Home Blog Page 93

बॉलीवुड की 8 ऐसी अभिनेत्रियां जिनके पास हैं करोड़ों रुपए की सबसे महंगी गाड़ियां

आपने कहावत ‘बड़े-बड़े लोगों के बड़े -बड़े शौक’ तो सुनी ही होगी। जिसके पास बहुत पैसा होता है वे अपने शौक पूरा करने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते है। फिर चाहे यह शौक खाने, पहनने या रहने का हो। अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो इस इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले कई कलाकारों ने आज अपने स्टारडम के दम पर करोडो रूपये कमाते है। वहीं उनके शौक भी बड़े-बड़े होते है।

आज हम बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारें में बात करेंगे जिन्होंने गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन रखा है। इन अभिनेत्रियों की गाडी की कीमत करोडो में है। आइये ऐसी ही 8 अभिनेत्रियों के बारें में जानते है।

सनी लियोनी

Sunny Leone

हॉट और सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोनी लग्जरी गाड़ियों की बहुत शौकीन है। उन्हें इटैलियन गाड़ी निर्माता कंपनी मासेराटी बहुत पसंद है। आपको जानकारी आश्चर्य होगा कि इस ब्रांड की तीन गाड़ियाँ सनी लियोनी के पास है। हाल ही में उन्होंने मासेराटी घिब्ली नेरिसिमो खरीदी। इस गाड़ी की कीमत 1.42 करोड़ रूपये है। इसके अलावा सनी के पास मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे और लिमिटेड एडिशन की घिब्ली नेरिसिमो भी है।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Mini Cooper

बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल और लाखो दिलो की धड़कन दीपिका पादुकोण के पास मर्सिडीज से लेकर ऑडी कंपनी तक की कारें है। दीपिका के पास मर्सिडीज मेंबैक 500 है। यही नही उनके पास ब्लैक मर्सिडीज मेंबैक 500 भी है। इन गाड़ियों की कीमत 1.94 करोड़ रूपये से लेकर 2.15 करोड़ रूपये तक है।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

अपनी एक्टिंग का डंका हॉलीवुड में भी मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी लग्जरी गाड़ियों की बहुत शौकीन है। उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में रॉयल्स रोयस घोस्ट’ शामिल है। इस गाड़ी की कीमत करीब साढ़े पांच करोड़ रूपये से ज्यादा है। प्रियंका ने इस गाड़ी को अपनी पसंद के हिसाब से मोडीफाई करवाया है।

आलिया भट्ट

Alia Bhatt Cars Featured

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट के पास भी कई लग्जरी गाड़ियाँ है। उनके पास सबसे महँगी कार लैंड रोवर रेंज रोवर है। इस गाड़ी की कीमत 1.60 करोड़ रूपये है। आलिया को अक्सर इसी गाड़ी की सवारी करते देखा जाता है।

मल्लिका शेरावत

Mallika Sherawat Cars Lamborghini

एक समय में अपने हुस्न से बॉलीवुड में डंका बजाने वाली मल्लिका शेरावत भी गाड़ियों की पसंद के मुकाबलें किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री से कम नही है। मल्लिका के पास लैम्बोर्गिनी कार है। मल्लिका इस समय अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में रहती है। मल्लिका के पास लैबोर्गिनी एक्वाडोर है। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रूपये है। भारत में इस गाड़ी की कीमत करीब 8 करोड़ रूपये है।

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora

आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की गाड़ी की पसंद लैंड रोवर रेंज रोवर है। मल्लिका के पास नेवी ब्लू कलर की रेंज रोवर एलडब्लूबी ऑटोबायोग्राफी मॉडल है। उनकी इस गाड़ी की कीमत करीबन 2.51 करोड़ रूपये है।

कटरीना कैफ

Katrina Kaif

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग एलडब्लूबी कार है। इनके पास रेंज रोवर का सफ़ेद मॉडल है। इस गाड़ी की कीमत करीबन 2.37 करोड़ रुपये है।

करीना कपूर खान

Kareena Kapoor

करीना कपूर खान का लग्जरी गाड़ियों का शौक जगजाहिर है। उनके पास महँगी एसयूवी है। करीना के पास बीएमडब्लू एक्स 7 है। इस मॉडल का रंग सफ़ेद है। इसकी कीमत 1.06 करोड़ रूपये है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने बताई शादी न करने की वजह, इस अभिनेता के कारण आज तक है कुंवारी

ट्विंकल खन्ना ने ट्रक के पीछे लगे ‘मेला’ फिल्म के पोस्टर की फोटो की शेयर और लिखी यह बात

ट्विंकल ने अपनी एक फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। ट्विंकल खन्ना ने सन्न 2000 में आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चली नहीं थी। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में उन्हें एक मैसेज आया जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

ट्विंकल खन्ना ने यह फोटो शेयर करते हुए इसे एक दाग बताया है। इस फोटो में आमिर खान या उनकी फोटो न होकर विलेन ‘गुर्जर’ का चेहरा है। इस पोस्टर में लिखा है कि ‘गुर्जर फिर आयेगा’

फिल्म को बताया दाग

Mela Twinkle Khanna

ट्विंकल ने बताया कि इस फोटो को उनके एक जानने वाले ने उन्हें भेजी है। जिसे देखकर वह हैरान है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि कुछ चीजें कभी ख़त्म नहीं होती है। आज ये मेरे मैसेज में सामने आया और इसे लेकर अब मै क्या कह सकती हूँ। आप चाहे तो इस बात को कैसे भी ले सकते हैं लेकिन मेला ने मुझ पर और देश पर एक दाग या धब्बा छोड़ा है।


इस फोटो को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लगभग दो हज़ार से ज्यादा लोगों ने इस फोटो पर कमेन्ट किया है। कुछ ने फिल्म मेला को अच्छी फिल्म बताया है कुछ ने कमेन्ट किया है कि इस फिल्म को उन्हें नहीं करना चाहिए था।

फिल्म ‘मेला’ के बाद ट्विंकल ने अक्षय के साथ कर ली शादी

आपको बता दें कि फिल्म ‘मेला’ ट्विंकल खन्ना की जिंदगी में बहुत अहमियत रखती हैं। हालांकि यह फिल्म उतनी हिट नहीं रही जितनी की उम्मीद थी। लेकिन इस फिल्म के बाद ही उन्होंने अक्षय कुमार के साथ शादी की। दरअसल अक्षय कुमार ने उनके सामने शर्त रखी थी कि अगर मेला फ्लॉप होती है तो ट्विंकल को उनके साथ शादी करनी पड़ेगी। बाद में ऐसा हुआ भी।

Twinkle Khanna MEla

शादी के बाद ट्विंकल ने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया। इस समय वह राइटिंग करती है। उनके हर रविवार को न्यूज पेपर में एक कॉलम आता है। इसके अलावा अभी तक वह दो किताब भी लिख चुकी हैं। फिल्म ‘बरसात’ से शुरुआत करने वाली ट्विंकल की यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से धरमेन्द्र के बेटे बॉबी देओल ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया था।

इसके बाद ट्विंकल ने अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान जैसे बड़े-बड़े एक्टर के साथ काम किया। अक्षय के साथ शादी करने पर उन्होंने फिल्म में काम करना बंद कर दिया। वर्तमान में वह और अक्षय कुमार दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के माता-पिता है।

Akshay Kumar Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने बारें में और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होके बोलती आयी हैं। वह सोशल मीडिया पर बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखती हैं। वह ट्विटर तथा इन्स्टाग्राम पर ख़ासा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें :जब अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ न कहने की वजह से कादर खान को फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद

5 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने बल्लेबाज के तौर पर की थी करियर की शुरुआत बाद में बन गए गेंदबाज

0

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में हर खिलाड़ी की अलग-अलग भूमिका होती है। मसलन कोई गेंदबाज़ होता है तो कोई बल्लेबाज़। टीम इलेवन में वही खिलाड़ी फिट बैठते हैं जो अपनी फील्ड में महाभारत हासिल किये हुए होते हैं। वैसे तो आपने महान बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में बहुत पढ़ा और सुना होगा।

आज हम आपको 5 ऐसे क्रिकेटर के बारें में बताएँगे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज़ से की थी लेकिन जब करियर ख़त्म किया तो वे फेमस गेंदबाज़ बन गए। आइये पाँचों खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1- सर रिचर्ड हेडली

Richard Hadlee

न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सर रिचर्ड हेडली का नाम महानतम खिलाड़ियों में शुमार है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि रिचर्ड ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्ल्बेबाज़ से की थी। लेकिन बाद में उन्होंने गेंदबाजी में हाथ आजमाया और जब उन्होंने अपना करियर ख़त्म किया तो वह विश्व के एक महानतम गेंदबाजों में गिने जाते थे।

हेडली ने न्यूजीलैंड के लिए 86 टेस्ट मैचों में 431 और 115 वनडे मैचों में 158 खिलाड़ियों का विकेट चटकाया। रिचर्ड हेडली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ भी हैं। बल्लेबाज़ के तौर पर उन्होंने दो शतक और 15 अर्धशतक जमाया। वनडे में उन्होंने चार शतक जड़ें।

2- ड्वेन ब्रावों

Dwayne Bravo

वर्तमान समय के सबसे महान आलराउंडर में शामिल ड्वेन ब्रावों का नाम उन खिलाड़ियों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज़ की लेकिन बाद में गेंदबाजी में नाम कमाया। ब्रावों ने अपनी गेंदबाजी का जलवा आईपीएल और ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कई बार दिखाया है।

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 40 टेस्ट में 2200 रन के अलावा 86 विकेट चटकाए हैं। जबकि वनडे के 164 मैचों में 2968 रन और 199 विकेट हासिल किये। वहीं 71 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों में उन्होंने 1151 और 59 विकेट चटकाए। वर्ल्ड क्रिकेट में ब्रावों को बेहतरीन डेथ बोलर के तौर पर जाना जाता है।

3 – रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin

भारत के टेस्ट स्पेसिलिष्ट गेंदबाज़ अश्विन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बल्लेबाज़ से की थी। लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट उन्हें अब फिरकी गेंदबाज़ के रूप में जानता है। अश्विन ने अब तक खेले गए 71 टेस्ट मैच में 2389 रन बनाने के अलावा 365 विकेट चटकाएं हैं। जब 111 वनडे मैचों में 675 रन बनाने के अलावा 150 विकेट झटके हैं।

वहीं अगर ट्वेंटी क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होने अब तक भारत की तरफ से 46 मैचों में 123 रन बनाकर 53 विकेट अपने नाम किये हैं। हालांकि अश्विन 2017 से भारत की तरफ से सीमित ओवर का क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वह आईपीएल में अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाते हुए हर साल नज़र आते हैं।

4- रविन्द्र जडेजा

Ravindra Jadeja

जडेजा कितने अच्छे बल्लेबाज़ है इसका नज़ारा वह कई बार पेश कर चुके हैं लेकिन टीम में उन्हें बतौर बाएं हाथ के लेग स्पिनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जडेजा ने जब क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें बतौर बल्लेबाज़ समझा जाता था। लेकिन अब वह एक स्पेसिलिस्ट गेंदबाज़ हैं।

जडेजा ने अब तक खेले गए 49 टेस्ट मैचों में 213 विकेट चटकाएं हैं और बल्ले से 1869 रन बनाये हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होने 2296 रन बनाये हैं और 187 विकेट झटके हैं। वहीं टी-ट्वेंटी में उन्होंने उन्होंने अब तक कुल 49 मैच खेले हैं और 39 विकेट चटकाएं हैं।

5- अजित अगरकर

Ajit Agarkar (अजीत आगरकर)

अजित अगरकर जब फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला करते थे वो वह एक स्पेसिलिस्ट गेंदबाज़ थे। लेकिन जैसे वह भारतीय टीम में शामिल हुए उन्हें स्पेसिलिस्ट फास्ट बोलर समझा जाने लगा। उन्होंने गेंदबाजी में कई कारनामे करके भी दिखाए। अजित मध्यम गति के तेज गेंदबाज़ समझे जाते थे।

एक समय था जब अजित मुंबई क्रिकेट फील्ड में सचिन के साथ अपनी बल्लेबाजी की वजह से अखबारों में सुर्खियाँ बनते थे। लेकिन जब उन्होने अपने करियर का अंत किया तो वह बतौर गेंदबाज़ की तरह से आंकड़े को ख़त्म किया।

अजित ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैच खेले और 58 विकेट चटकाए। वहीं 191 वनडे मैच में 288 और 3 ट्वेंटी मैच में 3 विकेट झटके। अजित जब आईपीएल में खेले तो बतौर मीडियम पेसर ही खेले। अजित ने टेस्ट मैच में लार्ड्स के मैदान पर शतक जड़ा है। वह वनडे में 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें :इन 6 भारतीय क्रिकेटरों ने की है बड़े घरानों में शादी, पत्नी का खानदान है बेहद अमीर

जब अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ न कहने की वजह से कादर खान को फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद

जी हजूरी करके काम निकालना अक्सर हर पेशे में होता है। बिना जी हज़ूरी के कहीं भी दाल नहीं गलती है। जो भी व्यक्ति अपने से ऊपर के व्यक्तियों की चमचागीरी नहीं करता है वह उस पेशे से बाहर धकेल दिया जाता है। समाज में ऐसा देखा गया है कि उम्र में छोटे लोग बड़ो लोगों की इज्जत करते हैं लेकिन जब यही छोटे लोग किसी ओहदे पर पहुँच जाते हैं तो बड़ो की इज्जत करना छोड़ देते हैं और बड़ों से ही उम्मीद करते हैं कि वह उनकी इज्जत करें।

बड़ों द्वारा ऐसा न करने पर उनके चमचो द्वारा उन्हें बेइज्जत किया है। ऐसा ही हुआ है बॉलीवुड के सबसे मशहूर कैरेक्टर आर्टिस्ट रहे कादर खान के साथ। हालाँकि कादर खान अब इस दुनिया में नहीं है।

लेकिन उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने उस इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन को ‘सरजी’ न कहने पर उनके साथ की उनकी दोस्ती टूट गयी। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमित और कादर खान दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं

Kader Khan Amitabh Bachchan

कादर खान ने अमिताभ बच्चन की कई सारी फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। एक एक्टर होने के अलावा कादर खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और डायलॉग राइटर थे। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के कारण दोनों काफी अच्छे दोस्त हो गए थे। उन्होंने अमिताभ की फ़िल्में ‘अमर-अकबर-एंथोनी’, शराबी, लावारिस और अग्निपथ जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखें। यह फ़िल्में अमिताभ बच्चन की फ़िल्मी करियर की सबसे हिट फिल्मे मानी जाती है।

‘सरजी’ न कहने से टूट गयी दोस्ती

कादर खान ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया कि वह अमिताभ बच्चन को अमित कहके संबोधित किया करते थे। एक दिन साउथ के एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उनसे आकर कहा कि वह सर जी मिल लें। कादर खान ने पूछा कौन सर जी, तो उस प्रोड्यूसर ने बताया कि वही जो लम्बे से है, सब उनको सरजी बोलते हैं। इस बात पर कादर खान ने कहा कि वह तो उन्हें हमेशा अमित बोलते हैं। वह सरजी कब से हो गया।

Kadar Khan

यह बात शायद उस प्रोड्यूसर ने जाकर अमिताभ बच्चन से कह दी। इस वजह से अमिताभ बच्चन और कादर खान में दूरियां आ गयी। कादर खान का कहना था कि वह अपने दोस्त को सरजी कैसे कह सकते थे। दोस्ती में कौन सी फार्मेलिटी होती है। दोस्त तो एक दूसरे को नाम से यहाँ तक कि नाम बिगाड़कर भी बुलाते हैं। लेकिन इसके बाद कादर खान को ‘अमित सर जी’ न कहने की वजह से फिल्मों से हटा दिया गया।

कादर खान को जीवन के अंतिम दिनों में नहीं मिला बॉलीवुड का साथ

कादर खान अपनी जिंदगी के अंतिम साल कनाडा में बिताएं। उनके छोटे बेटे को कई बार कहते सुना गया है कि कादर खान के अंतिम दिनों में किसी भी बॉलीवुड के आदमी ने उनकी हाल खबर नहीं ली। सबने उन्हें नज़रअंदाज किया। कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को हो गया।

Kadar Khan Ompuri

एक समय था जब कादर खान की जोड़ी गोविंदा और डेविड धवन के साथ खूब जमी थी। इन तीनों ने साथ में कई हिट फिल्मे भी की। लेकिन जब कादर खान कनाडा में रह रहे थे तब इन दोनों ने भी उनसे कोई कान्टेक्ट नहीं रखा था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने बताई शादी न करने की वजह, इस अभिनेता के कारण आज तक है कुंवारी

जानिए पुलिस कैसे ट्रैक करती है अपराधी का मोबाइल और लोकेशन

जब किसी का फोन गुम हो जाता है या कोई किसी का फोन चुरा लेता है, या जब कोई स्मार्टफोन के जरिये कोई धांधली करता है तो उसके फोन की लोकेशन को ट्रेस करके उसे धर दबोचा जाता है। यह सब हमने फिल्मों और टीवी में देखा है। आजकल के इन्टरनेट के जमाने में किसी भी डिवाइस की लोकेशन का पता लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है।

इन्टरनेट से कनेक्ट होने पर डिवाइस की लोकेशन को शेयर किया जा सकता है। यह सब स्मार्टफोन यानि की इंटरनेट वाले फ़ोन में होता है लेकिन अगर आपको कह दिया जाए कि किसी कीपैड फोन को ट्रेस करके दिखाओं तो आप क्या करेंगे। शायद आप इसकी लोकेशन को ट्रेस नहीं कर पायेंगे। यह काम सिर्फ साइबर पुलिस ही कर सकती है। आइये जानते हैं कैसे

कीपैड फ़ोन को ट्रेस करना

Keypad Mobile

कीपैड फोन में न तो इंटरनेट की फैसिलिटी होती है और न ही कोई जीपीएस होता है इसलिए इसे ट्रेस करना थोड़ा पेचींदा वाला काम होता है। कभी-कभी ऐसे केसेस में फोन में लगे सिम की लोकेशन को ट्रेस किया जाता है। हालांकि सिम नंबर से भी अपराधी की लोकेशन पता नहीं चल पाती है।

पुलिस मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस करने के लिए ट्रैंगुलेशन मेथड का इस्तेमाल करती है। मोबाइल फोन को ऑन करने के बाद सिम नेटवर्क टावर से कनेक्ट हो जाती है। इसके बाद पुलिस को सिम कंपनी की मदद से अंदाजा मिल जाता है कि अपराधी किस टावर की रेंज में है।

ट्रैंगुलेशन मेथड को समझें

Trace Mobile

आमतौर पर यह रेंज 2G फोन, 3G फोन और 4G फोन के लिए अलग-अलग होती है। अगर पुलिस को सिम कंपनी की मदद से यह जानकारी मिल गयी कि सिम की रेंज टावर से 2 किलोमीटर दूर है तो उनको टावर के क्षेत्रफल में 2 किलोमीटर में फोन को खोजना पड़ता है। सटीक लोकेशन को जानने के लिए पुलिस को मोबाइल के अन्य नजदीकी टावर की जानकारी चाहिए होती है।

जब पुलिस को 3 टावर की जानकारी मिल जाती है तब ट्रैंगुलेशन मेथड काम आता है। जिसकी मदद से अगर मोबाइल पहले टावर से 2 किलोमीटर दूर, दुसरे टावर से 3 किलोमीटर दूर और तीसरे टावर से 2. 5 किलोमीटर दूर होता है तो मोबाइल का सटीक एरिया मिल जाता है। इस एरिया में पुलिस जाकर अपराधी को धर दबोचती है।

IMEI नम्बर से मोबाइल को ट्रैक करना

Find My Iphone Ipad Mac Apple Maps

IMEI का फुल फार्म ‘इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटडिटी’ होता है। यह हर एक डिवाइस में होता है। इसे आप डिवाइस का आधार नंबर भी कह सकते हैं। पुलिस इस नंबर का इस्तेमाल डिवाइस को ट्रैक करने के लिए करती है।

जब भी कोई चोर मोबाइल चोरी करता है तो उसमे लगी सिम को वह निकालकर फेंक देता है। लेकिन जब उस फोन में कोई दूसरी सिम डालता है तो इसकी जानकारी सिम कंपनी को हो जाती है। चूँकि पुलिस पहले से ही सिम कंपनियों को IMEI नंबर को सर्विलांस करने की आदेश दिए रहती है इसलिए जब कोई डिवाइस में सिम डालता है तो इसकी जानकारी पुलिस को भी मिल जाती है।

फिर पुलिस ऊपर बताये गए ट्रैंगुलेशन मेथड का उपयोग करके अपराधी को पकड़ लेती है। स्मार्टफोन को चोरी करने पर उसे ट्रेस करना आसान हो जाता है क्योंकि उसमे इन्टरनेट और जीपीएस कनेक्ट हुआ रहता है। इस तरीके से पुलिस किसी भी अपराधी या गुम हुए फोन को खोज निकालती है।

यह भी पढ़ें : आईडी हैक करके पैसे मांगना हुआ पुराना, अब मार्केट में आ गया है नया साइबर फ्रॉड, रहें बचके

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने बताई शादी न करने की वजह, इस अभिनेता के कारण आज तक है कुंवारी

बॉलीवुड की कई ऐसी रील और रियल जोड़ियां है जो असल जिंदगी में लोगों को बहुत इंस्पायर करती हैं। फिर चाहे प्यार हो या शादी ये जोड़ियां आम लोगों के लिए आदर्श बनी हुई है। वहीँ कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो बहुत सारी प्रेम कहानी वाली फ़िल्में करने के बाद भी आज तक कुंवारें हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है सलमान खान का। सलमान खान भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के मोस्ट बैचलर लड़के हैं।

वहीं अगर बॉलीवुड की मोस्ट बैचलर एक्ट्रेस के बारें में बात की जाए तो इस लिस्ट में नब्बे की दशक की मशहूर एक्ट्रेस तब्बू का नाम सबसे पहले आता है। तब्बू की उम्र 50 साल की हो गयी है लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। शादी न करने के पीछे उन्होंने एक कारण बताया है। अपनी शादी न होने के पीछे उन्होंने बॉलीवुड के एक एक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन है वह एक्टर जिसकी वजह से तब्बू नहीं कर पायी शादी।

अजय देवगन की वजह से तब्बू नहीं कर पायी शादी

Ajay Devgn Tabu

दरअसल तब्बू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अजय देवगन की वजह से शादी नहीं कर सकी। अजय देवगन के साथ उन्होंने कई रोमांटिक फ़िल्में की है। पिछले साल उनकी अजय देवगन के साथ ‘दे दे प्यार दे’ नाम की फिल्म आयी थी।

तब्बू ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अजय देवगन और वह एक दूसरे को 13 या 14 साल की उम्र से जानते हैं। दरअसल अजय देवगन और तब्बू के चचेरे भाई समीर आर्य दोनों दोस्त थे। ये दोनों ही तब्बू को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे। जब भी कोई लड़का तब्बू से बात करने की कोशिश करता ये दोनों उसको पीटने लगते। इसलिए तब्बू की प्रेम कहानी कभी परवान भी नहीं चढ़ सकी। फिल्म के सेट पर भी अजय तब्बू को लेकर काफी सेंसटिव रहा करते थे।

Ajay Tabu

तब्बू ने आगे बताया कि जब वह छोटी थी तो अजय और समीर उनकी जासूसी किया करते थे। वे उनके पीछे-पीछे आते थे। और जो भी लड़का उनसे बात करने की कोशिश करता था दोनों उसे पीटने की धमकी देते थे। इसलिए अगर आज वह शादी नहीं कर पायी तो इसकी सबसे बड़ी वजह अजय देवगन हैं। तब्बू ने कहा कि अब अजय भी पछता रहा होगा कि उसने ऐसा करके मुझे अब तक कुंवारी रहने दिया।

कई साथ फिल्मों में किया है साथ काम

तब्बू अजय पर बहुत ही ज्यादा भरोसा करती हैं। अजय एक बच्चे की तरह उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं। अगर कोई मेल एक्टर हैं जिस पर वह भरोसा कर सकती हैं तो वह अजय देवगन हैं। जब भी अजय सेट पर होते हैं तो वह स्ट्रेस फ्री महसूस करती हैं। दोनों का रिश्ता बहुत ही अनूठा है। दोनों ने अपने करियर में कई साथ फिल्मों में काम किया है।

Ajay Devgn Tabu Pic

जब तब्बू अजय देवगन के साथ कपिल शर्मा के शो में आई थी तब भी उन्होंने अपनी शादी न होने के पीछे अजय देवगन को जिम्मेदार ठहराया था। तब्बू अपने करियर में कई नेशनल अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की इन 5 आदतों के बारे में