Home Blog Page 114

सुशांत की बैंक डिटेल आई सामने, रिया चक्रवर्ती और उसके भाई ने पानी की तरह बहाया पैसा

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब तेज हो गयी है हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर मानसिक तौर पर बीमार करने से लेकर पैसे हड़पने तक के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब सुशांत की बैंक डिटेल भी सामने आ गई है, जो काफी चौंकाने वाली हैं। क्योंकि सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के पानी की तरह पैसा बहाया है।

रिया चक्रवर्ती ने पानी की तरह बहाया सुशांत का पैसा :

mahesh bhatt and riya

रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2019 में 4 करोड़, 62 लाख से अधिक बैलेंस से फरवरी 2020 में सुशांत का बैंक बैलेंस घटकर सिर्फ 1 करोड़ तक रह गया। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती की 81, 000 रूपये की फ्लाइट टिकट भी सुशांत के पैसों से बुक की गई थी। इसके अलावा रिया के बाल, मेकअप, शॉपिंग, पार्लर का खर्चा भी सुशांत के अकाउंट से किया गया है। इसे देखकर तो यही लगता हैं कि रिया ने सुशांत के पैसे उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब रिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

सुशांत के पिता केके सिंह का यह भी आरोप है कि रिया ने ही सुशांत को आत्म-हत्या के लिए उकसाया था। पटना के राजीवनगर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि रिया ने सुशांत को झूठे प्यार में फंसाकर पिछले एक साल में सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रूपये किसी अन्य के अकाउंट में ट्रान्सफर किये गए हैं। जबकि सुशांत के CA संदीप श्रीधर का कहना है कि उनके खाते से बहुत ज्यादा लेनदेन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया पिछले एक साल में सुशांत की कमाई काफी कम हो गई थी।

रिया चक्रवर्ती पर टिकी है शक की सूई :

sushant-singh-rajput-rhea-chakraborty

गौर करने वाली बात यह भी है कि सुशांत के पिता ने बेटे की मौत के 1 महीने बाद एफआईआर दर्ज कराई है। हो सकता है उन्होंने कुछ सबूत जमा करने में इतना समय लिया हो। फ़िलहाल सच्चाई क्या है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। ये तो पुलिस की जांच में ही पता चलेगा। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है की रिया चक्रवर्ती को इस समय हर कोई शक की नज़र से देख रहा है।

सोशल मीडिया पर भी रिया चक्रवर्ती की काफी आलोचना की जा रही है। फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती की असलियत सामने आने वाली है। सुमन ने लिखा, ‘रिया चक्रवर्ती तुम्हारी सच्चाई जल्द सामने आएगी। तुम भाग सकती हो लेकिन तुम थक कर मर जाओगी। मुझे पता है कि गलत लोगों के साथ जुड़ना कितना डरावना है। यह बहुत खतरनाक होता है।’

यह भी पढ़ें : सुशांत को याद कर कृति सेनन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा ‘सुश… मैं जानती थी कि तुम्हारा..

ट्रोलर ने अमिताभ बच्चन को कहा ‘काश आप कोरोना से मर जाते’, बिग बी ने गुस्से में दिया यह जवाब

बॉलीवुड सितारों को अक्सर इंटरनेट ट्रॉल्स का सामना करना पड़ता है। कुछ ट्रोल तो अपनी हद ही पार कर देते हैं और कुछ ऐसा कह देते हैं जिसके बाद सामने वाला चाहकर भी नज़रंदाज नहीं कर पाता और उसको जवाब देना ही पड़ता है। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी। अमिताभ बच्चन को एक ट्रोलर ने ऐसी घटिया बात कही कि वो जवाब दिए बिना नहीं रह सके।

आप जानते हैं कि इन दिनों अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा हैं। हालांकि हमेशा की तरह वे अभी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैन्स के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अमिताभ के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं से भरे संदेश भेज रहे हैं। बिग बी ने इन सब प्रार्थनाओं के लिए अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद भी कहा है।

ट्रोल को अमिताभ बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Amitabh Bachchan

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस परिस्थिति में भी अमिताभ बच्चन को भला बुरा कह रहे हैं और तीखे व्यंग और ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे। दरअसल, एक ट्रोलर ने अमिताभ बच्चन को लिखा था कि, ”काश आपकी कोविड-19 से मौत हो जाती।” इस कमेंट को लेकर अब अमिताभ बच्चन ने करारा जवाब दिया है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के माध्यम से ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा कि, “वे मुझे लिखते हैं.. काश आपका कोरोना की वजह से निधन हो जाता। हे मिस्टर अज्ञात.. आप अपने पिता का नाम भी नहीं लिखते हैं, .. क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका पिता कौन है… यहां केवल दो चीजें हो सकती हैं.. या तो मैं मर जाऊंगा या मैं जीवित रहूंगा.. अगर मैं मरता हूं तो तुम आगे एक सेलेब्रिटी पर भड़ास नहीं निकाल पाओगे। आपके लिखे हुए को कोई नोटिस नहीं करेगा।”

Amitabh Bachchan blog

अमिताभ ने आगे लिखा, ”अगर ईश्वर की कृपा से मैं जीवित रह गया तो तुम्हें केवल मेरा ही नहीं, बल्कि मेरे 9 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का गुस्सा झेलना पड़ेगा। मुझे उन्हें अभी यह बताना है और अगर मैं बच गया तो बताऊंगा। मैं तुम्हे बता दूं कि वे एक सेना है। मेरे फैन्स पूरी दुनिया में हैं। पश्चिम से लेकर पूर्व तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक, हर जगह हैं। वे सिर्फ इस पेज पर मेरी एक्सटेंडेड फैमिली नहीं है, आंख के एक इशारे पर यह एक्सटेंडेड फैमिली तबाही मचा देगी। मैं उन्हें कहूंगा ठोक दो साले को।”

अमिताभ बोले, अपनी लगाई आग में खुद ही जल जाओगे

amitaabh

अमिताभ का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने आखिरी में लिखा, ”मारीच, अहिरावन , महिषासुर, असुर , उपनाम हो तुम, हमारा यज्ञ प्रारम्भ होते ही, तुम राक्षसों की तरह तड़पोगे, जान लो इतना कि अब तुम ही केवल समाज की आवाज न हो, चरित्रहीन, अविश्वासी, श्रद्धाहीन, लीचड़ तुम हो, जलो गलो पिघलो, बेहया, निर्लज्ज, समाज कलंकी… तुम अपनी लगाई आग में खुद ही जलोगे।”

अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग को पढ़कर तो यही लगता है की उन्होंने ये सब काफी गुस्से में लिखा है हालांकि उनका गुस्सा जायज़ भी है। ट्रोल करने की भी एक सीमा होती है। किसी ट्रोलर को ये हक नहीं है की वो अपनी सीमा लांघकर किसी दूसरे को ऐसा कहे।

यह भी पढ़ें : सुशांत की मौत के बाद गोविंदा ने बताया बॉलीवुड का काला सच, बोले इंडस्ट्री में चार-पांच लोग हैं जो..

कोरोना से डरा उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह, मास्क नहीं पहनने वालों को दे रहा है ऐसी क्रूर सजा

0

दुनियाभर ने कोरोना महामारी ने दहशत फैला रखी है। दुनिया के नक्शे पर जितने भी देश हैं सबको इस महामारी ने किसी न किसी तरह प्रभावित किया है। किसी देश में तो कोरोना मरीजों की संख्या लाखों में पहुंच गई है वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जिनमें कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बहुत ही कम है। लेकिन संख्या भले ही कम हो, कोई भी देश अब इस मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता। ऐसा ही एक देश है नॉर्थ कोरिया।

अमेरिका और चीन जैसे शक्तिशाली देशों को आंख दिखाने वाले नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन को भी अब को भी कोरोना वायरस का डर सताने लगा है। डर ऐसा कि उसने नॉर्थ कोरिया के लोगों के लिए बहुत ही सख्त नियम लागू कर दिया है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उसने मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। अब आप सोचेंगे कि यह नियम तो भारत में भी है इसमें नया क्या है? लेकिन नॉर्थ कोरिया में मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, वहां मास्क न पहनने पर लोगों को कठोर सजा दी जा रही है जिसकी वजह से लोग डरकर मास्क लगा रहे हैं।

बिना मास्क पकड़ जाने पर करना पड़ेगा कठोर श्रम :

Kim Jong-un

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन हमेशा अपने अनोखे नियम कानूनों को लेकर खबरों में बना रहता है। कोरोनावायरस को देखते हुए एक बार फिर उसने एक ऐसे नियम को लागू किया है जिसका उल्लंघन करने वाले को सजा मिलेगी। बता दें कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाएं पकड़ा जाता है तो उसे सजा के तौर पर तीन महीने तक कड़ी मजदूरी करनी होगी। सुत्रों के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किम जोंग उन ने ये कठोर कानून बनाया है।

Kim Jong-un Sister

रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस नियम का कठोरता से पालन करवाने के लिए छात्रों की भर्तियां की जा रही है जो गश्त लगाएंगे और जो भी बिना मास्क पकड़ा जाएगा उसे पुलिस को सौंपकर दंड दिया जाएगा। दंड में उससे तीन महीने मजदूरी कराई जाएगी। वैसे बता दें कि उत्तर कोरिया दुनिया के सामने यह भी दावा कर रहा था कि उसके यहां एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं है। लेकिन ऐसे सख्त नियमों को देखकर तो यही लगता है कि नॉर्थ कोरिया सच्चाई को छुपा रहा है। क्योंकि यदि ऐसा होता तो तानाशाह को इतने कठोर नियम को लागू करने की जरूरत आखिर क्यों पड़ती?

सीमा पर काम करने वालों का दूर-दूर रहने को कहा गया है :

Kim Jong-un with Sister

हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किम जोंग उन शुरू से ही कोरोनावायरस को लेकर बहुत सतर्कता बरत रहा है। वह तभी सतर्क हो गया था जब कोरोनावायरस चीन में फैलना शुरू हुआ था और अभी भी लगातार ठोस कदम उठा रहा है। उसनेे नार्थ कोरिया में लोगों को एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य व सीमा पर काम करने वालों का दूर-दूर रहने को कहा गया है। देखा जाए तो यह नियम सख्त जरूर है लेकिन लोगों और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी भी है। जब तक कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इसे इन्हीं नियमों के सहारे फैलने से रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जानें भारतीय सेना रिटायर्ड आर्मी डॉग्स के साथ क्या करती है

पत्नी का 14 गैर मर्दों से था अवैध संबंध, पति को पता चला तो ठनका माथा और कर दिया यह काम

0

कोलकाता : आपने ऐसी खबर तो अक्सर सुनी होंगी जिसमें पति-पत्नी का किसी तीसरे शख्स से अफेयर चल रहा होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बता रहे हैं जो है तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से संबंधित ही लेकिन यह बहुत ही अनोखा केस है। दरअसल, एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 14 अफेयर्स के बारे में पता चला। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी के 14 गैर पुरुषों के साथ अवैध संबंध है तो वह यह जानकार दंग रह गया। उसे समझ नहीं आया कि इस स्थिति में क्या किया जाए।

trust break

दरअसल, मामला कोलकाता का है। जो पत्नी हमेशा अपने पति के सामने सती-सावित्री की तरह पेश आती थी उसी ने अपने बिजनेसमैन पति को धोखा देकर 14 गैर मर्दों के साथ संबंध बनाया। पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है लेकिन जब पत्नी ऐसी हरकतें करती है तो पति का माथा ठनकना भी जायज़ है। ऐसा ही हुगा इस पति के साथ भी। उसके जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन एक दिन उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ जिसके बाद उसने अपने ड्राइवर को पत्नी का जासूस बनाकर उसके पीछे लगा दिया।

बिजनेसमैन पति ने लिया दिमाग से काम :

Indian couple gets married

ड्राइवर ने जासूस बनकर कई दिनों तक उसकी जासूसी की और तब यह बात सामने आई कि उसके बहुत सारे मर्दों से अफेयर चल रहा है। पति को इन अफेयर्स के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। लेकिन बिजनेसमैन पति ने जल्दबाजी में लड़ाई झगड़ा करने की बजाय सूझबूझ से काम लिया और अपने बिजनेस माइंड का प्रयोग करके सभी 14 प्रेमियों को मानहानि को नोटिस पहुंचा दिया। दरअसल, पति ने अपने वकील से सलाह मशवरा करके एक नोटिस भेजा जिसमें लिखा की वे सभी मिलकर मानहानि के बदले उसे 100 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दें।

बिजनेसमैन पति का ऐसा दिमाग चकराया कि उसने एक-दो हजार नहीं बल्कि पूरे सौ करोड़ का मानहानि का दावा ठोक दिया। उसने अपने नोटिस में लिखा कि उसे इस सबसे मानसिक प्रताड़ना मिली है। समाज में उसकी छवि धूमिल हो गई है। पति ने कहा जब उसे पत्नी और उनके शारीरिक संबंधों के बारे में बता चला, तो उससे मानसिक व सामाजिक हानि हुई है। जिसकी वजह से उसे बहुत सी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

पैसा नहीं मिला तो की जाएगी कानूनी कार्रवाई :

Defamation-case

इस वजह से उसका पूरा वैवाहिक जीवन तहस-नहस हो गया है और वह डिप्रेशन में चला गया है। दोस्तों और रिश्तेदारों में उसकी बेइज्जती हो रही है। इसलिए मानहानि के तौर पर वो सब से 100 करोड़ की क्षतिपूर्ति चाहता है। पति ने अपने नोटिस में उन सब को यह धमकी भी दी कि यदि हफ्ते-दो हफ्ते में उनको यह पैसा नहीं मिला, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह नोटिस पाकर पत्नी के प्रेमियों की भी मुश्किल बढ़ गई है उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब इस मामले से कैसे पीछा छुड़ाया जाए। वैसे बता दें कि जिन लोगों का उसकी पत्नी के साथ अफेयर था उनमें से ज्यादातर पति के जानकार लोग ही थे।

यह भी पढ़ें : जानिए शादी के बाद क्यों चलता है महिलाओं का अफेयर ?

सुशांत की मौत के बाद गोविंदा ने बताया बॉलीवुड का काला सच, बोले इंडस्ट्री में चार-पांच लोग हैं जो..

कंगना रनौत के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने भी नेपोटिज्म का काला सच उजागर किया है। सुशांत राजपूत की मौत के बाद हर व्यक्ति के मन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रति गुस्सा है। लोग सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव को ठहरा रहे हैं। दरअसल कंगना रनौत ने यह आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के बड़े बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सिर्फ अपने बेटा बेटी और करीबीयों को फिल्मों में जगह देते हैं। वो असली टैलेंट को आगे नहीं आने देते। गोविंदा ने भी इस बात को लेकर अपनी सहमति जताई है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में होती है गुटबाजी :

Govinda

एक इंटरव्यू में गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर एक बड़ा अभिनेता बनने तक का सफर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस बात को स्वीकारा है कि बॉलीवुड में गुटबाजी होती है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि भले ही उनके माता पिता एक्टर थे लेकिन बावजूद इसके उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।

चार-पांच लोग चलाते हैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री :

Govinda With Sushant Rajput

गोविंदा ने कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुटबाजी को नकारा नहीं जा सकता। पहले यह होता था कि जिस व्यक्ति में प्रतिभा होती थी उसे ही काम मिलता था और हर फिल्म को थिएटर में बराबर मौका मिलता था लेकिन अब टाइम पूरी तरह बदल चुका है और बॉलीवुड के पूरे बिजनेस को अब केवल चार पांच लोग ही चला रहे हैं। यह उन्हीं के हाथ में होता है कि किस की फिल्म रिलीज की जाए और किसकी नहीं। जो व्यक्ति उनका करीबी नहीं होता उसकी फिल्म रिलीज होगी या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। गोविंदा ने आगे कहा कि मेरे साथ भी कई बार ऐसा हुआ है कि मेरी कुछ फिल्मों को रिलीज का सही मौका नहीं मिला।’

मुझे घंटों तक करना पड़ता था इंतजार :

Acter Govinda in politics

गोविंदा ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया तब मेरी उम्र 21 साल की थी और मेरे माता पिता बहुत पहले ही फिल्मों में काम करना छोड़ चुके थे। ऐसे में जब मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में आया तो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते थे। मुझे फिल्म निर्माताओं से मिलने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। हालांकि मेरे करियर की शुरुआत अच्छी रही लेकिन लोगोें ने यह कहकर मेरा मनोबल भी गिराया कि मैं लंबे समय तक इंडस्ट्री में नहीं टिक पाऊंगा। यह बात मेरे मुंह पर बोली गई लेकिन मुझे पता था कि राज कपूर जी, अमिताभ जी, विनोद खन्ना जी और राजेश खन्ना जी भी इस दौर से गुजर चुके हैं।

आपको बता दें कि गोविंदा ने एक सफल अभिनेता बनने के बाद में राजनीति भी ज्वाइन कर ली थी। गोविंदा ने बताया लोगों को मेरा यह फैसला पसंद नहीं था उन्हें लगता था कि यह फैसला गलत है। लेकिन उनकी यह बात गलत साबित हुई क्योंकि राजनीति में आने के बाद भी मैंने जो फिल्में की वे हिट साबित हुई।’ बहरहाल, अभी गोविंदा फिल्मों में बहुत कम ही नजर आते हैं और वे अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त रहते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए गोविंदा की वो 5 गलतियां, जिन्होंने बर्बाद कर दिया उनका करियर, ऐसे हुए बॉलीवुड से गायब

सुशांत को याद कर कृति सेनन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा ‘सुश… मैं जानती थी कि तुम्हारा..

मिलिए सुशांत राजपूत के हमशक्ल से, सुशांत पर बन रही फिल्म में आयेंगे नजर, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस अभी तक भुला नहीं पाए हैं। फैंस के द्वारा सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटोज शेयर की जा रही है। बिहार में तो सुशांत राजपूत की याद में एक चौक का नाम भी ‘सुशांत सिंह राजपूत चौक’ रख दिया गया है। वैसे बता दें कि सुशांत के अलावा एक शख्स और है जो इन दिनों चर्चा में है और जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल यह शख्स सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाला उनका हमशक्ल है।

मिलिए सुशांत राजपूत के हमशक्ल सचिन तिवारी से

Sachin Tiwari Sushant humshakl

सुशांत के हमशक्ल कहे जाने वाले इस व्यक्ति का नाम सचिन तिवारी है। यह दिखने में बिल्कुल सुशांत राजपूत की कार्बन कॉपी लगता है। बता दें कि सचिन तिवारी उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। सुशांत के फैन सचिन तिवारी की फोटो देखकर बिल्कुल हैरान है। सचिन का फेसकट, हेयरस्टाइल व उसका पूरा लुक सुशांत सिंह राजपूत से बहुत हद तक मेल खाता है। हाल ही में सचिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जिंदगी वही है जब आप दूसरी योजनाओं को बनाने में व्यस्त होते हैं।’

सचिन अपनी इस फोटो की वजह से रातों-रात इंटरनेट पर छा गए। सुशांत के फैंस सचिन की पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने उनसे कमेंट करके पूछा है कि ‘सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक में कब आ रहे हो?’ हम तुम्हें उनकी बायॉपिक में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।’ तो कोई पूछ रहा है कि तुम सुशांत के जुड़वां भाई हो क्या?

सुशांत राजपूत के किरदार में नजर आयेंगे सचिन तिवारी

View this post on Instagram

Life is what happens when you’re busy making other plans.

A post shared by Sachin Tiwari (@officialtiwarisachin) on


वैसे एक खबर यह भी आ रही है कि सचिन तिवारी सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बन रही एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘सुसाइड या मर्डर: एक स्टार खो गया’। वे इस फिल्म में सुशांत राजपूत का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म विजय शेखर गुप्ता की प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग सिंतबर में शुरू हो सकती है व इसी साल के आखिर तक इसको रिलीज भी किया जा सकता है।

कंगना रनौत ने खोला बॉलीवुड का काला सच :

Sushant Singh Rajput Biopic

खबरों के मुताबिक सुशांत ने डिप्रेशन में आकर मुंबई में स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे असल वजह क्या थी यह तो फिलहाल कोई नहीं जानता क्योंकि सुशांत कोई सुसाइड नोट छोड़कर नहीं गए थे। लेकिन लोगों का कहना है कि सुशांत को बॉलीवुड में उतना काम नहीं मिल रहा था जिसके वह हकदार थे, शायद इसी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए होंगे। कंगना रनौत भी लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बयानबाजी कर रही है। कंगना रनौत ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे छोटे एक्टर-एक्ट्रैस को बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। सुशांत के फैन भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुशांत को याद कर कृति सेनन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा ‘सुश… मैं जानती थी कि तुम्हारा..