Home Blog Page 80

टीवी जगत की 10 एक्ट्रेसेस जो उम्र में अपने पति से हैं बड़ी

जब प्यार होता है तो न उम्र देखी जाती है न ही जाति। एंटरटेनमेनटेंट इंडस्ट्री हमें प्यार करना सिखाती है। इस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग असल जिंदगी में भी प्यार की ऐसी मिसाल पेश करते हैं जो आम लोगों के लिए बहुत अचरज की बात होती है। अगर आप टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को देखने के शौकीन है तो आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की 10 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएँगे जिन्होंने बिना उम्र देखे अपने प्यार से शादी की।

दरअसल इन टीवी एक्ट्रेस ने अपने से कम उम्र के लड़कों से शादी की है। आइये जानते हैं कि कौन है वह 10 टीवी अभिनेत्री जिनकी उम्र उनके पति से ज्यादा है। ऐसा देखा जाता है कि जब दो जोड़ा शादी करता है तो इस जोड़े में पति की उम्र आमतौर पर ज्यादा होती है और पत्नी की उम्र कम। लेकिन इन टीवी एक्ट्रेस ने इस शादी के मिथक को तोड़ा और अपने से कम उम्र के लोगों से शादी की।

1- भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया

Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By The Ncb 0001

कामेडियन भारती सिंह से हर टीवी देखने वाला परिचित है। कामेडियन भारती ने अपने से कम उम्र के पति के साथ शादी की है। उनके पति का नाम हर्ष लिम्बाचिया है। भारती हर्ष से 8 साल बड़ी है। दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लगती है। दोनों ने 2017 में एक दूसरे से शादी की। दोनों एक हैपिली मैरिड कपल है। इस समय भारती कपिल शर्मा के शो में नज़र आती है।

2- अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी

Parmeet And Archana Puran Singh Bccl

हंसी की रानी यानि की अर्चना पूरन सिंह की उम्र उनके पति से ज्यादा है। अर्चना अपने पति से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने सन्न 1992 में एक दूसरे से शादी की। परमीत फिल्म निर्देशक और एक्टर है। अर्चना इस समय कपिल शर्मा के शो में नज़र आती है।

3- कृष्णा अभिषेक और करिश्मा शाह

Navbharat Times

गोविंदा के भांजे कामेडियन कृष्णा अभिषेक ने करिश्मा शाह के साथ शादी की है। करिश्मा शाह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। करिश्मा अपने पति कृष्णा से 2 साल बड़ी है। कृष्णा इस समय कपिल शर्मा के शो में नज़र आते हैं।

4- स्वेता तिवारी और अभिनव कोहली

973536 Shweta Abhinav

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रही स्वेता तिवारी ने दो शादी की है। उनके दूसरे पति का नाम अभिनव कोहली है। वह अभिनव से एक साल बड़ी है। हालांकि दोनों अब साथ नहीं रहते हैं। दोनों ने साल 2013 में एक दूसरे के साथ शादी की थी।

5- जय भानुशाली और माही विज

Jay Bhanushali And Mahhi Vij Are Proud Parents Of A Baby Girl

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस की जोड़ी में जय भानुशाली और माही विज का नाम शुमार है। दोनों ने सन्न 2011 में एक दूसरे के साथ शादी की। माही जय से दो साल बड़ी है।

6- तनाज और बख्तियार ईरानी

New Project 2019 09 23T152812.076 1200x900 1

तनाज और बख्तियार ईरानी ने सन्न 2007 में एक दूसरे से शादी की। तनाज अपने पति बख्तियार से 7 साल बड़ी है। दोनों 2 बच्चों के माता-पिता है।

7- मोहित सहगल और सनाया ईरानी

6738 Sanaya Irani And Mohit Sehgal

मोहित सहगल और सनाया ईरानी टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं। दोनों ने सन्न 2016 में एक दूसरे के साथ शादी की। सनाया मोहित से 2 साल बड़ी है।

8- करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू

Karanvir Bohra And Teejay Sandhu

टीवी इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियो में करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू का नाम आता है। करणवीर अपनी पत्नी तीजे से दो साल छोटे हैं। दोनों ने सन्न 2006 में शादी की थी। दोनों दो जुड़वाँ बेटियों के माता-पिता हैं।

9- सुयश राय और किश्वर मर्चेंट

19 11 2016 Suyash Kishwar

16 दिसंबर 2016 को शादी करने वाले सुयश राय और किश्वर मर्चेंट टीवी की मशहूर जोड़ी है। सुयश किश्वर से 8 साल छोटे हैं। दोनों अलग-अलग धर्म के है। लेकिन बिना धर्म और उम्र की परवाह किये दोनों ने शादी की।

10- युविका चौधरी और प्रिंस नरूला

Yuvika Chaudhary Husband Prince Is My Most Precious Diamond 001

बिग बॉस के विजेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी काफी चर्चा में रहती है। दोनों की शादी हो चुकी है। युविका अपने पति प्रिंस से 7 साल बड़ी है। प्रिंस की उम्र 29 साल तो युविका की उम्र 36 साल है।

रवि शास्त्री की जगह खुद को भारतीय टीम का नया कोच बनाये जाने को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहीं ये बात

0

बहुत से क्रिकेट प्रेमियों की इच्छा है कि श्रीलंका दौरे पर मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए गए पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को भारत की मुख्य टीम का कोच नियुक्त किया जाए। कुछ लोगों का कहना है कि राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री से बेहतर हैं। हालांकि कई लोग इस बात से सहमत नहीं है। राहुल द्रविड़ को सिर्फ श्रीलंका दौरे के लिए कोच बनाया गया था जो कि अब खत्म हो गया है और भारतीय टीम स्वदेश वापसी की तैयारी कर रही है।

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका में वनडे सीरीज को 2-1 से जीता। लेकिन टी20 सीरीज में कई मुख्य खिलाड़ी टीम से बाहर होने की वजह से भारतीय टीम वह सीरीज नहीं जीत पाई। इस पूरे दौरे पर राहुल द्रविड़ की अहम भूमिका थी उनके अंडर में टीम में काफी अनुशासन दिखाई दिया। लाइव मैच के दौरान वह युवा खिलाड़ियों को समझाते हुए नजर आए।

Pic

राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए काफी वर्षों तक क्रिकेट खेला है और वह अपने समय में भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं। इसलिए इस बात में कोई शक नहीं है कि द्रविड़ भारतीय टीम के कोच बनने के लिए प्रबल दावेदार हैं। यही वजह है कि फैंस लगातार लंबे समय से उनको कोच बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन राहुल द्रविड़ इस बारे में क्या सोचते हैं वह जानना भी आपके लिए जरूरी है, तो आइए आपको बताते हैं।

कोच बनने को लेकर राहुल द्रविड़ ने कही ये बात

कोच बनने को लेकर राहुल द्रविड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही उन्होंने श्रीलंका दौरे पर कोच के रूप में अपना अनुभव भी साझा किया है। राहुल द्रविड़ ने कहा “मैंने इस अनुभव का आनंद उठाया। मैंने आगे के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। ईमानदारी से कहूं तो मैं जो कर रहा हूं, उसमें खुश हूं। मेरे लिए, मैंने इस दौरे के अलावा और कुछ नहीं सोचा है। इस दौरे पर आकर मैंने अनुभव का आनंद उठाया।”

Rahul Dravid Ravi Shastri Twitter

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा “मुझे इन लड़कों के साथ काम करके मजा आया। ये शानदार रहा। मैंने आगे कोचिंग के बारे में कुछ नहीं सोचा है। आप जानते हैं, पूर्णकालिक कोचिंग करते समय कई चुनौतियां आती हैं, तो मुझे वाकई कुछ नहीं पता।”

राहुल द्रविड़ खुद बेशक इस बात से इंकार कर रहे हैं, कि उन्होंने भारत की मुख्य टीम का कोच बनने के बारे में कुछ नहीं सोचा है। लेकिन क्रिकेट प्रेमी उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच देखना चाहते हैं। अब राहुल द्रविड़ को लेकर आगे का फैसला तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के हाथ में है।

ये हैं दुनिया के 7 सबसे जिद्दी मकान मालिक, किसी कीमत पर नहीं बेची अपनी जमीन

0

कभी-कभी इंसान अपनी जिद की वजह से कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसी जिद्दी लोग मिल जायेंगे जिन्होंने अपनी जिद की वजह से बहुत सुर्खियाँ बटोरी है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे जिद्दी मकान मालिकों के बारे में बात करेंगे जिनकी जिद के आगे बड़े-बड़े लोगों को झुकना पड़ा। यह जिद थी कि वे अपने प्रोपर्टी को पब्लिक या प्राइवेट काम के लिए बेचना नहीं चाहते थे। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

1- मैकेफील्ड

Webp.net Compress Image 1

न्यूयार्क में एक ऐसा घर है जो एक बहुत बड़े मॉल के पास बना है। इसके तीन तरफ मॉल बना हुआ है और बीच में यह घर बना हुआ है। जब इस घर के नजदीक में मॉल बनाया जा रहा था तो इस घर की जमीन को खरीदने के लिए लोगों ने बहुत कीमत लगायी लेकिन इस घर का मालिक इतना जिद्दी था कि उसने अपना घर नहीं बेचा फिर बिल्डर ने उस घर के तीन तरफ मॉल की ऊँची बिल्डिंग खड़ी कर दी। हालांकि ऐसा बताया जाता है कि मॉल का ठेकेदार और घर का मालिक काफी अच्छे दोस्त बन गए जिसके बाद उसने इस घर को खरीद लिया।

2- ट्रंप हाउस

Home

किसी के लिए ट्रंप हाउस खरीदना मुश्किल हो सकता है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जब ट्रंप टावर बनाया था तो इसके पास एक घर था, इस घर को खरीदने के लिए ट्रंप ने बहुत कोशिश की लेकिन उस घर के मालिक ने अपना घर नहीं बेचा। यह बात तब की है जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बने थे। इस घर के मालिक को करोड़ों रूपये ऑफर किये गए थे लेकिन फिर भी वह घर बेचने को तैयार नहीं हुआ।

3- चीन में रोड के बीच झोपड़ी

Webp.net Compress Image 2

चीन में कम्युनिस्ट सरकार है लेकिन वहां की सरकार को एक रोड बनाने के लिए सड़क के बीच में पड़ने वाली झोपड़ी को हटाने में दम आ गया। हालांकि यह मामला कोर्ट में भी गया लेकिन वहां भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद सरकार ने झोपड़ी के मालिक को पक्के घर और पैसे की भी पेशकश की लेकिन फिर भी मालिक नहीं माना। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ महल बनाये और झोपड़ी जस की तस खड़ी रही।

4- लुओ बोगैन

Webp.net Compress Image 3

चीन में एक जगह सड़क के बीचो-बीच एक पांच मंजिला घर खड़ा हुआ दिखता है, यह इस घर के मालिक के जिद्दीपन को दिखाता है क्योंकि घर के दोनों तरफ फर्स्ट क्लास सड़क हाइवे की तरह गयी हुई है। हालांकि इस घर को हटाने के लिए सरकार ने बहुत कोशिश की लेकिन इस घर का मालिक इस पर नहीं राजी हुआ फिर मजबूरन सरकार को घर के दोनों तरफ सड़क बनानी पड़ी।

5- नेल हाउस

1 2

इस घर को पहली दफा में देखने पर लगता है कि इस घर के आसपास कोई धमाका हुआ है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है। दरअसल सरकार इस घर को खरीदना चाहती थी लेकिन इस घर का मालिक इस बात पर राजी नहीं हुआ। फिर डेवलपर्स ने घर का सारा पानी, बिजली सब बंद कर दी। फिर मालिक ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। वह मोमबत्ती जलाता और पानी के लिए दूर जाता और वहां से पानी लाता।

6- फ्लाईओवर के नीचे घर

Webp.net Compress Image 4

क्या आपने कोई ऐसा घर देखा है जो फ्लाईओवर के नीचे बना हो, हालाँकि लोग अस्थायी रूप से फ्लाईओवर के नीचे घर बनाकर रहते हैं लेकिन हंगरी में एक जगह घर के मालिक की जिद की वजह से उसके घर के ऊपर से फ्लाईओवर को सरकार को बनवाना पड़ा। अभी भी उस घर में फैमिली रहती है।

7- ऑस्टिन स्प्रिंग्स

Webp.net Compress Image 5

ऑस्टिन स्प्रिंग्स नाम के अमेरिकन ने अपनी जमीन को ज्यादा कीमत में बेचने की जिद की वजह से बड़े-बड़े बिजनेसमैंन को नाकों चने चबवाया। बिल्डरों ने उसका घर खरीदने के लिए मार्केट से ज्यादा पैसा उसे देने की पेशकश की लेकिन वह नही माना फिर बाद में उसके आसपास की जमीन को खरीदकर वहां उंची इमारत बना डाली गयी। हालांकि 2011 में ऑस्टिन ने अपना घर साढ़े सात मिलियन डॉलर में अपना घर बेच दिया।

यह भी पढ़ें : ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब एयरलाइंस जिनमें एयर होस्टेस…

IND vs SL: हार के बाद एक और बुरी खबर, क्रुणाल पांड्या के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव

0

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम मुश्किल में पड़ती दिखाई दे रही है। एक तो भारत तीन मैचों की टी-ट्वेंटी सीरीज हार गया। साथ ही भारत के दो और खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। भारत का श्रीलंका दौरा खत्म हो चुका है और भारतीय टीम स्वदेश वापसी को तैयार है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कुनाल पांड्या के अलावा दो और खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं।

टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी उन आठ क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हें क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या 27 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

Yuzvendra Chahal 6402

युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम उन छह खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका में ही रुकेंगे। जिन्हें दूसरे टी-20 से पहले टीम से पृथक किया गया था। जबकि शेष भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद तुरंत भारत वापस लौट रही है। अब तक बोर्ड ने इस बात की जानकारी साझा नहीं की है। अब यदि चहल व गौथम पॉजिटिव हैं, तो यकीनन वह भी भारतीय टीम के साथ भारत वापस नहीं लौट सकेंगे।

कृष्णप्पा गौथम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। जहां उन्होंने ने 49 रन देकर 1 विकेट लिया था। जबकि युजवेंद्र चहल की बात करें, तो स्पिनर ने श्रीलंका दौरे पर जितने मैचों में भाग लिया, बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर कुल 6 विकेट अपनी झोली में डाले।

Webp.net Compress Image 6

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को मंगलवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। उसी दिन रात को दूसरा टी-20 मैच खेला जाना था। लेकिन जैसे ही यह खबर आई कि कुणाल पांड्या कोरोना से संक्रमित हो गए हैं उस मैच को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद मैच वह मैच बुधवार को खेला गया।

भारत रवाना होगी बाकी बची टीम

बता दें कि टीम के बाकी खिलाड़ी आज भारत के लिए प्रस्थान करेंगे। इसमें क्रुणाल के संपर्क में आने वाले 6 में से 4 खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये खिलाड़ी हैं- हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, दीपक चाहर और ईशान किशन। इन सभी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Suryakumar Yadav And Ishan Kishan

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव फिलहाल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ही रुकेंगे और वहीं से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। जहां भारत और इंग्लैंड के के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है।

श्रीलंकन गवर्नमेंट के कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार, जो कोई भी संक्रमित पाया जाता है उसे कम से कम 10 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद कई राउंड की टेस्टिंग होगी। टेस्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें देश छोड़ने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में जब तक ये तीनों खिलाड़ी ठीक नहीं हो जाते भारत नहीं लौट सकेंगे।

SL vs IND: टी-20 सीरीज हारने के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कहीं ये बड़ी बात, बोले मुझे..

0

श्रीलंका ने तीसरे टी-20 में भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर महज 81 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने सात विकेट से यह मैच आसानी अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम इंडिया की यह पिछली नौ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली हार है। इससे पहले आठ सीरीज में से भारत ने सात सीरीज जीती थी और एक सीरीज ड्रॉ रहा था।

श्रीलंका के हाथों टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के युवा भारतीय बल्लेबाजों ने सीखा कि हर विकेट सपाट नहीं होते और उन्हें कम स्कोर वाली पिचों पर खेलने का हुनर सीखना होगा।

Webp.net Compress Image

शिखर धवन की कप्तानी में भारत ये सीरीज 1-2 से हार गया। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद क्वारंटीन होने की वजह से भारत के 9 अहम खिलाड़ी ये मैच नहीं खेल सके थे। जिसका बड़ा फायदा श्रीलंका को मिला और आसानी से इस सीरीज को जीत लिया। अगर भारत के सभी खिलाड़ी होते तो श्रीलंका शायद यह सीरीज नहीं जीत पाती।

निराश नहीं हैं भारतीय कोच राहुल द्रविड़

Rahul Dravid Coach Indian Team Shikhar Dhawan YoViews

जब राहुल द्रविड़ से यह पूछा गया कि क्या वह अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से निराश हैं तो राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने जवाब दिया नहीं. उन्होंने कहा, ‘मैं निराश नहीं हूं क्योंकि वे सभी युवा है. वो तजुर्बे से सीखेंगे. इस तरह के हालात और गेंदबाजी का सामना करने से सीखेंगे. श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी बहुत अच्छी है.’

राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘वो कुछ और रन बनाना चाहते होंगे. उन्हें यह सीखने को मिला कि हर पिच सपाट नहीं होगी. हमें इस तरह की पिचों पर 130 से लेकर 140 रन बनाना सीखना होगा। युवा खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा सबक रहा। वे अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन करके आगे बेहतर रणनीति बना सकेंगे। टी-20 क्रिकेट में इस तरह के हालात ज्यादा नहीं मिलते लेकिन मिलने पर आपको बेहतर खेलना आना चाहिए.’

Pic

बता दें कि श्रीलंका ने दो साल बाद कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले उसने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ जीती थी। यह पहला मौका है जब श्रीलंका की टीम ने भारत को टी20 सीरीज हराई हो। श्रीलंका की टीम किसी भी फॉर्मेट में आज भारत को साल 2008 के बाद पहली बार हरा पाई है। श्रीलंका की जीत के हीरो वनिंदू हसरंगा रहे। अपने जन्‍मदिन के खास मौके पर हसरंगा ने अपने चार ओवरों में केवल नौ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

SL vs IND: दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद शिखर धवन ने बताया हार का कारण

0

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए t20 सीरीज का दूसरा मैच भारत 4 विकेट से हार गया। हार के बावजूद भी भारतीय कप्तान शिखर धवन अपने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस से काफी संतुष्ट है। यह काफी लो स्कोरिंग मैच था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 133 रन का टारगेट दिया था। श्रीलंका के बल्लेबाजों को इस छोटे से टारगेट को भी अचीव करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत मैच जीतने से चूक गया।

श्रींलकाई बल्लेबाजों ने 19.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। लेकिन मैच हारने के बाद भी शिखर धवन ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की। शिखर धवन को खुशी है कि छोटा लक्ष्य होने के बाद भी भारतीय गेंदबाज मैच को अंतिम ओवर में लेकर गए। क्योंकि टी-20 मैच में 133 रनों का टारगेट बहुत छोटा होता है। इस बात को शिखर धवन भी भली-भांति जानते हैं।

धवन ने कहा, ” मैं अपने खिलाड़ियों से खुश हूं”

Dhawan India Odi

मैच खत्म होने के बाद शिखर धवन ने कहा कि.. “इस मुकाबले में पिच बदली हुई थी और गेंद काफी रूक कर भी आ रही थी. हम जानते थे कि हम आज एक बल्लेबाज कम खिला रहे हैं और हम यह भी जानते थे कि हमें अपनी इस पारी को काफी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाना होगा, लेकिन आखिर में 10 से 15 रन पीछे रह गए जिसनें मैच के रिजल्ट में अंतर बता दिया. खैर मैं अपने इन खिलाड़ियों से काफी खुश हूँ यह कभी हार नहीं मानते यह देखकर अच्छा लगता है. इन खिलाड़ियों की तारीफ है कि यह इस मुकाबले को अंत तक लेकर गए”

Indian Cricket Team
दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

इस मैच में भारत के कई बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर थे उनको आइसोलेशन में रखा गया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने इस मैच में 42 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, टी-20 के लिहाज से देखा जाए तो धवन की यह पारी काफी धीमी रही लेकिन भारत के 132 रनों में धवन के इन 40 रनों का काफी महत्वपूर्ण रोल रहा है। क्योंकि बाकी कोई भी बल्लेबाज भारत की तरफ से अच्छे रन नहीं बना सका।

अब यह सीरीज 1-1 पर बराबर है इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाना है जहां यह पता चलेगा कि इस सीरीज को कौनसी टीम जीतेगी। तीसरे मैच में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टीम में कोई बदलाव होता है या नहीं।