Home Blog Page 95

शादी करने को राजी नहीं थी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका, शादी से पहले रैना के सामने रखी थी यह शर्त

0

‘मिस्टर आईपीएल’ यानि कि सुरेश रैना ने कपिल शर्मा के शो में आकर अपनी लाइफ और अपनी शादी को लेकर कई सारे खुलासे किये। कपिल शर्मा के शो में सुरेश के साथ उनकी बीवी प्रियंका रैना भी मौजूद थी। सुरेश रैना ने शो में बताया कि प्रियंका से शादी करना आसान नही था। शादी करने से पहले प्रियंका उनके सामने एक शर्त रखी थी।

सुरेश रैना कपिल शर्मा के शो में अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ नज़र आये थे। इस शो में सुरेश रैना का मजाकिया अंदाज दिखा। उन्होंने बताया कि इस शो की वजह से उन्होंने पहली बार घर के बाहर कदम रखा है।

प्रियंका शर्मा ने शादी से पहले सुरेश के सामने कौन सी शर्त रखी थी?

Article 20201130511344141681000

शो में सुरेश रैना ने बताया कि प्रियंका से शादी करना इतना आसान नही था। प्रियंका उनके कोच की बेटी थी। जब उन्होंने कोच के सामने प्रियंका से शादी करने की बात की तो वह बहुत जल्दी मान गए। लेकिन प्रियंका ने नहीं माना।

उन्होंने शर्त रखी कि जब तक सुरेश उनसे मिल नहीं लेते हैं, वह उन्हें ठीक से जान नहीं लेती हैं तब तक वह सुरेश से शादी नहीं करेंगी। प्रियंका का कहना था कि वह बिना सुरेश से मिले जिंदगी का इतना बड़ा फैसला नहीं कर सकती थी।

45 घंटे रैना को करना पड़ा सफ़र

Suresh Raina

इस दौरान जब शादी की बात चली तो रैना ऑस्ट्रेलिया में थे और प्रियंका ब्रिटेन में। प्रियंका से मिलने के लिए सुरेश को ऑस्ट्रेलिया से दुबई के लिए फ्लाईट लेनी पड़ी। फिर इसके बाद दुबई से लन्दन के लिए फ्लाईट लेनी पड़ी। रैना ने कहा कि उनकी जिंदगी के ये 45 घंटे बहुत ही खूबसूरत थे। क्योंकि जाते हुए उनके दिल में मोहब्बत थी और लौटते हुए मोहब्बत मिलने की खुशी थी।

अप्रैल 2015 में हुई रैना की शादी

Suresh Raina Wife 5

रैना ने बताया कि वह प्रियंका को बचपन से जानते थे। दोनों के परिवार का एक दूसरे के घर आना जाना था। लेकिन प्रियंका की फैमिली जब पंजाब शिफ्ट हो गयी तो दोनों का एक दूसरे से कांटेक्ट ख़त्म हो गया। लेकिन प्रियंका के शादी के लिएय हा कहने पर दोनों की शादी 3 अप्रैल 2015 को हो गयी।

दो बच्चों के माता-पिता

Suresh Raina 2

शादी के बाद से सुरेश रैना और प्रियंका रैना एक बेटे रियो और एक बेटी ग्रेसिया के माता-पिता बन गए हैं। दोनों बेटी के नाम से ‘ग्रेसिया फाउंडेशन’ भी चलाते हैं। सुरेश रैना सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके बहुत सारे चाहने वाले हैं। रैना ने बेटे और बेटी के नाम का टैटू भी करवाया है।

यह भी पढ़ें : इन 6 भारतीय क्रिकेटरों ने की है बड़े घरानों में शादी, पत्नी का खानदान है बेहद अमीर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इन 9 अभिनेत्रियों ने किसी हीरो से नहीं बल्कि बिजनेसमैन से की है शादी

0

फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करने वाले लोगों के अफेयर के चर्चे अक्सर मैगजीन और न्यूज़पेपर में गोसिप की वजह बनते हैं। कभी कभी यह गोसिप सच भी हो जाती है। बहुत ही कम बार देखा गया है कोई हीरोइन किसी हीरो के साथ शादी करती हैं। बॉलीवुड में तो ऐसा चलन रहा है जहाँ पर हीरोइन हीरो से नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से बाहर किसी बिजनेसमैन से शादी करती हैं। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, जूही चावला, करिश्मा कपूर आदि शामिल हैं।

वहीं अगर हम साउथ की हीरोइन्स के बारें में बात करें तो वहां भी यही चलन हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारें में बताएंगे जिन्होंने फिल्म बिरादरी के बाहर के व्यक्ति, किसी बिजनेसमैन या प्रोफेशनल्स से शादी की है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

1- एमी जैक्सन

Amy George

कभी साउथ की फिल्मों की ग्लैमरस एक्ट्रेस रहने वाली एमी जैक्सन ने फ़िल्मी दुनिया के बाहर के व्यक्ति के साथ शादी की है। उन्होंने ब्रिटिश बिजनेसमैन जार्ज पायानिट्टू के साथ शादी रचाई है। दोनों एक बेटे के माता-पिता भी है। एमी साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

2- रीमा सेन

Reema Sen

खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस रीमा सेन ने भी फ़िल्मी बिरादरी के बाहर शादी की है। उन्होंने बिजनेसमैंन शिव करण सिंह के साथ शादी रचाई है। यह शादी सन्न 2012 में ईसाई धर्म के आधार पर हुई। उनका एक बेटा है। जिसका नाम रुद्रवीर सिंह है। रीमा सेन बॉलीवुड फिल्म गैंग्स ऑफ़ वास्रेपुर में भी नज़र आ चुकी हैं।

3- राधिका सार्थकुमार

Radhika3 4463987 M

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सार्थकुमार ने तीन बार शादी की है। उनकी पहली शादी 1985 में हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश के नागरिक रिचर्ड हार्डी के साथ शादी की। लेकिन यह शादी भी मात्र 3 साल तक चली। साल 2001 में उन्होंने आर सार्थकुमार के साथ की है जो अभी तक चल रही है।

4- पद्मप्रिया

Padmapriya Janakiraman

मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पद्मप्रिया ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जैसमीन शाह के साथ शादी की है। जैसमीन शाह मैसाचुयेट्स इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलोजी स्थित जमाल अब्दुल लतीफ़ पावर्टी एक्शन लैब के पॉलिसी हेड (साउथ एशिया) हैं।

5- असिन

Asin

बॉलीवुड फिल्म ‘गजनी’ से नाम कमाने वाली साउथ एक्ट्रेस असिन ने माइक्रोमैक्स को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी की है। यह शादी सन्न 2016 में हुई।

6- श्रेया सरन

894097 Shriyasaran Andreikoscheev Lovestory

साउथ की सबसे क्यूट एक्ट्रेस श्रेया सरन ने सबको चौंकाते हुए अपने राशियन बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। यह शादी सन्न 2018 में हुई। उनके पति का नाम आंद्रे कॉसचीव है। श्रेया का जन्म देहरादून में हुआ है। उन्होंने तेलगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में नाम कमाया है।

7- समीरा रेड्डी

Sameera Reddy

कभी अपने हॉटनेस से साउथ और बॉलीवुड में आग लगाने वाली समीरा रेड्डी ने फिल्म बिरादरी के बाहर शादी रचाई है। उन्होंने साल 2014 में बिजनेसमैंन अक्षयाई वर्दे के साथ शादी की।

8- श्रुति मेनन

Shruthy Menon

दिल्ली की रहने वाली और साउथ फिल्मों में नाम कमाने वाली श्रुति मेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के बाहर के आदमी के साथ शादी की है। वह सन्न 2017 में मुंबई के रहने वाले अपने बिजनेसमैंन बॉयफ्रेंड साहिल तिम्बाडिया के साथ परिणय सूत्र में बंधी।

9- काजल अग्रवाल

Gautam Kichalu Kajal Aggarwal Husband

हाल में काजल अग्रवाल की शादी चर्चा में रही है। चर्चा की वजह यह थी कि काजल ने फिल्म इंडस्ट्री के बाहर के बन्दे के साथ शादी की है। काजल ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैंन गौतम किचलू के साथ अक्टूबर 2020 में शादी रचाई। गौतम किचलू होम डेकोर कंपनी के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें : बिपाशा बसु के लव अफेयर्स की लिस्ट है काफी लंबी, जॉन अब्राहम समेत इन 7 एक्टर्स से रहा है अफेयर

आईडी हैक करके पैसे मांगना हुआ पुराना, अब मार्केट में आ गया है नया साइबर फ्रॉड, रहें बचके

अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं तो आप इससे जुड़े फ्राड से जरूर वाकिफ होंगे। सोशल मीडिया पर इस समय दूसरों की आईडी को है’क करके उस आईडी के व्यक्ति के परिजनों से पैसे माँगना काफी चलन में है। कई लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। लेकिन अगर हम कहे कि यह सोशल मीडिया पर फ्रॉड का यह तरीका पुराना हो गया है और अब साइबर क्राइम के नए तरीके आ रहे हैं तो आप जरूर इस बात से सोशल के इस्तेमाल से खौफ खायेंगे।

आईडी हैक करके पैसे मांगने का तरीका पुराना हो चुका है। अब मार्केट में फ्रॉड करने का नया तरीका सामने आया है। इसके बारे में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर हैकिंग और साइबर इश्यूज पर काम कर रहे साइबर एक्सपर्ट मोहित यादव ने बताया है। मोहित ने बताया कि फ्रॉड का जो तरीका अब चलन में है वह है ‘स्क्रीनशॉट स्क्रीन ब्लैकमेलिंग’

Cyber Fraud

अगर आप इस फ्रॉड के बारें में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारें में बताएँगे ताकि आप इस फ्रॉड से बचे रहे हैं और परिवार तथा करीबियों को भी इस फ्रॉड के चपेट में आने से बचाएं।

क्या होता है ‘स्क्रीनशॉट स्क्रीन ब्लैकमेलिंग’

इस तरीके के बारें में बताने से पहले हम आपको बता दें कि साइबर क्राइम का यह तरीका आईडी है’क करके पैसे मांगने से भी ज्यादा खतरनाक है। पहले पैसे का ही नुकसान होता था इसमें अब पैसे के साथ-साथ इज्जत भी जाने का खतरा रहता है। दरअसल जब हैकर किसी के सोशल मीडिया एकाउंट को हैक करता है तो वह फेक चैट अन्य लोगों के साथ करता है।

Whatsapp Chat

यह चैट आपत्तिजनक होती है। जिसे बाद में वह आपसे चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करके धमकी देते हैं कि अगर आपने उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे यह फेक चैट पब्लिक कर देंगे। इससे आपकी इज्जत पर कीचड़ उछलेगा। कुछ लोग शर्म के मारे पैसे दे देते हैं। हैकर प्रोफाइल देख के उसी हिसाब से कांटेक्ट में फेक चैट करते हैं।

जिस व्यक्ति की प्रोफाइल होती है जब वह चैट देखता है तो हैरान रह जाता है क्योंकि उसने यह चैट नहीं की होती है। ऐसे मामलें में हैकर को पकड़ना मुश्किल होता है। साइबर एक्सपर्ट मोहित यादव बताते हैं कि आजकल साइबर फ्रॉड के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। हर रोज फ्रॉड के नए तरीकों का पता चल रहा है।

Facebook 1280

साइबर क्राइम उन लोगों के साथ हो रहा हो जो अपने फेसबुक एकाउंट की डिटेल्स पब्लिक रखते हैं। खासतौर पर अपनी फ्रेडलिस्ट को। अपने फेसबुक पर फ्रेंडलिस्ट को लॉक करके रखें। इसके अलावा फोटोज को भी पब्लिक करना मुश्किल भरा हो सकता है।

कैसे होती है स्क्रीनशॉट ब्लैकमेलिंग

जब कोई है’कर स्क्रीनशॉट ब्लैकमेलिंग करता है तो वह सबसे पहले आपका असली एकाउंट देखते हैं, आप कैसे लिखते हैं, आप दूसरों की फोटो पर कमेन्ट कैसे करते हैं, आपके रिश्तेदार और परिवार वालों के बारे में फ्रेंडलिस्ट और पोस्ट से जानकारी हासिल करके वह आपकी प्रोफाइल को एनालाइज करते हैं। फिर ठीक इसी तरह वे आपकी नई आईडी बनाते हैं, फिर इसी आईडी से वे फेक चैट करते हैं।

Cyber Fraud 2

अगर आप पुरुष हैं तो वह महिला के साथ चैट करते हैं और अगर आप महिला हैं तो वे पुरुष के साथ चैट करते हैं। यह चैट आपत्तिजनक होती है। यह चैट नार्मल चैट की तरह समय के अंतराल पर होती है।

जब उनके काम के लायक चैट हो जाती है तो वे इस चैट का स्क्रीनशॉट खीचकर आपके असली एकाउंट के मैसेंजर पर भेजते हैं। इसके बाद वे मैसेज करके आपको धमकी देते हैं। वह इस स्क्रीनशॉट को न शेयर करने के बदलें में आपसे पैसे मांगते हैं। यह सीधे तौर पर फिरौती की तरह होती है। चैट वायरल न होने के डर से लोग पैसे दे भी देते हैं।

अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं तो जब भी आप कोई वायरल चैट देखे तो आपको यह समझना जरूरी है कि यह चैट फेक भी हो सकती है। अगर आपसे कोई ऐसी स्क्रीनशॉट शेयर करता है तो आप इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दें।

यह सावधानियां बरते

Social Media

फेसबुक जैसे सोशल मीडिया एकाउंट पर पर्सनल चीजें जैसे कि फ्रेंडलिस्ट, फोन नम्बर, एड्रेस, परिवार के सदस्यों के नाम को शेयर करने से बचें। फेसबुक पर पर्सनल जानकारी को लॉक करके रखें।

स्क्रीनशॉट के अलावा आगे चलकर ऑडियो ब्लैकमेलिंग का भी मामला आ सकता है। लोग आपकी आवाज को रिकॉर्ड करके और इसे वायरल करने के नाम पर आपसे पैसे मांग सकते है। वीडियो ब्लैकमेलिंग के बारें में तो आप जानते हैं। इसलिए जब भी ऐसी कोई भी चीज आपके साथ घटे तो आप तुरंत पुलिस के पास जाने से न हिचकिचाएं।

यह भी पढ़ें : अगर ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार तो गये हैं तो ऐसे वापस मिलेंगे आपके पैसे, RBI ने बताया नियम

काशी में पक्षियों को दाना खिलाकर बुरे फंसे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, होगी कार्रवाई

0

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन हाल ही में वाराणसी घूमने गये थे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी फोटो शेयर की थी। लेकिन इन फोटो की वजह से शिखर धवन मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर शिखर धवन से ऐसी क्या गलती हो गई जिससे उनको परेशानी हो सकती है ? आइये आपको बताते हैं माजरा क्या है।

दरअसल, कुछ दिन पहले शिखर धवन ने काशी में नौका विहार के दौरान पक्षियों को दाना खिलाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। जिसको लेकर वाराणसी जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। शिखर धवन पक्षियों को दाना खिलाकर काम तो पुण्य का कर रहे थे लेकिन उनसे एक गलती हो गई। जिसके बाद वाराणसी जिला ने इस मामले पर संज्ञान लिया है।


शिखर धवन की इस वायरल फोटो को लेकर वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने शिखर धवन के साथ साथ नाव संचालक पर कार्रवाई करने की तैयारी की है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस नाव से शिखर धवन नौका विहार के लिए गए थे उस नाविक पर भी कार्रवाई होगी। क्यूंकि फ़िलहाल बर्ड फ्लू चल रहा है और इसकी वजह से विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने पर प्रसाशन ने रोक लगा रखी है।

बर्ड फ्लू के चलते पक्षियों को दाना खिलाने पर लगी है रोक

Shikhar

अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसपर कार्यवाई की जा सकती है। शिखर धवन ने इस नियम का पालन नहीं किया या फिर हो सकता है उनको इस नियम के बारे में पता न हो इसलिए नाविक पर भी कार्रवाई होगी क्यूंकि नाविक को जरुर इसकी जानकारी होगी और उसे शिखर धवन हो बताना चाहिए था।

डीएम ने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक है। लेकिन धवन ने इस नियम का उल्लंघन करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे दाना खिला रहे हैं। ऐसे में तस्वीर की जांच की जा रही है।

Shikhar Dhawan

बीते 11 जनवरी को बर्ड फ्यू के चलते डीएम कौशलराज शर्मा गंगा नदी में प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगाई थी और नगर निगम और जल पुलिस को इस पर निगरानी रखने को कहा गया था।

डीएम ने सभी बीडीओ व सचिवों को मुर्गा व मीट बेचने वाले दुकानदारों के साथ बैठक कर जागरुक करने, साफ सफाई रखने और किसी प्रकार के पशु पक्षी के सामुहिक मृत्यु की सूचना तत्काल सम्बंधित थाने एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को देने का आदेश दिया था।

धवन ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

Shikhar Dhawan In Baba Vishwanath

काशी घूमने गये शिखर धवन भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। शिखर बाबा विश्वनाथ के मंदिर में भी गये और वहां पूजा और दर्शन किए और विश्व प्रिसद्ध गंगा आरती में भी शामिल हुए। उनको कोई पहचान न ले इसके लिए उनको मास्क लगाकर अपना चेहरा छिपाना पड़ा था। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और साथ में फोटो खिंचाई।

यह भी पढ़ें : IPL 2021: वे 5 बदनसीब खिलाड़ी जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम से कर दिया गया बाहर

बिपाशा बसु के लव अफेयर्स की लिस्ट है काफी लंबी, जॉन अब्राहम समेत इन 7 एक्टर्स से रहा है अफेयर

0

जब भी बॉलीवुड में हॉ’ट अभिनेत्रियों की बात होती है तो उस लिस्ट में बंगाली बाला बिपासा बसु का नाम जरूर आता है। अपने करियर के चरम पर बिपासा बसु अपनी हॉटनेस से रुपहले पर्दे पर आग लगा देती थी। लाखों दिलो पर राज करने वाली बिपासा बसु इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही है। बिपासा का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत माडलिंग के तौर पर की थी।

फिल्म ‘अजनबी’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनके नाम बॉलीवुड की कई हिट फिल्मे दर्ज है। उन्होंने टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। करण से शादी करने से पहले विपासा के कई अभिनेताओं के साथ अफेयर रह चुके थे। आइये आज उन्ही कुछ अफेयर के बारें में जानते हैं।

मिलिंद सोमन

Milind Soman Bipasha Basu

मिलिंद सोमन के साथ बिपासा का अफेयर तब हुआ था जब वह माडलिंग किया करती थी। मिलिंद सोमन भी माडल थे। माडलिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। अगर फ़िल्मी अभिनेता की बात की जाए तो मिलिंद सोमन ही पहले अभिनेता थे जिनका विपासा बसु के साथ अफेयर चला। हालाँकि बाद में जब विपासा अपने काम में बिजी रहने लगी तब वह मिलिंद को बहुत कम समय दे पाती थी। इस वजह दोनों का यह रिश्ता यही पर ख़त्म हो गया।

डीनो मोरिया

Bipasha Basu Dino Morea

बिपासा और डीनो ने फिल्म ‘राज’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बहुत बोल्ड सीन थे। यह फिल्म खूब हिट हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हो गयी थी। डीनो ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह विपासा के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि बाद में किन्ही कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

जॉन अब्रहाम

John Abraham Bipasha breakup

एक समय जॉन अब्रहाम और बिपासा बसु की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों करीब 7 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। ऐसी अफवाहें भी थी कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। दोनों ने साथ में ‘जिस्म’ फिल्म की थी। इसी दौरान दोनो के बीच नजदीकियां आ गयी थी। जब बिपासा बसु का नाम आता है तो उनके साथ जॉन अब्रहाम का नाम जरूर आता है। इस कदर उनकी जोड़ी कभी फेमस थी।

राणा दग्गुबाती

Rana Daggubati Bipasha

बाहुबली के भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबाती भी बिपासा बसु के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है। यह बात तब की है जब दोनों ने फिल्म ‘दम मारो दम’ में साथ काम किया था। हालांकि दोनों का यह रिश्ता परवान न चढ़ सका।

सैफ अली खान

Bipasha Saif Ali Khan

सैफ अली खान और बिपासा बसु ने फिल्म रेस में साथ काम किया है। यह फिल्म खूब हिट हुई थी। इस दौरान सैफ अली खान सिंगल थे। बिपासा और सैफ के बीच नजदीकियां इस फिल्म के दौरान आयी थी। इसी दौरान बिपासा भी अपने रिलेशनशिप को लेकर परेशान चल रही थी। इसलिए दोनों का अफेयर हो गया। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा न चल सका। बाद में सैफ अली खान करीना कपूर के प्यार में पड़ गए।

हरमन बावेजा

Bipasha Basu Harman Baweja

2012 में जब फिल्म ‘ढिश्क्याऊं’ में हरमन और बिपासा ने साथ में काम किया था तब दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गये थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारें में कभी कुछ नहीं बताया।

करण सिंह ग्रोवर

Karan Bipasha

फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बसु की मुलाक़ात हुई थी। करण सिंह ग्रोवर की पहले भी दो शादी और तलाक हो चुका था। बिपासा के प्यार में पड़ने के बाद करण ने अपनी दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट को तलाक दे दिया। इसके बाद बिपासा और करण के बीच प्यार परवान चढ़ा। बाद में दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों ख़ुशी-ख़ुशी अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें :संजय दत्त की बहन ने दी थी ऐश्वर्या राय से दूर रहने की सलाह, सालों बाद सामने आई ये बात

संजय दत्त की बहन ने दी थी ऐश्वर्या राय से दूर रहने की सलाह, सालों बाद सामने आई ये बात

0

अगर आपको लगता है कि केवल आपके घरवाले ही आपको किसी ख़ास से दूर रहने की नसीहत देते हैं तो आपको जानकार हैरानी होगी कि बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ भी ऐसा होता है। उनके घरवाले भी उन्हें किसी विशेष हीरोइन्स से न मिलने की सलाह देते हैं। आज हम एक ऐसे ही किस्से के बारें में बताने जा रहे हैं जहाँ पर एक्टर संजय दत्त की बहन ने उन्हें एक हीरोइन से दूर रहने की सलाह दी थी।

आइये जानते हैं कि कौन थी वह हीरोइन और किस कारण से संजय दत्त की बहन ने उन्हें उससे दूर रहने की हिदायत दी थी।

Sanjay Dutt Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड के खलनायक की लवलाइफ के बारें में सभी जानते हैं। उन पर बनी एक फिल्म में उन्होंने खुद बताया था कि वह 300 से ज्यादा लड़कियों के साथ सो चुके है। एक ऐसा समय था जब संजय दत्त लड़कियों में अच्छे खासे लोकप्रिय थे। शादी होने के बावजूद संजय के कई लड़कियों के साथ प्रेम संबंध रहे। इसी को लेकर उनकी बहन ने संजय दत्त को ऐश्वर्या राय से दूर रहने की नसीहत दी थी।

Sanjay Dutt Aishwarya

दरअसल यह वह वक़्त था जब ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस वक़्त ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। इन्ही दीवाने में से एक संजय दत्त भी थे। वह ऐश्वर्या राय को चाहने लगे थे। यह बाते तब मीडिया में भी आने लगी।

संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय के साथ ‘हम किसी से कम नही’ में साथ काम किया था। संजय दत्त ने ऐश्वर्या को पहली बार एक ऐड शूट के दौरान देखा था। पहली नज़र में ही संजय ऐश्वर्या के हुस्न के कायल हो गए थे।

बहनों ने दी थी ये चेतावनी

Sanjay Dutt And Aishwarya Rai Bachchan Young Photos

संजय दत्त का ऐश्वर्या राय को पसंद करना उनकी बहनों को मंजूर नहीं था। यही कारण था कि उन्होंने संजय दत्त को ऐश्वर्या राय से दूर रहने की नसीहत दी थी। हालांकि संजय दत्त की बहने भी ऐश्वर्या राय की फैन थी इसके बावजूद भी उन्होंने संजय को ऐश्वर्या से दूर रहने की हिदायत दी थी।

बहनों ने संजू बाबा को किसी भी तरह के फूल, कार्ड या प्रेम इजहार को न करने के लिए संजय को कहा था। बहनों ने ये चेतावनी कई बार मीडिया के सामने भी दोहराई। संजय और ऐश्वर्या ने साथ में ‘शब्द’ फिल्म में एक साथ काम किया था। लेकिन यह फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

बहनों द्वारा चेतावनी देने का यह था कारण

Sanjay Dutt And Aishwarya Rai

दरअसल संजय दत्त की बहने जानती थी कि उनके भाई की इमेज कैसी है। इसलिए वह चाहती थी कि संजय अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस करें। वह दोनों को लेकर किसी तरह की कोई गपशप न हो इसके लिए वे संजय को ऐश्वर्या से दूर रहने के लिए कहती थी। मुंबई बम ब्लास्ट के बाद संजय का नाम खूब बदनाम हुआ था इसलिए उनकी बहने चाहती थी कि संजय का करियर अब बिना किसी रुकावट के चले।

बाद में ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान के साथ चला। सलमान खान और संजय दत्त दोस्त थे तो संजय ने भी ऐश्वर्या से किनारा करने का फैसला कर लिया। बाद में सलमान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियाँ बटोरी।

आज के समय में संजय दत्त और ऐश्वर्या राय अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी को बिता रहे हैं। संजय दत्त हाल ही में ‘सड़क 2’ फिल्म में नज़र आये थे। ऐश्वर्या राय काफी समय से फ़िल्मी परदे से गायब हैं।

यह भी पढ़ें :बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं से इश्क लड़ा चुके हैं अक्षय कुमार