Home Blog Page 84

भारत को हारता देख राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी कर रहे दीपक चाहर को भिजवाया था यह संदेशा

0

भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट से मात दी। रह मैच काफी रोमांचक था। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त भी बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने भारत को 276 का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने 7 विकेट खोकर अंत में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। जब सातवां विकेट गिरा तब एकबार तो लग रहा था भारत यह मैच नहीं जीत पाएगा लेकिन इस मैच के हीरो दीपक चाहर ने अनहोनी को होनी कर दिया।

टीम इंडिया की इस जीत के हीरो दीपक चाहर रहे। दीपक चाहर ने एक अहम पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। चाहर ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारत के इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया। अपनी अर्धशतकीय पारी में दीपक ने 82 गेंद का सामना किया और आखिर तक बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिला दी।

Images 20

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 19 रन बनाकर दीपक का अच्छा साथ दिया। दीपक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 53 और मनीष पांडे ने 37 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने भी 35 रन बनाए।

दीपक चाहर के शानदार खेल की तारीफ अब सब जगह हो रही है। पूर्व क्रिकेटर और लोग जमकर चाहर की तारीफ कर रहे है। लोग अपने नए हीरो की इस पारी से सच में काफी खुश हैं। दीपक की अर्धशतकीय पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। यहां तक कि कोच राहुल द्रविड़ भी दीपक की पारी को देखकर काफी खुश नजर आए। दीपक ने जब 64 गेंद पर अर्धशतक जमाया तो द्रविड़ ने खड़े होकर इस खिलाड़ी के लिए ताली बजाई।

जीत के बाद बोले दीपक चाहर

Images 21

टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद दीपक चाहर ने क्या कुछ कहा आइये अब आपको बताते हैं। “बहुत ज़्यादा गर्मी थी। हमने अच्छी गेंदबाज़ी की और उन्हें 270 पर रोक लिया। इस विकेट पर चेज़ करने के लिए ये ठीक-ठाक स्कोर था। मेरे दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी कि मैं इस तरह की पारी खेल सकता हूं। देश के लिए मैच जीतने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता।

Deepak Chahar ODI AP 571 855

राहुल द्रविड़ सर ने मुझे सभी गेंदें खेलने को कहा था। मैंने भारत ए के लिए भी ऐसी कुछ पारियां खेली हैं, मुझे लगता है कि उनका मुझपर विश्वास है। उन्होंने मुझसे कहा है कि उन्हें लगता है कि मैं नंबर 7 का प्लेयर बन सकता हूं।

उम्मीद है कि आने वाले मैचों में मुझे बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ेगी। जब लक्ष्य 50 रनों से कम का रह गया तो हमें लगने लगा कि हम जीत सकते हैं”

फातिमा सना शेख ने कराया फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर फोटो डाली तो आमिर खान की बेटी ने किया ऐसा कमेंट

दंगल फिल्म की अभिनेत्री फातिमा सना शेख हाल ही में चर्चा में आई थी। उनकी चर्चा में आने की वजह थी आमिर खान और किरण राव का तलाक। बहुत से लोग फातिमा को आमिर खान और किरण के तलाक की वजह मान रहे थे हालांकि इसमें कितना सच है और कितना झूठ इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता। फातिमा ने भी अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन फातिमा सना शेख एक बार फिर से चर्चा में है और इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है उनका फोटो शूट।

15 04 237613365fatim NLn5s

फातिमा ने हाल ही में सुहावने मौसम में दिलकश फोटोशूट करवाया है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो फातिमा ब्लू ब्रालैट और डेनिम में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, कर्ली हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फातिमा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ-साथ कुछ सेलिब्रिटी भी प्यार बरसा रहे हैं।

15 04 371961335fatim PS6P9

बहुत से सेलेब्रिटी उनकी तारीफ में कई कमेंट कर रहे हैं लेकिन जिस कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वह था आमिर खान की बेटी इरा खान का कमेंट। आइरा ने फातिमा की तस्वीर के नीचे You Beauty लिखा है।

15 37 114579150ira Khan 1

फातिमा सना शेख फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह अक्सर अपने जिमनास्टिक और वर्कआउट वाले वीडियो भी फैंस के शेयर करती हैं।

बता दें कि फातिम सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।

15 05 273493541fatim ImzoF

फातिमा सना शेख ने ये फोटोशूट एक खुल ग्राउंड में एक नेट पास करवाया है। फातिमा सना शेख ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है लगता है उन्होंने अपने बालों को कर्ल भी कराए हैं।

फातिमा सना शेख ने इंटरनेशनल ब्रांड जार के आउटफिट पहने हैं, जिनमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

15 06 091246941fatim 1Lf7C

बता दें कि फातिमा, आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में नजर आई थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि आमिर ने उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी लेकिन फातिमा ने जरूर एक बयान दिया था।

15 05 485497903fatim GPSBm

फातिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘पहले मुझे इन बातों से बहुत फर्क पड़ता था लेकिन अब मुझे बुरा नहीं लगता। कई अनजान लोग जिनसे मैं कभी मिली नहीं वे मेरे बारे में कुछ भी लिखते हैं। वे ये भी नहीं सोचते कि इसमें सच्चाई है या नहीं जो लोग इन खबरों को पढ़ते हैं वो सोचते हैं कि मैं अच्छी इंसान नहीं हूं लेकिन अब मैंने इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है’

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप पर पब्लिश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।

Images 17

बताते चलें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ये कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठीकानों पर छापा मार रही थी। इस मामले में ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। मुख्य साजिशकर्ता हैं।


इस मामले में पिछले कई महीनों से जांच चल रही थी और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, वैसे ही राज कुंद्रा का नाम इस पूरे मामले में सामने आ गया। इसके बाद 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राज कुंद्रा हाल ही में अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर किए गए खुलासे को लेकर चर्चा में रहे हैं। राज कुंद्रा का कहना था कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनके जीजा के साथ अफेयर था। उन्होंने कहा था, ‘मेरी मां ने मेरी पूर्व पत्नी कविता और मेरी बहन के पति वंश को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई बार रंगे हाथों पकड़ा था।’

राहुल द्रविड़ या रवि शास्त्री कौन होना चाहिए भारतीय टीम का कोच? शिखर धवन ने बताया दोनों में फर्क

0

राहुल द्रविड़ के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. जिसके बाद से ही इंग्‍लैंड दौरे पर गए मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री को सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करने लगे. दरअसल, इस समय भारत की दो अलग-अलग टीमें एक ही वक्त पर अलग-अलग फॉर्मेट की सीरीज़ के लिए दो देशों में मौजूद हैं. एक तरफ तो भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है जिसके कप्तान शिखर धवन हैं. तो दूसरी टीम इंग्लैंड में है जिसके कप्तान विराट कोहली हैं.

दोनों टीमों के कोच भी अलग अलग हैं. जहां इंग्लैंड में इस वक्त रवि शास्त्री हैं तो राहुल द्रविड़ कोच के तौर पर श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ हैं. राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर टीम के मुख्‍य कोच है. द्रविड़ ने सीनियर टीम कोच के रूप में अपने करियर का विजयी डेब्‍यू किया. कल जब भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया तो सोशल मीडिया पर द्रविड़ छा गए वही रवि शास्‍त्री ट्रोल होने लगे. फैंस दोनों कोचों की टीमों के बीच एक मुकाबला कराने की मांग करने लगे.

Rahul Dravid Ravi Shastri Twitter

कुछ फैंस का कहना है कि द्रविड़ के आने से टीम में अनुसाशन भी आ गया है और राहुल द्रविड़ को ही परमानेंट कोच बना देना चाहिए. एक पक्ष राहुल द्रविड़ को कोच के रूप में देखना चाहता है, तो वहीं कुछ लोग कोच रवि शास्त्री को इस पद से हटाए जाने के पक्ष में नहीं है। यह बहस इसलिए भी शुरू हो गई है, क्योंकि भारत शास्त्री के कोच रहते हुए अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, जबकि द्रविड़ 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कोच थे।

Adobe Post 20210703 1448210.8572089052250537 1200x675 1

श्रीलंंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले जब शिखर धवन से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों कोच के बीच के बड़े अंतर को पूछा तो धवन ने बताया कि.. “उन दोनों की अपनी-अपनी खूबी है और दोनों काफी पॉजिटीव इंसान हैं. मैंने रवि भाई के साथ काफी वक्त गुजारा है और उनका खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का तरीका अलग है. रवि भाई की एनर्जी जोरदार है, वहीं राहुल भाई काफी शांत हैं, संयमित हैं और मजबूत भी हैं. हर किसी का अपना-अपना तरीका है और मुझे दोनों के साथ खेलने में मजा आता है”.

Rahul Dravid Coach Indian Team Shikhar Dhawan YoViews

बता दें कि रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप-2021 तक है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं कि उनके लिए इस बार सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा होने वाली है. शास्त्री का कार्यकाल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पूरा हो जाएगा। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम के अगले कोच पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हो सकते हैं। द्रविड़ ने अंडर-19 टीम के कोच रहते कई युवाओं को तैयार किया है। भारतीय टीम को श्रीलंका में 3 वनडे मैचों और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत का खिलाड़ी कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का हुआ शिकार

0

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में थोडा ही समय बचा है. उस से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जो वाकई चिंता बढ़ाने वाली है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी कोरोना का शिकार हो गया हैं टीम का प्लेयर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

BCCI के एक सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा कि टीम इंडिया के संक्रमित होने वाले क्रिकेटर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत है और वह बीते 8 दिनों से आइसोलेशन में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पंत डेल्टा वैरिएंट का शिकार हुए हैं।

अगर टीम इंडिया के प्लान की बात करें तो सभी खिलाड़ी लंदन में इकट्ठा हो गए हैं, सभी अब डरहम जाएंगे. सिर्फ जो खिलाड़ी अभी पॉजिटिव है, वह नहीं जाएगा. बीसीसीआई सूत्र ने आगे कहा, कि वह पृथकवास में हैं और गुरुवार को टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। हालांकि उऩ्होंने यह नहीं बताया कि पंत भारतीय टीम के साथ कब जुड़ेंगे।

Rishabh Pant

साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के बाद भारतीय क्रिेकेट टीम को तीन सप्ताह का ब्रेक दिया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी ब्रिटेन की कई अलग-अलग जगहों पर घूमने गए। उन दिनों इंग्लैंड में यूरो कप खेला जा रहा था जिसका एक मैच देखने पंत भी गए थे।

फुटबॉल स्टेडियम में ऋषभ पंत को बिना मास्क लगाए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की। जिसके बाद फैंस ने उनसे पूछा था कि मास्क कहां है?

एजेंसी को सूत्रों ने जानकारी दी है कि इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज़ से पहले यह चिंता का विषय नहीं है. क्योंकि सभी खिलाड़ी ठीक हैं, नियमों का पालन कर रहे हैं और रेगुलर तौर पर सभी का टेस्ट किया जाना है. आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच अगस्त के पहले हफ्ते में खेला जाना है. उससे पहले 20 जुलाई से भारतीय टीम को एक काउंटी मैच खेलना है, जो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा.

Rishabh Pant

जय शाह ने खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि टीम के खिलाड़ियों को लगाए गए कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है, यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता। शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो चैंपियनशिप में जाने से बचें।

शादी होने के बाद बॉलीवुड ही नहीं भारत छोड़ चली गई बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में काम पाना और फिर सितारा बन जाना हर एक एक्टर की चाहत होती है। जब किसी एक्टर को यह मौका मिलता है तो वह अपने करियर को शानदार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। जब करियर बनता है, तो फ़िल्मी रिश्ते बनते हैं। कई एक्टर और एक्ट्रेस आपस में शादी करते हैं। शादी करने के बाद भी वे यहीं बॉलीवुड में काम करते हैं।

कई एक्टर तो हॉलीवुड में काम करने के बाद भी बॉलीवुड को नहीं छोड़ा लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी कुछ हीरोइन्स के बारें में बताएँगे जिन्होंने अपने शानदार करियर को त्याग कर बॉलीवुड को छोड़ दिया और शादी करके विदेश में बस गयी। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते हैं।

रम्भा

Image 710x400xt 3

बॉलीवुड में गोविंदा और सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम चुकी अभिनेत्री रम्भा ने शादी करने के बाद न केवल बॉलीवुड को छोड़ दिया बल्कि भारत छोड़ कर भी वह चली गयी। सन्न 2010 में उन्होंने कनाडा के बिजनेस मैंन इंद्रकुमार से शादी की। शादी के बाद वह अपने पति के साथ टोरंटो में जाकर शिफ्ट हो गयी।
इस समय रम्भा तीन बच्चों की माँ बन चुकी हैं। कनाडा में वह अपने पति संग खुशहाल जिंदगी बिता रही है। बॉलीवुड को छोड़कर विदेश में घर बसाने की लिस्ट में रम्भा का नाम आता है।

सोनू वालिया

Sonu Walia Photos Sonu Wali

अगर आपने ‘दिल आशना है’, ‘खेल’, ‘स्वर्ग जैसा घर’, ‘आरक्षण’, ‘अपना देश पराये लोग’, ‘तूफ़ान’ और ‘तहलका’ जैसी फ़िल्में देखे हैं तो आपको अभिनेत्री सोनू वालिया जरूर याद होंगी। बॉलीवुड में इन फिल्मों के बाद जब उन्हें वह शोहरत नहीं जो बड़ी अभिनेत्रियों को मिलती थी तो उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी रचा ली। हालांकि सूर्य प्रकाश का किसी कारणवश निधन हो गया। इसके बाद फिर उन्होंने एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से शादी कर ली। अब वह यूएस में रहती हैं।

सेलिना जेटली

Celina 1586870052

‘हे बेबी’, ‘गोलमाल रिटर्न’ और ‘मनी है तो हनी है’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली सेलिना जेटली अब बॉलीवुड में काम नही करती हैं। उन्होंने सन्न 2011 में अमेरिका के बिजनेसमैंन पिटर हग से शादी कर ली। इसके बाद वह यूएस में ही रहने लगी। उनके तीन बच्चें हैं। शादी करने के बाद दुबारा बॉलीवुड में वापस नहीं आयी।

मुमताज

Mumtaz 1024 1532976445 1556939089

दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को कौन नहीं जानता है। उन्होंने दो रास्ते, रोटी, प्रेम जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया। दरअसल शादी के बाद वह अपने पति के साथ लन्दन चली गयी। उनके पास भारत और यूके दोनों की नागरिकता है। मुमताज ने बिजनेसमैंन मयूर माधवानी से शादी की थी। विदेश जाने के बाद फिर मुमताज ने वापस ग्लैमर इंडस्ट्री में वापस नहीं आयी।

ऐसी भी कुछ अभिनेत्रियाँ रही हैं जिन्होंने शादी की और विदेश जाकर रही। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद वह इंडिया वापस आयी तथा बॉलीवुड में दुबारा काम भी किया। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित का नाम शामिल है।

माधुरी दीक्षित के पति श्री राम नेने अमेरिका में एक सर्जन थे। जब माधुरी ने उनसे शादी की थी तो वह अमेरिका में जाकर रहने लगी थी। हालांकि वह भारत वापस लौटकर आयी। इस समय वह और उनके पति मुंबई में ही रहते हैं।