्यार परवान नही चढ़ सका। इसके बाद से दोनों ने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया। तब से लेकर आज तक रेखा ने शादी नही की। हालांकि वह अपने मांग में सिंदूर लगाती हैं।

रवि शास्त्री ने पहले अमृता सिंह से की सगाई फिर तोड़ दिया रिश्ता, जानिए क्या थी वजह

0

रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट में वह नाम है जिसने भारत के लिए खेलते हुए न केवल ट्राफियां जितायी है बल्कि अपनी कोचिंग में भी टीम को बुलंदियों तक पहुँचाया है। रवि शास्त्री ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में भी काफी अच्छा काम कर चुके है। उनकी कमेंट्री का अंदाज सबसे जुदा है। क्रिकेट की दुनिया में रवि शास्त्री का नाम बहुत बड़ा है। क्या आप रवि शास्त्री के लव अफेयर के बारें में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारें में बताएँगे। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल बात सन्न 1980 की है, जब एक्ट्रेस अमृता सिंह और रवि शास्त्री के अफेयर की ख़बरें मीडिया में खूब उड़ी थी। उस दौर में रवि शाश्त्री इंडियन क्रिकेट टीम के चमकते सितारे थे। अपनी इसी इमेज के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के वे पोस्टर बॉय थे। उनकी इसी पर्सनालिटी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव फ़िदा हो गयी थी।

Love Story Of Ravi Shastri Amrita Singh

दोनों के अफेयर के खूब चर्चे उड़े थे। ऐसी भी ख़बरें थी कि अमृता रवि शास्त्री को चीयर करने स्टेडियम में पहुँच जाय करती थी। दोनों की नजदीकियां तब उजागर हुई जब एक मैगजीन के कवर पेज पर दोनों साथ नज़र आये। इस वजह से दोनों के अफेयर के ख़बरें आम हो गयी।

धीरे-धीरे फिर दोनों साथ दिखने लगे। इसके बाद पूरी दुनिया को पता चल गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। यहाँ तक दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आने लगी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद 1986 में सगाई कर ली थी। लेकिन यह रिश्ता शादी के बंधन में तब्दील नहीं हो पाया।

Ravi Amrita 1

ख़बरों के अनुसार कहा जाता है कि अपने एक इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने खुलासा किया था कि वह किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जो भी उनकी पत्नी बने उसकी प्राथमिकता करियर उन्ही बल्कि उनका परिवार होना चाहिए।

वहीँ अमृता सिंह ने भी रवि शास्त्री के इस कमेन्ट पर कहा था कि वह अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती है इसलिए वह इस रिलेशनसिप को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं। हालांकि अमृता सिंह ने कहा था कि अगर कुछ वक़्त और मिले तो वह कुछ साल बाद एक फुल टाइम मदर और वाइफ बन जायेंगी।

Amrita And Ravi

अमृता सिंह ने रवि शास्त्री से शादी करने के बजाय अपने करियर को प्राथमिकता दी। इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकी। फिर इसके बाद रवि शास्त्री ने 1990 में रितु से शादी कर ली। इसके बाद अमृता सिंह भी इस रिश्ते से मूब ऑन होते हुए एक्टर 1991 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी रचा ली थी। सैफ अली खान अमृता सिंह से 10 साल छोटे थे।

Love Story Of Ravi Shastri Amrita Singh Feature

अमृता और सैफ के एक बेटा और एक बेटी है। हालांकि दोनों अब तलाक ले चुके हैं। अमृता और सैफ की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। वहीँ रवि शास्त्री भी अब भारतीय टीम के मुख्य कोच है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान स्थापित किये। जिसमे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा लगातार चार साल टेस्ट में नम्बर 1 टीम बने रहने का रिकार्ड है।

भारत की चेतावनी के बाद मोंटी पनेसर KPL में नहीं खेलेंगे, बोले ‘रिस्क है, भारत काम नहीं देगा’

0

पाकिस्तान द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भारत इस मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहता इसीलिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन सभी विदेशी खिलाड़ियों को सख्त हिदायत दी है जो इस लीग में हिस्सा लेने वाले हैं। BCCI ने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी इस लीग में खेलेगा तो उसे किसी भी क्रिकेट संबंधित कामकाज के लिए भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद उन्होंने ये फैसला लिया। BCCI ने पहले ही दुनिया के सभी क्रिकेट बोर्ड्स को ये बता दिया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में होने वाले KPL में अगर कोई खिलाड़ी खेला तो भारत में उसको इंट्री नहीं मिलेगी।

Monty Panesar

मोंटी पनेसर ने कहा कि, “कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण मैंने KPL में न खेलने का निर्णय लिया है। मैं इन सबके बीच नहीं पड़ना चाहता। ये मुझे असहज कर देगा।” ‘रिपब्लिक भारत’ से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने अन्य खिलाड़ियों को भी चेताया कि KPL में हिस्सा लेने से पहले उन्हें इसके गंभीर परिणामों के बारे में सोचना चाहिए, जो उन्हें भुगतने पड़ सकते हैं।

पूर्व इंग्लैंड स्पिनर ने कहा कि उन्होंने स्पोर्ट्स मीडिया में अभी अपना करियर शुरू ही किया है और वो अभी इस तरह के रिस्क नहीं लेना चाहते। उन्होंने कहा कि वो KPL में खेल कर फिर से मैदान पर उतरना चाहते थे, लेकिन उन्हें बताया गया है कि BCCI ने ऐसा करने पर खिलाड़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स मीडिया में उन्होंने काम शुरू किया है और वो भारत में भी काम करना चाहते हैं।

Monty Panesar 2

मोंटी पनेसर ने कहा कि वो क्रिकेट और राजनीति के बीच में नहीं आना चाहते, इसीलिए उन्हें लगता है कि ‘कश्मीर प्रीमियर लीग’ में खेलने में उनकी भलाई नहीं है। मोंटी पनेसर धीरे-धीरे खेल कर क्रिकेट मैदान पर फिर से वापसी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “हर कोई कमबैक करना चाहता है। लेकिन, मुझे भारत में कोचिंग और कमेंट्री करनी है, इसीलिए KPL में खेलने पर भारत मुझे काम नहीं देगा।”


बता दें कि मोंटी पनेसर ने अपने इंटरनेशनल करियर में इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच और 26 वनडे मुकाबले खेले थे। टेस्ट मैचों में मोंटी पनेसर के नाम 167 विकेट हैं। वहीं वनडे मुकाबले में मोंटी पनेसर के नाम 24 विकेट दर्ज हैं। मोंटी पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 1 इंटरनेशलन टी-20 मुकाबला भी खेला है।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने भी ट्वीट कर केपीएल के मामले में बीसीसीआई पर धमकाने का आरोप लगाया था। गिब्स के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी एक बयान जारी कर कहा कि पीसीबी का मानना है कि बीसीसीआई ने एक बार फिर आईसीसी सदस्यों के आंतरिक मामलों में दखल देकर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और जेंटलमैंस गेम की भावना का उल्लंघन किया है। क्योंकि पीसीबी ने ही ‘केपीएल’ को मंजूरी दी है।

Jay Shah Sourav Ganguly Pti

केपीएल में 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। कश्‍मीर प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन इस महीने होगा। इस लीग में ओवरसीज वॉरियर्स, मुजफ्फराबाद टाइगर्स, रावलकोट हॉक्स, बाग स्टालियन, मीरपुर रॉयल्स और कोटली लायंस 6 टीमें हिस्‍सा ले रही है।

भारत क्यों कर रहा है इस लीग का विरोध

बीसीसीआई द्वारा इस लीग का विरोध करने के पीछे क्या कारण है वह भी आपको जरूर जान लेना चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान, कश्मीर क्षेत्र में कूटनीति दिखाने और अराजकता पैदा करने से बाज़ नहीं आ रहा है। भारत ने जब से कश्मीर से धारा 370 हटाई है पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है लेकिन कुछ नहीं पा रहा। इसीलिए ऐसी लीग करवाके दुनिया के सामने ये साबित करना चाहता है कि भारत अधिकृत कश्मीर भी पाकिस्तान का हिस्सा है।

पूर्व क्रिकेटर हर्षल गिब्स ने BCCI सचिव जय शाह पर लगाया आरोप, बोले- मुझे दी जा रही है ऐसी धमकी

0

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हर्षल गिब्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह पर गंभीर आरोप लगाया है। हर्षल गिब्स ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जय शाह ने उन्हें इस बात की धमकी दी है कि यदि वे कश्मीर प्रीमियर लीग (KPL) में हिस्सा लेंगे, तो उन्हें भारत में किसी भी प्रकार की क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों के लिए आने नहीं दिया जाएगा। दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर गिब्स ने कहा है कि उन्हें इस बात की सूचना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के वर्तमान डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ के माध्यम से मिली है।

गिब्स ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा था कि, ‘पाकिस्तान के साथ अपने राजनीति एजेंडे को समीकरण में लाने और मुझे कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने से रोकने के लिए बीसीसीआई ऐसी चीजें कर रहा है, जिसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही मुझे धमकी देते हुए कहना कि वे मुझे क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में एंट्री नहीं करने देंगे, यह रवैया काफी गलत है।’

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भी लगाया आरोप

इस मामले में गिब्स अकेले नहीं हैं बल्कि उनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि, ‘बीसीसीआई कई क्रिकेट बोर्ड को धमकियां दे रहा है कि यदि उनके पूर्व खिलाड़ी कश्मीर प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे, तो उन्हें क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Herschelle Gibbs

बता दें कि हर्शल गिब्स, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान, इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर और कई खिलाड़ियों का चयन इस लीग के लिए हुआ है।’ इस लीग का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह लीग 4 अगस्त से शुरुआत होगी और इस का फाइनल मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा और इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

BCCI क्यों कर रहा है इस लीग का विरोध

बीसीसीआई द्वारा इस लीग का विरोध करने के पीछे क्या कारण है वह भी आपको जरूर जान लेना चाहिए। दरअसल, हर्शल गिब्स का कहना है कि भारत उसे धमकी देकर इस मामले में राजनीति कर रहा है। जबकि सच तो यह है कि पाकिस्तान खुद इस लीग को अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत करवा रहा है।

Jay Shah Sourav Ganguly Pti

पाकिस्तान, कश्मीर क्षेत्र में कूटनीति दिखाने और अराजकता पैदा करने से बाज़ नहीं आ रहा है। भारत ने जब से कश्मीर से धारा 370 हटाई है पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है लेकिन कुछ नहीं पा रहा। इसीलिए ऐसी लीग करवाके दुनिया के सामने ये साबित करना चाहता है कि भारत अधिकृत कश्मीर भी पाकिस्तान का हिस्सा है।

पाकिस्तान द्वारा कश्मीर क्षेत्र में कश्मीर प्रीमियर लीग नामक 20-20 क्रिकेट सीरीज़ कराई जा रही है। पाकिस्तान ने विश्व के कई पुराने खिलाड़ियों को इसमें खेलने के लिए बुलाया है।


अब गिब्स ने पाकिस्तान द्वारा कराई जा रही प्रॉपगेंडा क्रिकेट सीरीज में खेलने का मन बनाया है। ऐसे में गिब्स के इस निर्णय का भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सख्त विरोध किया है। गिब्स ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई ने उन्हें आगे से किसी भी क्रिकेट से संबंधित काम को लेकर भारत में नहीं आने देने की ‘धमकी’ दी है। लोगों ने कमेंट करके गिब्स को यह बताया कि यह बीसीसीआई द्वारा की गई खेल में राजनीति नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा रचा जा रहा अजेंडा है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 3 खिलाड़ियों पर लगाया एक साल का बैन, जानिए क्या है पूरा मामला

0

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने तीन खिलाड़ियों को कड़ी सजा दी है। दरअसल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने तीन खिलाड़ियों पर एक साल के बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में कुसल मेंडिस (Kusal Mendis से लेकर निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) और धनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) का नाम शामिल है।

बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड में बायो-बबल तोड़ने के दोषी पाए गए हैं। यही वजह है कि, इन तीनों खिलाड़ियों को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब ये एक साल तक क्रिकेट का कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे। जबकि 6 महीने तक के लिए घरेलू क्रिकेट मैचों में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Sri Lanka Cricket Bans 3 Players For A Year For

इतना ही नहीं इस सजा के साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर 10 मिलियन (लंकाई रुपये में) यानि (भारतीय रूपये में) तकरीबन 38 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इससे साबित होता है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इन तीनों खिलाड़ियों से बहुत नाराज और गुस्सा है। इसीलिए इनको ऐसी कड़ी सजा सुनाई गई है।

Bio Bubble

जब श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और गुणतिलका ने बायो-बबल का उल्लंघन किया था। इन तीनों को डरहम की सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए देखा गया था। उस दौरान सड़क पर ही मौजूद किसी शख्स ने तीनों प्लेयर्स को एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया था।

Sri Lanka 1

इस पूरे मसले के सामने आने के बाद इन तीनों प्लेयर्स को इंग्लैंड से तुरंत प्रभाव से वापस श्रीलंका लौटने का आदेश दिया था। इसके बाद इन्हें भारत के खिलाफ खेली गई 6 मैचों की लिमिटेड ओवर की सीरीज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।


लेकिन, अब बोर्ड ने अपने इन तीनों ही खिलाड़ियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सजा सुनाई है। ये तीनों ही खिलाड़ी श्रीलंका की टीम के काफी सीनियर खिलाड़ी थे। इस कार्रवाई के बाद अब अब ये टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।