Home Blog Page 122

सर्दियों में दिल्ली के आस-पास इन 5 खूबसूरत जगहों की करें सैर, ठंड का लें पूरा मजा

0

वैसे तो घुमक्कड़ लोगों के लिए मौसम ज्यादा मायने नहीं रखता, उन्हें तो बस घुमने से मतलब होता है चाहे फिर गर्मी और या सर्दी। लेकिन फिर भी कुछ लोग सर्दियों में घूमना ज्यादा पसंद करते है और सर्दियों में घूमने की सबसे अच्छी जगह तलाशते हैं। दोस्तों सर्दियाँ दस्तक दे चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे है तो ये पोस्ट जरूर आपकी मदद करेगी।

अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं तो इस मौसम में हिमाचल की बर्फीली वादियों में जाना शायद ही पसंद करें क्योंकि वहाँ पर बहुत अधिक ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में ज्यादा बर्फ़बारी होने के कारण कुछ पर्यटक वहाँ जाना पसंद नहीं करते हैं और वे दिल्ली के आस-पास ही घूमने के कुछ अच्छे विकल्प खोजते हैं।

आज हम दिल्ली के आसपास ऐसी ही कुछ बढ़िया जगहों के बारे में बात करेंगे जहाँ घूमने पर आपका फुल पैसा वसूल होगा। इन जगहों पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। दिल्ली के आस-पास भी घूमने के ढेर सारे विकल्प है। तो आइये विस्तार से जानते हैं Best Destinations for winter around Delhi

1- आगरा

taj-mahal

दिल्ली के पास आगरा ही ऐसा शहर है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए दिल्ली से टक्कर लेता है। अगर आप इस समय दिल्ली में हैं तो आगरा घूमने का प्लान बना सकते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि आगरा ताजमहल (Taj Mahal) के लिए प्रसिद्ध है। ताजमहल को देखने की कई लोगों की ख्वाहिश होती है। इस मौसम में आप अपनी यह दिली ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं।

ताजमहल के अलावा आप आगरा में आगरा फोर्ट, मेहताब बाग़, सिकंदरा जैसी जगहों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ से फतेहपुर सीकरी भी जाया जा सकता है। यहाँ का मौसम दिल्ली के मौसम की तरह ही रहता है। आप आगरा लॉन्ग ड्राइव का मजा लेते हुए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से बस या ट्रेन भी पकड़ सकते हैं।

2- अलवर ( राजस्थान )

alwar tourist place

राजस्थान का अलवर जिला भी अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह दिल्ली के नज़दीक भी पड़ता है। इस मौसम में यहाँ जाया जा सकता है। यहाँ की ऐतिहासिक इमारतें अपने आप में एक रोमांच छिपाएं बैठी हुई हैं। इसके अलावा आप यहाँ सिलीसेढ़ झील (Siliserh Lake) का भी आनंद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ बैठकर झील का नज़ारा देखना सोने पे सुहागा जैसा होगा।

यहाँ एक नीमराना नाम की बहुत ही खूबसूरत इमारत भी है। दोस्तों के साथ इस इमारत का दीदार करना ट्रिप में चार चाँद लगा देगा। अलवर में एक लग्जरी रिजॉर्ट भी है, इसे सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक माना जाता है।

3- जयपुर

Jaipur tourist places

राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपनी ख़ूबसूरती के लिए फेमस है। अगर आप इस मौसम में जयपुर जाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। जयपुर अपने शानदार महलों और इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यह शॉपिंग के लिहाज से भी काफी अच्छा शहर माना जाता है।

यहाँ पर हर साल वार्षिकी कार्यक्रम होते हैं जिसमे भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहाँ की हस्तशिल्पों की हज़ारों दुकानें पर्यटकों को ख़ासा भाती है। जयपुर में आप आमेर का किला, ना‍हरगढ़ किला, शीश महल, हवा महल, गणेश पोल और जल महल, जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्‍थलों का मजा ले सकते हैं। इस मौसम में यहाँ एक बार घूमना तो बनता है।

4- लैंसडाउन (Uttarakhand)

Lansdowne Uttarakhand

अगर आप दिल्ली के आसपास ठंड का मजा लेना चाहते है तो तो इस वीकेंड आप लैंसडाउन का रुख कर सकते हैं। यह स्थान पर्यटकों को हर मौसम में भाता है। कारण यह है कि यहाँ का मौसम हमेशा खुशनुमा बना रहता है। यही इसकी खासियत है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह जगह आपके लिए एक दम परफेक्ट रहेगी।

लैंसडाउन भारत के सबसे शांत और निर्जन हिल स्टेशनों में से एक है और जब से ब्रिटिश भारत आए थे, तब से यह एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन रहा है।

लैंसडाउन अन्य हिल स्टेशनों के एकदम उल्टा है, क्योंकि यह अच्छी तरह से सड़कों के साथ जुड़ा हुआ है लेकिन शहर से दूर भी बहुत है। यह उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में घने बांज और नीले देवदार के जंगलों से घिरे समुद्र तल से 1,700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

5- मसूरी (Uttarakhand)

Mussoorie-best-Tourist-Attractions-in-Uttarakhand

मसूरी को ‘पर्वतों की रानी’ कहा जाता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। मसूरी एक हिल स्टेशन है। यह राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर (22 मील) और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 290 किलोमीटर (180 मील) उत्तर में स्थित है। यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में है।

यह भी पढ़ें : Dubai के बारे में ये अनोखी बातें जानकर हैरान रह जायेंगे आप

बॉलीवुड की इस हसीना के साथ अधूरी रह गई जहीर खान की लव स्टोरी, करना चाहते थे शादी

0

भारत में क्रिकेट और फिल्में सबसे ज्यादा चलती हैं। इन दोनों प्रोफेशन से जुड़े लोगों की चर्चा भी खूब होती है। इन दोनों क्षेत्रों के शख्सियत के बीच रिश्ता भी काफी मशहूर होता है। चाहे यह रिश्ता प्यार का हो या दोस्ती का, ख़बरें जरूर बनती है। अक्सर देखा गया है कि फिल्म से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चीयर करने के लिए मैदान में दर्शक बनकर जाते हैं।

क्रिकेट और बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियाँ है जो बहुत मशहूर हुई। इनका प्यार काफी मशहूर हुआ। कई को एक दूसरे का प्यार मिला, पर कुछ ऐसे भी अभागे रह गए जिन्हें उनका प्यार नहीं मिल सका और वह बॉलीवुड और क्रिकेट के संगम को शादी तक न पहुँचा सके। हालांकि जब भी क्रिकेट और बॉलीवुड की जोड़ी की बात होती है तो सबसे पहला नाम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर का आता है। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फेहरिस्त में बहुत चर्चित रहे हैं।

Isha Sharvani and Zaheer Khan

आज हम एक ऐसी जोड़ी के बारें में बात कर रहे हैं जो शादी के बंधन तक तो नहीं पहुँच पायी लेकिन चर्चा में जरूर रही। यह जोड़ी है पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस ईशा शेरवानी (Isha Sharvani) की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी पर अटका था जहीर खान का दिल :

हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में जहीर खान (Zaheer Khan) ने ‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) से शादी की है। लेकिन एक ऐसा भी वक़्त था जब जहीर का दिल ईशा शेरवानी के लिए धड़का करता था। यह बात करीब 2005 की है। दोनों की पहली मुलाक़ात इसी साल तब हुई थी जब जहीर ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे। टीम के लिए एक कार्यक्रम में ईशा ने डांस किया था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार की पींगे बढ़नी शुरू हो गयी थी।

Isha Sharvani,

आपको बता दें कि ईशा शेरवानी ने सुभाष घई की फिल्म ‘Kisna: The Warrior Poet’ से एंट्री की थी। इसके बाद वह ‘Luck by Chance’ और अजय देवगन अभिनीत ‘U Me Aur Hum’ में नज़र आयी थी।

जब ईशा जहीर के साथ प्यार में थी तो उन्हें कई बार स्टेडियम में जहीर खान को चीयर करते हुए देखा गया था। दोनों 8 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

Zaheer Khan and wife Sagarika Ghatge
जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ

2011 में एक ऐसा भी समय आया जब चर्चा जोरो पर थी कि जहीर खान और ईशा शेरवानी शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी समय एक दूसरे का ब्रेकअप हो गया। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुँच पाया। आज भी जहीर खान और ईशा अच्छे दोस्त है।

यह भी पढ़ें : यह खूबसूरत अभिनेत्री बनेगी क्रिकेटर मनीष पांडे की दुल्हन, इसी साल होगी शादी, जानिए कौन है यह

हर लड़की चाहती है कि उसके होने वाले पति में हों ये 9 खूबियां

0

जिस तरह से लड़के वाले लड़कियों में शादी करते समय तमाम गुण ढूंढ़ते है उसी तरह लड़कियां भी लड़कों में खूबियां ढूंढ़ती हैं। घर वाले लड़के का संस्कार, कमाई और प्रोफेशन देखकर अपनी लड़की की उससे शादी करते हैं लेकिन लड़कियां इन सबके अलावा भी पर्सनली कुछ खूबियां चाहती हैं। लड़का चाहे जितना भी खूबसूरत क्यों न हो अगर ये खूबियां उसमे नहीं रहती हैं तो लड़कियां मायूस होती है।

आइये जानते है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं और वे शादी करते समय लड़कों में क्या चीज़ें चाहती हैं।

1- गुड लुकिंग पर्सनालिटी

हर लड़की की यह दिली ख़्वाहिश होती है कि उसका होने वाला पति गुड लुकिंग हो। कुछ लड़कियां तो पैसे के आगे गुड लुक को ज्यादा महत्व देती हैं। लड़कों में अगर गुड लुक के अलावा गुण अच्छे मिल जाए तो लड़कियों के लिए यह सोने पे सुहागा जैसा हो जाता है।

2- केयरिंग नेचर

Tips for Happy, Long-Lasting Relationships

लड़कियां उस लड़के को ज्यादा महत्व देती है जो उनका बहुत ख्याल रखता है। लड़कियां चाहती हैं कि लड़का उन्हें एक छोटी बच्ची की तरह पैम्पर करे, उन्हें दुलारे। लड़कियों सोचती हैं कि जो लड़का केयरिंग नेचर का होता है वह एक अच्छा पति बन सकता है इसलिए लड़कियों के बीच ऐसे लड़कों की ज्यादा डिमांड रहती हैं।

3- लड़का पैसे वाला होना भी है जरूरी

लड़कियां चाहती है कि वह जिससे शादी करें वह आर्थिक रूप से मजबूत हो। जब पास में पैसे होंगे तभी शादी की जिंदगी अच्छे से गुजरेगी। जो लड़का नौकरी करता है या अपना कोई बिजनेस करता है, वह लड़कियों के लिए एक हीरे की तरह होता है। लड़कियां नहीं चाहती है कि लड़का पैसे के मामलें में कमजोर हो।

4- लड़का होना चाहिए घुमक्कड़

Long-Drive-Travel-with-partner

वैसे स्वभाव से लड़कियां घुमक्कड़ होती है इसलिए जो लड़का घूमने-फिरने का शौकीन होता है वह लड़कियों को ज्यादा पसंद आता है। लड़कियां नहीं चाहती है कि वह शादी के बाद एक घर में कैद रहें। शादी के बाद लड़कियां दुनिया की चीजें देखना चाहती हैं क्योकि इसके सपने वह बचपन से सजाए हुए रखती है। माँ-बाप के घर पर उन्हें उतनी आजादी नहीं मिल पाती है इसलिए लड़कियां चाहती हैं कि उनका होने वाला पति नयी-नयी चीजें देखने का शौकीन हो।

5- ख़ुशमिजाज स्वभाव का लड़का

लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा महत्व देती हैं जो हमेशा ख़ुद खुश रहते हैं और दूसरों को खुश रखने में यकीन रखते हैं। ऐसे लड़के पॉजिटिव माइंड के होते हैं। इसलिए लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

6- सभ्य और सौम्य लड़के

लड़कियां उन लड़कों को ज्यादा तरजीह देती हैं जो शालीन स्वाभाव के होते हैं और उन्हें पता होता है कि कहाँ किसके सामने कैसे रियेक्ट करना है। जो लड़के अपने बड़ों और छोटों का मान-सम्मान करते है लड़कियां उन्हें बहुत पसंद करती हैं।

7- लड़के का इमोशनल होना भी है जरूरी

Forehead-Kiss

अपने होने वाले पार्टनर में लड़कियां इमोशन भी ढूंढ़ती है। वह लड़का जो भावों को जल्दी समझ लेता है। जो बहुत संवेदनशील होता है, लड़कियों का मानना है कि ऐसे लड़के बिना बताए उनकी बातों को समझ लें। लड़कियों में यह चाहत रहती है कि उन्हें वह लड़का मिले जो बिना बताए ही उनके दुःख-दर्द और जरूरत को समझ ले।

8- लड़कियां नहीं चाहती है कि उनका होने वाला पति मुँहफट हो। लड़का रिश्तों की क़द्र करने वाला होना चाहिए। ऐसा लड़का जो अपने कामों में ज्यादा मशरूफ न हो, लड़की को पर्याप्त टाइम देता तो। लड़कियां चाहती हैं उन्हें वह लड़का मिले जो उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना ज्यादा पसंद करें।

9- लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हो जो पत्नी पर ज्यादा रोक टोक लगाता हो। वह चाहती है उनका पार्टनर खुले मन का हो। ज्यादा शक न करता हो। जो उन्हें जीने की आजादी दे। जासूसी करने वाले लड़कों से लड़कियां दूरी बनाकर ही चलती है।

यह भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज

इन आठ आदतों वाली लड़कियों से सख्त नफरत करते हैं लड़के

0

आजकल के लड़के और लड़कियों में दोस्ती आम हो गयी है। डिजिटलीकरण के इस युग में लड़के और लड़कियां एक दूसरे का सोशल स्टेटस देखकर एक दूसरे से दोस्ती कर लेते हैं। लेकिन फिर कुछ खूबियाँ होती है जो एक लड़का एक लड़की में और एक लड़की एक लड़के में ढूंढ़ती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि जब लड़का-लड़की दोस्त बनते हैं तो उनकी यह दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चल पाती है। क्योंकि इस दोस्ती की दीवार झूठ होती है, जिसका पर्दाफाश होने से यह दीवार ढह जाती है।

लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। झूठ बोलते हैं, अपना स्टेटस अपडेट करते हैं। इन सब चीज़ों के बावजूद जिस तरह से लड़कियां लड़कों में गुण देखती हैं उसी तरह लड़के भी लड़कियों में कुछ चीज़ें नोटिस करते हैं। अगर ये अवगुण लड़कियों में होते है तो लड़की चाहे जितनी भी खूबसूरत हो लड़के उससे दूर ही भागते हैं।

आइये आज लड़कियों के बारें में ऐसी ही कुछ चीज़ें जानते हैं जो लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।

1. अकड़ू और रौबदार लड़कियां :

Girl Upset Boyfriend

जो लड़की स्वभाव की अकड़ू और नखरे दिखाने वाली होती है, लड़के उससे दूर ही भागते हैं। लड़कों को पसंद नहीं होता है कि कोई लड़की उन पर बिना किसी बात के रौब झाड़े। जो लड़कियां अपने आप को ज्यादा ओवरस्मार्ट दिखाने की कोशिश करती हैं लड़के उन्हें भी नापसंद करते हैं।

2. परिवार को लेकर ज्यादा हाँकना :

लड़के उन लड़कियों से रिश्ता रखने में अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं जो अपने परिवार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। ऐसी लड़कियां लड़कों को एहसास दिलाती रहती हैं कि उनका परिवार उनसे बड़ा और रईस है। कुछ लड़कियां रिश्तेदार को लेकर भी बहुत बहुत डींगे मारती है। लड़के ऐसी लड़कियों को घास डालना पसंद नहीं करते हैं जो अपने अमेरिका और यूरोप में रहने वाले रिश्तेदारों के बारे में बताएं।

3. हर बात पे पूछने वाली ‘कैसी लग रही हूँ मै?’ :

जो लड़की बात-बात पे लड़कों से पूछती रहती हैं वह कैसी लग रहीं है? तो लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियां सिर्फ अपनी तारीफ पाना चाहती है। शुरू-शुरू में तो लड़के तारीफ़ करते हैं लेकिन बाद उन्हें इस प्रश्न से गुस्सा आने लगता है। जो लड़कियां बहुत ज्यादा काम करती है लड़के उनसे भी दूर रहने की कोशिश करते हैं।

4. ज्यादा मेकअप करने वाली लड़कियां :

girl-applying-lipstick

जो लड़कियां ज्यादा सजती-सवरती हैं, लड़के उनसे भी दूर भागते हैं। लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियां सज-धज कर दूसरों को दिखाने और उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं। यही बात लड़कों को पसंद नहीं आती है। लड़कियों के ज्यादा मेकअप करने से लड़कों में इन्सेक्युरिटी आती है। ऐसी लड़कियां लड़कों का खर्चा भी बहुत कराती है क्योंकि इन्हें कपड़े और मेकअप के सामान ज्यादा खरीदने होते हैं।

5. हर बात पर रोने वाली लड़कियां :

लड़के उन लड़कियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं जो बहुत ज्यादा भावुक होती है। ऐसी लड़कियां छोटी-छोटी बात को लेकर इमोशनल हो जाती है और रोने लगती हैं। बात चाहे ख़ुशी की हो या दुःख की, इन्हे बस रोने का मौका चाहिए। लड़कों को लगता है ऐसी लड़कियों के पास शिकायत का बड़ा बंडल होता है जिसे ये हमेशा अपनी रोनी सूरत से बताती रहती हैं। ऐसी लड़कियों से लड़के बहुत ही इरिटेट होते हैं।

6. बहुत ज्यादा सिंपल लड़की :

लड़के उन लड़कियों से भी किनारा करते हैं जो बहुत ही सिंपल होती है। लड़के इन लड़कियों को बहनजी टाइप बोलते हैं। जमाने के हिसाब से लड़के मॉडर्न और सिम्पलसिटी दोनों के मिश्रण को पसंद करते हैं। ज्यादा सीधी लड़की के साथ रहने से उन्हें लगता है कि उनकी लाइफ बोरिंग हो जाती है।

7. सेल्फी का हैंगओवर :

girl selfie poses

लड़कियों का ज्यादा सेल्फी आबसेस्सड होना भी लड़कों को अखरता है। लड़कों को सेल्फी लेने का शौक होता है लेकिन वो लड़कियां जो अपने लगभग हर पल को सेल्फी के रूप में कैद करने की कोशिश करती हैं, लड़के ऐसी लड़कियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। जब भी कहीं घूमने जाओ तो लड़की अगर अपनी सेल्फी लेने में व्यस्त रहती है तो लड़कों को लगता है वह एक चलती-फिरती फोटोग्राफी की दुकान के साथ घूम रहे हैं।

8. चुगलखोर लड़कियां :

कहा जाता है महिलाओं के पेट में कुछ भी नहीं पचता है। उन्हें जो कुछ भी पता होता है वह दूसरी महिलाओं से जाकर कह देती है। कई बार इससे लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव जैसी स्थिति आ जाती है। कुछ लड़कियों में यह स्वभाव ज्यादा होता है। लड़के ऐसी लड़की को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं जो आये दिन इधर की बात उधर करती रहती है।

यह भी पढ़ें : चाणक्‍य के अनुसार शादी करने से पहले पति-पत्नी को जरूर देख लेने चाहिए ये पांच गुण

चाणक्‍य के अनुसार शादी करने से पहले पति-पत्नी को जरूर देख लेने चाहिए ये पांच गुण

0

कौटिल्य के नाम से भारतीय इतिहास में मशहूर कूटनीतिज्ञ चाणक्य को न सिर्फ राजनीति और शासन के बारें में बताने के लिए जाना जाता है बल्कि उन्हें गृहस्थ जीवन में नए विचारों के प्रादुर्भाव के लिए भी जाना जाता है। गौरतलब है कि चन्द्रगुप्त मौर्य को भारतवर्ष का सम्राट बनाने में चाणक्य ने अहम् भूमिका निभाई थी। आज भी किवदंती मशहूर है कि अगर किसी के पास चाणक्य जैसा सलाहकार हो तो हारी हुई बाज़ी को भी जीतकर इतिहास बनाया जा सकता है।

जितना ज्ञान चाणक्य ने राजनीति के बारे में दिया है उतना ही उन्होंने महिलाओं के बारे में भी बताया है। उन्होंने महिलाओं के उन खास गुणों के बारे में बताया जो एक पुरुष अपनी होने वाली पत्नी में चाहता है। आइये महिलाओं के अच्छे गुण कौन-कौन से हैं इस बारे में विस्तार से जानते हैं..

महिलाओं के गुणों को चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से व्यक्त है। श्लोक निम्नलिखित है –

“वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरोपामपि कन्यकाम्।
रूपशीलां न नीचस्य विवाहः सदृशे कुले।।”

सुंदरता को समझने का तरीका :

Chanakya niti

चाणक्य ने स्त्री की बाहरी सुंदरता को नगण्य माना है। उनके अनुसार सुंदरता ही स्त्री में सबकुछ नहीं होता है। जो भी स्त्री की सुंदरता को देखकर शादी करता है वह भविष्य के लिए बहुत भारी भूल कर बैठता है। शादी से पहले सुंदरता पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि यह ज्यादा दिन के लिए नहीं टिकती है। जो कुछ मायने रखता है वह होता है आंतरिक सुंदरता।

हमेशा स्त्री की आंतरिक सुंदरता पर गौर करना चाहिए। पुरुषों में भी यही बात लागू होती है। स्त्रियों को भी पुरुष की बाहरी सुंदरता पर मोहित न होकर उसके आंतरिक गुणों को देखना चाहिए।

जीवनसाथी में यह गुण होना है जरूरी :

चाणक्य बताते हैं कि विवाह के समय स्त्री की सुंदरता पर ज्यादा ध्यान न देकर उसके संस्कार की जाँच परख करनी चाहिए। बाहरी सुंदरता तो क्षणिक है यह कभी भी समाप्त हो सकती है। अच्छा संस्कार अच्छे रूप से कई गुना ज्यादा उपयोगी होता है। जो महिला पति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार के सदस्यों का मान-सम्मान करती है वह उस घर को स्वर्ग बना देती है।

स्त्री का यही गुण आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे संस्कार की नींव रखती है। यही चीज पुरषों में भी देखनी चाहिए। लड़की वालों को और लड़की को शादी से पहले लड़के के संस्कार को समझ लेना चाहिए। केवल स्त्री के मात्र संस्कार से कोई परिवार सुसंस्कृत नहीं हो सकता है।

क्रोध है सबसे बड़ा शत्रु :

Indian couple gets married

चाणक्य ने क्रोध को मानव जाति का सबसे बड़ा शत्रु कहा है। चाणक्य ने कहा है कि जो मनुष्य अपने क्रोध पर काबू कर लेता है वह अपनी इन्द्रियों पर विजय पा लेता है। मनुष्य जो कुछ भी खोता है अपने क्रोध की वजह से खोता है। पारिवारिक जीवन में क्रोध एक विषैले साँप की तरह होता है जो परिवार के सारे सुख को डंस लेता है।

दंपत्ति जीवन में अगर पति और पत्नी कोई भी क्रोधी स्वभाव का है तो उस परिवार में हमेशा क्लेश होता रहेगा। स्त्री अगर क्रोधी हुई तो परिवार का सत्यनाश हो जायेगा।

मर्यादापूर्ण जीवन के लिए यह गुण भी होना जरूरी :

जब भी विवाह करें तो सबसे पहले जीवनसाथी के कर्म-धर्म के बारें में जान लें। क्या जीवनसाथी इन सबमें विश्वास रखता है कि नहीं, क्योंकि यह सब चीजें उसे मर्यादित बनाती है और उन्हें सद्कर्मों पर चलने की प्रेरणा देती है। जो मनुष्य धर्म को नहीं मानता है वह स्वेच्छाचारी हो सकता है। इसलिए सुखद वैवाहिक जीवन और परिवार को सुचारु रूप से चलाने के लिए धर्म-कर्म के प्रति आस्था होनी चाहिए।

चाणक्य ने धैर्य को बताया है सबसे जरूरी :

Chanakya

एक सुखद वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी में धैर्य होना बहुत जरूरी है। जब स्त्री और पुरुष में धैर्य का गुण रहता है तो जीवन के मुश्किल से मुश्किल समय में भी उनका रिश्ता सुखमय बना रहता है। शास्त्रों में स्त्री को शक्ति और पुरुष को बल कहा गया है। देवों में भले ही शिव को सबसे बलशाली कहा गया है लेकिन शक्ति की देवी पार्वती को माना गया है और शिव की शक्ति भी पार्वती को माना जाता है। जो स्त्री धैर्यवान होती है वह पति को कठिनाइयों से बाहर निकाल लेती है।

यह भी पढ़ें : व्यक्ति के सोने का तरीका बताता है उसकी पर्सनालिटी के सभी छिपे राज

व्यक्ति के सोने का तरीका बताता है उसकी पर्सनालिटी के सभी छिपे राज

0

अगर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को पहचानना हो तो हम उसकी बोलचाल, आचरण और हावभाव से पहचान सकते हैं। कहा जाता है जिसका आचरण उत्तम होता है वही सर्वगुण संपन्न होता है। क्योंकि जिसका स्वभाव अच्छा होता है वही सर्वप्रिय होता है। व्यक्ति की पहचान उसके स्वभाव से होती है। अगर स्वभाव अच्छा न हो तो आप चाहे कितनी भी बड़ी हस्ती क्यों न हो जाए आपकी उतनी इज्जत कोई नहीं करेगा, जितना एक गरीब सेवक की लोग करेंगे। स्वभाव से ही तो राजनीति शुरू होती है। इंसान के अंदर ऐसी कई अनगिनत चीज़ें है जिसके द्वारा हम उनके गुणों और दुर्गुणों का पता लगा सकते है। हम यहाँ तक जान सकते हैं कि फले व्यक्ति का चरित्र कैसा है। यही चीज महिलाओं पर भी लागू होती है।

ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं के सोने के तरीके से उनके चरित्र और स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह बिस्तर पर किस पोजीशन में सोती है यह जानकार हम यह पता लगा सकते है कि महिला का स्वभाव शांत है या गुस्से वाला।

ऐसा देखा गया है कि कुछ महिलाएं अकेली सोती है तो कुछ तकिये और खिलौने को लेकर सोती है। सोते समय इंसान वैसे तो अवचेतन अवस्था में चला जाता है लेकिन फिर भी वह अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखता है। कुछ तो ऐसे सोते है कि उन्हें अंदाजा ही नहीं रहता है कि वह कैसे और कहाँ सो रहे है। सोने की पोजीशन से हम पता लगा सकते है की व्यक्ति का स्वभाव कैसा है।

कुछ महिलाएं पेट के बल लेटकर सोती है तो कुछ शरीर को मोड़कर सोती है। महिलाओं के सोने से तरीकों से हम उनके व्यक्तित्व के बारें में बहुत कुछ जान सकते है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते है।

पीठ के बल सोना :

best sleeping position

जो महिला पीठ के बल सोती है वह सकारात्मक सोच वाली होती है। ऐसी महिला जीवन से प्यार करती है। इन्हें अटेंशन पाने और अच्छे लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है। ऐसी महिलाएं जिद्दी और निरंतर काम करने वाली होती है। ये सच्चाईपसंद व्यक्तित्व की होती है। जो महिला पीठ के बल सोती है वह मजबूत व्यक्तित्व की होती है।

घुटने बाहर निकालकर सोना :

best posture to sleep

अगर महिला अपने घुटनों को बिना चिपकाये नहीं सो पाती है तो इसका मतलब वह भरोसेमंद और शांत स्वाभाव की है। इस तरह की महिलाएं भविष्य से डरती है। इनको अपमानित करना इतना आसान नहीं होता है। ऐसी महिलाएं दुःख के समय में भी मुस्कुराती है। ये जीवन में जो भी बदलाव होता है उनमे समन्वय स्थापित कर लेती है।

सैनिक की तरह सोना :

right position to sleep

पीठ पर एकदम सीधे अकड़कर और हाथ शरीर से चिपकाकर सावधान मुद्रा में सोना ‘सैनिक की तरह सोना’ कहलाता है। ऐसी महिलाओं को पता होता है कि उन्हें ज़िन्दगी में क्या करना है, उनका लक्ष्य क्या है? यह अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित होती है। ये महिलाएं सख्त और डिमांडिंग हो सकती है। यह दूसरों से अधिक उम्मीद रखती है।

एक पैर उठाकर सोना :

best way to sleep

जो महिला एक पैर उठाकर सोती है वह अप्रत्याशित व्यक्तित्व वाली होती है। यह हमेशा रोमांच के लिए तैयार रहती है। इन महिलाओं में मूड स्विंग होता है। इससे यह अपने आसपास को लोगों को चौंका सकती है। इस तरह की महिलाएं स्थिरता, शांति और पूर्णता को प्राथमिक मानती है।

भ्रूण की तरह सोना :

best sleeping position

जो महिला भ्रूण की तरह सोती है वह दूसरों के उन्हें समझने और सहानभूति रखने की अधिक आवश्यकता महसूस करती है। इस तरह से इनका सोना बताता है कि यह दुनिया में आने वाली समस्याओं से खुद को दूर करने की कोशिश करती है। ये महिलाएं पेंटिंग, डांस और ब्लॉग लिखने में इंटरेस्ट रखती है।

पेट के बल सोना :

sleeping position

पेट के बल सोने वाली महिलाएं एग्रेसिव स्वभाव की होती है। इनमें लीडरशिप की क्षमता होती है। ऐसी महिलाएं किसी भी चीज को करने से पहले उसकी योजना बनाना पसंद करती है। ये महिलाएं दृढ़ता की पावर में विश्वास करती है। ये जानती है कि ऐसा करने से यह बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती है।

अगर कोई महिला एक के बजाय अलग-अलग पोजीशन में सोती है तो इसका मतलब है वह महिला बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उनमे गहराई है। आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? कमेंट करके हमे जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें : हर पत्नी अपने पति से छुपाकर रखती है ये 8 बातें, जानिए औरतों के दिलचस्प राज