Home Blog Page 87

क्रुणाल पांड्या ने लाइव मैच में एक बार फिर की शर्मनाक हरकत, क्रिकेट फैंस को आया गुस्सा

0

आईपीएल के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने मुंबई को 171 रन का टारगेट दिया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट पूरा कर लिया। मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने नाबाद अर्धशतक लगाया। डी कॉक ने 50 गेंदों पर नाबाद 70 रन और कीरेन पोलार्ड ने 8 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए।

क्रुणाल पांड्या ने भी मैच में अच्छी पारी खेली और 26 गेंदों में 39 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं आई। मुंबई इंडियंस ने इस बार मैच को एकदम एकतरफा बनाते हुए हर फील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस वर्तमान में IPL 2021 अंक तालिका में 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

971950 Krunal Pandya

मुंबई इंडियंस ने यह मैच 7 विकेट से जीता, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने लगातार खराब प्रदर्शन करते हुए सीजन का अपना चौथा गंवा दिया है, इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स अभी तक केवल 2 मैच जीत पाई है। अब बात करते हैं इस मैच में हुयी एक घटना कि जिसके बाद क्रुणाल पांड्या को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को अक्सर मैदान पर अपने बुरे व्यवहार के लिए लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ा है।

क्रुणाल पांड्या चाहे आईपीएल में खेले या रणजी में, वह अक्सर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ आपत्तिजनक भाषा में बात करता है। कुछ समय पहले, दीपक हुड्डा ने आरोप लगाया कि ऑल-राउंडर क्रुणाल पांड्या उन्हें नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही उन्हें धमकी भी दी कि वह बड़ौदा के लिए फिर से न खेले।

Krunal Pandya Abused Deepak Hooda

दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पांड्या के दुर्व्यवहार के चलते सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी से अपना नाम भी वापस ले लिया था। दीपक हुड्डा ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के नाम एक पत्र में लिखा था, ‘मैं पिछले 11 सालों से बड़ौदा के लिए क्रिकेट खेल रहा हूं। वर्तमान में मुझे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया है। मैं सहमा हुआ, उदास और दबाव में हूं।’

एक बार फिर क्रुणाल पांड्या ने ऐसी ही हरकत की है जिसको देखकर हर क्रिकेट फैन को बुरा लगेगा। क्रुणाल के क्रीज पर रहने के दौरान, उन्होंने एक मॉइस्चराइज़र मांगा था और उनके साथी अनखुल रॉय इस चीज़ को लाने के लिए डगआउट से चले गए थे। इस बीच, क्रुनाल ने उन्हें कम शुष्क बनाने के लिए अपने हाथों पर विशेष क्रीम लगाई।


हालांकि, इसका उपयोग करने के बाद, उसने क्रीम को अनखुल रॉय को हाथ में देने की बजाय लापरवाही से फेंक दिया। क्रुणाल पांड्या की ये हरकत क्रिकेट फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और लोगों ने कहा की क्रुणाल पांड्या को अपना व्यवहार बदलने की जरुरत है।

किसी ने 40 तो किसी ने 44 साल की उम्र में किया बॉलीवुड में डेब्यू, अभिनय के दम पर छाये ये सितारे

किसी भी काम को, करियर को या कोई भी चीज सीखने की और करने की कोई नियत उम्र नहीं होती है। अगर आपमें जज्बा है तो आप बुढ़ापे में भी किसी काम को कर सकते हैं और अगर आप में आलस में है तो आप भरी जवानी में भी कोई काम नहीं कर सकते हैं। किसी भी चीज को पाने के लिए लगन और तपस्या करनी पड़ती है।

कुछ ऐसे सपने होते हैं जिन्हे पूरा करने के लिए हमें कुछ और काम करना पड़ता है लेकिन जब सपने को पूरा करने की चिंगारी हमारे अंदर होती है तो वह कभी न कभी जिंदगी के किसी पड़ाव पर सफलता की ज्वाला बनकर धधकती है।

ऐसा देखा गया है कि लोग घर-परिवार का खर्चा चलाने के लिए नौकरी करते हैं लेकिन जैसे ही उनकी जरूरते पूरी होने लगती है वे अपने सपनों का पीछा करते हैं और इसमें वे सफल भी होते हैं। इसकी बानगी कई बॉलीवुड एक्टर ने पेश की है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बहुत देर में शुरू किया लेकिन आज वे इस इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। आइये ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारें में जानते हैं।

बोमन ईरानी

Boman Irani

बोमन ईरानी कॉमेडी, सीरियस रोल और विलन का रोल हर तरह का किरदार अपने फ़िल्मी करियर में निभाया है। आपको बता दें की बोमन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 42 साल की उम्र से की। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से की है। यहाँ से ग्रेजएशन के बाद वे ताज होटल में दो साल तक वेटर और रूम सर्विस के स्टाफ में थे। साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।

संजय मिश्रा

Sanjay Mishra 1538905521

अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको लोट-पोट करने वाले संजय मिश्रा न केवल एक अच्छे कलाकार हैं बल्कि कई एक्टर बनने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। संजय मिश्रा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘ओ डार्लिंग ये है इंडिया’ से 33 साल की उम्र में की। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। जब उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली तो वह एक ढाबे पर काम करने लगे।

इसी दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होने संजय को अपनी फिल्म में काम दिया। इसके बाद फिर संजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह एक स्टेबलिश्ड एक्टर हैं।

अमरीश पुरी

Amrish Puri 21 06 2019

बॉलीवुड में नकारात्कमक किरदार निभाने के लिए फेमस मोगाम्बो यानि कि अमरीश पुरी फिल्मों में आने से पहले एक बीमा कम्पनी में नौकरी किया करते थे। नौकरी करते हुए उन्होंने पृथ्वी थियेटर ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

आखिर में जब वह 40 साल के थे तो उन्होंने ‘रेशमा और शेरा’ फिल्म में एक ग्रामीण व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका मिला। इसके बाद अमरीश पुरी के लिए कामयाबी का ऐसा डंका बजा कि इसकी आवाज उनके म’रने के बाद तक आती है।

किरण खेर

Kirron Kher Biography

छोटे परदे पर जज की भूमिका में दिखने वाली अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले वह थियेटर किया करती थी। 36 साल की उम्र में उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। बॉलीवुड में किरण खेर का नाम आज काफी जाना-पहचाना है।

यह भी पढ़ें : बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी बिना किसी दिखावे के बॉलीवुड के 9 सितारों ने मन्दिर में रचाई शादी

बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी बिना किसी दिखावे के बॉलीवुड के 9 सितारों ने मन्दिर में रचाई शादी

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे अच्छा लम्हा होता है। इस लम्हे को ख़ास बनाने के लिए लोग लाखों-करोड़ों रूपये खर्च करते हैं। जो लोग गरीब होते हैं वे भी शादी में हैसियत से ज्यादा खर्च करते है। हमारे समाज में ऐसी अवधारणा है कि जिसकी शादी ज्यादा धूमधाम से होती है, वे ही खुश होते हैं। लेकिन ऐसा नही है। कई बड़े- बड़े दौलतमंद लोगों ने अपने पास अथाह पैसा होने के बावजूद बहुत ही सादे और सरल रीति-रिवाज से शादी की। बॉलीवुड में कई ऐसे जोड़ें हैं जो साधारण तरीके से शादी करके सुखी जीवन जी रहे हैं। आइये आज ऐसे ही कुछ जोड़ों के बारें में जानते हैं जिन्होंने शादी पर बेशुमार पैसा नहीं उड़ाया है।

1- शम्मी कपूर और गीता बाली

Shammi 2

अपनी एनर्जी के लिए जाने जाने वाले शम्मी कपूर एक समय बॉलीवुड में बैंक गारंटी थे। उनका और गीता बाली का अफेयर खूब चर्चा में रहा। दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी रचाई थी। पर यह शादी ज्यादा दिन तक न चल सकी क्योंकि सन्न 1965 में गीता बाली शम्मी कपूर को इस दुनिया में छोड़कर दूसरी दुनिया में चली गयी।

2- श्रीदेवी-बोनी कपूर

7 555 111117121150 022518080643

श्रीदेवी शादी से पहले ही गर्भवती हो गयी थी इसलिए उन्होने बोनी कपूर के साथ आनन्-फानन में शादी कर ली थी। यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी जबकि श्रीदेवी की पहली शादी थी। श्रीदेवी के देहांत के समय तक यह शादी बनी रही।

3- संजय दत्त और रिया पिल्लई

Sanjay Dutt 1532338152

इस समय संजय दत्त और रिया पिल्लई साथ नहीं है लेकिन एक समय ऐसा था जब संजय ने रिया से बहुत ही साधारण तरीके से शादी की थी। संजय की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने रिया से महालक्ष्मी मंदिर में शादी की थी। शादी के कुछ सालों के बाद दोनों की शादी टूट गयी। बाद में रिया पिल्लई लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही।

4- भूषण कुमार-दिव्या खोसला कुमार

79446923

टी-सीरीज के मालिक इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसर हैं। वहीं उनकी बीवी दिव्या खोसला कुमार आये दिन किसी न किसी एल्बम में नज़र आ ही जाती है। भूषण कुमार इतना अमीर होने के बावजूद जब परिणय सूत्र में बंधे थे इन्होने बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्चा किया था क्योंकि दोनों ने वैष्णो देवी मंदिर में शादी की थी।

5- ईशा देओल और भरत तख्तानी

1513189673 Esha Deol Bharat Takhtani Radhya 0

ईशा देओल की शादी भारत तख्तानी के साथ जूहू के एक इस्कान मंदिर में हुई थी। यह शादी पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर थी। भरत तख्तानी पेशे से एक बिजनेसमैंन है। इस समय ईशा देओल बहुत ही कम फिल्मों में नज़र आती है।

6- मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी

Udita Goswami 5989700 M

जहर, आशिकी 2, एक विलेन जैसे फिल्मों को बनाने वाले मोहित सूरी ने एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के साथ बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचाई थी। मोहित उदिता से फिल्म जहर की शूटिंग के दौरान मिले थे। सन्न 2013 में इन्होने जूहू के एक मंदिर में शादी रचाई थी।

7- कविता कौशिक- रोनित विस्वास

29 01 2017 Kavita Kaushik Marriage

सीरियल एफआईआर से मशहूर हुई कविता कौशिक ने रोनित विस्वास के साथ शादी की है। साल 2017 में दोनो ने केदारनाथ के शिव मंदिर में शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर अगर इन 7 सुपरहिट फिल्मों को नहीं ठुकराते तो आज बॉलीवुड के नंबर वन स्टार होते

रसोई गैस बचाने के लिए आजमाएं ये 7 आसान टिप्स

महंगाई का ज़माना है। लोग बचत करते हैं लेकिन कहीं न कहीं से उनकी यह बचत खर्च हो ही जाती है। अगर आप गृहस्थ आदमी है तो आप पैसे के अलावा अपनी रसोई में भी बचत कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस का। अगर आप समझदारी से गैस का इस्तेमाल करेंगे तो आप रसोई एलपीजी गैस की बचत कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कैसे तो आइये इस पोस्ट को पूरा पढ़ते हैं।

लीकेज को चेक करें

Lpg Emergency Safety Tips

गैस बचाने में सबसे प्रमुख बात होती है कि आपके सिलेंडर से बेवजह गैस बाहर न निकल रही हो। इसके लिए आपको बर्नर, पाइप और रेगुलेटर को लगातार चेक करना होगा कि कहीं से गैस तो नही लीक हो रही है। यह सुरक्षा के हिसाब से भी जरूरी होता है कि आप सिलेंडर से गैस के रिसाव को रोकें।

बर्तन गैस पर न सुखाएं

265516 1

अगर आप गीले बर्तन को गैस पर रखते हैं और गैस जलाकार बर्तन में चिपके पानी को सुखाते हैं तो इससे आप गैस को बेवजह खर्च करते हैं। अगर आप गैस को बचाना चाहते हैं तो आपको किसी साफ़ कपड़े से बर्तन को पोछना होगा। कपड़े से सूखा बर्तन गैस पर चढाने से बर्तन जल्दी गर्म होगा। इसके बाद बिना ज्यादा गैस खर्च किये आप खाना जल्दी बना सकते हैं।

थरमस फ्लास्क का इस्तेमाल करें

Lpg 660 012516013208 042216095446 121916093911 070317111307 073117050739

अगर आप खाना उबालकर खाने के शौकीन हैं तो आपको हर एक व्यंजन के लिए बार-बार पानी उबालना पड़ सकता है। इसमें आपकी गैस खर्च हो सकती है। गैस को बचाने के लिए आपको एक थरमस फ्लास्क का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आपको एक बार में पानी गर्म करके स्टोर करना होगा फिर आप इसमें जो चाहे उबाल सकते हैं। बार-बार उबालने के लिए आपको गैस नहीं खर्च करनी पड़ेगी।

खाना ढँककर पकाएं

Images 7

अगर आप खाने को किसी बर्तन से ढँक कर पकाते हैं तो यह बहुत अच्छी आदत है क्योंकि इससे न केवल भोजन अच्छा बनता है जबकि गैस की भी बचत होती है। बर्तन ढंककर खाना पकाने से खाना जल्दी बन जाता है। इस तरीके से आप महीने में काफी गैस बचा सकते हैं।

कम आंच में खाने को पकाएं

कम आंच में खाना पकाना कई मायने में फायदेमंद होता है। क्योंकि तेज आंच में पकाने से खाने का पोषण चला जाता है और खाना अच्छा नहीं बनता है। लेकिन धीमी आंच में खाना पकाने से न केवल खाना अच्छा बनता है बल्कि गैस भी कम खर्च होती है। गैस बचाने का यह भी एक तरीका है कि आप धीमी आंच पर खाने को पकाएं।

ज्यादा न पकाएं

Dc Cover H5859g6k3s59c6voh464b0q851 20201106131909.Medi

अगर कोई चीज 10 मिनट में पक कर तैयार होती है और आप उसे 15 मिनट बेवजह पका रहे हैं तो यह गैस की बर्बादी है। कभी भी खाने को ज्यादा न पकाएं, नहीं तो स्वाद तो जायेगा ही साथ में गैस की चपत भी लगेगी।

खाना बनाने से पहले नाप लें

जब भी खाना बनाना हो तो यह अंदाजा लगा लें कि कितना खाना बनाना है। उसी अनुसार पानी, बर्तन और खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें। इससे गैस की बचत तो होगी ही साथ में खाना भी नहीं बर्बाद होगा। खाना बनाने से पहले हमेशा सही मात्रा में नाप लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : लाखों-करोड़ों रुपये के सिलेंडर से भी ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करते हैं ये 6 पेड़

‘उतरन’ की नन्ही तपस्या अब हो चुकी हैं काफी बड़ी, जानिए क्या करती हैं आजकल

समय कितनी जल्दी बीतता है इसका अंदाजा हमें तब लगता है जब कि किसी व्यक्ति को बहुत दिनों के बाद देखते है तो उसमे हमें जो भौतिक परिवर्तन नज़र आते है उसी के हिसाब से हमें एहसास होता है कितना अरसा गुज़र गया है। वहीं अगर टीवी सीरियल के दीवाने है तो आप सीरियल में काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट को जब आज के समय में देखते होंगे तो आपका चौंकना लाजमी है।

क्योंकि आपके बचपन के दिनों में ये भी छोटे थे और आप भी लेकिन जब आप इस समय इनके सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये इनकी फोटोज देखते है तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है क्या ये वही एक्टर है जो सीरियल में काम करते थे। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारें में बात करने जा रहे है। यह है छोटे परदे की मशहूर टीवी शो ‘उतरन’ में तपस्या’ की भूमिका निभाने वाली इशिता पांचाल।

Ishita Panchal

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इशिता अब 22 साल की हो चुकी है। वह अब पहले से काफी ग्लैमरस और खूबसूरत दिखने लगी है। अगर आप कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल उतरन के फैन रहे है तो आपको तपस्या का किरदार निभाने वाली वह छोटी बच्ची जरूर याद होगी, आज के समय में वह बच्ची अब बच्ची नहीं रही बल्कि जवान हो गयी है।

काफी मशहूर हुआ था उतरन सीरियल

Utran

इशिता ने सीरियल में निगेटिव किरदार निभाया था। अपनी एक्टिंग के दम से उन्होंने किरदार में जान डाल दी थी। आज इतने दिन हो गए लेकिन फिर भी लोग इशिता को तपस्या के नाम से ही जानते है। उतरन सीरियल एक समय टीवी पर खूब मशहूर हुआ था। इस सीरियल की वजह से इशिता को घर-घर में जाना पहचाना जाने लगा था।

Ishita Panchal Pic

वर्तमान में इशिता की फोटो देखने के बाद कोई अंदाजा नहीं लगा पायेगा कि यह वही लड़की है जिसने उतरन में तपस्या का किरदार निभाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उतरन के बाद इशिता पांचाल ने सीरियल ‘अम्बर धरा’ और सीआईडी’ में काम किया। यही नहीं उन्होंने लोगप्रिय इंटरनेशनल रिएलिटी शो ‘वाइफ स्वैप’ में भी काम किया है।

Ishita Panchal Utran

अगर बॉलीवुड फिल्मो की बात की जाए तो इशिता ने बॉलीवुड फिल्मे भी की है। उन्होने जैकी श्राफ के साथ ‘भूत एंड फ्रेंड’ फिल्म में एक साथ काम किया है। हालांकि यह फिल्म उतनी नहीं चल पायी। लोग आज भी इशिता को तपस्या के किरदार से ही जानते है। वह काफी समय से टीवी से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है।

Ishita Panchal Pics

भले ही इशिता टीवी पर्दे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वह खासी एक्टिव रहती है। वह अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इशिता के इन्स्टाग्राम पर उनके कई खूबसूरत फोटो भी है। यही नहीं इशिता के इन्स्टाग्राम पर 50 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स है।

Ishita Panchal Utran Serial

यही नहीं इशिता ने एक विवाह ऐसा भी, रामा द सेवियर जैसी फिल्मो में भी काम किया है। इशिता मुंबई की रहने वाली है। उन्होंने 2008 से लेकर 2011 के बीच टीवी में काम किया। इशिता के माता-पिता डॉक्टर है। वह अपने माँ-बाप की इकलौती औलाद है।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर अगर इन 7 सुपरहिट फिल्मों को नहीं ठुकराते तो आज बॉलीवुड के नंबर वन स्टार होते

ये हैं क्रिकेट जगत में वर्तमान समय के पांच सबसे अच्छे फील्डर, चीते जैसी फुर्ती से करते हैं फील्डिंग

0

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके तीनो विभाग में आपको परफेक्ट होना पड़ता है। जी हाँ यहाँ तीनो विभागों का मतलब बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग से है। कुछ खिलाड़ी स्पेशलिस्ट होते हैं मसलन कोई बल्लेबाज़ होता है तो कोई गेंदबाज़ लेकिन फील्डिंग एक ऐसा विभाग है जिसमे हर किसी को चुस्त रहना पड़ता है।

वैसे तो टीम के सभी 11 खिलाड़ी मैच के दौरान फील्डिंग करते हैं लेकिन टीम के कुछ बेहतरीन फील्डर ही मैच को रोमाचंक मोड़ पर लाते हैं। आइये वर्तमान समय में दुनिया के कुछ बेहतरीन फील्डर के बारें में जानते हैं।

रविंद्र जडेजा

Ravinder Jadeja

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जितनी अपनी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं उससे ज्यादा वह अपनी फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। जब उनके पास गेंद जाती है तो बल्लेबाज़ रन लेने से हिचकते हैं। उन्होंने कई शानदार रनआउट भी किये। कैच पकड़ने में कोई उनका सानी नहीं है। इस समय जडेजा तीनो फार्मेट में टीम के लिए खेलते हैं। आईपीएल में भी वह शानदार फील्डिंग करते हैं। जडेजा को अगर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर कहा जाए तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी।

फाफ डु प्लेसिस

Gifting Away Loads Of Extras Cost Us Dear Faf Du Plessis 1

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस न केवल एक शानदार बल्लेबाज़ है बल्कि एक उम्दा फील्डर भी है। उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी के दम पर टीम को कई मैच जिताएं है लेकिन उन्होंने फील्ड में कई शानदार कैच पकड़ पर भी मैच का रुख मोड़ा है। यही नहीं प्लेसिस ने आईपीएल में भी अपनी शानदार फील्डिंग का मुजायरा कई बार किया है। उन्होंने आईपीएल में बॉउंड्री लाइन पर कई शानदार कैच लपके हैं।

विराट कोहली

Pic

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ उनकी फील्डिंग भी जबरदस्त है। विराट कोहली, रविद्र जडेजा और सुरेश रैना जब भारतीय टीम में हुआ करते थे तो इन तीनो के सामने से रन चुराना काफी मुश्किल होता था।

हालांकि अब विराट कोहली टीम के मुख्य बल्लेबाज़ बन गए हैं इसलिए वह फील्ड में खुद को चोट लगने से बचाने के लिए कोई मुश्किल एफर्ट नहीं लगाते हैं लेकिन फिर भी बहुत ही कम मौकों पर वह फील्ड पर गलती करते हैं।

बेन स्टोक्स

Ben Stokes

बेन स्टोक्स दुनिया के आल टाइम सबसे अच्छे आलराउंडर है इसमें कोई शक की बात नहीं है। उन्होंने क्रिकेट के तीनो फार्मेट में अपनी स्किल का जलवा दिखाया है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में कोई भी उनका सानी नहीं है। बेन स्टोक्स क्रिकेट का वह नाम है जो क्रिकेट के तीनो फार्मेट का उम्दा खिलाड़ी है।

बल्लेबाजी में वह एक प्योर बल्लेबाज़ है। यहाँ तक कि लोगों का मानना है कि बेन स्टोक्स जडेजा से भी अच्छे फील्डर है। जडेजा और स्टोक्स में अक्सर तुलना होती रहती है।

केन विलियम्सन

Kane Willimson

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज़ है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। यही नहीं विलियम्सन फील्ड में भी एक शानदार खिलाड़ी है। अपनी फील्डिंग के दम पर उन्होंने अपनी टीम को कई ब्रेकथ्रू दिलाये हैं फिर चाdहे आईपीएल की बात हो यह न्यूजीलैंड की, वह अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें : महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी के 5 सबसे खराब फैसले, करना पड़ा था काफी आलोचना का सामना