Home Blog Page 82

SL vs IND: पहले T20 मैच में भारतीय टीम में होंगे 3 बड़े बदलाव, देखिये भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

0

श्रीलंका क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में Team India पूरे आत्मविश्वास और अपने इनफॉर्म खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहेगी, जिसने हाल ही में श्रीलंका को ODI सीरीज में मात दी है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं, जो पहले T20I मैच में हो सकती है।

शिखर धवन

Shikhar Dhawan

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान हैं। इसलिए उनका प्लेइंग इलेवन टीम में बना रहना लगभग तय है। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे। उन्होंने 3 मैचों में 128 रन बनाये थे और अच्छी कप्तानी भी की थी। अब T20 सीरीज में भी धवन चाहेंगे कि वह भारत को जीत दिलाएं।

पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ ने वनडे सीरीज में दमदार फॉर्म में नज़र आये थे। उन्होंने 3 मैचों में 105 रन बनाए। पहले मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड भी मिला था। ऐसे में शॉ, धवन के साथ मिलकर T20I सीरीज में ओपनिंग करने उतरेंगे और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत देंगे।

ईशान किशन

Ishan Kishan 1

विकेटकीपर के रूप में बल्लेबाज ईशान किशन खेल सकते हैं। पहले वनडे मैच में ईशान ने फिफ्टी बनाई थी, लेकिन दूसरे मैच में वह जल्दी आउट हो गए थे। मगर अब T20I टीम में ईशान किशन व संजू सैमसन के बीच ईशान को चुना जा सकता है। सैमसन बेहतरीन खिलाडी हैं उन्होंने तीसरे ODI में डेब्यू करते हुए 46 रन बनाए थे।

नितीश राणा

Nitish Rana

वनडे सीरीज के तीनों ही मैचों में नितीश राणा की जगह मनीष पांडे को जगह दी गयी थी, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब ऐसे में टीम मैनेजमेंट T20I सीरीज के पहले मैच में पांडे की जगह नितीश राणा को प्राथमिकता दे सकती है। राणा T20 फॉर्मेट के अच्छे खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव

Surya Kumar Yadav

सूर्यकुमार यादव आपको पहले मैच में जरुर खेलते नज़र आ सकते हैं क्यूंकि एकदिवसीय सीरीज में उनको ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड मिला था। सूर्या ने तीनों ही वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 3 मैचों में 124 रन बनाए। T20 में भी यादव अपना दबदबा कायम रखना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में ख़राब रहा है हालांकि वे अच्छे आल राउंडर खिलाड़ी हैं ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें फिर से मौका दे सकती हैं। भले ही हार्दिक एकदिवसीय सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन ना कर सके हो, लेकिन अब T20I सीरीज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

क्रुणाल पांड्या

Krunal Pandya

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भी शिखर धवन T20I सीरीज के पहले मैच में शामिल कर सकते हैं। क्रुणाल की स्पिन गेंदबाजी को आर.प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से मदद मिलेगी और इसके अलावा क्रुणाल बल्लेबाज़ी भी करना जानते हैं।

युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल का भी प्लेइंग इलेवन में बने रहना लगभग तय है। चहल ने वनडे सीरीज में भारत के 6 विकेट चटकाए, हालांकि आखिरी मैच में युवाओं को मौका देने के लिए चहल को आराम दिया गया। अब युजी T20I सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar

श्रीलंका दौरे पर भुनेश्वर कुमार उपकप्तान हैं। उनको आखिरी वनडे मैच में आराम दिया गया था। जिसके बाद अब वह टी20आई सीरीज के सभी मैचों में एक्शन में नजर आ सकते हैं, क्योंकि ये सीरीज खिलाड़ी के लिए आगामी टी20 विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करने का एक बेहतरीन मौका होने वाली है।

राहुल चाहर

Rahul Chahar

आईपीएल में मुंबई के लिए खेलने वाले राहुल चाहर को तीसरे मुकाबले में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ही प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिये। अब पहले T20I मैच में चाहर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। उन्हें कुलदीप यादव की जगह खिलाया जा सकता है।

दीपक चाहर

Deepak Chahar ODI AP 571 855

एकदिवसीय सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी व दूसरे मैच में लाजवाब बल्लेबाजी करने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर का की प्लेइंग इलेवन में बने रहना लाज़मी है। दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वह T20I सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर श्रीलंकाई टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का प्रयास करेंगे।

शिल्पा शेट्टी ने कहा- ‘मेरे पति निर्दोष हैं’, साथ ही लोगों से की एक ऐसी अपील जिसको सुनकर भड़क गए फैंस

0

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार उनके केस से जुड़े सबूत तलाश रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने अभिनेत्री के घर पहुँच कर उनका बयान भी दर्ज किया है। पुलिस ने राज कुंद्रा के घर छानबीन भी की। पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं।

पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। इसी बीच शिल्पा ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है। शिल्पा ने कहा है कि कि उन्हें राज कुंद्रा के इस फिल्म कारोबार के बारे में बिल्कुल पता नहीं था और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरो’टिक और पो”र्न फिल्में अलग होती हैं, राज पो”र्न फिल्में नहीं बनाते थे।

Images 17

शिल्पा शेट्टी ने लोगों से एक अपील और की है। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म “हंगामा 2” के बारे में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैं योग की टीचिंग पर विश्वास करती हूँ और उसकी प्रैक्टिस करती हूँ। जिंदगी सिर्फ मौजूदा पल में है। हंगामा 2 में एक पूरी टीम की कड़ी मेहनत शामिल हैं, जिन्होंने एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और फिल्म सफर नहीं करनी चाहिए।”


अपने चाहने वालों से हंगामा 2 देखने की रिक्वेस्ट करते हुए शिल्पा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “आज मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूँ कि आप फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति की खातिर अपने परिवार के साथ हंगामा 2 देखें, ताकि आपके चेहरे पर मुस्कान आए।”

वहीं कुछ लोग शिल्पा शेट्टी की यह अपील सुनकर गुस्सा हो गए और उनको ट्रोल करने लगे। लोगों ने कहा कि इसका पति जेल में है और इसे अभी भी अपनी फिल्म के प्रमोशन की पड़ी हुई है। ठाकुर अनुभव प्रताप नाम के एक यूजर ने कहा कि “मैं आपकी फिल्म नहीं देखूंगा लेकिन तुम्हारे पति द्वारा बनाई गई फिल्म जरूर देखना चाहता हूं। क्या तुम मुझे वो दिखा सकती हो ?”


एक अन्य यूजर ने कहा “शिल्पा शेट्टी जी आप दुनिया की वह महिला हो जो अपने पति की वजह से बदनाम हुई हो यहां लोग अपने बच्चों की वजह से या मां बाप का नाम खराब करते हैं आपके पति ने आप का नाम खराब किया है”


मुंबई पुलिस की ओर से शुक्रवार को कोर्ट में कहा गया कि राज कुंद्रा की व्‍हाट्सएप चैट्स से खुलासा हुआ है कि वह 121 अश्लील फिल्म वीडियो 1.2 मिलियन डॉलर में बेचने की डील कर रहे थे, जिसे लेकर उन्हें संदेह है कि डील इंटरनेशनल स्‍तर पर होनी थी। मुंबई पुलिस को यह भी शक है कि राज कुंद्रा जो पैसा इन अश्लील फिल्मों के कारोबार से कमाते थे ने उन पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था।
Shilpa Shetty Raj Kundra 2

पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने पहले तो ‘हॉ’टशॉट्स’ एप की शुरुआत की, बाद में उन्हें जब शक हुआ कि मुझे पुलिस पकड़ सकती है तो यह भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच दिया। इसके बाद राज कुंद्रा मुंबई से ही अश्लील फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।

लड़कियों से अश्लील वीडियो शूट करवाने वाले एग्रीमेंट में क्या लिखवाकर साइन करवाते हैं राज कुंद्रा जैसे लोग

0

राज कुंद्रा के काले कारनामों का भंडाफोड़ हो चुका है। जब से उनके गिरफ्तार होने की खबर आई है सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। ट्रोलर्स के द्वारा सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी इस मामले में ट्रोल किया जा रहा है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि राज कुंद्रा जैसे लोग लड़कियों से अश्लील फिल्म बनाने से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट में क्या बातें लिखकर उनसे साइन करवाते हैं। आइये आपको बताते हैं।

“मैं फिल्म के लिए अंत-रंग और का’मुक सीन, होठों पर चू’मना, कमर से ऊपर और पूरी तरह न’ग्न सीन्स करने की सहमति देने की घोषणा करती हूं. ये सीन्स मैं अपनी मर्ज़ी से कर रही हूं. मेरे ऊपर प्रोडक्शन हाउस का कोई दबाव नहीं है”

Raj Kundra

ऊपर लिखी ये लाइनें उस अनुबंध का हिस्सा होती हैं, जो राज कुंद्रा समेत पकड़े गए लोग लड़कियों से इस पर हस्ताक्षर करवाते थे। आपको बता दें कि अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने सिर्फ राज कुंद्रा को ही गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि कुछ अन्य लोग भी पुलिस की पकड़ में आए हैं लेकिन इन सब में सबसे बड़ा नाम राज कुंद्रा का ही है।

यह सभी लोग उन भोली भाली लड़कियों को टारगेट करते थे जो एक्टर बनने की चाहत में आती थी। पहले उनसे एग्रीमेंट पर साइन करवाते थे फिर पैसे और बड़ी एक्ट्रैस बनाने का लालच देते थे। राज कुंद्रा समेत पकड़े गए तमाम लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस अश्लील फिल्मों की दुनिया में उतार देते थे।

लड़कियों से अश्लील वीडियो शूट करवाने से पहले जो कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता था, उसकी एक कॉपी इंडिया टुडे को मिली है। इस एग्रीमेंट में क्या लिखा है, आप खुद पढ़ लिजिए-

Contract Of Raj Kundra Types People

“मुझे इस बात की खुशी है कि आपने मुझे फ्लिज़ मूवीज़ बैनर के तले बन रही वेब सीरीज़ … जो कि दुनिया के एक बड़े OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होनी है, उसके लिए 10 हज़ार रुपए के पैकेज पर बतौर आर्टिस्ट साइन किया। डिस्कशन के मुताबिक उसकी शूटिंग …. तारीख को होनी है। मैं इस फिल्म के लिए अंत-रंग और का’मुक दृश्य, होठों पर चू’मना, कमर से ऊपर और पूरी तरह से न’ग्न सीन्स करने की सहमति देने की घोषणा करती हूं. मैं सहमति देती हूं कि ये सीन्स मैं अपनी मर्ज़ी से कर रही हूं. मेरे ऊपर प्रोडक्शन हाउस का दबाव नहीं है। मैं स्पष्ट करती हूं कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा मेरे का’मुक/अंत’रंग/अर्धन’ग्न या न’ग्न सीन्स किसी फिल्म, वेबसाइट या ओटीटी पर इस्तेमाल करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मैं इस बारे में उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करुँगी. धन्यवाद”

आपको बता दें कि इस अनुबंध में ना तो किसी फिल्म का नाम लिखा हुआ है ना ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर दिया हुआ है। जितना पैसा यह लोग लड़कियों को ऐसी वीडियो बनाने के लिए देते थे उससे बहुत ज्यादा गुना ये लोग कमाई करते थे। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि अगर कोई लड़की कॉन्ट्रैक्ट को साइन करन के बाद ऐसे सीन्स देने से मना करती, तो उसे धमकाया जाता था और उनसे ये कहते थे कि अगर आप ये वीडियो शूट नहीं करेंगी, तो शूटिंग की तैयारी में लगा सारा खर्च आपको देना होगा।

Raj Kundra Insta

हालांकि ये एग्रीमेंट राज कुंद्रा की कंपनी का नहीं है। लेकिन इसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उनकी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट भी ऐसा ही होगा। दूसरी बात ये कि राज कुंद्रा की कंपनी कई अन्य कंपनियों से अश्लील वीडियो खरीदकर UK भेजती थी। जहां से इसे पेड ऐप पर अपलोड किया जाता था। इन ऐप्स को लाखों लोग देखते हैं। लड़कियों को 10-20 हजार रुपए देकर ये लोग लाखों करोड़ों रुपए कमाते थे।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहीं ये बात

बिजनेसमैन राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल कर रहे हैं। दोनों के ऊपर तरह-तरह के मीम्स बनाकर शेयर किए जा रहे हैं। इन सबके बीच शिल्पा शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के 3 दिन बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। आपको पता होगा कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्म बनाने को लेकर गिरफ्तार किया है।

Shilpa Shetty Raj Kundra

शिल्पा शेट्टी वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है लेकिन जब से उनके पति को गिरफ्तार किया गया तब से लेकर अब तक उन्होंने एक भी पोस्ट नहीं डाला था लेकिन अब उनकी तरफ से एक रिएक्शन आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने जेम्स थर्बर के एक Quote को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि “आइए हम गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, न ही डर में आगे बढ़ें, बल्कि जागरूकता में चारों ओर देखें।”

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)


एक्ट्रेस के पोस्ट में कहा गया है कि ‘हम गुस्से में पीछे मुड़कर देखते हैं उन लोगों पर जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस संभावना के डर से तत्पर हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं, एक बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं, या किसी प्रियजन की मृत्यु को सह सकते हैं।’

अपने पर्सनल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा गया है कि “जिस स्थान पर हमें रहने की आवश्यकता है वह यहीं है, अभी – जो रहा है या क्या हो सकता है, उस पर उत्सुकता से नहीं देख रहा है, लेकिन पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।”

Screenshot 2021 07 23 100115

शिल्पा के पोस्ट में आगे लिखा गया है कि “मैं एक गहरी सांस लेता हूं, यह जानते हुए कि मैं जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हूं। मैं अतीत में चुनौतियों से बच गया हूं और भविष्य में चुनौतियों से बचूंगा। मुझे आज अपना जीवन जीने से विचलित करने की कोई जरूरत नहीं है।”

Shilpa Shetty Raj Kundra 2

शिल्पा के पति राज कुंद्रा इस समय पुलिस की हिरासत में है और पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। हर रोज पुलिस की जांच में कुछ नया सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें राज कुंद्रा के खिलाफ पक्के सबूत मिले हैं।

SL vs IND : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव

0

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने वनडे श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहला वनडे 7 विकेट जबकि दूसरा वनडे 3 विकेट से जीता था। आख़िरी और तीसरा वनडे मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 23 जुलाई को खेला जाएगा। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि तीसरे वनडे मैच में भारतीय की प्लेइंग इलेवन टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे। आइये आपको भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

शिखर धवन

Shikhar Dhawan

शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान हैं और पूरा दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है। पहले वनडे में धवन ने 95 गेंदों पर नाबाद 86 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में भी उन्होंने 29 रन की पारी खेली थी। शिखर धवन अपनी इस शानदार फॉर्म को तीसरे वनडे में भी जारी रखना चाहेंगे।

मनीष पांडे

Manish Pandey

मनीष पांडे पहले वनडे मैच में अच्छा नहीं कर पाए थे वह 40 गेंदों पर मात्र 26 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हो गए थे। दूसरे वनडे में भी फ्लॉप रहे थे। उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे वनडे में उनकी जगह नितीश राणा को डेब्यू का मौका मिल सकता है। नितीश राणा एक बढ़िया खिलाड़ी हैं पिछले काफी सालों से घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा हैैं।

देवदत्त पड्डीकल

Devdutt Padikkal

भारत के युवा खिलाड़ी देवदत्त पड्डीकल को पृथ्वी शॉ की जगह मौका मिल सकता है। क्योंकि भारत 2-0 से सीरीज को अपने पासे में कर चुका है। ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ चाहेंगे कि नए खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिले इसलिए उनको तीसरे वनडे मैच पृथ्वी शॉ की जगह खिलाया जा सकता है।

ईशान किशन

Ishan Kishan 1

ईशान किशन एक बेहतर खिलाड़ी पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली थी हालांकि दूसरे वनडे में उनका बल्ला नहीं चल पाया और वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे तीसरे वनडे में भी ईशान किशन खेलते दिख सकते हैं। ईशान ने पहले वनडे से अपने एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने 42 बॉल खेलकर 59 रन जडे थे।

सूर्यकुमार यादव

Surya Kumar Yadav

सूर्यकुमार यादव ने भी पहले मुकाबले में अपना वनडे डेब्यू किया था और उस मुकाबले में उन्होंने 20 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी खेली थी। दूसरे वनडे में सूर्य कुमार यादव ने अर्धशतक बनाया था। सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भी वह नंबर-5 पर खेलते दिख सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (वरुण चक्रवर्ती)

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी राहुल द्रविड़ तीसरे मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं। उनको कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या के बिना टीम अधूरी सी लगती है। इसलिए उनका टीम में होना लाजमी है। भारत के लिए तीसरे वनडे मुकाबले में फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। ऑल राउंडर के रूप में हार्दिक गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। भले ही इस सीरीज में अब तक हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर पाए हो, लेकिन तीसरे वनडे में बल्लेबाजी का मौका मिलने पर वह जरूर कुछ बड़ा करना चाहेंगे।

क्रुनाल पांड्या

Krunal Pandya (क्रुनाल पांड्या)

हार्दिक पांड्या की तरह उनके सगे भाई क्रुनाल पांड्या भी बेहतर ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वे प्लेइंग इलेवन में खेलते नजर आएंगे। अब तक इस सीरीज में उन्होंने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की है। साथ ही बल्लेबाजी से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हुए हैं। यह खिलाड़ी अपना शानदार फॉर्म तीसरे वनडे में भी जारी रखना चाहेगा।

दीपक चाहर

Images 21

और कोई चाहे खेले या ना खेले लेकिन पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन से कोई बाहर नहीं कर सकता। पिछले मुकाबले में दीपक ने शानदार खेल दिखाया था और ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का ख़िताब अपने नाम किया था। दीपक चाहर ने पहले गेंद के साथ 2 विकेट निकाले थे फिर बल्ले के साथ 82 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली थी।

चेतन सकारिया

Chetan Sakariya

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को इस मैच से आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह चेतन सकारिया को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। चेतन सकारिया के पास गेंदों को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत है। अगर उनको तीसरे वनडे में जगह मिलती हैं तो उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल ने भी पहले वनडे मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी और अपने 10 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए थे। दूसरे वनडे में भी चहल ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किये थे। तीसरे वनडे में भी वह खेलते नजर आ सकते हैं।

भारत के पूर्व कोच ने दीपक चाहर को कर दिया था रिजेक्ट, कहा था- क्रिकेट छोड़कर कोई और पेशा ढूंढ लो

0

तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ये साबित कर दिया कि वे सिर्फ गेंदबाज़ी ही नहीं बल्कि अच्छी बल्लेबाज़ी करना भी जानते हैं. राजस्थान के खिलाड़ी दीपक चाहर आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हैं. वे पहले भी मैदान पर अपने नाम का लोहा मनवा चुके हैं.

अगर आपको याद हो तो बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर टी20 में दीपक ने महज 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे. यह टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके अलावा वे पहले रणजी ट्रॉफी मैच में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं उन्होंने एक पारी में 10 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे.

Images 20

लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें ये तक कह दिया गया था कि वह क्रिकेटर नहीं बन सकते. भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने कभी दीपक चाहर का करियर खत्म करने की कोशिश की थी. इस बात का खुलासा पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने किया है. भारत की जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर उस वाकए की याद दिलाई है।


दरअसल, 2008 में ग्रेग चैपल राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन अकैडमी के डायरेक्टर थे। ऑस्ट्रेलिया में एक अंडर-19 टूर्नमेंट खेल स्वदेश लौटे दीपक को ग्रेग ने बाहर कर दिया था। चाहर तब राजस्थान क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते थे तो ट्रायल में उनको चैपल ने लंबाई की वजह से छांट दिया था. प्रसाद ने यहां तक लिखा है कि कैसे इस युवा खिलाड़ी को मनोबल तोड़ते हुए चैपल ने उनको क्रिकेट छोड़कर किसी और चीज को पेशा बनाने का सलाह दी थी।

Deepak Chahar

लेकिन दीपक के दिल में चैपल की ये बात घर कर गयी और उन्होंने हौसला नहीं हारा और उसी दिन से क्रिकेटर बनने की ठान ली. अपने उस पल को याद करते हुए दीपक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “उन्होंने (ग्रेग चैपल) मुझे राजस्थान के अंतिम 50 में भी नहीं चुना। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें नहीं लगता कि मैं अच्छा क्रिकेट खेल सकता हूं। मुझे ये बात बहुत बुरी लगी।”

दीपक ने आगे कहा, “मेरे पूरे करियर में वो एक ऐसा दिन था जब मुझे रोने का मन हुआ। हालांकि अच्छा ही हुआ की मुझे घर भेज दिया गया, क्योंकि इसके बाद मैंने जमकर मेहनत की और दो साल के भीतर मैं राजस्थान के लिए रणजी ट्रोफी खेल रहा था।

Deepak

दीपक का मानना है कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 2019 के आईपीएल में आया। महेंद्र सिंह धोनी ने 2018 में उन्हें ड्वेन ब्रावो की गैर-मौजूदगी में पावरप्ले और डेथ ओवरों में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने स्विंग के अनुकूल हालात नहीं होने पर भी गेंदबाजी करना सीखा।