सोशल मीडिया की ताकत ने इन 6 आम लोगों को रातों-रात बना दिया सेलेब्रिटी

top 6 common people who become celebrity overnight

दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है की वो दुनियाभर में फेमस हो लेकिन पूरी दुनिया में लोकप्रियता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह इतना आसान काम नहीं है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जो बहुत कम समय में अपनी किस्मत और हूनर के चलते इंटरनेट पर काफी मशहूर हो गए। जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था वे इंटरनेट की दुनिया में रातों रातों स्टार बन गए और आज काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। चलिए जानते है ऐसे 6 आम लोगों के बारे में जो आज सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

प्रिया प्रकाश :

priya prakash varrier

प्रिया प्रकाश को आज कौन नहीं जानता है। बीते साल वेलेंटाइन वीक के दौरान इनका एक 26 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था जिसमें प्रिया प्रकाश ने अपने चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों को मटकाकर सबको अपना दिवाना बना लिया था। लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का नाम दे दिया था। प्रिया प्रकाश की आँखों के चुलबुले अंदाज को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया था की वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई और आज सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

डब्बू अंकल :

dabbu-uncle

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के रहने वाले डब्बू अंकल का नाम आता है। जिनका वास्तविक नाम संजीव श्रीवास्तव हैं। ये अपने रिश्तेदार की शादी में गोविंदा की एक फिल्म के गाने ‘आप के आ जाने से’ पर अपने डांस करके बहुत लोकप्रिय हो गए थे। इनके डांस का विडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। इनके डांस को बहुत सी बड़ी हस्तियों ने भी सराहा। यहां तक कि ये इतने मशहूर हो गए कि इन्हें सलमान खान ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में भी बुलाया। इसके अलावा ये गोविंदा से भी मिल चुके हैं और उनके साथ में डांस कर चुके हैं।

अहमद शाह :

kid-Ahmed-Shah

भारत के तैमूर को तो आप सभी जानते होंगे लेकिन हम बात करे रहे है पाकिस्तान के बड़े ही क्यूट बच्चे अहमद शाह की। जिसे भारत में पाकिस्तानी तैमूर के नाम से पुकारा जाने लगा है। अहमद शाह की उम्र केवल 4 साल है। इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। जिन्हें लोग पसंद करने के साथ साथ खूब शेयर भी कर रहे हैं।

दीपिका घोष ( आईपीएल मिस्ट्री गर्ल ) :

Deepika-Ghose-pic

क्या आपने कभी सोचा है कोई मात्र 6 सकेंड के विडियो से भी मशहूर हो सकता हैं। बता दें कि इसी साल 5 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में लाल रंग के टॉप और जींस में आई इस लड़की ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। जब स्टेडियम में बैठी इस लड़की पर कैमरे की नजर पड़ी तो लोग इनकी खूबसूरती के दिवाने हो गए।

मैच के अंत तक इस लड़की के फोटो और 6 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हो गया की यह लड़की रातों रात पॉपुलर हो गई। इनके विडियो को आईपीएल मिस्ट्री गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया किया गया। इस लड़की के इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के अनुसार इसका नाम दीपिका घोष है और केवल एक दिन में ही इनके लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए थे।

सोमवती ( हैलो फ्रेंड्स चाय पिलो ) :

chai-pee-lo-friends

अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते है, तो आपने ‘चाय पिलो फ्रेंड’ बोलने वाली इस महिला की वीडियो जरूरी देखी होगी। इस विडियो ने साल 2018 में सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाये रखा। इस महिला का नाम सोमवती हैं और इनकी विडियोज में इनके चाय पिलो फ्रेंड बोलने के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और इसका मजाक भी खूब उड़ाया। इस वीडियो का असर विदेशों तक देखने को मिला और इससे मिलती जुलती कई विदेशी विडियो भी सामने आई।

मैथिली ठाकुर :

Maithili Thakur

सोशल मीडिया पर अपने भाइयों के साथ साधारण मोबाइल कैमरे से अपना गाना रिकॉर्ड करके शेयर करने वाली 18 साल की मैथिली ठाकुर आज अपनी आवाज के टेलेंट के कारण एक अलग पहचान बना चुकी है। उनकी सुरीली आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें स्टार बना दिया। मैथिली का भाई ऋषभ ठाकुर तबला बजाते हैं जबकि दूसरा भाई अयाची बगल में बैठकर ताली बजाकर थाप देते हैं। इनके विडियोज को लाखों व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें : गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 7 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर होगा आश्चर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here