Home Blog Page 86

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम अपनी ही बहन से करेगा शादी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाबर आजम शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि वह अगले साल अपनी ही चचेरी बहन से शादी करेंगे। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के मुताबिक उन्होंने अपनी चचेरी बहन के साथ सगाई कर ली है। पाकिस्तानी टीम के सभी सदस्यों को इस बारे में पता है। पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि बाबर आजम अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

बाबर और उनकी चचेरी बहन के घरवालों ने इस शादी के लिए रजामंदी दे दी है। अगले साल दोनों का निकाह पढ़ा जाएगा। बाबर आजम पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं। बाबर आजम सगाई की खबर को सबसे छुपाकर रखना चाहते थे। हालांकि पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को बाबर आजम की सगाई के बारे में जानकारी थी।


हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली ने ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान बाबर की शादी का जिक्र किया था। जब एक फैन ने अजहर अली से कहा कि वह बाबर आजम को क्या सलाह देना चाहेंगे। इस पर अजहर ने जवाब दिया था कि, ‘ बाबर को शादी कर लेनी चाहिए’

Babar Azam

वैसे बता दें कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर यौ’न शो’ष’ण का आ’रोप भी लग चुका है। हमिजा मुख्तार नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि इस क्रिकेटर ने उनका यौ’न शो’ष’ण किया, जब’र्दस्ती ग’र्भ’पा’त कराया और उनसे शादी का झू’ठा वादा किया। पीड़िता ने कहा था कि बाबर और मैं एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हम एक ही मोहल्ले में रहते थे। उन्होंने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसे स्वीकार कर लिया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था।


महिला के मुताबिक बाबर आजम ने निकाह का वादा कर 10 साल तक उसका यौ’न शो’ष’ण किया। जब उन्होंने प्रे’गनेंट होने की बात बताई, तो बाबर ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उनका ग’र्भ’पा’त करवा दिया। और फिर साल 2020 में निकाह करने से बिल्कुल मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक


बाबर आजम के अपनी ही कजिन बहन से शादी करने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ आई।


लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में रिश्तों की कोई अहमियत ही नहीं है। केके सागर ने नाम के एक यूजर ने कहा, “इनके लिए रिश्ते की कोई अहमियत नहीं। अपनी ही चचेरी बहन से शादी करने जा रहा है, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का कप्तान बाबर आजम।”


पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी बाबर आजम मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्हें सरफराज अहमद को बर्खास्त करने के बाद 2019 में सीमित ओवरों का कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, आजम को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान बनाया गया था।

जानिए अक्टूबर में भारत में होने वाला T20 वर्ल्ड कप होगा या नहीं, क्या है BCCI का प्लान

भारत में कोरोना महामारी चरम पर है जिसके चलते आईपीएल को भी कैंसल करना पड़ा. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल जरुर आ रहा होगा कि अक्टूबर में भारत होने वाला टी20 विश्व कप होगा या नहीं. इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है. आईपीएल को तो स्थगित कर दिया लेकिन अब बीसीसीआई के सामने असल चुनौती टी20 विश्व कप प्रतिकूल परिस्थितियों में कराने की है.

ख़बरों के अनुसार भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा, लेकिन इसे 9 की बजाय 5 शहरों में कराया जा सकता है. आईसीसी हमेशा अपने बैकअप में विकल्प तैयार रखता है और पिछले एक साल से वह विकल्प यूएई है. पिछले साल आईपीएल भी यूएई में ही कराया गया था.

T20 World Cup 2021

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, ‘हमें उम्मीद है कि अभी टी20 विश्व कप शुरू होने में 5 महीने का समय बाकी है और लोगों को वैक्सीन के टीके मिल रहे हैं जिससे कोरोना का कहर कम हो सकता है, अगर ऐसा होता है तो विश्व कप भारत में ही होगा. यह हो सकता है कि 9 शहरों की बजाय मैच 4 या 5 शहरों में हो.’

ICC के एक निरीक्षण दल को 26 अप्रैल को दिल्ली आकर IPL के बायो बबल का जायजा लेना था, लेकिन फिलहाल भारत में यात्रा करने पर कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखा है जिसके कारण दौरा स्थगित करना पड़ा. अधिकारी ने कहा, ‘उस टीम को इस सप्ताह आना था. लेकिन यात्रा प्रतिबंध लागू होने से वे बाद में आएंगे.’ हालांकि अब तो आईपीएल ही सस्पेंड कर दिया गया है.

बीसीसीआई महाप्रबंधक धीरज मलहोत्रा ने कहा है कि टी20 विश्व कप के लिए यूएई विकल्प रखा गया है. बोर्ड के अधिकारी ने हालांकि कहा कि परंपरा के तहत यूएई हमेशा दूसरा विकल्प रहता ही है. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए हमेशा एक विकल्प रहता है और पिछले साल आईसीसी की बैठक में तय होने के बाद यूएई विकल्प है.

Ganguly Kohli Afp

धीरज ने जो कहा, उसमें कुछ नया नहीं है. अगर कुछ महीनों में कोरोना महामारी कम नहीं हुयी तो दूसरा प्लान तैयार करना पड़ेगा.’ श्रीलंका, बांग्लादेश या दूसरे देशों में आईसीसी टी20 विश्व कप तीन या चार शहरों में ही होता है, लेकिन भारत में बोर्ड की राजनीति के कारण ऐसा संभव नहीं है.

विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन से जुड़े रहे बोर्ड के अधिकारी ने कहा, ‘यहां बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का शहर (कोलकाता), उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल का शहर (लखनऊ), सचिव जय शाह का शहर (अहमदाबाद) और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का शहर (धर्मशाला) है.’ उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा मुंबई, चेन्नई , दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद तो हैं ही.’

कोरोना के मरीजों की मदद के लिए क्रुणाल और हार्दिक पांड्या भी आए आगे, दान किए इतने..

जब से पैट कमिंस ने कोरोना महामारी से लड़ने की लिए भारत को 37 लाख रूपए देने की घोषणा की है लोग यह सवाल उठा रहे थे कि भारतीय क्रिकेटर मदद के लिए आगे क्यों नहीं आ रहे. लेकिन शायद बहुत कम लोगों को पता है कि इस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय खिलाडियों ने भी अपने स्तर पर योगदान दिया है.

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने शनिवार को बताया कि क्रुणाल सहित उनका परिवार कोरोना महामारी से जूझ रहे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेगा. उन्होंने कहा, ‘क्रुणाल, मैं और मेरी मां, मूल रूप से हमारा पूरा परिवार मदद करने की कोशिश कर रहा था. हमने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 ऑक्सीजन कंनसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है.

Pandya Brothers

पंड्या ने आगे कहा ‘मुझे लगता है कि वहां चिकित्सा बुनियादी ढांचे को ज्यादा समर्थन देने की जरुरत है.’ हार्दिक ने कहा, ‘यह मुश्किल समय है यह हम सभी समझते हैं, हम अपनी कृतज्ञता, समर्थन दिखाना चाहते हैं और हर किसी को बताना चाहते हैं कि वे हमेशा हमारी प्रार्थना में हैं.’

पंड्या भाइयों से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और जयदेव उनादकट, ने भी कोविड-19 से लड़ रहे भारत के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. शिखर धवन ने ऑक्सीजन सिलेंडर और कनसंट्रेटर्स खरीदने के लिए एक NGO (गैर सरकारी संगठन) को 20 लाख रुपये का दान दिया है.

धवन ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद विभिन्न मैचों में प्राप्त अपनी पुरस्कार राशि को भी दान करने का भी फैसला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हम अभी अभूतपूर्व समय में हैं और यह समय की जरूरत है कि हम एक-दूसरे की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करें.’ इस समय भारतीय अस्पताल कोविड-19 महामारी की घातक दूसरी लहर से परेशानी का सामना कर रहे हैं.

Shikhar Dhawan

सचिन तेंदुलकर ने भी ‘ऑक्सीजन इंडिया’ नाम की एक NGO को एक करोड़ रुपये का दान दिया था. ‘ऑक्सीजन इंडिया’ का संचालन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनजीओ) के 250 कारोबारियों द्वारा संचालित किया जाता है.

IPL Suspended : कोरोना ने बिगाड़ा खेल, अब नहीं होंगे IPL के मैच, BCCI का बड़ा फैसला

देश भर में कोरोना संकट और उसके प्रकोप को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए सभी मुकाबलों को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाना था, जो भी कल स्थगित कर दिया गया था।

क्यूंकि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।मेडिकल टीम उनके संपर्क में है। लेकिन इसके बाद से ही आईपीएल के बचे हुए मैचों पर संकट के बादल मंडराने से लगे थे।

KKR Varun Chakravarthy Sandeep Warrier

भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कल कहा था कि, ‘मुझे लगा था कि सभी क्रिकेटर्स बबल में है और हर चीज से सेफ हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बायो बबल में रहकर भी खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि सुरक्षा में कहीं कमी रह गई है। अगर इस तरह के मामले सामने आए हैं तो आईपीएल को यहीं रोक देना चाहिए।’

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल को पूरे सीजन के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। ये फैसला उस समय लिया गया है जब कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई हैं।

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए छह आयोजन स्थल है, इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई शामिल हैं। चेन्नई और मुंबई ने अपने मैचों की मेजबानी की है और अहमदाबाद तथा दिल्ली बाकी बचे मैचो की मेजबानी कर रहे हैं। BCCIके वाइस प्रेसिंडेंट राजीव शुक्ला ने एएनआई से बातचीत में यह जानकारी दी है।


IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया था।

IPL 2021: किस गड़बड़ी के चलते कोरोना पॉजिटिव हुए KKR के दो खिलाड़ी, सामने आई वजह

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आज रात अहमदाबाद में होने वाला मैच स्थगित हो गया है. केकेआर के दो खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके चलते यह फैसला लिया गया है. BCCI के सूत्र ने पीटीआई को इसकी जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार इस मैच का आयोजन अब 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी और दिन किया जाएगा.

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाडी स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाद संदीप वॉरियर दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन दो खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाकी खिलाड़ियों में घबराहट हो सकती है. साथ ही टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल के मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे है. साथ ही टूर्नामेंट पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

BCCI की ओर से सभी टीमों के खिलाड़ियों को लिखी गई चिट्ठी में यह कहा गया था कि IPL बायो बबल सबसे सुरक्षित है. बोर्ड ने इसे और मजबूत बनाने के लिए हर दो दिन में कोरोना टेस्ट कराने की जानकारी दी थी. साथ ही बाहर से खाना मंगाने पर प्रतिबंद लगा दिया था. इन सब के बावजूद KKR प्लेयर्स का पॉजिटिव पाया जाना चिंता की बात है.

KKR Varun Chakravarthy Sandeep Warrier

ख़बरों की माने तो वरुण चक्रवर्ती को पिछले दिनों कंधे में चोट के चलते स्कैन के लिए बायो बबल से बाहर ले जाया गया था. माना जाता है कि इसी दौरान चक्रवर्ती कोरोना वायरस के संपर्क में आ गए. यहीं से संदीप वॉरियर संक्रमित हुए होंगे. इसी गड़बड़ी के चलते आईपीएल 2021 के बायो बबल में सेंध लगी और कोरोना का केस सामने सामने आया.

वॉरियर ने अभी तक आईपीएल 2021 में कोई मैच नहीं खेला है. चक्रवर्ती KKR के सभी मैचों का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अभी तक 7 विकेट लिए हैं और वे केकेआर के सबसे सफल बॉलर रहे हैं.

इस बीच बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि केकेआर के दो सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन अभी उनके दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है जिससे कि गलत नतीजे की संभावना को खारिज किया जा सके. दिल्ली कैपिटल्स के एनरिख नॉर्खिया भी दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन अगले तीन टेस्ट में वे नेगेटिव थे. ऐसे में सामने आया था कि उनके पहले टेस्ट का नतीजा गलत था.

फिलहाल अच्छी बात यह है कि चक्रवर्ती और वॉरियर के अलावा केकेआर के बाकी सभी खिलाड़ियों के टेस्ट नेगेटिव आए हैं. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आज शाम तक नहीं आएगी. ऐसे में मैच कराना संभव नहीं है.

Video: लाइव मैच में बच्चों की तरह लड़ने लगे शिखर धवन और दिनेश कार्तिक, कॉमेंटेटर भी लगे हंसने

0

इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दोनों ने अच्छी पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 132 रन जोड़े। उनकी इस साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स आसानी से टारगेट को पूरा कर पाई। पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली तो धवन ने 47 गेंदों पर 46 रन बनाए।

मैच के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला जिसको देखकर कॉमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, मैच के दौरान शिखर धवन और केकेआर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक मस्ती के मूड में दिखे। धवन शानदार लय में नजर आ रहे थे और केकेआर के गेंदबाजों के पास उन्हें आउट करने का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा था। पारी के 11वें ओवर की एक गेंद को धवन ने लेग साइड में मारने का प्रयास किया। वरुण चक्रवर्ती की वाइड गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्टंपिंग की अपील की।

Screenshot 1 8

गेंद बल्‍ले पर नहीं लगी और सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में चली गई। उन्‍होंने बिना देरी किए गिल्लियां उखाड़ दीं और फिर नकली गुस्सा दिखाते हुए अपील की। कार्तिक यह सब मजाक में कर रहे थे और यह बात शिखर धवन को भी समझने में देर नहीं लगी, जिसके बाद धवन मजाकिया अंदाज में घुटने के बल मैदान पर बैठ गए थे। उनके इस वाकये को देखकर कॉमेंटेटर हंसने लगे।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)


इसका वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। दिनेश कार्तिक ने कुछ कहा और धवन जमीन पर ऐसे बैठ गए, जैसे लगा कोई बच्चा जिद कर रहा हो। दरअसल दिनेश कार्तिक ने धवन के खिलाफ स्टंपिंग की अपील की, और थर्ड अंपायर को रीप्ले देख इसका नतीजा बताना पड़ा। रीप्ले में साफ दिख रहा था कि धवन का पैर क्रीज के अंदर ही है और उन्हें नॉटआउट करार दिया गया। धवन उस समय 40 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे थे।


सोशल मीडिया पर भी यह विडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। मैच की बात करें, तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने दिल्ली को 155 रनों का लक्ष्य दिया​, जिसे दिल्ली की टीम ने बड़े ही आसानी से 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।