Home Blog Page 85

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानिए कौन है टॉप पर

0

क्रिकेट का सबसे छोटा और एंटेरटेनिंग फार्मेट टी20 फार्मेट ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है। जब भी हम क्रिकेट देखते हैं उसमे छक्के और चौके लगने की आशा करते हैं और टी20 क्रिकेट हमें यह सब ऑफर करता है। अगर आप टी20 क्रिकेट के फैन हैं तो आपको जरूर मालूम होगा कौन सा बल्लेबाज़ टी20 फार्मेट में राज कर रहा है।

इसमें कुछ बल्लेबाज़ भारतीय हैं तो कुछ विदेशी। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से बताएँगे कि किस बल्लेबाज़ ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- रोहित शर्मा

rohit-sharma-tshirt-number-45

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड भारत के विस्फोटक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 108 मैच खेले हैं जिनमे से उन्हें 100 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इन 100 पारियों में रोहित सबसे ज्यादा 127 छक्के जड़ें हैं।

इसके अलावा रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के धोनी के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ चुके हैं। रोहित पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगायें हैं। वह दिन दूर नहीं जब रोहित क्रिकेट के हर फार्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जायेंगे।

2- मार्टिन गुप्टिल

Martin Guptill

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने की लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का आता है। गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 88 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 85 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इन 85 पारियों में उन्होंने कुल 119 छक्के जड़े। इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल के नाम वनडे क्रिकेट एक दोहरा शतक भी है।

3- कॉलिन मुनरो

Colin Munro

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का टी20 क्रिकेट में अच्छा ख़ासा दबदबा है। इसकी बानगी यह है कि न्युजीलैंड के दो बल्लेबाज़ का नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में आता है। कॉलिन मुनरो ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 107 छक्के जड़ें हैं। खास बात यह है कि इन छक्को को जड़ने के लिए मुनरो को मात्र 62 पारियां लगी। मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 65 टी20 मैच खेलें हैं।

4- क्रिस गेल

Chris Gayle

टी20 क्रिकेट की बात हो और क्रिस गेल का नाम न आये यह हो नहीं सकता है। टी20 क्रिकेट के बादशाह क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में शुमार है। गेल ने वेस्टइंडीज के लिए महज 54 पारी खेली है लेकिन इन पारियों में ही उन्होंने 105 छक्के जड़ दिए।

गेल ने टी20 क्रिकेट (अंतर्राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी) में अब तक कुल 1000 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 10,000 रन भी सबसे पहले पूरे किये।

5- इयान मॉर्गन

Eoin Morgan

इंग्लैण्ड के कप्तान इयान मॉर्गन का नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में पांचवें नम्बर पर आता है। उन्होंने अभी कुल 87 इंटरनेशनल टी20 मैच इंग्लैण्ड के लिए खेले हैं। इन 87 मैचों में वह छक्को का शतक लगा चुके हैं। उन्होंने कुल मिलाकार 105 छक्के जड़ें हैं।

यह भी पढ़ें :ये हैं क्रिकेट जगत में वर्तमान समय के पांच सबसे अच्छे फील्डर, चीते जैसी फुर्ती से करते हैं फील्डिंग

महाभारत में द्रौपदी के रोल से लेकर से राजनीती में आना, ऐसा रहा है रूपा गांगुली का सफर

आपने अगर बीआर चोपड़ा की महाभारत देखी है तो उसमे द्रौपदी का किरदार निभाने वाला चेहरा याद होगा। यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि बंगाली बाला रूपा गांगुली थी। क्या आप जानते हैं कि रूपा गांगुली वर्तमान समय में क्या है और क्या करती हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय वह राज्यसभा सांसद है। आइये जानते हैं कि कैसे रूपा गांगुली ने टीवी मंच से शुरुआत करके सियासी मंच पर अपना प्रभुत्व जमाया।

रूपा गांगुली बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने सबसे पहले 1986 में ‘निरुपमा’ नाम की एक हिंदी शार्ट फिल्म में काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक बंगाली सीरियल ‘मुक्तबंध’ मिला। इससे वह थोड़ा मशहूर हुई। बाद में उन्हें फिल्मों के भी ऑफर आने लगे। 1988 में उन्होंने टीवी सीरीज गणदेवता में काम करने लगी। इससे वह घर-घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गयी।

29roopa

रूपा गांगुली इस दौरान कुछ और सीरियल में काम कर रही थी। तभी उन्हें महाभारत में काम करने का ऑफर आया। इस सीरियल में उन्हें द्रौपदी का किरदार निभाना था। रूपा गांगुली ने इस किरदार को अपनी एक्टिंग से जीवंत कर दिया। लोग आज भी जब द्रौपदी का नाम सोचते हैं तो रूपा गांगुली का चेहरा जहन में फिर आता है।

टीवी सीरीज में भी किया है काम

रूपा गांगुली का कारवां यही नहीं रुका। उन्होंने कानून, चंद्रकांता, करम अपना अपना, कस्तूरी, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे टीवी सीरीज में भी काम किया। यही नहीं उन्होंने बंगाली सीरीज जन्मभूमि, द्रौपदी, इंगित, तिथिर अतिथि में भी मुख्य भूमिका निभाई।

L 1574586547

रूपा गांगुली ने अपनी एक्टिंग की छटा कई भाषाओँ में विखेरी हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तेलगु , कन्नड़ और असमी फिल्मों में काम किया है। उनकी तारीफ के कसीदे मशहूर फिल्म डायरेक्टर ऋतूपर्णों घोष ने भी गढ़े थे। अच्छी खासी फालोविंग होने के नाते 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

इसके बाद सन्न 2016 के विधानसभा चुनाव में हावड़ा नार्थ से चुनाव में खड़ी हुई। लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। इसी साल उन्हें उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया। राजनीति के साथ-साथ वह सिनेमा में भी सक्रिय हैं। जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तब उन्होंने इन्साफ के लिए आवाज बुलंद की थी।

पर्सनल लाइफ

Prabhatkhabar 2021 04 F2795d33 Fab3 4c89 8a62 08944812d486 Rupa

अगर रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो उन्होंने सन्न 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुवों मुखर्जी से शादी की। शादी के 5 साल बाद उन्हें आकाश मुखर्जी नाम का बेटा पैदा हुआ। हालांकि सन्न 2009 में वह अपने पति से अलग हो गयी।

कभी-कभी चर्चा यह भी उठती रही है कि वह सिंगर दिब्येंदु के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों मुंबई के एक फ़्लैट में रहते थे। लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

Rupa Ganguli Story Khan Begum

रूपा गांगुली एक्टर के साथ एक सिंगर भी है। सिंगिंग के लिए वह नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी हैं। रूपा गांगुली ने सिनेमा के सरीखें कलाकारों जैसे कि शबाना आजमी, कोंकना सेन शर्मा, मृणाल सेन, गौतम घोष और ऋतूपर्णों घोष के साथ काम कर चुकी हैं। वह बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता की कहानी है दिलचस्प

ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब एयरलाइंस जिनमें एयर होस्टेस…

0

आसमान में उड़ने वाली चीज हमेशा से मनुष्य का ध्यान खींचती रही है। इसी के कारण विमान का आविष्कार हुआ। इस समय जिस किसी के पास पर्याप्त पैसे हैं वह विमान में यात्रा कर सकता है। तमाम प्राइवेट कम्पनियाँ हैं जो एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अपनी सर्विस प्रोवाइड करती हैं।

वहीं कुछ एयरलाइन कंपनियों की सर्विस अजीबोंगरीब है तो कुछ कम्पनियाँ उस विशेष देश में मौजूद नियम कानूनों के मुताबिक फ्लाइट के रूल और रेगुलेशन बनाती है। फ्लाइट में एयरहोस्टेज यात्रियों को दिशा-निर्देश देती रहती है।

हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज ऑनबोर्ड रहते हुए एयरहोस्टेस के साथ संबं’ध बनाने का ऑफर देती थी। इस पर काफी विवाद उठा। ऐसे ही अजीबोंगरीब नियमों वाली कई एयरलाइन कंपनी रह चुकी हैं या इस समय वे अपनी सर्विस दे भी रही हैं।

1- इवा एयरलाइन

Plane 759 Twt

यह एयरलाइन ताइवान की है। इसके चर्चा में रहने का कारण यह है कि इस एयरलाइन के कई विमान हेलो किटी की थीम पर पेंट किये जाते हैं। पूरे प्लेन में हेलो किटी की ब्रांडिंग होती है। हेलो किटी एक जापनी कार्टून है। एयरलाइन ने मेकर्स से इस कार्टून का लाइंसेंस लेकर विमान को समर्पित कर दिया है।

2- वियेटजेट एयरलाइन

Airline

इस एयरलाइन में खूबसूरत एयरहोस्टेस को नौकरी पर रखा जाता है। जब यह फ्लाइट शुरू हुई थी तो इसमें एयरहोस्टेस बि’कनी पहनती थी। चूँकि यह एयरलाइन वियतनाम की है इसलिए वियतनाम के नाम पर होने के कारण वहां की मीडिया और लोगों द्वारा इसका विरोध हुआ। यह एयरलाइन अब बि’कनी एयरलाइन के रूप में जानी जाती है। इसमें काम करने वाली एयरहोस्टेस करोड़ों कमाती हैं। पहले यह एयरलाइन घरेलु थी लेकिन अब यह इंटरनेशनल सर्विस देती है।

3- यूरो विंग्स एयरलाइन

Eurowings

यह एयरलाइन अपने ब्लाइंड बुकिंग के लिए मशहूर है। इसमें टिकट कराते समय आपको पता नहीं रहेगा कि आप कहाँ जा रहे हैं। टिकट कराते समय आपको जहाँ से उड़ना है वहाँ का नाम बताना होगा इसके बाद आप किस प्रकार की जगह जाना चाहते हैं इतना बताना पड़ेगा। इसके बाद आपका बैलेंस कट जायेगा। जब आपका टिकट हो जायेगा तब आपको पता चलेगा कि आपका टिकट कहाँ का हुआ है।

4- रयानी एयरलाइन

13 06 2016 Rayani

रयानी एयरलाइन की शुरुआत सन्न 2015 में मलेशिया में हुई। यह एयरलाइन इ’स्लाम के शरियत कानूनों के हिसाब से चलती थी। इस एयरलाइन में न’माज पढने के बाद यात्री उड़ान भरते थे। इसमें एयरहोस्टेस हि’जाब पहनती थी। इस उड़ान में यात्रियों को ह’लाल मीट परोसा जाता था। कुल मिलाकर इस एयरलाइन में शरियत का कानून चलता था। हालांकि इस एयरलाइन को एक साल बाद 2016 में बंद कर दिया गया।

5- नार्वेजियन एयरलाइन

Norwegian 640 20140502092752363

भले ही इस एयरलाइन का नाम नार्वे देश के नाम पर है लेकिन यह एयरलाइन नार्वे कि नहीं है। यह एयरलाइन आयरलैंड की है। अलग देश के नाम पर एयरलाइन का नाम पड़ने से लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि यह एयरलाइन नार्वे जायेगी लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस एयरलाइन के फाउंडर ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह नार्वे के टैक्स से बच सकें। इस एयरलाइन की कई फ्लाइट नार्वे में उतरती भी नहीं है।

ये हैं बॉलीवुड के 6 विलेन की खूबसूरत बेटियां, जानिए क्या काम करती हैं

बॉलीवुड में ऐसे तमाम एक्टर हुए हैं जिनके द्वारा निभाए गए किरदार को देखकर हम एक धारणा बना लेते हैं कि असल जीवन मे भी वे किरदार की तरह रहते होंगे। अक्सर ऐसा नहीं होता है। ये एक्टर भी आम इंसान की तरह होते हैं। लेकिन बार-बार एक ही तरह के किरदार निभाने की वजह से वे टाइपकास्ट हो जाते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे विलेन के बारें में बताएँगे जिनकी असल जिंदगी में बेटियां किसी हीरोइन से कम नहीं है। इन विलेन की कई बेटियां बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री भी काम कर चुकी हैं। आइये इनके बारें में विस्तार से जानते हैं.

1- प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां

Iconic Villains 2

बॉलीवुड में जब भी विलेन किरदारों को निभाने की बात होती है तो उस लिस्ट में प्रेम चोपड़ा का नाम जरूर आता है। असल जिंदगी में प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। इन बेटियों का नाम प्रेरणा, रितिका और पुनीता चोपड़ा है। प्रेरणा चोपड़ा की शादी अभिनेता शरमन जोशी के साथ हुई है।

2- शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर

Iconic Villains 4

शक्ति कपूर बॉलीवुड में विलेन को किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी बेटी श्रद्धा कपूर के बारें में सभी जानते हैं। श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप मोस्ट वांटेड हीरोइन हैं। वह बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में भी दे चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फालोविंग हैं। बॉलीवुड में मशहूर विलेन की बेटी में श्रद्धा कपूर का नाम प्रमुख रूप से आता है।

3- अभिनेता रंजीत की बेटी दिव्यंका

Ranjeet 10 700x471 1

“मेरे पास मत आना, नहीं तो मै पुलिस को बुला लुंगी या प्लीज मुझे भगवान के वास्ते छोड़ दो” जब इस तरह के डायलोग आप किसी हीरोइन द्वारा सुनते हैं तो आपके दिमाग में बरबस अभिनेता रंजीत का वो खौफनाक और हवशी चेहरा घूम जाता है। रंजीत ने कई फिल्मों में इस तरह के कई सीन किये।

इस वजह से वह बहुत मशहूर हो गए थे। उनकी एक बेटी है जिसका नाम दिव्यंका है। दिव्यंका एक फैशन डिजाइनर है। दिखने में वह किसी हीरोइन से कम नही लगती हैं।

4- राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर

Iconic Villains 6

राज बब्बर ने अपने करियर के उतरते दिनों में कई फिल्मों में निगेटिव भूमिकाएं निभाई जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की गयी। उनकी एक बेटी जूही बब्बर हैं। जूही बब्बर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जूही की दो बार शादी हुई है। अभी वह अभिनेता अनूप सोनी के साथ शादीशुदा के रिश्ते में है।

5- किरण कुमार की बेटी सृष्टी कुमारी

Iconic Villains 5

कभी श्री देवी के साथ अफेयर की ख़बरों के लिए मशहूर हुए अभिनेता किरण कुमार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई निगेटिव भूमिका को निभा चुके हैं। उनकी एक बेटी है जो बहुत खूबसूरत हैं। बेटी का नाम सृष्टि कुमारी है। वह फैशन डिजाइन की इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं।

6- डैनी की बेटी पेमा

Iconic Villains 1

रौबदार आवाज और खौफनाक चेहरे की वजह से विलेन के किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने वाले डैनी डेन्जोंगपा को कौन भूल सकता है। डैनी की एक खूबसूरत बेटी है जिसका नाम पेमा डेन्जोंगपा है। पेमा मीडिया से दूर रहती हैं। दिखने में वह किसी अभिनेत्री से कम सुंदर नहीं हैं।

ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय रानी, जिसे देखने के लिए उमड़ रही है भीड़

0

आपने गाय तो बहुत देखी होंगी लेकिन क्या आपको इस सबसे छोटी और प्यारी गाय के बारे में पता है? अगर नहीं तो आईये आपको बताते हैं इस गाय के बारे में कुछ रोचक बातें। हाल ही में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में दुनिया की सबसे ‘छोटी’ गाय मिली है। इस गाय के बारे में खास बात यह है कि ये केवल 20 इंच की है और इसका नाम रानी है। लोग दूर दूर से इस 20 इंच की गाय को देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।

Bangladesh Dwarf Cow 5

गाय के मालिक का कहना है कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास एक फार्म में मिली 23 महीने की गाय रातों-रात बांग्लादेशी मीडिया में छा गई और इसकी फोटो वायरल होने लगी। रानी नाम की इस गाय की मुंह से पूंछ तक की कुल लंबाई महज 26 इंच है। 23 महीने की गाय होने के बावजूद भी रानी का वजन महज 26 किलोग्राम है।

Bangladesh Dwarf Cow 7

इसके मालिक ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज छोटी गाय से रानी चार इंच छोटी है। हालांकि, अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ रानी को सबसे छोटी गाय नहीं माना गया है। रानी को देखने वाली एक महिला ने बताया कि मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ पहली बार देखा है। लोग कुदरत के इस करिश्में में देख कर हैरान हैं।

वैसे आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक दुनिया की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत के नाम है। 2014 में केरल राज्य की वेचुर नस्ल की माणिक्यम गाय की लंबाई 24 इंच मापी गई थी। हालांकि, अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स रानी की लंबाई को मान्यता देता है तो ये दुनिया की सबसे छोटी गाय बन जाएगी।

Bangladesh Dwarf Cow 1

गाय के मालिक ने बताया कि इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को अपनी सूची में जोड़ने में तीन महीने का समय लगेगा। इस गाय को पालने वाले शिकार एग्रो फार्म ने नौगांव के एक फॉर्म में पैदा होने के बाद इस गाय को खरीदा था। फार्म मैनेजर ने कहा कि लोग सैकड़ों मील का सफर तय कर इस गाय को देखने आ रहे हैं।

Bangladesh Dwarf Cow 3

लोग यहां आकर दुनिया की सबसे छोटी गाय रानी के साथ सेल्फी ले रहे हैं। बताया गया है कि अभी तक 15 हजार से अधिक लोग रानी को देखने के लिए यहां आ चुके हैं। ये गाय बकरी से भी भी छोटी हैं और इसे कोई आसानी से अपनी गोद में भी उठा सकता है।

यह भी पढ़ें : गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 7 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर होगा आश्चर्य

हरलीन देओल ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, फैन्स बोले ये कैच नहीं ‘सुपर कैच’ है

0

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत की खिलाडी हरलीन देओल ने बाउंड्री पर गजब का कैच पकड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बेसक 18 रन से हार गयी हो, लेकिन भारत की हरलीन देओल की कैच ने सभी का मन मोह लिया। हरलीन के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरलीन देओल लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रही थीं। इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोंस बल्लेबाज़ी कर रही पर थीं। शिखा पांडे ने उन्हें गेंद फेंकी। जोंस ने उसे डीप में खेला। जोंस समेत सभी ने सोचा कि उनका यह शॉट सीधा बाउंड्री के बाहर जाकर गिरेगा। ऐसा लग भी रहा था, लेकिन हरलीन देओल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कैच पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगा दी।

Harleen Deol

हरलीन और बाउंड्री लाइन के बीच सिर्फ कुछ ही सेंटीमीटर का ही फासला था। हरलीन यह बात तुरंत भांप गईं। हरलीन ने सोचा यदि गेंद नहीं छोड़ी तो छक्का हो जाएगा। बस फिर क्या था। हरलीन ने गेंद को हवा में बाउंड्री के अंदर की ओर उछाल दिया और खुद बाउंड्री के बाहर कूद गईं, लेकिन पल भर में ही फिर से बाउंड्री के अंदर हवा में गोता लगाते हुए बिल्कुल सुपरवुमन की तरह उड़ते हुए शानदार कैच पकड़ लिया।

Harleen Deol 1557420635

हरलीन ने न सिर्फ छक्का रोका, बल्कि एमी जोंस को पवेलियन की राह भी दिखा दी है, उन्हें बधाई देने के लिए पूरी टीम उनकी ओर दौड़ पड़ी! यहां तक कि इंग्लैंड का खेमा भी हैरान रहा गया। हरलीन के प्रयासों के लिए डेनियल वॉट को भी उनकी सराहना करते हुए देखा गया। हरलीन की फील्डिंग की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हो रही है। लोग उनकी तुलना भारतीय पुरुष टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से कर रहे हैं।


यह कैच देखकर लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं और उन्हें ‘सुपरवुमन’ कहा जा रहा है। हरलीन के इस कैच का वीडियो देखकर कर आप भी कहेंगे- शानदार हरलीन…क्या बात है। बारिश से प्रभावित इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। बारिश की वजह से भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 8.4 ओवर में 73 रन बनाने थे। लेकिन टीम इंडिया 3 विकेट खोकर सिर्फ 54 रन ही बना पाई और इस मैच को 18 रनों से हार गई।