Home Blog Page 78

सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रही है वायरल, देखकर लोगों की आँखें हुईं नम

0

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज अचानक हर्ट अ’टैक से नि’धन हो गया। यह खबर सभी को हैरान करने वाली है। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने कल रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थी। इसके बाद सुबह वह उठ नहीं पाए। जब उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया तो वहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। सिद्धार्थ की उम्र सिर्फ 40 साल थी और इस समय वे अपने करियर के उच्चतम स्तर पर थे। ऐसे में उनका नि’धन होना वाकई दुखदाई है। बिग बॉस 13 सीजन जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के लाखों करोड़ों चाहने वाले थे।

सिद्धार्थ के नि’धन के बाद टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। लोग सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट बड़ा वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ को इंस्टाग्राम पर 36 लाख से अधिक लोग फॉलो करते थे। सिद्धार्थ ने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 24 अगस्त को किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी। इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को थैंक्यू कहा था।

Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी इस अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था – सारे फ्रंटलाइन वर्कर्स को मेरा दिल से शुक्रिया। आप अपनी लाइफ खतरे में डालते हैं, सैकड़ों घंटे काम करते हैं, जो मरीज अपने परिवार के साथ नहीं रह सकते उन्हें आराम देते हैं। आप सच में बहुत बहादुर हैं। अग्रिम पंक्ति में खड़े रहना सच में आसान काम नहीं है, लेकिन हम सभी सच में आपकी कोशिशों की सराहना करते हैं।

इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला आगे लिखते हैं ‘#MumbaiDiariesOnPrime इन सुपरहीरो के लिए सफेद टोपी, नर्सिंग स्टाफ और उनके अनगिनत बलिदानों के लिए एक श्रद्धांजलि है। इसका ट्रेलर 25 अगस्त को आएगा।’ इसके बाद वे #TheHeroesWeOwe हेशटैग यूज करते हैं।

Actor Sidharth Shukla Last Instagram Post

सिद्धार्थ शुक्ला का यह आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे अभी तक तकरीबन 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सिद्धार्थ ने जब यह पोस्ट किया था तब फैंस इसकी तारीफ कर रहे थे। लेकिन अब फैंस दोबारा इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर आकर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए ॐ शांति लिख रहे हैं। हर किसी के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे।

बताते चलें कि अपनी इस लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला आगामी Amazon Prime सीरीज Mumbai Diaries 26/11 का प्रमोशन कर रहे थे। ये सीरीज उस घटना की कहानी है जब 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हम’ला हुआ था जिसमें फ्रन्टलाइन वर्कर्स और हॉस्पिटल स्टाफ ने घायल हुए लोगों की बहुत सेवा की थी।

‘बिग बॉस’ विनर और मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन

0

अभिनेता और बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का आज गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के नि’धन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हा’र्ट अटै’क से मृ’त्यु हुई है। इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था।

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौ’त हा’र्ट अ’टैक होने से हुई है।

Siddharth Shukla

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन जगत का एक बड़ा चेहरा बन चुके थे। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में थी। उनके यूं अकस्मात नि’धन से हर किसी को सदमा लगा है। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था।

Sidharth Shukla

टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया. साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए. इसी साल उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

ENG VS IND: ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली के सामने हैं चार बड़े सवाल

0

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ पूरी टीम पर सवाल उठ रहे हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड दोनों 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। ओवल मैदान पर होने वाले चौथे टेस्ट मैच पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई है। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या कप्तान कोहली अगले टेस्ट मैच में टीम में बदलाव करेंगे या नहीं। भारत का मिडल ऑर्डर तीसरे टेस्ट मैच में बिल्कुल नाकाम रहा और भारतीय टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अब देखना होगा चौथे टेस्ट मैच में टीम में क्या बदलाव किए जाते हैं।

रहाणे पर होगी नजर

Ajinka Rahane

खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तो हाफ सेंचुरी लगाई थी लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उनका बल्ला नहीं चला। अजिंक्य रहाणे टीम के उप कप्तान है इस हिसाब से देखा जाए तो उनका टीम से बाहर होना मुश्किल है लेकिन सवाल यह भी है कि जब सूर्य कुमार और हनुमा विहारी जैसे अच्छे और बढ़िया खिलाड़ी बाहर बैठे हैं तो क्या उनको एक मौका नहीं मिलना चाहिए। इस सीरीज में रहाणे ने 5, 1, 61, 18 और 10 रन की पारियां खेली हैं। रहाणे को अपने खेल में बहुत सुधार लाने की आवश्यकता है।

ईशांत शर्मा का क्या होगा ?

Ishant Sharma

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए। जहां पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 78 रन पर ऑल आउट हो गई वहीं इंग्लैंड की टीम ने 432 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशांत शर्मा बिलकुल भी रंग में नजर नहीं आए। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि ईशांत की चोट को लेकर की बात से इनकार किया लेकिन फिर भी इस तेज गेंदबाज को लेकर टीम में सवाल हैं।

अगर ईशांत को टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। वे गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है। अगर शार्दुल पूरी तरह फिट नहीं हैं तो भारत के पास उमेश यादव के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा।

मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ

Mayank Agarwal Prithvi Shaw

चेतेश्वर पुजारा ने लीड्स में 91 रन बनाकर अपनी जगह बचा ली है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अगर मयंक और पृथ्वी को मौका दिया जाता है तो केएल राहुल की जगह को बदलना पड़ेगा। लेकिन ऐसा करना भी भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर कई बार अच्छी शुरुआत दी है।

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म को देखते हुए कोहली अगर एक गेंदबाज को कम करके अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है। लेकिन ऐसा करने से पहले कप्तान को यह भी ध्यान में रखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी कमजोर रही है ऐसे में एक और गेंदबाज को कम करना टीम को और मुश्किल में डाल देगा।

अश्विन को मौका, जडेजा बाहर?

Ravichandran Ashwin And Ravindra Jadeja

यह बहुत बड़ा सवाल है। रविंद्र जडेजा के घुटने में चोट है और इस वजह से अश्विन को मौका मिल सकता है। हालांकि, अगर वह मैदान जो परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए फायदेमंद है, वहां भारतीय टीम एक हैरान करने वाला फैसला कर सकती है। अश्विन और जडेजा, दोनों के साथ मैदान पर उतरा जा सकता है। इसके साथ तीन गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी टीम में बदलाव किया जा सकता है।

मयंती लैंगर ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी की तस्वीर शेयर कर उड़ाया भारतीय टीम का मजाक

0

भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के भी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। बिन्नी ने अपना बयान जारी करते हुए बताया कि अब वह क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं उन कोचों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और साथ ही उन चयनकर्ताओं का भी जिन्होंने मुझे पर भरोसा दिखाया। साथ खेले क्रिकेटर्स और मुझ पर भरोसा दिखाने वाले कप्तानों का भी शुक्रिया क्योंकि इन सबके बिना यह होना संभव नहीं था।”

इसी बीच स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर मयंती लैंगर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. मयंती द्वारा शेयर की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट में भारत को मिली शर्मनाम हार के बाद कई भारतीय टीम की खूब आलोचना की जा रही है. मयंती लैंगर ने भी अपनी पोस्ट के जरिये भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश की है

Stuart Binny Mayanti Langer 202002142363

मयंती लैंगर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी अनुभवी इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन की धुनाई करते हुए नजर आते हैं. इस मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर द्वारा शेयर की गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा. आपको बता दें कि यह तस्वीर भारत के 2014 में हुए इंग्लैंड दौरे की है जिसमें उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शानदार पारी खेली थी. मयंती लैंगर ने इस पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के पोस्ट किया है. यानि बिना कुछ कहे ही मयंती लैंगर ने बहुत कुछ कह दिया

Mayanti Langer Instagram Story

मयंती लैंगर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में बिन्नी जेम्स एंडरसन पर हावी नजर आ रहे हैं. बता दें इंग्लैंड दौरे पर किए गए अपने डेब्यू के दौरान स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड के सभी गेंदबाज़ों की जमकर पि’टाई की थी. मजेदार बात यह है कि इस मैच में स्टुअर्ट बिन्नी ने 78 रनों की पारी खेली थी, जो कि तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम का पहली पारी का स्कोर था. भारतीय टीम पहली पारी में 78 रनों पर ही आल आउट हो गयी थी

बिन्नी के करियर की बात करे तो उन्होंने भारत के लिए छह टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में एक अर्धशतक सहित 194 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं। वनडे में बिन्नी ने 230 रन बनाने के अलावा 20 विकेट लिए हैं। वनडे में चार रन देकर छह विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। आज भी यह भारत के लिए वनडे में किसी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यूएई में होने वाले बचे हुए IPL मैचों के लिए RCB ने 3 नए खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को UAE में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2021 टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर को चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच “ब्लॉकबस्टर मैच” के साथ शुरू होगा। इस लीग की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और अंतिम मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। शेड्यूल में दी गई समय सीमा में कुल 31 मैच खेले जाएंगे।

मगर इससे पहले मैदान पर खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं सभी फ्रेंचाइजी का टीम मैनेजमेंट अपनी टीम को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच RCB ने बचे हुए मुकाबले के लिए एक साथ 3 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया द्वारा इन नामों का ऐलान भी कर दिया है।

जंपा की जगह शामिल हुए हसरंगा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने ऑस्ट्रेलिया स्पिनर एडम जंपा को बाहर करते हुए उन के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंका के ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हसरंगा ने भारत श्रीलंका सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था जिसके लिए उनको मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। वे गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बैटिंग करना भी जानते हैं। उनके RCB में शामिल होने से यकीनन टीम को मजबूती मिलेगी।


इस बात की जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। कैप्शन में लिखा- ‘हम आईपीएल के दूसरे चरण में अपनी फैमिली में वानिंदु हसरंगा का स्वागत करते हैं। उन्होंने एडम ज़म्पा की जगह ली जो अनुपलब्ध हैं।

टिम डेविड भी हुए RCB में शामिल

फिन एलेन यूएई लेग में टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने टिम डेविड को अपनी टीम में शामिल किया है। 25 वर्षीय टिम डेविड एक ऑलराउंडर हैं। वो धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। आईपीएल से पहले टिम बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में भी नजर आ चुके हैं।

सिंगापुर के लिए खेलने वाले टिम डेविड ने अबतक खेले 14 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में 46.50 की औसत और 158.52 के स्ट्राइकरेट से 558 रन बनाए हैं। जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92* रन रहा है। इसी दौरान उन्होंने 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं। टी20 क्रिकेट में टिम डेविड ने अबतक कुल 49 मैच खेले हैं जिसकी 45 पारियों में उन्होंने 36.59 की औसत और 155.09 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1171 रन बना चुके हैं।


फ्रेंचाइजी ने डेविड को टीम में शामिल करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘टिम डेविड T20 प्रारूप के लिए अजनबी नहीं हैं! दुनिया भर में टी 20 लीग में सफलता का स्वाद चखने के बाद, हार्ड हिटिंग बल्लेबाज और गेंदबाज टिम डेविड अब बचे हुए सीज़न के लिए आरसीबी में फिन एलन की जगह ले रहे हैं। हमें खुशी है कि आप हमारे बीच हैं, टिम।’

दुष्मंता चमीरा को डेनियल सैम्स की जगह किया शामिल

इस लिस्ट में तीसरा नाम है श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा का, उनको डेनियल सैम्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। चमीरा को टीम में शामिल करते हुए RCB ने कैप्शन में लिखा- ‘दुष्मंथा चमीरा, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज, आरसीबी के लिए तैयार हैं क्योंकि वह IPL 2021 के UAE चरण के लिए RCB में शामिल हो गए हैं। चमीरा ने डेनियल सैम्स की जगह ली। फैमिली में आपका स्वागत है, चमीरा।’


बता दें दुष्मंता चमीरा ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन वनडे सीरीज में वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। लेकिन जब दुष्मंता चमीरा नाकाम साबित हो रहे थे उस वक्त राहुल द्रविड़ ने उनकी हौसला अफजाई की थी और साथ ही उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज बताया था।

लखनऊ केस: पीड़ित कैब चालक का बयान आया सामने, लड़की को किया बेनकाब.. बताई सच्चाई

0

लखनऊ: कृष्णानगर में कैब चालक की पि’टाई का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस घटना को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा भी है। जब से सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, लोग कैब ड्राइवर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और लड़की को सजा देने की मांग भी की जा रही हैं क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि कैब ड्राइवर बिल्कुल बेकसूर है। युवती ने बेवजह उसे पी’टा और मोबाइल के साथ ही कैब का शीशा तोड़ दिया।

जब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा बवाल मचा तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सड़क पार कर रही युवती बिना वजह कैब ड्राइवर पर भड़क गई थी उसने चालक को कैब से बाहर खींचकर खूब पि’टाई की थी। लेकिन निर्दोष होते हुए भी ड्राइवर मार खाता रहा और लड़की पर उल्टा हाथ नहीं उठाया। बीच-बचाव कर रहे चालक के भाई को भी युवती ने कई तमाचे जड़े थे।


सबसे शर्म की बात तो ये है कि कृष्णानगर पुलिस ने युवती की बजाय कैब चालक को ही गिरफ्तार कर लिया था। कैब ड्राइवर के भाई इनायत अली व दाऊद अली उसे ढूंढते हुए कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में बंद कर दिया। मतलब हमारे देश में अगर लड़का लड़की की लड़ाई हो जाए तो सभी लड़के पर ही सारा दोष मंढ देते हैं। पिछले कुछ समय में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं जिसमें लड़की गलत होते हुए भी अपना गर्ल विक्टिम कार्ड प्ले करती है।
CCTV 784x441 1
जोमेटो वाले केस को ज्यादा टाइम नहीं हुआ है जब एक लड़की ने खाना डिलीवर करने गए युवक पर जूठा मारपी’ट का आरोप लगाया था। कुछ साल पहले हरियाणा के रोहतक में भी दो बहनों ने रोडवेज बस में निर्दोष लड़कों की बेल्ट से पि’टाई की थी बाद में लंबे समय के बाद कोर्ट ने फैसला दिया कि लड़के निर्दोष हैं लेकिन इस घटना ने लड़कों का करियर बर्बाद कर दिया था। और हद तो तब हो गई थी जब हरियाणा की उस समय की सरकार ने बिना सच जानें लड़की को हिरोइन घोषित करते हुए ईनाम तक देने की घोषणा कर दी थी। ना जाने ऐसे कितने केस आए दिन आते रहते हैं।


कैब ड्राइवर ने क्या कहा जानिए

फिलहाल इस मामले में युवती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कैब चालक और उसके वकील के बयान भी सामने आए हैं। हालांकि अभी तक युवती की ओर से कोई बयान या शिकायत नहीं दर्ज की गई है। आइये आपको बताते हैं हैं इस घटना को लेकर पीड़ित युवक और उसके वकील का क्या कहना है

पीड़ित कैब ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा है, “मैं घर जा रहा था. चौराहे पर ग्रीन लाइट थी. युवती राइट साइड से आई थी. वो घूम कर मेरी कैब के पास आई. उसने मेरा मोबाइल निकाल लिया और पूरा तोड़ दिया. मैंने पूछा कि मेरी क्या गलती है, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा. कैब के दोनों मिरर खराब कर दिए. मेरे पैसे रखे थे गाड़ी में वो भी निकाल लिए. 600 रुपये थे.”

कैब ड्राइवर ने आगे कहा “जब मुझे थाने ले गए तो मैंने कहा कि मुझे छोड़ दीजिए. लेकिन वहां महिला का पक्ष लिया गया. उसकी रिपोर्ट लिखी गई. लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई. हमारे वकील हैदर और रियाज ने मुझे छुड़वाया. थाने में ही जो हवालात होती है, वहां मुझे रखा गया. खाना-पीना भी नहीं दिया गया.”


सआदत अली कहते हैं कि इस घटना की वजह से उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल अपना आत्मसम्मान चाहिए। साथ ही उन्होंने गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।