Home Blog Page 94

बहुत कम लोग जानते हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की इन 5 आदतों के बारे में

अमीर लोग आम लोगों के मुकाबलें कुछ ऐसी चीजें करते हैं जो गरीब लोगों के अनुमान से परे होती है लेकिन उनके लिए यह बहुत जरूरी होती है। अगर भारत में सबसे अमीर व्यक्ति की बात की जाए तो इस समय मुकेश अम्बानी इस तालिका में पहले नंबर पर हैं। वहीं उनकी पत्नी नीता अम्बानी भी स्टाइल और फैशन के मामलें में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। रंग रूप भी उनका हीरोईन जैसा है।

वैसे तो लोग उनके द्वारा पहने जाने वाले कपड़े, रहने वाले घर और धन दौलत के बारें में सभी जानते हैं लेकिन हम आपको आज नीता अम्बानी से जुड़ी 5 चीजों के बारें में बताएँगे जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा। आइये इस बारें में विस्तार से जानते है।

1- 5 प्रकार के डिटॉक्स ड्रिंक पीती हैं नीता अम्बानी

Neeta Ambani Main

नीता अम्बानी त्वचा और शरीर को कोई नुकसान न हो इसके लिए वह 5 तरह की डिटॉक्स ड्रिंक पीती हैं। अगर जूस पीने की बात की जाय तो वह चुकंदर का जूस पीती है। चुकंदर के जूस में एंटीओक्सिडेंट पाये जाते हैं जो स्किन पर झुर्रिया नाह पड़ने देते हैं। इसलिए नीता अम्बानी इस जूस को पीना पसंद करती है।

2- पहने हुए हील्स और जूतों को दुबारा नहीं पहनती

अमीरी तब झलकती है जब आप एक बार पहनी हुई चीज को दुबारा न पहने। नीता अम्बानी ऐसा ही करती है। उनके पास फुटबियर की बड़ी कलेक्शन है। इसमें बड़े-बड़े ब्रांड के जूते, हील्स, सैंडल और चप्पल शामिल है। इन ब्रांड को एक बार पहनने के बाद वह उन्हें दुबारा नहीं पहनती है।

3- एक्सरसाइज रोज करती है

Nita Ambani

नीता अम्बानी फिट और जवान रहने के लिए हर दिन एक्सरसाइज करती है। वह कभी एक्सरसाइज को मिस नहीं करती है। बहुत ज्यादा व्यस्तता होने के बावजूद भी वह एक्सरसाइज के लिए टाइम निकाल लेती हैं। एक्सरसाइज के अलावा नीता अम्बानी शास्त्रीय नृत्य भी करती है। जब नीता केवल 5 साल की थी तभी उन्होंने भरतनाट्यम के कई स्टेज शो में हिस्सा लिया था।

4- हेल्थी डाईट को देती हैं महत्ता

नीता अम्बानी इतनी अमीर है कि वह जो चाहे खा सकती हैं। लेकिन बावजूद इसके वह बहुत ही हेल्थी डाईट को खाना पसंद करती हैं। तीन बच्चों की माँ बनने के बाद नीता का वजन 40 किलो बढ़ गया था लेकिन अपनी संतुलित डाईट की मदद से उन्होंने इसे कम कर लिया। वह अपने दिन की शुरुआत फ्रूट्स के साथ करती है। नाश्ते में आमलेट लेना पसंद करती है। दोपहर और रात के खाने में वह सूप और हरी सब्जियां खाना पसंद करती है। स्नैक्स में भी वह फलों और सब्जियों को प्राथमिकता देती है।

5- टॉप आईबी स्कूलों में से एक की अध्यक्ष हैं नीता अम्बानी

Neeta Ambani

दुनिया के सबसे बढ़िया स्कूलों में शुमार धीरूभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कुल की वह अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष पद का काम करते हुए वह आफिस से तब तक घर नहीं जाती हैं जब तक कि ऑफिस का काम ख़त्म नहीं हो जाता है। स्कूल में एडमिशन देने में उन्हें कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल की शिक्षा को पहले जैसे बनाये रखने के लिए उन्हें कई एडमिशन को इनकार करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत देखकर दाँतों तले उँगली दबा लेंगे

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज, जेल जायेंगी सपना चौधरी ?

0

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के बारें में दिल्ली/एनसीआर में रहने वाला और हर हिन्दीभाषी वाकिफ है। अपनी अदाओं से लाखों दिलों को घायल कर देने वाली सपना चौधरी की लोकप्रियत किसी बॉलीवुड सेलिब्रेटी से कम नहीं है। वह कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी है। आज भी यूट्यूब पर उनके गानों को लोग बड़े चाव से देखते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी की शादी हो चुकी है और वह इस समय एक बच्चे की माँ भी बन चुकी है।

जेल जा सकती है सपना चौधरी ?

Sapna Chaudhary Holi Songs

हाल ही में सपना चौधरी का नाम विवादों में आया है। जिसमे सपना चौधरी पर दोष लगाया है। अगर सपना चौधरी पर यह दोष सच साबित होते है तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। वह एक धोखाधड़ी मामले में घिरती नज़र आ रही है। उनसे पूछताछ भी हो सकती है। पूछताछ के बाद अगर आरोप सच पाये जाते है तो सपना को सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।

दिल्ली-हरियाणा के आधा दर्जन लोगों ने सपना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इन लोगों ने पुलिश की आर्थिक अपराध शाक्षा में उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है।

क्या है मामला?

Sapna Chaudhary Dance

दरअसल शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सपना चौधरी ने एग्रीमेंट तोड़ा है और एक कर्मचारी से कथित रूप से मिलीभगत करके कंपनी के क्लाइंट्स को चुराया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सपना ने दिल्ली-एनसीआर में कार्यक्रम करने के लिए पैसे लिए और समय से आकर डांस करने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने एग्रीमेंट भी साइन किया। लेकिन सपना न तो कार्यक्रम में समय से पहुंची और न ही इसकी कोई सूचना दी।

फोन करने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस वजह से आयोजकों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ और उनकी कंपनी की साख को बट्टा भी लगा। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना व उनसे जुड़े आर्गेनाइजर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी लोगों पर धोखाधड़ी के साथ जनता का विश्वास तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

बिना शो किये ही ले लिए पैसे

Sapna Chaudhary

रिपोर्ट में कहा गया है कि सपना ने स्टेज शो के लिए पंकज चावला और अन्य लोगों की पीआर कंपनी के साथ डांस और सिंगिंग के लिए एग्रीमेंट साइन किये थे। इसके बाद सपना ने स्टेज शो को नही किया। हालांकि सपना ने शो करने के लिए पहले ही मोटी रकम ले ली थी। सपना द्वारा पैसे लेकर भी शो न करने से शो को कराने वाली पीआर कंपनी को आर्थिक नुकसान तो हुआ ही साथ ही साथ कंपनी की साख भी मिट्टी में मिल गयी।

शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना के साथ उनकी माँ, भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रूपये से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दो साल पहले 2018 में सपना चौधरी और उनके परिवार पर धोखाधड़ी की विस्तृत शिकायत में 9 पन्नो की एफआईआर दर्ज करायी गयी थी।

BCCI के नए फिटनेस टेस्ट में 2 KM भी नहीं दौड़ सके संजू सैमसन समेत ये 6 भारतीय खिलाड़ी, हुए फेल

0

क्रिकेट खेलने के लिए अच्छी फिटनेस का होना बहुत जरूरी है। खिलाड़ी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। क्रिकेट बोर्ड भी खिलाड़ियों की फिटनेस को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर फिटनेस टेस्ट कराती है। क्योंकि जो खिलाड़ी फिट नहीं होगा वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगा।

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के फिटनेस को परखने के लिए इस साल से यो-यो टेस्ट के साथ दो किलोमीटर दौड़ने का फिटनेस टेस्ट का नया नियम बनाया था।

जो खिलाड़ी समय इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं उनको इस टेस्ट से छूट दी गई थी, लेकिन अब बोर्ड ने पहली बार जूनियर-लेवल के खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से पहले 2 किलोमीटर का फिटनेस टेस्ट लेने का फैसला किया था।

Images 14

इस टेस्ट में संजू सैमसन, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, सिद्धार्थ कौल, जयदेव उनादकट व ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। परंतु इस टेस्ट में पहली बार में संजू सैमसन और इशान किशन समेत 6 भारतीय खिलाड़ी फेल रहे हैं।

जानिए क्या है नया फिटनेस टेस्ट?

दरअसल, पहले BCCI भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का यो-यो फिटनेस टेस्ट कराती थी जिसको पास करना अनिवार्य होता था उसके बाद ही उस खिलाड़ी को टीम में जगह मिलती थी लेकिन अब यो-यो टेस्ट के साथ एक 2 किलोमीटर का नया टेस्ट भी खिलाड़ियों को पास करना होगा।

इस टेस्ट में 2 किलोमीटर की एक दौड़ होगी, जिसे बल्लेबाजों, स्पिनरों और विकेटकीपरों को 8 मिनट और 30 सेकेंड में पूरा करना होगा। जबकि तेज गेंदबाजों को यह दौड़ 8 मिनट और 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

Images 15

सूत्रों से पता चला है कि BCCI द्वारा लिए जा रहे इस नए टेस्ट की पहली कोशिश में संजू सैमसन, इशान किशन, नीतीश राणा, राहुल तेवतिया, सिद्धार्थ कौल और जयदेव उनादकट फेल रहे हैं। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से एक और मौका दिया जाएगा।

यदि कोई खिलाड़ी दूसरे प्रयास में भी यह टेस्ट पास करने में सफल नहीं होता है तो उसे टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने की हरभजन सिंह के जैसे अनोखे एक्शन में गेंदबाजी, विडियो हुआ वायरल

0

IND vs ENG: चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है। आज टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करने के लिए जूझते नजर आए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का शानदार फॉर्म जारी है‌। चेन्नई में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ा।

जो रूट की बैटिंग के सामने किसी भी भारतीय गेंदबाज की नहीं चली। उनको रोकने के लिए सभी गेंदबाजों ने कोशिश की लेकिन उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

भारतीय गेंदबाज लगातार दूसरे दिन सपाट भरी पिच पर नाकाम रहे। टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गेंदबाजी करने का मौका दिया। रोहित ने 2 ओवर की गेंदबाजी की और 7 रन दिए। अपनी गेंदबाजी के दौरान रोहित ने कुछ अलग अंदाज दिखाया और फैन्स का खूब मनोरंजन किया। उनकी गेंदबाजी की विडियो काफी वायरल हो रही है और फैंस काफी मजाकिया मीम बना रहे हैं।

पिच सपाट होने के बाद यह मैच फैन्स के लिए बोरिंग सा रहा। ऐसे में कप्तान कोहली ने टी ब्रेक से कुछ समय पहले रोहित को पार्ट टाइमर गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी कराई, रोहित ने 2 ओवर की और केवल 7 रन दिए। रोहित शर्मा ने इस बार अपनी गेंदबाजी एक्शन में अनोखा बदलाव किया और हरभजन सिंह के एक्शन से गेंदबाजी की।

रोहित शर्मा द्वारा हऱभजन सिंह की गेंदबाजी एक्शन के साथ गेंदबाजी वाले वीडियो पर फैन्स जमकर मजे ले रहे हैं। और रोहित के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।


इंग्लैंड के कप्तान रूट की बात करें तो 2021 में वे बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस साल यह उनका तीसरा टेस्ट मैच है. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ जनवरी में दो टेस्ट खेले हैं और दोनों ही मैच में शतक ठोकज है।

श्रीलंका के ख़िलाफ़ जहाँ पहले टेस्ट में रूट ने 228 रनों की पारी खेली वहीं दूसरे टेस्ट में उन्होंने 186 रन बनाए. दोनों टेस्ट में रूट ने पहली पारी के दौरान शतकीय पारी खेली। कुल मिलाकर यह इस वर्ष लगातार तीसरे टेस्ट में रूट का तीसरा शतक है.
rohit-sharma-tshirt-number-45
अपने 100वें टेस्ट मैच में रूट ने दोहरा शतक जमाकर कमाल कर दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रूट पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जमाया हो।

जानिए क्या IPL में खेलेंगे श्रीसंत? ये 4 टीमें लगा सकती हैं बोली

0

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज़ श्रीसंत लगभग 7 सालों के बैन के बाद घरेलु क्रिकेट में वापसी कर चुके है। उन्होंने इस साल के सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में केरल की तरफ से लगभग 7 सालों के बाद कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेला। उनका प्रदर्शन भी प्रभावी रहा है। ऐसी अटकलें है कि श्रीसंत आईपीएल में भी वापसी कर सकते है लेकिन उन्हें अपनी टीम में कौन खरीदेगा। उनके अनुभव को देखते हुए कई टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

वैसे श्रीसंत ने कहा था कि उनका सपना है कि वह भारतीय टीम से एक बार फिर 2023 का वर्ल्ड कप खेलें इसके लिए वह आईपीएल में प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीसंत 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ खेल चुके हैं। सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि कुछ आईपीएल फ्रेंचाईजी ने उनसे कहा था कि वे ऑक्शन के लिए तैयार रहें क्योंकि 4 ऐसी फ्रेंचाईजी हैं जो श्रीसंत को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाये जाने पर उन्हें बीसीसीआई और आईसीसी ने सात साल के लिए क्रिकेट से निलंबित कर दिया था। अब जब श्रीसंत ने निलंबन झेलकर क्रिकेट में वापसी की है तो जिस आईपीएल में वह स्पॉट फिक्सिंग में फंसे थे इस आईपीएल में उन्हें कौन सी टीम खरीदेगी। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

मुंबई इंडियंस

Images 8

5 बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पास वैसे तो किसी चीज की कमी नहीं है लेकिन इस साल श्रीलंका के गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाईजी क्रिकेट से सन्यास ले लिया है तो उनके पास एक अनुभवी तेज गेंदबाज़ की कमी हो गयी है। श्रीसंत का आईपीएल में और इंटरनेशनल लेवल पर अनुभव बहुत ज्यादा है। ऐसा मुमकिन है कि उनके अनुभव को देखते हुए मुंबई इंडियन की टीम उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

राजस्थान रॉयल्स

2013 में जब श्रीसंत का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया था तब वह राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते थे। इस साल राजस्थान को एक भारतीय काबिल तेज गेंदबाज़ की जरुरत है। राजस्थान की टीम श्रीसंत को खरीदने पर विचार कर सकती है। राजस्थान ने इस साल अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को भी रिलीज कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान आईपीएल में किन किन खिलाड़ियों को खरीदती है।

किंग्स इलेवन पंजाब

Images 7

श्रीसंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से की थी। उन्होंने अपने पहले सीजन में 19 विकेट झटके थे। इस साल पंजाब की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है ऐसे में पंजाब की टीम उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

चेन्नई सुपरकिंग्स

Images 6

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर उम्रदराज खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखते हैं। ऐसे में श्रीसंत अपने अनुभव की वजह से सीएसके मैनेजमेंट को पसंद आ सकते हैं और सीएसके उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है। वैसे श्रीसंत के धोनी के साथ रिश्ते भी अच्छे रहे हैं इसलिए धोनी श्रीसंत को टीम में शामिल करने की सिफारिश भी कर सकते हैं।

क्या आप जानते हैं रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं ? चलिए जानें इसके पीछे का कारण

आपने अगर ट्रेन में सफर किया होगा तो आपने ट्रेन की पटरी को जरूर देखा होगा। इन ट्रेन की पटरियों के बीच में सफ़ेद पत्थर रखा जाता है। इन्हें देखने के बाद क्या आपके मन में आया कि आखिर दोनों पटरियों के बीच में सिर्फ पत्थर का ही इस्तेमाल क्यों करते है?

इसकी जगह नार्मल गिट्टी या ईट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते हैं? आपने जरूर इस बारें में सोचा होगा। अगर आप ट्रेन की पटरियों के बीच में रखें पत्थरों के कारणों को नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से इस बारें में विस्तार से बताएँगे।

ट्रेन की पटरी की निर्माण संरचना

Rail Track

दरअसल ट्रेन की पटरी दिखने में जितनी साधारण होती है, असल में उतनी होती नहीं है। इन पटरियों का निर्माण काफी नाप जोखकर और वैज्ञानिक तथ्यों को ध्यान में रखकर किया जाता है। पटरी के नीचे कंक्रीट की बनी प्लेट होती है जिसे प्लेट कहते हैं इन्हे स्लीपर भी कहा जाता है। इन स्लीपर के नीचे पत्थर यानी कि गिट्टी होती है जिसे ब्लास्टर कहते हैं।

इसके नीचे अलग-अलग दो लेयर में मिटटी होती है और इन सबके नीचे नार्मल जमीन होती है। पटरी को गौर से देखने के बाद आप इसके निर्माण की बारीकी को समझ पाएंगे। चलिए जानते हैं ट्रेन की पटरी के बीच में पत्थर होने के 5 कारण

1- स्लीपर को स्थिर रखने के लिए

Train

ट्रैक पर बिछे पत्थर पटरी नीचे लगे हुए कंक्रीट से बने स्लीपर को एक जगह स्थिर रखने में सहायक होते हैं। अगर ट्रैक पर ये पत्थर न हो तो कंक्रीट से बने ये स्लीपर अपनी जगह पर नहीं रहेंगे। इससे ट्रेन के आने पर पटरियों के फ़ैल जाने या सिकुड़ जाने का डर बना रहेगा।

2- पटरी पर पेड़-पौधें न उगने पाएं

Train Track
ये टमाटर ना जाने कैसे उग गया

ट्रेन के ट्रैक पर सफ़ेद गिट्टी बिछाने का एक और कारण यह है कि ट्रैक पर कोई पेड़ या पौधा न उगने पाये। जरा सी घास या पौधा उग आने से ट्रेन की आवाजाही में खलल पड़ सकता है। पत्थर बिछे रहने ने कोई घास तक पटरी पर नहीं उग नहीं पाती है।

3- पटरियों को फैलने से बचाने के लिए

जब पटरी पर ट्रेन दौडती है तो इन पटरियों में कम्पन्न उत्पन्न होता है। अगर पटरियों पर इन पत्थरों को न बिछाया जाय तो पटरियों के फैलने का डर बना रहता है। कम्पन्न को कम करने के लिए बीच में पत्थर डाले जाते है।

4- स्लीपर को स्थिर रखने में आसानी

Indian railway picture

ट्रेन जब पटरी पर दौडती है तो सारा वजन कंक्रीट के बने स्लीपर पर आ जाता है। स्लीपर के आसपास पत्थर होने से स्लीपर इधर-उधर खिसकता नहीं है। इससे स्लीपर को स्थिर रखने में मदद मिलती है और ट्रेन की आवाजाही संभव हो पाती है।

5- जल भराव न हो

ट्रेन की पटरियों के बीच में पत्थर इसलिए भी बिछाएं जाते है कि जब भी कभी बारिश हो तो बीच में पानी न जमा हो। जब बरसात का पानी पत्थर की गिट्टियों पर गिरता है तो यह गिट्टियों की दरारों से होते हुए ट्रैक के नीचे चला जाता है। इसलिए जलभराव नहीं होता है। ट्रैक पर रखें पानी में बहते भी नहीं है। इसलिए पत्थरों को ट्रैक पर बिछाया जाता है।

यह भी पढ़ें : जानिए रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर क्यों लिखा जाता है समुद्र तल से ऊंचाई