Home Blog Page 83

घर की किस्त चुकाने में भी असमर्थ हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी, जानिए बोर्ड क्यों नहीं दे रहा पैसे

0

दुनिया में जब सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात आती हैं तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी आमदनी 3730 करोड़ रुपये है। इसलिए आपने देखा होगा की भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को जितना पैसा और सुविधाएं मिलती हैं उतनी किसी और खेल के खिलाड़ियों को नहीं मिलती। लेकिन सभी देशों में ऐसा नहीं हैं, हाल के दिनों में श्रीलंकाई क्रिकेट कई विवादों में रही है।

श्रीलंकाई क्रिकेट में सबसे बड़ा विवाद खिलाड़ियों के अनुबंध का रहा है। कई खिलाड़ियों ने नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि खिलाड़ियों को होम इंश्योरेंस और ईएमआई यानी किस्त चुकाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Sad Moment Of Sri Lankan Cricket

द संडे मॉर्निंग की रिपोर्ट है कि खिलाड़ियों ने श्रीलंका बोर्ड को पत्र लिखकर कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान करने और पुराने बकाया का जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने इस पत्र में लिखा है कि, “नए कॉन्ट्रैक्ट के चलते हमें जनवरी 2021 से किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया गया है। खिलाड़ी नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। इसकी सूचना उन्हें लिखित में दी जानी चाहिए। नए अनुबंध के तहत खिलाड़ियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती की जा रही है।”

एक सूत्र ने कहा कि वार्षिक अनुबंधों की वजह से खिलाड़ियों को बुरी तरह प्रभावित होना पड़ा है। उनके लिए अपने माता-पिता के लिए घर की किस्त चुकाना भी मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह से कुछ खिलाड़ियों ने तो अपनी शादी भी टाल दिया है हैं। और इन सब के बीच सबसे ज्यादा परेशानी जूनियर खिलाड़ी को हो रही हैं क्यूंकि वे खुद को सीनियर खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच लड़ाई में फंसा हुआ पाते हैं।

B51df36fd54b82080fd6f62fc4596312

ऐसा लग रहा है कि उनका करियर बिना किसी अनुबंध के खत्म हो जाएगा, क्योंकि उन्हें मौजूदा सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। खिलाड़ियों ने बोर्ड से 1 जनवरी 2021 से अनुबंध लागू करने का अनुरोध किया है।

श्रीलंकाई मीडिया की इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जूनियर खिलाड़ी चाहते हैं कि वे कैसे भी करके इस विवाद से बाहर निकलें और उनका सालाना वेतन भी बढ़ जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों ने बोर्ड को पत्र लिखा है जहां उन्होंने बात मान ली है।

पूनम पांडे ने बताया राज कुंद्रा का काला सच, बोलीं- उनके कॉन्ट्रैक्ट में लिखी होती थी ये बातें

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं। राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। अश्लील फिल्म कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच मॉडल पूनम पांडे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाये है।

पूनम पांडे कहती हैं, मेरे वकीलों के मुझे कुछ भी बोलने से मना किया था लेकिन उसके बावजूद मैं अपना बयान जारी कर रही हूं। अगर राज कुंद्रा मेरे साथ ऐसा कर सकता है तो औरों के साथ क्या हो रहा होगा। इसका फुल स्टॉप कहां पर है ये जज करना असंभव है। इसलिए मैं उन लड़कियों से अपील करूंगी की आप प्लीज बाहर आएं और आपके साथ ऐसा कुछ भी हुआ है तो आवाज़ उठाएं और पूरी दुनिया को बताएं’।

Poonam Pandey

पूनम ने आगे कहा, ‘जब मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए मना कर दिया। तो उन्होंने मुझे धमकी दी और धमकी ये थी कि मुझे उनका नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ेगा। इसमें लिखा था, ‘मुझे शूट करना होगा, पोज करना होगा और मुझे किसी खास प्रकार से दिखना होगा जो कि उनकी मांग के अनुसार होगा, अन्यथा वह मेरी व्यक्तिगत चीजें लीक कर देंगेl’

Raj Kundra Is The Mastermind Behind The Se Racket Poonam Pandey Reportedly Files A Case In Bombay High Court 0001

जब मैं कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के फेवर में नहीं थी और कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करना चाहती थी तो उन्होंने मेरे फोन नंबर एक मैसेज के साथ लीक किया। जिसमें लिखा था, कॉल मी नाउ, आई वील स्ट्रिपड फॉर यू’। उसके बाद मुझे दूनियाभर से फोन कॉल आ रहे थे। मुझे धमकियां मिल रही थी। मुझे याद उस वक्त मैं छुप के रह रही थी। मैं डर रही थी कि मेरे साथ कुछ हो जाएगा।’

Poonam Pandey 1 1000x765 1

पूनम ने शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए हमदर्दी भी जताई और कहा कि मुझे उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस मौके का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।’ अभिनेत्री आगे कहती हैं, ‘इसी के साथ राज कुंद्रा के खिलाफ चोरी और फ्रॉड का बॉम्बे उच्च न्यायालय में केस भी दर्ज कराया था। अभी ये मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कम बात करना चाहूंगी। मुझे अपनी पुलिस और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।’


पूनम पांडे ने पहले भी राज कुंद्रा पर आरोप लगा चुकी है। पिछले साल पूनम ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियोज और तस्वीरों का इस्तेमाल करती है। पूनम का कहना है कि उनके और राज की कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन अब वह खत्म हो गया है। तब कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर भी पूनम भी आरोप लगाए थे।

कपिल शर्मा ने पूछा, “राज पाजी हमें भी बताओ इतना पैसा कैसे कमाते हो ?” पुराना वीडियो हुआ वायरल

0

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। उन को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें पेड ऐप्स व वेबसाइट्स पर प्रसारित करने के आरोप मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में पुलिस और भी जांच कर रही है और कुछ नए खुलासे भी हो सकते हैं। एक खबर यह भी आई है कि अब उनके एक और साथी को गिरफ्तार किया गया है।

Images 17

इसी बीच सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, यह वीडियो है कपिल शर्मा के शो का। जब शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा कपिल के शो पर गए थे तब कपिल ने उनसे काफी मस्ती की थी। शिल्पा के पति राज कुंद्रा से कपिल ने काफी सवाल पूछे थे। इस विडियो में कपिल शर्मा राज कुंद्रा से उनकी कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। कपिल कहते हैं कि आखिर इन सब के पीछे का राज क्या है ?


कपिल शर्मा ने मस्ती भरे अंदाज में राज कुंद्रा से पूछा था कि वह बिना कुछ किए ही इतना पैसा कहां से और कैसे कमाते हैं। यह सवाल सुनकर शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दोनों हंसने लगे। अब उनके गिरफ्तार होने के बाद एक ट्वीटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार। फाइनली अब लोगों को कपिल शर्मा द्वारा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पूछे गए सवाल का सही जवाब मिल गया।


इस वीडियो में कपिल शर्मा, राज कुंद्रा के लिए कह रहे हैं, ‘आपको कहीं न कहीं फिल्म स्टार्स के साथ फुटबॉल मैच खेलते दिख जाएंगे। कभी फ्लाइट में दिख जाएंगे ये आपको। कभी न्यूज में कुछ आ रहा है। कभी कहीं पे घूम रहे हैं, कहीं शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे हैं। पाजी हमें भी कुछ आइडिया बताओ कि बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो आप? आप इन्हीं चीजों बिजी रहते हो।’


वैसे राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। राज का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में भी सामने आ चुका है। राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक हैं।


राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है।

श्रीलंका की हार पर भड़के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, गिनाई श्रीलंका टीम की गलतियां

0

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका जीता हुआ मैच भी हार गया जिसकी वजह से श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन बहुत निराश हैं। आपको जानते होंगे कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के ही नाम है। उन का मानना है कि मौजूदा श्रीलंकाई टीम भूल गई है कि जीत कैसे दर्ज की जाती है।

मुरलीधरन ने कहा कि खेल में देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन बनाए, जब श्रीलंका की टीम फील्डिंग के लिए उतरी तो शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और लंका की जबरदस्त गेंदबाज़ी के आगे भारत ने 193 रनों तक सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद भारत ने दीपक चाहर की पारी की बदौलत पांच गेंद शेष रहते ही मैच तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।

Muthiah Muralidaran Pic

मुरलीधरन ने ESPNcricinfo से बात करते हुए कहा, ‘मैंने आप से पहले भी कहा है कि श्रीलंका जीतने की राह भूल चुका है, पिछले कुछ सालों से यह टीम जीत दर्ज करना ही भूल गई है। यह उनके लिए भी मुश्किल है कि उन्हें पता ही नहीं है कि कैसे जीत दर्ज करनी है।’ लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन कप्तान दसुन शनाका ने उनके ओवर बचा लिए, जिससे आखिरी के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया जा सका और यह श्रीलंका को काफी भारी पड़ गया।

Murlidharan

मुरलीधरन ने आगे कहा, ‘हमने आपको पहले भी कहा है कि अगर श्रीलंका ने पहले 10-15 ओवर में तीन विकेट निकाल लिए, तो टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आएगी। दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।’

मुरलीधरन बोले, ‘श्रीलंका ने भी कुछ बड़ी गलतियां की। उन्हें वनिंदु हसरंगा से गेंदबाजी करानी चाहिए थी, ना कि उनके ओवर आखिरी के लिए बचाने चाहिए थे। अगर श्रीलंका ने भुवनेश्वर या चाहर का विकेट ले लिया होता, तो भारत का जीतना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कुछ गलतियां की, लेकिन इस टीम में अनुभव की काफी कमी है।’

India Vs Sri Lanka

श्रीलंका की हार पर कोच मिकी आर्थर भी काफी निराश नज़र आये, जिसको लेकर मुरलीधरन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोच अपना गुस्सा और निराशा दिखा रहे थे, लेकिन इसकी जगह उन्हें शांत बैठकर टीम को कुछ मैसेज भेजने चाहिए थे कि अपने बेस्ट गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई जाए, विकेट लेने की कोशिश की जाए और अंत तक लक्ष्य को डिफेंड करने की कोशिश की जाए।’

हमेशा फिल्डिंग करके चले जाते हैं आज बैटिंग भी आ गई, सूर्या कुमार ने लिया दीपक चाहर का इंटरव्यू

0

भारत ने श्रीलंका के बीच दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। भारत ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 3 विकेट से मात देकर वनडे सीरीज में 20 से बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के हीरो दीपक चाहर रहें। पहले उन्‍होंने गेंद से और फिर बल्‍ले से कमाल किया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे।

दीपक चाहर ने 53 रन देकर दो विकेट लिए थे। फिर बल्‍लेबाजी करते हुए उन्‍होंने 82 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और एक छक्‍का लगाया। उनके प्रदर्शन ने सभी भारतवासियों का दिल जीत लिया।

986287 20210721093202

जीत के बाद दीपक चाहर का एक विडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सूर्या कुमार यादव दीपक का इंटरव्यू ले रहे हैं। सूर्या कुमार यादव दीपक से कहते हैं कि “आज के मैच की जीत और अपनी शानदार पारी के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे ? सिर्फ दो तीन लाइनों में जवाब दिजिए। दीपक, सूर्या कुमार को ज़वाब देते हुए चाहर कहते हैं कि बहुत अच्छा खेले, फिर सूर्या कुमार बीच में मस्ती भरे अंदाज में बोलते हैं कि हां दीपक ने अच्छा खेला। सूर्या कुमार ने दीपक की तारीफ करते हुए कहा वाकई आज दीपक ने शानदार पारी खेली।


फिर एक विडियो में दीपक ये कहते हुए दिख रहे हैं कि “जीत गए हम लोग, बहुत बढ़िया.. मजा आ गया, बल्लेबाजी भी आ गई। पहले 50 ओवर फिल्डिंग की थी फिर 25 ओवर की बैटिंग भी आ गई। बहुत अच्छा लगा। नहीं तो हमेशा ऐसा होता है कि बैटिंग नहीं आती सिर्फ फिल्डिंग कर-करके चले जाते हैं। आज बैटिंग आ गई।


उनकी यह विडियो फैंस को काफी पसंद आई। और हर क्रिकेट फैन दीपक की बातों को बहुत अच्छे से समझ सकता हैं। भारत में जब बच्चे गली क्रिकेट खेलते हैं तो सभी चाहते हैं कि उनको बैटिंग करने का मौका मिले। चूंकि दीपक चाहर एक गेंदबाज हैं तो उनको बैटिंग के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कल के मैच में भारत ने बहुत जल्दी 7 विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद दीपक चाहर ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला और भारत को जीत भी दिलाई।

दीपक चाहर के साथ जब क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे तो वे दीपक को कम स्ट्राइक दे रहे थे, लेकिन क्रुणाल भी नहीं जानते थे कि वे खुद नहीं, बल्कि दीपक चाहर ही पहली बार अर्धशतक जड़ते हुए भारतीय टीम को मैच और सीरीज जिताएंगे।

Images 21

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर पृथ्वी शॉ 13 और ईशान किशन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान शिखर धवन भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. पांडे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 37 रनों के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए. हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए और वह खाता तक नहीं खोल सके. हालांकि सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारी खेली.

IND vs SL: अपनी टीम की हार पर श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने कुछ ऐसे निकाला गुस्सा, Memes की आई बाढ़

0

दूसरे वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ उसने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो दीपक चाहर रहे. उन्होंने 69 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए. टीम इंडिया ने 276 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Images 20

दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर श्रीलंका की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इसका सबसे ज्यादा दर्द श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर के चेहरे पर देखने को मिला।


श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ने मैच के आखिरी ओवरों में इतना गुस्सा दिखाया कि अब सोशल मीडिया पर लोग उनके ऊपर जमकर MEMES बना रहे हैं जो कि बहुत वायरल हो रहे हैं।


जब भारत के 193 पर 7 विकेट गिर चुके थे तब श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर बहुत खुश नजर आ रहे थे और उनको लग रहा था कि हम ये मैच आसानी से जीत जायेंगे पर हो गया इसका उल्टा.


49.1 ओवर में जैसे ही दीपक चाहर ने चौका लगाकर टीम इंडिया को तीन विकेट से जीत दिलाई, श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर ड्रेसिंग रूम के अंदर जाकर चिल्लाते हुए नजर आए।


मिकी आर्थर अपने रिऐक्शन के लिए पहले भी काफी चर्चा में रह चुके हैं, हर मैच में उनके ऊपर कैमरा बार-बार जाता रहता है। श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन पिछले काफी समय से ख़राब रहा है इसी खराब प्रदर्शन को लेकर टीम के साथ साथ उनके कोच को भी आलोचना झेलनि पड़ी है।


सीरीज के पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका ने इस मैच में बेहतर खेल दिखाया, लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी के ओवरों में मैच पूरी तरह से पलट दिया। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब किसी 8वें नंबर के बल्लेबाज ने इतनी बड़ी पारी खेली हो और टीम जीत भी गई हो।


दूसरे वनडे मैच में शिखर धवन भले ही बल्ले से कुछ नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने बतौर कप्तान पहली बार वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीत ली है। अपनी पहली ही सीरीज में उन्होंने ये कमाल कर दिखाया है, जब उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।