Home Blog Page 96

ये है भारत की सबसे खूबसूरत IPS नवजोत सिमी, इनकी कहानी है दिलचस्प

0

लोग पढाई-लिखाई छोड़कर प्रोफेशनल करियर चुनते हैं और अपनी पसंद का काम करते हैं। आप ऐसे कई शक्सियत के बारें जानते होंगे जिन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर माडल या एक्टर बने। लेकिन क्या आप किसी ऐसी शख्सियत के बारें में जानते हैं जिसने अपना माडलिंग का करियर छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की हो एग्जाम क्रैक भी किया हो? शायद नहीं।

हम आपको ऐसे ही दो नाम के बारें में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी मेहनत के बल पर यूपीएससी की परीक्षा पास की।

Navjot Simi

इस साल जब 2019 सिविल सेवा का रिजल्ट घोषित हुआ तो इसमें एक नाम चौंकाने वाला था। यह नाम था 93वीं रैंक पाने वाली ऐश्वर्या श्योरण का। चौंकने की वजह यह थी कि ऐश्वर्या ने माडलिंग से ब्रेक लेकर यूपीएससी का एग्जाम क्रैक किया। ऐश्वर्या श्योरण राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ ब्लाक की रहने वाली हैं। ऐश्वर्या आर्मी अधिकारी की बेटी हैं।

ऐश्वर्या दिखने में किसी सुंदरी से कम नहीं लगती हैं। उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे हर यूपीएससी एस्पिरंट्स में है। ऐश्वर्या पहली युवती नहीं है जिन्होंने यूपीएससी क्लियर करने के बाद उनके रूप के चर्चे हैं। उनसे पहले सिमी नवजोत नाम की युवती ने फिल्मों या माडलिंग में करियर बनाने के बजाय प्रशासनिक सेवा को प्राथमिकता दी। आइये सिमी नवजोत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिमी नवजोत: जिनकी खूबसूरती के चर्चे हैं पूरे देश भर में

Navjotsimi Ips

सिमी नवजोत बिहार कैडर की साल 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। सिमी पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म दिसंबर 1987 में हुआ था। सिमी अपनी कार्यशैली और लुक्स की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहती हैं।

दूसरे प्रयास में क्लियर की परीक्षा


सिमी जितनी ख़ूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा दिमाग से तेज हैं। यूपीएससी क्लियर करने से पहले वह पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर चुकी थी। उनका सपना आईपीएस बनने का था। अपने पहले प्रयास में इंटरव्यू में छट गई। लेकिन जब दूसरी बार प्रयास किया तो वह आईपीएस बन गयी।

सिमी की शिक्षा


सिमी नवजोत ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के पंजाब पब्लिक स्कूल से की। जुलाई 2010 में सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कालेज, हॉस्पिटल और अनुसंधान संसथान, लुधियाना से बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की। सिमी ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली के वाजीराज कोचिंग संस्थान से की।

सिमी नवजोत का प्यार


इतनी ज्यादा सुंदर होने के कारण सिमी के लव इंटरेस्ट के बारे में सबकी निगाह रहती थी। वह पश्चिम बंगाल के वर्ष 2015 बैच के आईएएस तुषार सिंगला के प्यार में गिरी। सिमी ने तुसार के साथ एक साल डेटिंग करने के बाद 2020 में वेलेंटाइन के दिन शादी की। यह शादी लव मैरिज थी। तुषार भी पंजाब के रहने वाले हैं।

समय के अभाव में दफ्तर में ही की शादी


दोनों प्रशासनिक सेवा में होने के कारण शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। जब दोनों की शादी हुई तो उस समय सिमी बिहार में एसीपी के रूप में कार्यरत थीऔर तुषार बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के रूप में तैनात थे। सिमी 14 फ़रवरी 2020 को पटना से हावड़ा पहुंची और तुषार के दफ्तर में ही शादी रचा ली।

कोरोना की वजह से नहीं दे पाये शादी की पार्टी


तुषार और सिमी ने दफ्तर में बहुत ही सादे समारोह में शादी की थी। दोनों ने करीबियों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन में अपनी शादी दर्ज करायी। दोनों बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद पार्टी देंगे।

प्यार और फिर शादी


दोनों ने शादी करने से पहले एक दूसरे को एक साल तक डेट किया। उसके बाद शादी की। चुनाव के बाद जब वो पार्टी देंगे तो यह पार्टी बहुत शानदार होगी। शानदार रिसेप्शन होगा। इसमें सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत देखकर दाँतों तले उँगली दबा लेंगे

ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत देखकर दाँतों तले उँगली दबा लेंगे

आप भारत के टॉप 10 या टॉप 5 तथा दुनिया के टॉप 5 या टॉप 10 में शामिल अमीर पुरुषों के बारे में जानते होंगे लेकिन क्या आपको भारत की 5 अमीर महिलाओं के बारें में पता है? शायद नहीं। अगर आपको कह दिया जाय कि भारत की 5 अमीर महिलाओं के बारें में बताएं तो आप एक भी महिला का नाम नहीं बता पाएंगे। तो इसलिए अगर आपको नहीं मालूम तो हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

1- सावित्री जिंदल (ओ पी जिंदल ग्रुप)

Savitri Jindal

जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला है। वह 100 भारतीय अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 19वे नम्बर पर आती है। उनकी नेटवर्थ करीब 6.6 बिलियन डॉलर यानी कि 4865 करोड़ रुपए है। सावित्री जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल की शादी ओ पी जिंदल से 1970 के दशक में हुई थी। ओ पी जिंदल की मौत के बाद कम्पनी की बागडोर सावित्री ने ही संभाली। सावित्री एक सफल माँ, पत्नी और बिजनेस वुमन है।

सावित्री जिंदल की कमाई सन्न 2020 में बढ़कर औसतन 5.8 से 6.6 तक पहुँच गयी। यह कमाई 2019 की तुलना में 13.8% ज्यादा थी। सावित्री जिंदल के 4 बेटे हैं। पति की मौत के बाद उन्होंने चारों बेटो में जिंदल स्टील, पावर माइनिंग, ऑयल और गैस के बिजनेस बाँट दिए। उनके बेटे पृथ्वीराज, सज्जन, रतन और नवीन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिंदल स्टील भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टील प्रोड्यूसर है।

2- किरण मजूमदार शॉ (बॉयोक्वाइन)

Kiran Mazumdar Shaw

किरण मजूमदार शॉ भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला है। किरण मजूमदार ने जितनी संम्पति बनायीं है वह अपने दम पर ही बनायीं है। एक छोटी से नौकरी से शुरुआत करने वाली किरण मजूमदार की कहानी काफी प्रेरणादायक है. वह एक सेल्फ मेड महिला है। उन्होंने अलग-अलग शराब को एक में मिलाने वाला कोर्स किया है।

इसके अलावा वह जूलोजी में भी डिग्री ले चुकी है। बायोक़ुआइन के फाउंडर से एक बार किरण मिली थी इसके बाद वह फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। वह 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 27वें नंबर पर आती है। उनकी कुल नेट वर्थ 4.6 बिलियन डॉलर यानि कि 3393 करोड़ रूपये है।

3- विनोद राय गुप्ता (हेवेल्स)

Vinod Rai Gupta

विनोद राय गुप्ता भारत की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। वह 100 सबसे अमीर भारतीय व्यक्तियों की लिस्ट में 40वें नंबर पर आती है। उनकी नेट वर्थ 355 बिलियन डॉलर है यानि कि 2618 करोड़ रूपये। बिनोद रॉय गुप्ता हेवेल्स के संस्थापक कीमत रॉय गुप्ता की पत्नी है। कीमत रॉय की मौत के बाद बिनोद रॉय गुप्ता और उनके बेटे अनिल रॉय गुप्ता कंपनी की बागडोर संभालते हैं। इस साल उनकी कंपनी को 0.45% का घाटा हुआ।

4- लीना तिवारी (यूएसवी इंडिया)

Leena Tiwari

लीना गांधी तिवारी फार्मा कंपनी यूएसवी इंडिया की चेयरपर्सन है। यह कंपनी उनके पिता बिट्ठल गांधी ने सन्न 1961 में शुरू की थी। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में लीना का नाम चौथे नम्बर पर आता है। सबसे अमीर भारतियों की लिस्ट में लीना का नाम 47वें नंबर पर आता है। उनकी नेटवर्थ 3.55 बिलियन डॉलर यानि कि 2212 करोड़ रूपये है।

उनकी कंपनी डायबिटीज और कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स बनाती है। लीना के पति प्रशांत तिवार इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं। लीना ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

5- मल्लिका श्रीनिवासन

Mallika Srinivasan

मल्लिका Tractors and Farm Equipment Limited (TAFE) की सीईओ हैं। 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में उनका नाम 58वें नंबर पर आता है। उनकी कुल नेट वर्थ 2.45 बिलियन डॉलर यानि कि 1806 करोड़ रुपये है। इस कंपनी को एस अनंतरामकृष्णन ने 81 साल पहले स्थापित किया था। मल्लिका उनकी भतीजी है।
वार्टन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने वाली मल्लिका यू एस बिजनेस काउंसिल (USIBC), बोर्ड ऑफ़ AGCO कारपोरेशन युनाइटेड स्टेटस और टाटा स्टील लिमिटेड के बोर्ड की हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारत के अरबपतियों की 8 खूबसूरत बेटियां, पिता से निकली दो कदम आगे

आनंद महिंद्रा ने भारत के इन 6 क्रिकेट खिलाड़ियों को THAR गिफ्ट करने का किया ऐलान

0

देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं। उनके कई ट्वीट यूजर्स पसंद करते हैं। भारत के युवा खिलाड़ियों ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार पऱफॉर्मेंस कर ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल की जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों की खूब तारीफ हो रही है।

भारत की ऐतिहासिक जीत पर जहां बीसीसीआई (BCCI) ने 5 करोड़ का ईनाम भारतीय खिलाड़ियों को बोनस के रूप देने की की घोषणा की है तो वहीं अब आनंद महिंद्रा ने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान ट्विटर पर किया है।

Webp.net Compress Image

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के 6 खिलाड़ियों को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 6 महिंद्रा THAR एसयूवी गिफ्ट के तौर पर देने का ऐलान किया है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। आनंद महिंद्रा ने कहा इस उपहार को देने के पीछे यह कारण है कि युवा बच्चे खुद पर विश्वास करें और इनको देखकर प्रेरित हों।

Images 12

आनंद महिंद्रा ने जिन 6 भारतीय खिलाड़ियों को महिंद्रा थार देने का फैसला किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी शामिल हैं।


आपको पता होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत दर्ज की थी और सभी देशवासियों का दिल जीत लिया था। विराट कोहली के बिना भारत ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए बार्डर-गावस्कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत से खुश होकर BCCI ने 5 करोड़ का ईनाम देने की घोषणा की थी और अब आनन्द महिंद्रा ने भी गाड़ी देने की घोषणा कर दी।

Webp.net Compress Image 1

आनन्द महिंद्रा क्रिकेट में काफी रूचि रखते हैं। बता दें कंपनी की तरफ से आने वाली इस ऑफ रोडर एसयूवी की बहुत ज्यादा डिमांड है और इस लोगों की इसकी डिलीवरी के लिए 8 महीने तक का इंतजार करना पड़ता है। सोशल मीडिया में यूजर ने महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा से यह भी पूछा था कि क्या ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए थार एसयूवी का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। तब आनन्द महिंद्रा ने जवाब दिया था कि “उत्पादन बढ़ाने के लिए हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।”

Images 11

थार एक दमदार गाड़ी है। महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल एनसीएपी के सुरक्षा के नए क्रैश टेस्ट दौर ‘भारत के लिए सुरक्षित कार’ में वयस्क और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है। 2020 थार में दो फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं।

IPL 2021 में ये खिलाड़ी होगा किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान, मालकिन प्रीति जिंटा ने कर दिया ऐलान

0

क्रिकेट फैंस आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल भारत में नहीं हो सका लेकिन इस बार आईपीएल भारत में ही होगा। हाल ही में सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया है। थोड़े दिन पहले इंस्टाग्राम लाइव पर आईपीएल फ़्रेंचाइज़ी किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति ज़िंटा और कप्तान केएल राहुल ने काफी देर तक बातचीत की। लगभग 35 मिनट तक चली बातचीत में बहुत सी नई बातें निकल कर सामने आई।

इंस्टाग्राम पर जब राहुल और प्रीति जिंटा लाइव बातचीत कर रहे थे तब लोगों ने कमेंट करके बहुत से सवाल पूछे दोनों ने उनके जवाब दीजिए। कुछ मजाकिया सवाल भी थे और कुछ लोगों ने आईपीएल को लेकर भी सवाल पूछे।

Preity Zinta And KL Rahul

लाइव देख रहे एक फ़ैन ने KXIP की मालकिन प्रीति ज़िंटा से यह सवाल पूछ लिया कि इस साल होने वाले आईपीएल में पंजाब का कप्तान कौन होगा? क्योंकि आपको पता है कि फिलहाल केएल राहुल पंजाब टीम के कप्तान हैं

और फैन ने उनके सामने ही प्रीति जिंटा से ऐसा सवाल पूछ लिया तो केएल राहुल भी सवाल सुनकर चौंक गए और कहा कि क्या मैं कप्तान नहीं हूँ? लेकिन प्रीति जिंटा ने अपने जवाब में इस बात को स्पष्ट कर दिया। प्रीति ज़िंटा ने कहा कि केएल राहुल ही हमारी टीम के कप्तान हैं और कई सालों तक इस टीम के कप्तान रहेंगे। खैर ये सारा मसला तो लाइव के दौरान ही सबको क्लियर हो गया था।

ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने किया रिलीज़

Maxwell

पंजाब की टीम ने इस साल मिनी ऑक्शन को ध्यान में रखते हुए कई खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया है जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पंजाब से कई वर्षों से जुड़े हैं। जिसमें एक नाम आता है ग्लेन मैक्सवेल का। मैक्सवेल काफी वर्षों तक पंजाब की टीम के खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन पिछले सीजन में उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला और उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा जिसकी वजह से इस बार उनको रिलीज कर दिया गया।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मंदीप सिंह, सरफ़राज़ खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार और इशान पॉरेल।

KXIP Team

रिलीज़ किए गए खिलाड़ी : ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉट्रेल, के गौथम, मुजीब उर रहमान, जिमी नीशम, हार्डस विजोएन और करुण नायर‌।

यह भी पढ़ें : आइपीएल टीम के अलावा इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन है प्रीति जिंटा, कभी शोरूम में करती थी नौकरी

भीष्म पितामाह के अनुसार लड़की के विवाह से पहले माता-पिता को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

‘भीष्म प्रतिज्ञा’ के बारें में सब जानते होंगे। यह एक किवदंती है। यह किवदंती महाभारत के पात्र भीष्म पितामह की वजह से मशहूर हुई है। भीष्म पितामह अपनी अटल प्रतिज्ञा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी शादी नहीं की लेकिन उन्होंने कन्या के विवाह के संबंध कई सारी बाते बताई जिसे एक माता-पिता को अपनी बेटी का ब्याह करते वक़्त ध्यान रखना चाहिए।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हर मनुष्य को अपने पूरे जीवन में 16 संस्कारों को निभाना पड़ता है। कुछ संस्कार उसके माता-पिता उसके जन्म से पहले निभाते हैं या कुछ वह स्वयं निभाता है। बाकी कुछ संस्कार उसके मरने के बाद उसके बच्चे निभाते हैं। माँ के गर्भ में पलने से लेकर चिता में जलने या कब्र में जाने तक के संस्कार बहुत ही महत्व रखते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण संस्कार हैं ‘विवाह’

Indian couple gets married

मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार ‘विवाह’ होता है। धार्मिक और सामाजक रूप से इस संस्कार की बहुत ज्यादा महत्वता है। इसे वर-वधू का दूसरा जन्म भी कहा जाता है।

भीष्म पितामह के अनुसार विवाह का संस्कार

जितना महत्वपूर्ण यह संस्कार वर-वधू के लिए होता है उतना ही महत्वपूर्ण यह उनके माता-पिता के लिए भी होता है। वर-वधू के माता-पिता के लिए भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर से कुछ नियम साझा किये थे। जो आज भी प्रसांगिक है। आइये इसके बारें में विस्तार से जानते हैं।

कन्या के विवाह के लिए माता-पिता का कर्तव्य

know-why-indian-girls-do-arrange-marriage

माता-पिता को अपनी कन्या का विवाह करते समय वर का व्यवहार, चरित्र, विद्या, आचरण और पारिवारिक पृष्ठभूमि को जांच लेना चाहिए। इस सभी चीज़ों से संतुष्ट होने के बाद ही माँ-बाप को अपनी कन्या का कन्यादान करना चाहिए।

वर के विवाह के लिए माता-पिता का कर्तव्य

शास्त्रों के अनुसार जब भी वर के लिए कोई कन्या ढूंढे तो वह कन्या वर के माता के परिवार और पिता के गोत्र की नहीं होनी चाहिए।

गंधर्व विवाह

गंधर्व विवाह उसे कहते हैं जब कन्या अपनी पसंद के वर से शादी करती है अर्थात बिना माता-पिता की अनुमति से। प्राचीन समय में इसे गंधर्व विवाह कहा जाता था लेकिन आज के समय में इस विवाह को ‘लव मैरिज’ कहा जाता है।

बेटी की बिदाई

indian marriage

हिन्दू धर्म में कन्या की बिदाई के समय उसके माता-पिता उसे उपहार और जरूरी सामान देते हैं। लेकिन जब वर का परिवार कन्या के परिवार को धन या सोने का लालच देकर उनकी पुत्री से अपने पुत्र का विवाह करता है तो यह असुर विवाह कहलाता है।

राक्षस विवाह

जो विवाह कन्या की मर्जी के विरुद्ध, उसके माँ-बाप और अन्य रिश्तेदारों को कष्ट पहुंचाकर किया जाता है उसे राक्षस विवाह कहा जाता है। राक्षस विवाह करने से पाप लगता है।

कन्या का दान

Shadi

जब माँ-बाप अपनी कन्या वर पक्ष को देते हैं तो यह कन्या दान कहलाता है। किसी स्वयंवर में कन्या को जीतकर लाना, उसे खरीदना या बेचना कन्या दान नहीं कहलाता है।

पाणिग्रह संस्कार

पाणिग्रह संस्कार होने पर ही कन्या विवाहित मानी जाती है। अगर कन्या का पिता पाणिग्रह से पहले अपनी पुत्री का हाथ किसी और को दे देता है तो यह पाप की श्रेणी में न आकर झूठ कहलाता है।

यह भी पढ़ें : पति की सोई किस्मत जगा देती है ये 5 आदतों वाली महिलाएं, होती है बहुत भाग्यशाली

ट्विंकल खन्ना ने बताया शादी के बाद क्यों बदल जाते हैं पति, अक्षय ने शादी के लिए रखी थी यह शर्त

0

यह बात अक्सर कही जाती है कि शादी के बाद लोग बदल जाते हैं। खास करके पुरुष। महिलाओं की अक्सर शिकायत रहती है कि शादी के पहले उनके पति जैसे थे शादी के बाद उनमे पूरी तरह से बदलाव आ गया। यह बदलाव तारीफ में कमी, ख्याल रखने में कमी और प्यार में कमी हो सकती है।

चाहे आम महिला हो या कोई सेलिब्रिटी पत्नी सबकी यही शिकायत रहती है उनके पति शादी से पहले उनका बहुत ख्याल रखते थे लेकिन शादी के बाद उनकी यह खूबी गायब हो गयी। यह बात कही है अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने। आइये जानते हैं कि क्या कहा ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के बारे में जब उनसे शादी हुई।

ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। वह हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती है। जब एक शो में पूछा गया कि शादी के बाद उनके पति यानि अक्षय कुमार के बारे में कितना बदलाव आया तो इसके जवाब में ट्विंकल ने बिना किसी लाग लपेट के जवाब दिया।

शादी के एक साल बाद पति ढंग से काम करना बंद कर देते हैं

Akshay Kumar And Twinkle Khanna

अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने बताया कि शादी के एक साल बाद पति का व्यवहार बदल जाता है। उन्होंने कहा कि शादी के एक साल बाद पति ढंग से काम करना बंद कर देते हैं। ट्विंकल ने आगे कहा कि रेफ्रिजरेटर की तरह पति की भी कोई वारंटी नही होती है। इस तरह से आप उनके साथ फंस जाते हैं।

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बॉलीवुड के आदर्श पति-पत्नी माने जाते हैं। दोनों की बोन्डिंग फैन्स को काफी पसंद आती है। शायद ही कभी कोई ऐसा समय आया हो जब दोनों में किसी विवाद की हवा उड़ी हो। दोनों की शादी को 19 साल पूरे गए हैं।

Akshay Kumar Twinkle Khanna

अपने एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपनी जिंदगी के बारें में बहुत सी बातें शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। दरअसल मुंबई में फिल्मफेयर मैगजीन का एक शूट था, इसी शूट में दोनों पहली बार मिले थे। पहली ही नज़र में अक्षय ट्विंकल पर फ़िदा हो गए थे। ट्विंकल अक्षय का बहुत बड़ा क्रश थी।

अक्षय कुमार ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल पर क्रश होने की बात को स्वीकार किया था। पहली मुलाक़ात होने के बाद अक्षय अपनी फिल्म इंटरनेशल खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हो गये। इस फिल्म में ट्विंकल भी काम कर रही थी। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों में प्यार हो गया।

अक्षय ने ट्विंकल के सामने रखी थी शादी के लिए शर्त

Akshay Kumar Twinkle Khanna 640x480 Bccl

करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ में अक्षय ने अपनी शादी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तो ट्विंकल की आमिर खान के साथ फिल्म ‘मेला’ रिलीज होने वाली थी। अक्षय की शर्त यह थी कि अगर मेला हिट होती है तो वह मुझसे शादी नहीं करेंगी लेकिन अगर फिल्म हिट हो गयी तो उन्हें शादी करनी पड़ेगी।

ट्विंकल की फिल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। यह फिल्म फ्लॉप हो गयी। फिर दोनों ने 17 जनवरी सन्न 2001 में शादी ली। ट्विंकल और अक्षय की एक बेटा आरव कुमार और एक बेटी नितारा कुमार है।

यह भी पढ़ें :कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक