Home Blog Page 92

बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारे जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत, आज बन चुके हैं सुपरस्टार

बॉलीवुड में करियर बनाना एक टेढ़ी खीर है। इसके लिए लोग बहुत जतन करते हैं। कोई सालों साल तक थियेटर करता है तो कोई फिल्मों या सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल करके सफलता की सीढ़ी चढ़ता है। वैसे तो बॉलीवुड में उसी को पहली फिल्म में मेन लीड का मौका मिल पाता है जो फ़िल्मी परिवार से होता है। गैर फ़िल्मी बैकग्राउंड वाले एक्टर को फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते है।

आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ मशहूर एक्टर के बारें में बताएँगे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मो में मेन लीड किया। आइये ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारें में जानते हैं।

1- शाहिद कपूर

Shahid Aishwarya 759

अगर आपने फिल्म ‘ताल’ देखी होगी तो इस फिल्म के एक गाने में शाहिद कपूर ऐश्वर्या राय के पीछे नाच रहे है। यह वह समय था जब शाहिद ने फिल्मो में डेब्यू नहीं किया था। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस समय शाहिद कपूर बॉलीवुड के एक जाने-माने बैंकेबल स्टार है।

उनकी ‘जर्सी’ फिल्म इस साल आने वाली है। यह फिल्म साउथ फिल्म की इसी नाम की रीमेक है. इस साल इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है.

2- अरशद वारसी

Arshad Warsi

अपनी गज़ब की कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अरशद वारसी ने बॉलीवुड में मेन लीड करने से पहले बैकग्राउंड डांसर के रूप में फिल्मो में काम करते थे। अरशद ने अनिल कपूर और जितेन्द की फिल्म ‘आग से खेलेंगे’ के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था।

इस समय अरशद बॉलीवुड के एक जाने-माने कलाकार है। हाल ही में उनकी ‘असुर’ नाम की वेबसीरीज आयी थी। अक्षय कुमार के साथ उनके आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ है।

3- सुशांत सिंह राजपूत

Hqdefault

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। एक इंजीनियर से लेकर टीवी एक्टर और फिर फिल्मो में लीड रोल करना सुशांत की मेहनत और लगन को दर्शाता है। पीके और एम्एस धोनी जैसी फिल्मो में अपनी एक्टिंग के जलवे दिखा चुके सुशांत फिल्मो में आने से पहले बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। उन्हें एक अवार्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय के साथ बैकग्राउंड में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

4- रेमो डिसूजा

Remo Dsouza 04.09.18 1 E1536044360335

डांसर, कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर रेमो डिसूजा इस समय बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है। लेकिन रेमो ने जब अपने करियर की शुरुआत की तो वह एक बैकग्राउंड डांसर थे। उन्हें ‘रंगीला’ और ‘परदेस’ जैसी फेमस फिल्मो के गाने में बैकग्राउंड में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

5- काजल अग्रवाल

Kajal Aggarwal

साउथ फिल्मो की दिलकश अदाकारा काजल अग्रवाल इस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक बैंकेबल स्टार है। काजल ने जब अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी तो वह एक बैकग्राउंड डांसर हुआ करती थी।

उन्होंने विवेक ओबराय और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म में एक बहुत ही छोटा रोल और बैकग्राउंड में डांस किया था। इस समय काजल ने शादी कर ली है। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही है।

यह भी पढ़ें :बिना शादी के एक ही बेडरूम में रहकर कई साल गुजार चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारें

गरीबी से उठकर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने चमकाया अपना नाम, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

0

भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल क्रिकेट है। क्रिकेट में करियर बनाने वाला हर खिलाड़ी रातो-रात देश भर में मशहूर नाम बन जाता है। जो खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच या डेब्यू सीरीज में भारत की तरफ से खेलता है और अच्छे प्रदर्शन करता है लोग उसे सिर आँखों पर चढ़ा लेते है। भारत में क्रिकेटरों की पोपुलैरिटी फ़िल्मी हस्तियों से भी ज्यादा है।

वैसे कई क्रिकेटर की जिंदगी से हमें काफी प्रेरणा मिलती है। कई ऐसे क्रिकेटर है जो गरीबी से निकलकर अपने क्रिकेट फैशन को फालो किया और भारत को कई मैच जिताएं। ये खिलाड़ी आज के समय में काफी लोकप्रिय और मशहूर शक्सियत है। आइये आज ऐसे ही 5 क्रिकेटर के बारें में जानते है जिन्होंने गरीबी से निकलकर भारत का नाम रोशन किया।

वीरेंद्र सहवाग

Sehwag jersey number

नजभगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग कई सारे बल्लेबाजों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले वीरेंद्र सहवाग आज के समय में न केवल भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम है बल्कि विश्व क्रिकेट में उनका काफी दबदबा है।

वहीं अगर वीरेंद्र सहवाग के बचपन के दिनों की बात की जाए तो उन्होंने अपने बचपन के दिन बहुत गरीबी में बिताएं है। उनके पिता एक आटा मिल के कांट्रेक्टर थे और साथ ही गेंहू के व्यापारी भी थे। लेकिन उनके घर में 50 लोग रहते थे। लेकिन उनके घर में कमाई बहुत ही कम थी।

हरभजन सिंह

Harbhajan Singh Andrew Symonds

अपनी स्पिन गेंदबाजी से दुनिया के महान से महान बल्लेबाजों को नचाने वाले हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारें तो है ही साथ ही साथ वह विश्व क्रिकेट में भी बहुत बड़ा नाम है। भज्जी वर्तमान में बहुत अमीर है लेकिन एक ऐसा समय भी हुआ करता था जब उनके घर में पैसे की तंगी हुआ करती थी। भज्जी के पिता एक बस ड्राइवर थे। उनके पिता ने बस चलाकर उन्हें पाला पोसा।

रविन्द्र जडेजा

Ravindra Jadeja

अपनी फील्डिंग और फिरकी गेंदबाजी से दुनिया में नाम कमाने वाले रविन्द्र जडेजा आज के समय न केवल एक अमीर क्रिकेटर है बल्कि एक मशहूर शख्सियत भी है। लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाने का उनका सफ़र आसान नही रहा है। जडेजा के पिता होम गार्ड थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि उनके घर की माली हालत कैसी रही होगी।

जहीर खान

Zaheer Khan

जहीर खान को अगर भारतीय टीम का सबसे महान गेंदबाज़ कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नही होगी। जहीर खान ने भारत के लिए तीनो फार्मेट में शानदार गेंदबाजी की है। जहीर इस समय मुंबई में एक आलिशान अपार्टमेंट में रहते है लेकिन एक ऐसा भी समय हुआ करता था जब वह अपनी आंटी के साथ हॉस्पिटल के एक छोटे से कमरे में रहा करते थे।

उनका परिवार बहुत गरीब था। लेकिन जहीर खान ने गरीबी से उबर कर अपना क्रिकेट करियर बनाया और इस समय वह भारत के महान तेज गेंदबाज़ बने हुए है।

उमेश यादव

Umesh Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ उमेश यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उमेश यादव लगातार भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उमेश यादव बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता कोयले की खादान में काम करते थे। उमेश यादव की मेहनत ही है कि वह आज भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज़ है।

यह भी पढ़ें : किस्सा : जब रोहित शर्मा को दोस्त ने दी थी धमकी, अगले ही दिन हिटमैन ने लिया ऐसा बदला

किस्सा : जब रोहित शर्मा को दोस्त ने दी थी धमकी, अगले ही दिन हिटमैन ने लिया ऐसा बदला

0

आज हम भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के एक आईपीएल रिकार्ड के बारें में बताएँगे। अगर आप रोहित शर्मा के फैन हैं तो इस बारें में आप जानते होंगे अगर नहीं तो यह सुनकर आप जरूर चौं’क जायेंगे।

रोहित शर्मा इस समय लिमिटेड ओवर में भारतीय टीम के उपकप्तान है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी है। रोहित शर्मा वैसे तो अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन आईपीएल में उन्होंने गेंदबाजी में भी झंडे गाड़े है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

रोहित शर्मा का आईपीएल में अनोखा रिकार्ड

Rohit Sharma Abhishek Nayar

दरअसल रोहित शर्मा अकेले ऐसे भारतीय आईपीएल खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल में हैट्रिक ली है और शतक लगाया है। यह बात रोहित के फैन्स को नहीं मालूम होगी। लेकिन रोहित ने आईपीएल में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक ली थी और मुंबई के लिए खेलते हुए शतक भी लगाया है।

दरअसल रोहित शर्मा को खुद नहीं पता था कि उनके नाम ऐसा रिकार्ड जुड़ा है। इस बात की जानकारी उन्हें गौरव कपूर के यूट्यूब शो ‘ब्रेकफ़ास्ट विथ चैम्पियंस’ में पता चली। गौरव ने उस शो में रोहित को बताया था कि उनके नाम यह रिकार्ड दर्ज है। इस रिकार्ड को सुनकर रोहित शर्मा हैरान रह गए थे।

हैट्रिक से जुड़ी रोचक घटना

Rohit Sharma Deccan Chargers

उन्होंने कहा था कि वह हर दिन उस हैट्रिक को लेना चाहेंगे। इसका कारण उन्होंने यह बताया था कि क्योंकि लोग उनसे हैट्रिक लेने की उम्मीद नहीं करते हैं और इसलिए वह रोज इस तरह की हैट्रिक लेना चाहेंगे।

हालांकि रोहित ने बाद में बताया कि उन्होंने हैट्रिक में सबसे पहले अभिषेक नायर को आउट किया था। दूसरे नम्बर पर हरभजन सिंह को आउट किया था और तीसरी बाल पर जेपी डुमिनी आउट हुए थे।

रोहित और अभिषेक नायर में इस समय अच्छी फ्रेंडशिप है। लेकिन हैट्रिक वाले मैच के पहले अभिषेक नायर ने रोहित से कहा था कि तू कल मैच में बोलिंग करने आ तो मै तुझे बताता हूँ। रोहित ने तब कहा था, “भाई तू कितना भी रन बना ले, कितना भी विकेट ले ले, रन तो रन है और विकेट तो विकेट है। चाहे मै तुझे कैसे भी आउट करू, दो टप्पे पर आउट कर दिया तो भी आउट है।”

Rohit Sharma

रोहित ने ये बातें हँसते हुए कही कि अभिषेक ने मुझे मैच से पहले धमकी दी थी। वैसे बता दें कि रोहित शर्मा और अभिषेक नायर 2006 से मुंबई के लिए घरेलु क्रिकेट खेले और कई मैच एक साथ खेले हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं।

रोहित ने आगे कहा, “उस हैट्रिक में सभी जाने माने बल्लेबाज़ थे क्योंकि भज्जू पा यानि कि हरभजन के पास भी टेस्ट क्रिकेट में दो सेंचुरी है, इसलिए वह भी एक प्रतिष्ठित बल्लेबाज़ हुए और वहीं जेपी डुमिनी भी साउथ अफ्रीका के शानदार आलराउंडर रहे हैं। और रही बात अभिषेक नायर की तो वह भी बहुत अच्छे बल्लेबाज़ रहे है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा शुरुआत में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल खेला है। जब हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल खिताब जीता था तब रोहित शर्मा उस टीम के खिलाड़ी थे। रोहित शर्मा के नाम एक खिलाड़ी के तौर सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने का रिकार्ड है।

यह भी पढ़ें : 5 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने बल्लेबाज के तौर पर की थी करियर की शुरुआत बाद में बन गए गेंदबाज

रियल लाइफ में करोड़ों रुपये के मालिक हैं तारक मेहता के आत्माराम भिड़े, CID में भी कर चुके हैं काम

सोनी टीवी का शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। इस शो को बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी पसंद करते हैं। हाल ही में इस शो ने 3000 एपिसोड पूरे किये। इस शो में काम करने वाले मेन कैरेक्टर और उनकी रियल लाइफ के बारें में लगभग सभी जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे किरदार की जिंदगी के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकार आप वाकई में चौं’क जायेंगे।

यह किरदार है आत्माराम भिड़े का। उन्हें गुरु भीड़ के रूप में भी जाना जाता है। इस किरदार को अभिनेता मंदार चंदवाकर निभाते हैं। आइये उनकी जिंदगी के बारें में विस्तार से जानते हैं।

ऐसे मिला आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार

Bhide

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस सोनालिका ने ही उन्हें भिड़े के किरदार के बारें में बताया था। मंदार चंदवाकर जब शो के लिए ऑडिशन देने गये थे तो उन्हें देखकर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि उन्हें उनका भिड़े मिल गया है।

यह किरदार गोकुलधाम सोसाइटी के एक मात्र सचिव आत्माराम भिड़े का है। इस किरदार को जब से मंदार चंदवाकर ने निभाया है तब से यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर बन गया है। हाल ही में शो के 3000 एपिसोड पूरे होने पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था।

एड फिल्मों के लिए 1319 ऑडिशन

Mandar Chandwadkar

फिल्म लाइन में काम करना आसान नहीं होता है। मंदार चंदवाकर को धारावाहिक में काम पाने से पहले एड फिल्मों में काम पाने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपनी जिंदगी में एड फिल्मों के लिए कुल 1319 ऑडिशन दिए। हर ऑडिशन की गिनती वह लिखकर रखते थे। वह 2000 में दुबई से मुंबई आये। तब से लेकर 2007 तक वह ऑडिशन देते रहे। अब तक उन्होंने कुल 25 एड फिल्मों में काम किया है।

मंदार चंदवाकर बताते हैं कि जब वह धारावाहिक में काम करने के लिए ऑडिशन देते थे तब वह देखते थे कि प्रोड्यूसर उन्ही लोगों को मौका देता है जो उनके ग्रुप का होता है। इसका मंदार चंदवाकर को कई बार नुकसान हुआ। उन्हें बहुत छोटे-छोटे रोल मिले। मंदार चंदवाकर थिएटर, नाटक और मराठी फिल्मों तथा धारावाहिक में काम कर चुके हैं।

लगभग 20 करोड़ रूपये सपत्ति के हैं मालिक

Mandar Chandwadkar Gym

एक समाचार मीडिया के मुताबिक मंदार चंदवाकर के पास 20 करोड़ रूपये की संपत्ति है। मंदार चंदवाकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड के 45,000 रुपये भी लिए हैं। उनके पास कई शानदार कारें भी हैं। वह बहुत ही शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं।

एक्टिंग में आने से पहले मंदार चंदवाकर दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने तीन साल तक दुबई में काम किया। फिर एक्टिंग का कीड़ा होने के नाते वह सन्न 2000 में मुंबई में आ गए। एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने पहले थिएटर से की। धीरे-धीरे नाटक फिर एड फिल्म और फिर यह कारवां ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ तक पहुँच गया।

Mandar Chandwadkar 1

मंदार चंदवाकर ने देश के मशहूर इन्वेस्टीगेटिव शो ‘सीआईडी’ में भी नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा वह मराठी फिल्मों तथा धारावाहिक में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें :बिना शादी के एक ही बेडरूम में रहकर कई साल गुजार चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारें

बिना शादी के एक ही बेडरूम में रहकर कई साल गुजार चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारें

बॉलीवुड ने जहाँ लोगों को प्यार करना सिखाया तो वही लोगों को प्यार निभाना भी सिखाया। बॉलीवुड की वजह से हमारे समाज में कई सारे बदलाव देखने को मिले है। फिर चाहे यह बदलाव पहनावा, प्यार, रिश्ता या व्यापार का हो, सभी बॉलीवुड की ही देंन है। बॉलीवुड की वजह से युवाओं में नयापन आया है। इस वजह से वे अपनी जिंदगी खुलकर जी रहे है।

वहीं बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकारों से भी लोग खूब आकर्षित और प्रोत्साहित होते है। ये कलाकार अपनी निजी जिंदगी में जो चीजें करते है लोग भी वही चीजें करते है। पिछले एक दशक में बॉलीवुड में लिव इन रिलेशनशिप का चलन बढ़ा है। जिसका असर सामान्य लोगों पर भी देखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिव इन में लड़का लड़की बिना शादी के एक ही बेडरूम में साथ रहते है।

आइये आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसी जोड़ियों के बारें में जानते है जो बिना शादी के एक ही बेडरूम में एक दो साल नही बल्कि कई सालों तक एक साथ रहें।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

John Abraham Bipasha breakup

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी एक समय बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक गिनी जाती थी। हालांकि बिपाशा बसु ने अब करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली है लेकिन एक ऐसा भी समय था जब बिपाशा और जॉन एक साथ सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। जॉन ने प्रिया रुन्चाल के साथ शादी रचा ली है।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

Ranbir Kapoor Katrina Kaif

आज से कुछ साल पहले रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से शुरू हुई थी। दोनों एक साथ एक अपार्टमेंट में रहा करते थे। कहा जाता है कि रणबीर आने माँ-बाप से अलग एक घर कटरीना के लिए खरीदा था।

मीडिया में दोनों को सरेआम एक दूसरे को लिपलॉक करते देखा गया था। ऐसी भी खबरे आयी थी कि दोनों शादी भी कर सकते थे। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अभय देओल और प्रीती देसाई

Abhay Deol 28.12.20 1

42 वर्षीय अभय देओल ने अभी तक शादी नही की है। हालांकि उनका प्रीति देसाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप रह चुका है। दोनों 2011 में एक दूसरे के साथ थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे

Sushant Rajpoot Ankita

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में बहुत मशहूर थी। दोनों ने साथ में पवित्र रिश्ता सीरियल में साथ काम किया था। लगभग 6 सालों तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दुखद खबर उस समय आयी जब पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मह’त्या कर ली है। हालांकि इसके बाद भी अंकिता लोखंडे ने उनका प्यार होने का धर्म निभाया। उनकी मौत के बाद वह उनके परिवार वालों से मिलने के लिए बिहार भी गयी।

राहुल देव और मुग्धा गोडसे

Rahul Dev Mugdha Godse

राहुल देव और मुग्धा गोडसे एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। दोनों के बीच 18 साल उम्र का अंतर है। दोनों अभी भी लिव इन में ही रह रहे है। इन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को कोई नाम नही दिया है। राहुल मुग्धा से 18 साल बड़े है।

यह भी पढ़ें : पहली मुलाकात के बाद अजय ने काजोल को कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

पहली मुलाकात के बाद अजय ने काजोल को कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे हुई दोनों की शादी

अजय देवगन बॉलीवुड के न केवल एक बेहतर एक्शन एक्टर है बल्कि वह बहुत इंटेंस एक्टर भी है। बॉलीवुड में ऐसे बहुत ही कम एक्टर है जो एक्शन और गंभीर किरदारों दोनों को निभाने में माहिर है। यही नहीं अजय देवगन ने अपने करियर में फिल्मे भी डायरेक्ट की है। ऐसा कहा जाता है कि अजय अपनी आँखों से एक्टिंग करते है। अजय ने अपने करियर में कई फ़िल्मी अवार्ड जीते है। उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार भी मिल चुका है।

अजय देवगन एक्टिंग के मामले में बेमिसाल तो है ही साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी वह लाखो जोड़ों को प्रेरित करते है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने काजोल के साथ शादी की है। दोनों इस समय बहुत ही खुशमिजाज कपल्स माने जाते है। आइये जानते है कि दोनों की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई?

Ajay Devgn Kajol

बॉलीवुड में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को सबसे परफेक्ट माना जाता है। दोनों ने 24 फ़रवरी 1999 को साथ फेरे लिए थे। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अजय ने पहली नज़र में काजोल को नापसंद कर दिया था। हालांकि बाद में जब दोनों ने साथ काम किया तो दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा।

अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात ‘हलचल’ फिल्म के सेट पर हुई थी। अजय बहुत ही शांत चित्त रहने वाले इंसान है वही काजोल बहुत ही चुलबुली व्यक्तित्व की इंसान है। इसलिए अजय ने जब पहली बार काजोल को देखा तो उन्हें वह नही रास आयी। अजय को काजोल से दुबारा मिलने की कोई उत्सुकता भी नही थी।

Ajay Devgn Kajol Bollywood

ऐसा कहा जाता है कि अजय देवगन जब हलचल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब वह करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे इस दौरान काजोल भी किसी के साथ डेट कर रही थी। काजोल अपने बॉयफ्रेंड के बारें में अजय को बताया करती थी। अजय उन्हें कुछ इस बारें में सलाह भी देते थे। इस तरह से दोनों के बीच में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

काजोल को अजय की स्थिरता बहुत अच्छी लगती थी इसलिए वह अजय को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी बाते बताया करती थी। अजय काजोल को बताते थे कि उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। काजोल को अजय का यह शांतचित्त व्यवहार बहुत पसंद आया।

Ajay Devgn Kajol The ‘historic Couple

साथ में काम करते-करते अजय और काजोल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इस वजह से अजय देवगन और करिश्मा कपूर के बीच में ब्रेकअप हो गया। काजोल और अजय ने इसके बाद में दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। फिर उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। इस शादी में मात्र दोनों के करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

Kajol Ajay Devgn

दोनों ने इसके बाद फिर कई फिल्मो में साथ काम किया जिसमे ‘दिल क्या करे, गुंडाराज, इश्क, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम शामिल है। दोनों के इस समय दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम न्यासा है और बेटे का नाम युग है। दोनों हाल ही में ओम राउत की फिल्म ‘तान्हा जी’ में साथ नज़र आये थे।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की 8 ऐसी अभिनेत्रियां जिनके पास हैं करोड़ों रुपए की सबसे महंगी गाड़ियां