Home Blog Page 81

SL vs IND : भारत भले ही 4 विकेट से हार गया दूसरा टी-20 मैच, लेकिन राहुल चाहर ने किया ऐसा कमाल

0

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत 4 विकेट से हार गया। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहला मैच जीता था अब दोनों टीम 1-1 पर बराबर हैं। तीसरे मैच में यह पता लगेगा कि सीरीज कौन जीतेगा।

बता दें कि यह टी20 वैसे मंगलवार को होना था. लेकिन क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद मैच को आज के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज के मैच की बात करें तो एक समय ऐसा था जब मैच भारत की पकड़ में था। लेकिन आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाजों ने सिंगल रन लेकर मैच जीत लिया।

Screenshot 2021 07 28 234841
Pic Credit – Sri Lanka Cricket

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुक़सान पर 132 रन बनाए थे। भारत की तरफ से शिखर धवन और ऋतुराज ने शुरुआत की थी। आज भारत की तरफ से चार नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। भारतीय टीम में आज देवदत्त पीडक्कल, नीतिश राणा, रुतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया को डेब्यू का मौका मिला। आज भारत के कई बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया था।


यह भी एक वजह है कि श्रीलंका की टीम यह मुकाबला जीत गई। हालांकि मैच आखिरी ओवर तक गया और भारत के युवा खिलाड़ियों ने खूब टक्कर दी। भारत बेशक मैच हार गया लेकिन राहुल चाहर ने इस मैच में शानदार कैच पकड़ा जिसकी बहुत तारीफ हो रही है।

सहवाग और आशीष नेहरा ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी भारत की प्लेइंग 11 टीम, 3 बड़े खिलाडियों को किया बाहर

0

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस केवल दो महीने का समय बचा है. सभी टीमों ने वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई और ओमान में खेला जाएगा. यह वर्ल्ड कप पहले भारत में खेला जाना था लेकिन कोरोना की वजह से इसको शिफ्ट कर दिया गया. पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का टी-20 में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में और फिर घरेलू सीरीज में इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में हराया है। भारतीय टीम में हर एक स्थान के लिए इतने दावेदार हैं कि टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन टीम चुनने में काफी मुश्किल हो सकती है।

1 Viru Nehra 21 1507182429 261441 Khaskhabar

कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है. भारत के पूर्व खिलाड़ी विरेन्द्र सहवाग और आशीष नेहरा ने अपनी टीम में किसे शामिल किया है आइये जानते हैं।

Cricbuzz से बातचीत के दौरान सहवाग और नेहरा ने मिलकर एक टीम का चयन किया है। उनके अनुसार भारतीय प्लेइंग इलेवन टीम के टॉप तीन खिलाड़ी होंगे कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल। विराट और रोहित दोनों ही भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी हैं उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी पारी की शुरुआत की थी। इस प्रयोग में उन्हें सफलता भी मिली थी।

India Vs England 1

कोहली ने कहा था कि हम इसी जोड़ी के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी ओपनिंग करेंगे। तीसरे नंबर पर सहवाग और नेहरा ने लोकेश राहुल को चुना है। इन दोनों ने रिषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर नंबर 4 पर रखा है।

नंबर 5 पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। श्रीलंका के साथ मौजूदा सीरीज में सूर्य कुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है. नंबर 6 पर हार्दिक पंड्या, 7 पर रविन्द्र जडेजा और 8 पर वाशिंग्टन सुंदर को टीम में शामिल किया है। सुंदर को टीम में शामिल करने की वजह ये है कि वह गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

Ashish Nehra Sehwag

तीसरे स्पिनर के रूप में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के रूप में दो तेज गेंदबाजों को जगह दी है। दोनों ही भारत के काफी अनुभवी गेंदबाज़ हैं और उन्होंने काफी मैच खेले हैं. सहवाग और आशीष नेहरा ने संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन में से किसी को नहीं चुना है।

सहवाग और आशीष की टी-20 वर्ल्ड कप टीम

विराट कोहली (C), रोहित शर्मा, केएल राहुल, रिषभ पंत (WK), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या रवीन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

IND vs SL: भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या सहित 8 खिलाड़ी टी-20 सीरीज से हुए बाहर

0

क्रुणाल पंड्या की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 27 जुलाई मंगलवार को होने वाला दूसरा टी-20 मैच रद्द कर दिया गया था. अब भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच आज रात को खेला जाएगा. लेकिन भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल इस मुकाबले में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे. इन सभी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. इस लिस्ट में कौन कौन से खिलाड़ी हैं आइये आपको बताते हैं

इनसाइड स्‍पोर्ट्स की खबर के अनुसार पृथ्‍वी शॉ (Prithvi Shaw), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), इशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), सलामी बल्‍लेबाज देवदत्‍त पडिक्‍कल और कृष्‍णप्‍पा गौतम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. सूत्रों को मानें तो ये सभी खिलाड़ी क्रुणाल के संपर्क में आये थे.

सभी की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है

Indian Team

इसी बीच एक अच्छी खबर ये आई है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले 8 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया तो उनमें सभी की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बुधवार को फिर से टेस्‍ट होगा. कुछ खिलाड़ियों को पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और वह सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस स्थिति पर नजर रखे हुए है.

Krunal Pandya 1

श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल पांड्या 30 जुलाई को टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत नहीं लौट पाएंगे. उन्हें श्रीलंका में ही रुकना होगा और अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड को पूरा करना होगा उसके बाद नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा. उसके बाद ही कुनाल पांड्या स्वदेश लौट सकेंगे.

IND vs SL: दासुन शनाका से क्या बात कर रहे थे राहुल द्रविड़, खुद श्रीलंका के कप्तान ने किया खुलासा

0

इस समय राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच के रूप में गए हुए हैं. भारत ने एकदिवसीय सीरीज को 2-1 से जीत लिया है अब तीन मैचों की T20 सीरीज के दो मैच रहते हैं जिसमें भारत के पास 1-0 की बढ़त है। आखिरी वनडे मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुयी थी दरअसल इस तस्वीर में भारतीय कोच राहुल द्रविड़ व श्रीलंका के कप्तान Dasun Shanaka कुछ बातें करते दिखाई दे रहे हैं.

कई लोगों ने अपना-अपना अनुमान लगाया कि राहुल द्रविड़, Dasun Shanaka को क्या कह रहे होंगे. हालांकि, अब इस घटना का खुलासा हो गया है. अब पता चल गया है कि राहुल द्रविड़ उस वीडियो में दासुन शनाका से क्या बात कर रहे थे. द्रविड़ ने शनाका कप्तानी के लिए उनकी प्रशंसा की थी.


शनाका ने बताया है कि उन दोनों के बीच उस दौरान क्या चर्चा हो रही थी। द मॉर्निंग डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ ने शनाका से कहा, “आप बहुत अच्छी तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पूरी टीम काबिले तारीफ है। रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ ने शनाका से कहा था कि भारत, श्रीलंका की बेहतरी से ‘आश्चर्यचकित’ है। जबकि यह भी स्वीकार किया कि दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका एक बेहद करीबी लड़ाई में हार गया।”

टीम में एकता होना है बहुत जरुरी

Rahul Dravid Told Dasun Shanaka On Field During The 3rd ODI 600x314 1

शनाका ने आगे कहा कि राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका टीम में एकता की तारीफ की और कहा कि यह सबसे जरुरी चीज़ है, जिसके बिना कोई भी टीम सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “टीम की एकता में सुधार है और उसके बिना आप कभी नहीं जीत सकते।”

बता दें कि रवि शास्त्री विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। ऐसे में राहुल द्रविड़ हेड कोच के तौर पर शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर आए हैं।

SL vs IND: आज रात होने वाला दूसरा टी-20 मैच हुआ रद्द, कोरोना पॉजिटिव पाया गया भारत का यह खिलाड़ी

0

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला दूसरा T20 मैच रद्द हो गया है। आपको बता दें कि यह मैच आज रात को 8:00 बजे शुरू होने वाला था लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी के कोरोनावायरस जाने के बाद इस मैच को स्थगित करना पड़ा है। बता दें कि भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। यहां उसे तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला उसने 38 रनों से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, फिलहाल भारत के सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और अगर सभी का टेस्ट नेगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Krunal Pandya

क्रुणाल को कोरोना होने के बाद अब इस बात को लेकर संदेह है कि क्या पृथ्वी शॉ और सुर्यकुमार यादव जल्द इंग्लैंड रवाना होंगे या फिलहाल अभी श्रीलंका में ही रुकेंगे। इन दोनों खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। इसकी चर्चा पहले से हो रही थी, लेकिन सोमवार को BCCI ने इस पर मुहर लगा दी।

क्रुणाल ने पहले टी-20 में सिर्फ दो ओवरों की गेंदबाजी की थी और 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 3 रन बनाए थे।क्रुणाल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही भारतीय टीम में भी कोरोना की एंट्री हुई थी। तब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संक्रमित पाए गए थे।

India Vs Sri Lanka Third Odi Match Playing 11

BCCI ने जानकारी दी है कि मैच से पहले मंगलवार को सुबह रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ। इसमें क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल टीम ने उनके संपर्क में आठ लोगों को पाया है। पूरी टीम का आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और संक्रमित तो नहीं है।

SL vs IND: T20 सीरीज के पहले मैच में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 38 रन से हराया

0

आज भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। जिसको भारतीय टीम ने 38 रन से जीत लिया है। श्रीलंका की टीम 126 पर ऑल आउट हो गई। टी20 सीरीज में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। वनडे सीरीज भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। इस मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत की तरफ से ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। जिससे भारत को बड़ा झटका लगा था।

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद अब शिखर धवन और संजू सैमसन पारी को संभाला। संजू सैमसन ने बेहतरीन बैटिंग की और वे 27 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद 10 ओवर में 78 रन बना लिए थे। कप्तान शिखर धवन और सूर्य कुमार यादव ने अच्छी पारी खेली और टीम को एक अच्छे स्कोर तक लेके गए। धवन ने 46 रन जबकि सूर्य कुमार यादव ने 50 रन बनाए।

Indian Team T20

उसके बाद हार्दिक पांड्या- 10, इशान किशन- 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 20 ओवर में 164 रन बनाए। भारत, श्रीलंका के सामने बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया था लेकिन अपनी दमदार गेंदबाजी की वजह से भारत ने मुकाबले को जीत लिया। हालांकि मैच काफी रोमांचक रहा और श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया परंतु जीत दर्ज नहीं कर सकी।

FB IMG 16272358420759764

23 रन पर श्रीलंका को पहला झटका लगा था। पांच ओवर में श्रीलंका का स्कोर 44 रन था। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत को दूसरी विकेट दिलवाई। बैटिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने वाले हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में जरूर एक विकेट हासिल किया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए और कुणाल पांड्या ने भी एक विकेट लिया।

Krunal Pandya

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत की तरफ से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिला खेलने का मौका, उन्होंने आज अपना डेब्यू मैच खेला।

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती

श्रीलंका: अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, चरीथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), वाननिंदु हसरंगा, चमीका करूणारत्ने, अकीला धनंजय, दुशमंथा चमीरा, इसुरु उदाना