Home Blog Page 97

IPL 2021: वे 5 बदनसीब खिलाड़ी जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम से कर दिया गया बाहर

0

पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं हो सका और इसका यूएई में आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार आईपीएल भारत में ही होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईपीएल टूर्नामेंट से पहले फरवरी में खिलाडियों की नीलामी होने वाली है। नीलामी के शुरू होने से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को दे दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले, सभी फ्रेंचाइजी ने अपने संबंधित खिलाड़ियों की सूची घोषित की और हर बार की तरह, रिटेशन इवेंट में कुछ बड़े और हैरान कर देने वाले नाम सामने आये। कई आईपीएल फ्रैंचाइजी ने बीते सीज़न में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

1 टॉम बैंटन- कोलकाता नाईट राइडर्स

Tom Banton

IPL 2020 में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलने वाले टॉम बैंटन को टीम से बाहर कर दिया गया है जोकि एक अच्छे खिलाडी हैं लेकिन कोलकाता को शायद उनका खेल रास नहीं आया। टॉम बैंटन को नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरने की उम्मीद की।

हालांकि, नीलामी में उनके लिए केवल कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोली लगाई। केकेआर ने उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं दिया और वे केवल दो मैच ही खेल पाए जिसमे उन्होंने 18 रन बनाए। शायद, केकेआर को उन्हें एक और मौका देना चाहिए था।

2 मोईन अली- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Moeen Ali

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए आरोन फिंच जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमे एक नाम मोईन अली का भी शामिल है। फैन्स कह रहे हैं कि शायद महंगी कीमत के कारण क्रिस मॉरिस को रिलीज़ किया। मोईन अली एक अच्छे ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

3 क्रिस मॉरिस- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Chris Morris

क्रिस मॉरिस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेस्ट बॉलर्स में से एक रहे हैं। लेकिन उनको टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। क्रिस मॉरिस अच्छी गेंदबाज़ी के साथ साथ बल्ले से बड़े शॉट मारने की क्षमता भी रखते हैं।

ऐसा लग रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरकार आईपीएल 2020 में अपना परफेक्ट ऑलराउंडर मिल गया. क्रिस मॉरिस गेंद से विकेट ले सकते हैं और बल्ले से बड़े शॉट भी मार सकते हैं। मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछली नीलामी में 10 करोड़ की भारी-भरकम राशि चुकाकर खरीदा था। इन्होंने 2020 आईपीएल में 11 विकेट लिए थे।

4 स्टीव स्मिथ- राजस्थान

Steve Smith

स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के साथ 2018 में जुड़े थे और कप्तान भी थे। लेकिन अब टीम से उनको अलग कर दिया है। पिछले सीजन में स्टीव स्मिथ ने 300 से अधिक रन बनाये हैं, लेकिन IPL 2020 में इनकी कप्तानी में टीम अच्छा परफॉरमेंस नहीं कर पाई और सबसे नीचे रही थी। आईपीएल इतिहास में पहली बार राजस्थान रॉयल्स अंतिम स्थान पर रही। शायद इसलिए स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया।

5 एरॉन फिंच- बैंगलोर

Aaron Finch

ऑस्ट्रेलिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ के तौर पर पहचान बनाने वाले फिंच भी बैंगलोर टीम से बाहर हो गये हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वे अच्छा खेलते हैं लेकिन आईपीएल में उनका परफोर्मेंस ज्यादा अच्छा नहीं रहा। बैंगलोर को बेहतर ओपनर के तौर पर अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकामयाब रहे हैं लेकिन उनमे वो काबिलियत है वे अच्छे खिलाडी हैं। 4.40 करोड़ रुपये के इस खिलाड़ी ने 2020 में 22.33 की औसत से 12 पारी में 268 रन ही बनाए थे।

यह भी पढ़ें : IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हुआ बड़ा फेरबदल, एरॉन फिंच समेत इन 8 खिलाड़ियों को किया बाहर

IPL 2021 : लसिथ मलिंगा सहित ये 7 बड़े खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हुआ बड़ा फेरबदल, एरॉन फिंच समेत इन 8 खिलाड़ियों को किया बाहर

0

IPL 2021: सभी टीमें आईपीएल की तैयारियों में जुट गई हैं। फिलहाल टीम से खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन का सिलसिला चल रहा है। जिसके चलते कुछ टीमों में बड़ फेरबदल हुआ है। विराट कोहली के फैंस की चहेती टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने रिलीज और रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली आरसीबी ने अपने 12 खिलाड़ी रिटेन किए हैं बाकी बचे सभी खिलाड़ियों को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है।

RCB ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज :

RCB Team

2020 आईपीएल में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी लेकिन बदकिस्मती से खिताब नहीं जीत सकी। लेकिन इस साल होने वाले आईपीएल से पहले आरसीबी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है और कई दिग्गज क्रिकेटरों को टीम से बाहर कर दिया है। रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों में सबसे चौंकाने वाला नाम ओपनर आरोन फिंच का है।

RCB ने एरॉन फिंच, उमेश यादव, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जबकि टीम ने विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी सहित कुल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Royal Challengers Bangalore

पिछले साल आरसीबी में कुल 23 खिलाड़ी शामिल थे। इस बार आरसीबी ने 23 में से 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, बाकी सभी खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज कर दिया है।

आईपीएल 2020 में ये थी आरसीबी टीम

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, इसुरु उदाना, मोइन अली, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस मॉरिस, पवन नेगी, उमेश यादव, जोश फिलिप, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, एडम जंपा और पार्थिव पटेल।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज और रिटेन

Virat Kohli

रिटेन किए गए खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, एडम जंपा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: पवन नेगी, उमेश यादव, डेल स्टेन, शिवम दूबे, गुरकीरत सिंह मान, पार्थिव पटेल, एरॉन फिंच, इसुरु उदाना, मोइन अली, क्रिस मॉरिस, क्रिस मॉरिस

यह भी पढ़ें : IPL 2021 : लसिथ मलिंगा सहित ये 7 बड़े खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

IPL 2021 : लसिथ मलिंगा सहित ये 7 बड़े खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से हुए बाहर

0

IPL 2021 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसे शुरू होने में अब ज्यादा वक्त भी नहीं बचा है। फैंस आईपीएल के नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इन सब के बीच सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में कर रही हैं। आज सभी आईपीएल टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। बीते साल आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है और बाकी खिलाड़ियों को टीम ने रिटेन कर लिया है।

आईपीएल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में पिछले साल 24 खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन आगामी सीजन शुरू होने से पूर्व मुंबई ने अपनी टीम के 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आइए आपको बताते हैं टीम से रिलीज होने वाले खिलाड़ी कौन से हैं।

Mumbai Indians Team

मुंबई ने नाथन कुल्टर नाइल को रिलीज कर दिया है। इसके अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को भी रिलीज कर दिया है। वहीं टीम ने जेम्स पैटिंसन को भी रिलीज कर दिया है। आपको याद होगा कि जेम्स पैटिंसन आईपीएल में लसिथ मलिंगा की जगह टीम में शामिल हुए थे।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, किरोन पोलार्ड, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े और दमदार खिलाड़ियों को टीम ने बरकरार रखा है। रिटेन किए जाने वाले में ज्यादातर क्रिकेटरों ने मुम्बई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और कई मैचों में जीत दिलाई है।

ये हैं पिछले साल की मुंबई इंडियंस टीम

Mumbai Indians IPL

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, नाथन कुल्टर नाइल, इशान किशन, क्विंटन डी कॉक, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड।

अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल मैक्लेनघन, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत सिंह, आदित्य तारे, जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी, और रविन्द्र सिंह शामिल थे।

मुंबई द्वारा रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, अनुकूल रॉय, इशान किशन, क्विंटन डी कॉक, अनमोलप्रीत सिंह, रविन्द्र सिंह, मोहसिन खान, धवल कुलकर्णी, क्रिस लिन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ी:


लासिथ मलिंगा, शेरफेन रदरफोर्ड, नाथन कुल्टर नाइल, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत सिंह, जेम्स पैटिंसन, मिचेल मैक्लेनघन।

यह भी पढ़ें :IPL 2021 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से 6 बड़े खिलाड़ियों को किया बाहर, ये है नई टीम

राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ की टीम से की छुट्टी, भारत के इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

IPL 2021 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से 6 बड़े खिलाड़ियों को किया बाहर, ये है नई टीम

0

आईपीएल 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी आईपीएल सीजन के लिए दो बार की आईपीएल चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 6 खिलाड़ियों को रिलीज करके नीलामी का रास्ता दिखाया है।

पिछला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खराब रहा। केकेआर ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कप्तान दिनेश कार्तिक ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को टीम की कप्तानी सौंपी थी।

Kolkata Knight Riders

कोलकाता नाइट राइडर्स में पिछले सीजन में 15.50 करोड़ की बड़ी रकम के साथ पैट कमिंस को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। इंग्लैंड की बल्लेबाज इयोन मोर्गन के लिए फ्रेंचाइजी ने 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

पिछले सीजन की कोलकाता टीम

इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कमलेश नगरकोटी, संदीप वॉरियर, सिद्धेश लाड, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, टॉम बंटन, निखिल नाईक, अली खान, टिम सैफर्ट, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, शिवम मावी, शुभमन गिल।

Kolkata Knight Riders KKR Most Impotant Players For IPL 2020 800x445 1

रिटेन खिलाड़ी: इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कमलेश नगरकोटी, रिंकू सिंह, शिवम मावी, शुभमन गिल, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, अली खान, टिम सैफर्ट, संदीप वॉरियर, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा,

रिलीज खिलाड़ी: सिद्धेश लाड, हैरी गर्ने, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, निखिल नाईक।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ की टीम से की छुट्टी, भारत के इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ की टीम से की छुट्टी, भारत के इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

0

IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स ने आगामी आईपीएल से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान ने अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय खिलाड़ी पर भरोसा जताया है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला किया है।

स्टिव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। 2020 में यूएई में खेले गए आईपीएल में उनकी टीम आखिरी स्थान पर रही थी। स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और केवल 311 रन बनाए। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनको काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था

इसी को लेकर टीम नहीं अब अपना कप्तान बदल लिया है। टीम की ओर से कहा गया, ‘स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 तक का था जो बढ़ाया नहीं गया।’

Steve Smith

आईपीएल 2018 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ स्मिथ को टीम में बरकरार रखा था और 12.5 करोड़ रुपये का करार किया था। उन्हें कप्तान भी सौपी गई थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बॉल टेम्परिंग के बाद बड़ा विवाद हो गया था जिसके चलते उन्हें कप्तानी का पद छोड़ना पड़ा था। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई सीरीज में भी स्मिथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

नए कप्तान यानी संजू सैमसन काफी शानदार खिलाड़ी है और टी-20 में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 375 रन बनाए थे, जिसमें 26 छक्के शामिल थे। वह अब क आईपीएल में 107 मैचों में 191 छक्के लगा चुके हैं। राजस्थान को उम्मीद है कि संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान की टीम अच्छा कर पाएगी।

Sanju Samson

राजस्थान ने विदेशी खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफरा आर्चर को रिटेन कर लिया है। इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में राजस्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। आर्चर टीम के लिए पिछले सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

उन्होंने 20 विकेट लिए थे जबकि जोस बटलर और स्टोक्स ने भी कुछ बढ़िया पारियां खेली थी। राजस्थान रॉयल्स ने इसके अलावा डेविड मिलर और एंड्रयू टाई को भी रिटेन रखा है।

Rajasthan Royals

रिटेन किए गए खिलाड़ी : संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, रोबिन उथप्पा, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाई।

रिलीज किए गए खिलाड़ी : स्टीव स्मिथ, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह, अंकित राजपूत, ओशेन थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम कुरेन।

यह भी पढ़ें :इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी भारत की हार की भविष्यवाणी, अब भारतीय फैंस ले रहे मजे

IPL 2021 में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे या नहीं, फ्रेंचाइजी ने किया स्पष्ट

इन 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने की थी भारत की हार की भविष्यवाणी, अब भारतीय फैंस ले रहे मजे

0

ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हराना कोई छोटी बात नहीं है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने यह कर दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में ही रौंद दिया। यह वास्तव में ऐतिहासिक जीत है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। पहले टेस्ट मैच में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद और हारने के बाद किसी को नहीं लगा था कि भारत अब इस सीरीज में वापसी कर पाएगा।

लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत ने सब कुछ बदल दिया। कुछ बड़े खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्होंने भारत की हार की भविष्यवाणी की थी।

1. रिकी पोंटिंग

Ricky Ponting

पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के बाद भारत के क्लीन-स्वीप का दावा किया था और कहा था कि भारत 0-4 से हारेगा। पोंटिंग ने कहा था, कि “विराट कोहली टीम का हिस्सा नही होंगे, ऐसे में क्लीन-स्वीप करने का काफी अच्छा मौका है। इस तरह की हार के बाद टीम को कोई भी उपर नहीं उठा सकता हैं.”

क्योंकि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी। लेकिन अब रिकी पोंटिंग को अपने बयान पर शर्म आ रही होगी।

2. ब्रैड हैडिन

Brad Haddin

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन का कहना था कि भारतीय टीम सिर्फ पहले टेस्ट में जीत सकती हैं अगर वह जीत नहीं मिली तो भारत को या शरीर हारने से कोई नहीं रोक सकता। हैडिन ने कहा था, कि “मुझे लगता हैं कि भारत के पास सिर्फ एडिलेड में जीत का मौका हैं। जब भारत एडिलेड में हार गया तो उन्होंने कहा था अब नहीं लगता कि सीरीज में भारत की वापसी होगी.”

3. माइकल क्लार्क

Michael Clarke

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस टेस्ट सीरीज से पहले भारत की हार की भविष्यवाणी की थी उन्होंने कहा था, कि “क्या आप कप्तान विराट कोहली के बिना अगले दो टेस्ट मैचों में भारत की बल्लेबाजी लाइन अप की कल्पना कर सकते हैं? टीम काफी मुश्किल में हैं.” चूंकि विराट कोहली भारत लौट आए थे इसलिए माइकल क्लार्क को लगा था कि बिना विराट कोहली के तो टीम इंडिया जीत ही नहीं सकती।

4. माइकल वॉगन


Michael Vaughan

माइकल वॉगन इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी है। यह अक्सर ट्विटर पर भारतीय टीम को ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन इस बार यह अपनी भविष्यवाणी को लेकर खुद ही ट्रोल हो गए। माइकल वॉगन ने भारत की 4-0 से हार की भविष्यवाणी की थी। वॉगन ने कहा था, कि “भारत की टीम टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से पीटने वाली हैं। ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगी.”

5. मार्क वॉ

Mark Waugh

एडिलेड में पहले टेस्ट में भारत की बुरी हार के बाद मार्क वॉ ने कहा था कि टीम यहां से वापसी नहीं कर पाएगी और 4-0 से यह सीरीज हारेगी। वॉ ने कहा था, कि “मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि भारत जीतेगा। एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया जीत सकते थे। कप्तान कोहली भी मौजूदा सीरीज में एकमात्र टेस्ट मैच ही खेल रहे थे।

मुझे लगा था कि वहां की परिस्तिथि भी उनके पक्ष में थी। पहला टेस्ट मात्र तीन दिन में हारने के बाद तो भारतीय टीम अगले मैच बिल्कुल नहीं जीत पाएगी। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 4-0 से जीतेगा.”

यह भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार के बाद रिकी पॉन्टिंग को लगा सदमा, कहा-विश्वास नहीं होता कि..

अश्विन की पत्नी ने आस्ट्रेलिया की हार पर कप्तान टिम पेन को किया बुरी तरह ट्रोल