Home Blog Page 98

अश्विन की पत्नी ने आस्ट्रेलिया की हार पर कप्तान टिम पेन को किया बुरी तरह ट्रोल

0

आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में बुरी हार हुई। भारत द्वारा यह सीरीज जीतने के बाद हर कोई भारतीय टीम की तारीफ कर रहा है और टीम को बधाई दे रहा है। भारत में सिर्फ यह सीरीज नहीं जीती बल्कि ऑस्ट्रेलिया के घमंड को भी चकनाचूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के बड़े-बड़े पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज से पहले कह रहे थे कि भारत यह 0-4 से हारेगा। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सबका मुंह बंद कर दिया।

आपको याद होगा कि सिडनी के तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर कप्तान टिम पेन के बीच थोड़ी खटपट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया वालों की हमेशा से यह आदत रही है कि वह बल्लेबाज को अपनी बातों से गुस्सा दिलाकर जल्दी आउट करना चाहते हैं। लेकिन इस बार उनका यह पैतरा काम नहीं आया।

Prithi Ashwin And Ravichandran Ashwin

तीसरे टेस्ट मैच में जब अश्विन बल्लेबाजी कर रहे थे तब टिम पेन ने अश्विन पर कई कमेंट किए। लेकिन अश्विन को तो आप जानते ही हैं वह भी काफी आक्रामक खिलाड़ी है। उन्होंने टिम पेन को उनकी ही भाषा में जवाब दिया। ऑस्ट्रेलियन कप्तान टिम पेन ने सिडनी टेस्ट में आर अश्विन को स्लेज करते हुए घमंड में कहा था, ”मैं गाबा टेस्ट के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। गाबा टेस्ट के लिए हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं.”

अश्विन ने किया पलटवार

आर अश्विन ने इस बात का जवाब दिया और बोले, ”तुम्हें भारत में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। वह तुम्हारी आखिरी सीरीज होगी” इस बात पर पेन गुस्सा हो गए और अश्विन के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ”तुम ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ता हो क्या? कम से कम मेरे साथी खिलाड़ी मुझे पसंद तो करते हैं”

Ravichandran Ashwin

पेन ने अश्विन को आगे कहा, ”मेरे पास तुमसे कहीं ज्यादा भारतीय मित्र हैं। यहां तक कि तुम्हारे साथियों को भी लगता है कि तुम बेकार हो, है कि नहीं?” इस पर अश्विन ने कहा, ”तुम्हारा हो जाए तो बताना” पेन ने कहा, ”मैं पूरे दिन बात कर सकता हूं। तुम बस गाबा पहुंचने तक इंतजार करो”

अश्विन की पत्नी ने भी आस्ट्रेलिया के लिए मजे


अब जब भारत ने यह टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती तो अश्विन की पत्नी प्रीति ने भी गाबा के मैदान के रिकॉर्ड को लेकर तंज कसा। उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर कई सारे ट्वीट किए। इसी में से एक जीत के बाद किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘गाबा में मिलते हैं दोस्त.‘


अश्विन की पत्नी प्रीति ने भी गाबा के मैदान के रिकॉर्ड को लेकर तंज कसा. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन रिकॉर्ड को लेकर पेन को घेरा. सिडनी टेस्ट के दौरान पेन ने अश्विन पर छींटाकशी करते हुए कहा था कि ब्रिस्बेन में मिलना, आप लोगों को वहां पर देखा जाएगा. उन्होंने यह चुनौती इसलिए दी थी कि 32 साल से ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया किसी टीम से नहीं हारा था.

Webp.net Compress Image

19 जनवरी को जब ऋषभ पंत ने भारत को चौका लगाकर जिताया तो अश्विन को पेन की चुनौती का जवाब देने का मौका मिल गया. अश्विन ने भी जीत के बाद ट्वीट कर टिम पेन और ऑस्ट्रेलिया टीम के मजे लिए।


उन्होंने लिखा, ‘गाबा से गुड इवनिंग। मैं दुखी हूं कि मैं यहां खेल नहीं पाया लेकिन हमारी मेजबानी और इस कठिन समय में गंभीर क्रिकेट खेलने के लिए शुक्रिया। हम इस सीरीज को हमेशा याद रखेंगे। टिम पेन. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया.’

यह भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार के बाद रिकी पॉन्टिंग को लगा सदमा, कहा-विश्वास नहीं होता कि..

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के फैंस

ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार के बाद रिकी पॉन्टिंग को लगा सदमा, कहा-विश्वास नहीं होता कि..

0

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के बिना भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। भारत की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ‘स्तब्ध’ हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं की भारत ने उनको उनके ही घर में इतनी बुरी तरह हरा दिया। तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद भारत के 10 खिलाड़ी चोटिल हो चुके थे ऐसी स्थिति थी कि प्लेइंग इलेवन का चयन करना भी मुश्किल था।

इसके बाबजूद भारत ने यह सीरीज जीतकर अच्छों-अच्छों के मुहं बंद कर दिए। रिकी पॉन्टिंग ने टेस्ट सीरीज से पहले कहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस बार भारत को 4-0 से हराएगा। आज जब भारत के घायल शेरों ने कंगारुओं का शिकार कर लिया तो रिकी पॉन्टिंग को जरुर सदमा लगा होगा।

Ricky Ponting

पॉन्टिंग समझ नहीं पा रहे कि कैसे भारत की ‘ए टीम ’ ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हरा दिया लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी क्यूंकि टीम ने अच्छा खेला।

पॉन्टिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,’ मैं स्तब्ध हूं कि ऑस्ट्रेलिया यह श्रृंखला नहीं जीत सकी। यह तो भारत की ए टीम थी और फिर भी इसने मैच जीत लिया।’ पॉन्टिंग ने आगे कहा ,’भारतीय टीम पिछले 5 या 6 सप्ताह में जिन परिस्थितियों से गुजरी है।

Ricky Ponting Rishabh Pant

विराट कोहली स्वदेश लौट गया और खिलाड़ियों की चोटों के बीच वे पूरी मजबूत टीम नहीं उतार सके। ऑस्ट्रेलिया तो पूरी मजबूत टीम के साथ खेली , बस शुरूआत में डेविड वॉर्नर नहीं खेल सके थे .’

रिकी पॉन्टिंग ने कहा ,’यह भारत की दूसरी चुनी हुई टीम भी नहीं थी क्योंकि इसमें भुवनेश्वर कुमार या ईशांत शर्मा भी नहीं थे। रोहित शर्मा ने भी अंतिम दो टेस्ट खेले .’ पॉन्टिंग ने माना कि ,’ भारतीय टीम ने शानदार क्रिकेट खेला। टेस्ट मैच के सभी निर्णायक मौकों को भुनाया जो ऑस्ट्रेलिया नहीं कर सकी। दोनों टीमों में यही फर्क था। भारत इस जीत का हकदार था।’

Webp.net Compress Image 1

आपको बता दें कि रिकी पॉन्टिंग ने सिडनी टेस्ट से पहले यह भी दावा किया कि टीम इंडिया 200 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच ड्रॉ कराकर पॉन्टिंग के इस दावे को भी झूठा साबित कर दिया।

इंग्लैंड के पूर्व खिलाडी माइकल वॉन ने भी कहा था कि भारत ये सीरीज 0-4 से हारेगा लेकिन टीम इंडिया ने सबका मुंह बंद करके सीरीज पर कब्ज़ा किया

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के फैंस

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के फैंस

0

अगले महीने फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरूआती 2 टेस्ट मैच चेन्नई में खेले जाएंगे। वहीं अंतिम 2 टेस्ट मैच अहमदबाद में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान हो गया है।

भारत ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम चुनी है जिसमें विराट कोहली कप्तानी करते नजर आएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ होने टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान होने के बाद इस टीम से काफी फैंस निराश दिख रहे हैं।

India Vs England

इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती 2 टेस्ट मैचों के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ है जिसमें हार्दिक पंड्या और इशांत शर्मा की भी वापसी हुई है। रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी टीम में नहीं हैं क्यूंकि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गये थे। इसलिए रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।

टी नटराजन को जगह ना मिलने से नाराज हैं फैंस

T Natrajan


जसप्रीत बुमराह और रवि अश्विन को भी पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में चुना गया है। लेकिन इस टीम में ब्रिस्बेन में डेब्यू करने वाले टी नटराजन शामिल नहीं है इसके अलावा अक्षर पटेल को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।


टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के बावजूद जगह ना मिलने से भारतीय फैंस नाराज हैं वहीं इसको लेकर गुस्सा भी है। हनुमा विहारी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया जिससे जिससे फैंस खुश नहीं हैं।

कुछ फैंस ने अक्षर पटेल के चयन पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बावजूद मयंक अग्रवाल टीम में चुने गए हैं। ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गयी है।

Webp.net Compress Image

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम हुई मालामाल, BCCI ने इतने करोड़ रूपए देने की घोषणा

ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम हुई मालामाल, BCCI ने इतने करोड़ रूपए देने की घोषणा

0

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर चार मैचों के सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।

चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने शानदार 89 रन की पारी खेली और 138 गेंद पर 9 चौके और एक छक्के लगाये जबकि शुभमन गिल ने भी 146 गेंद में 91 रन बनाये और मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे।

Webp.net Compress Image

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम की इस जीत से बहुत खुश है और बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को बोनस के तौर पर 5 करोड़ रुपये की घोषणा की है। BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्विटर के जरिए भारतीय टीम को यह बोनस देने का ऐलान किया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की और इसके सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत को एडिलेड में खेले गए पहले मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की।

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने ट्विटर पर की घोषणा

तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेला गया, जो कि ड्रॉ हो गया था। ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया को पिछले 32 सालों में यानि की 1988 के बाद से एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए, सीरीज पर कब्जा जमाया।

Webp.net Compress Image 1

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बीसीसीआई ने टीम बोनस के तौर पर 5 करोड़ रुपये की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह खास पल है। खिलाड़ियों ने कैरेक्टर और स्किल का जबर्दस्त उदाहरण पेश किया।’ भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी।

आस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में मात देने के बाद ऋषभ पंत प्लेयर ऑफ द मैच बनाये गये हैं, जबकि पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया है। कप्तान अजिंका रहाणे ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी लेने के बाद कहा कि यह जीत बहुत खास है।

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे

ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे

0

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले 2018-19 दौरे पर भी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था.

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में शानदार पारी खेलते हुए एक खास रिकॉर्ड बनाया है. पंत ने 138 गेंदो में 89 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया. बता दे कि रिषभ पंत सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

140372873 3989132394472251 3501383490763483131 N

केवल 23 साल के युवा बल्लेबाज़ रिषभ पंत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन पैट कमिंस की गेंद पर 2 रन लेकर अपने करियर के 1000 रन पूरे किए. उन्हें अपने हजार रन के आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ एक रन की दरकार थी.

ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की यह सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. गाबा के मैदान पर पहली बार किसी ने टीम ने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया है.

950674 Pant Spider

ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर 27 पारियों में 1000 रन भी पूरे किए हैं. पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 32 पारियों में 1000 रन बनाए थे. पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने 36 पारियों में 1000 रन बनाए थे.

इस बेटी ने पापा के शौक को बिजनेस बनाकर कर दिया कमाल, आज कमाती है करोड़ों रुपए

आजकल के बच्चे अपना करियर खुद चुनते हैं, उन्हें अपने करियर में क्या बनना है? कौन सा प्रोफेशन चुनना है, यह सब वह अपने मनमुताबिक करते हैं उनके माँ-बाप भी इस इच्छा में उनका साथ देते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि बच्चे को वही करना चाहिए जो उसको पसंद हो, इसमें बच्चे का करियर अच्छा बनता है। लेकिन क्या हो कि कोई बच्चा अपने बाप के शौक को अपना करियर बनायें और उसमे करोड़ों कमायें।

आज कल ऐसा बहुत कम देखा जाता है। जिन बच्चों के बाप के बिजनेस हैं वह उनके बिजनेस में जाना नहीं चाहते हैं। लेकिन एक ऐसी लड़की हैं जिसने अपने पिता के शौक को अपना करियर बनाया और आज उस करियर से करोड़ों कमा करके पिता के शौक को पूरा कर रही हैं।

Niharika 4 5f7d603846c7c

यह कारनामा करने वाली लड़की हैं निहारिका भार्गव। ‘बेटियां वरदान होती है’ इस कथन को निहारिका ने बहुत अच्छी तरह से सिद्ध किया है। उनके पिता को अचार बनाने क शौक था। उन्होंने पिता के इसी शौक को एक बड़े बिजनेस में बदल दिया।

लन्दन से की है मास्टर्स की पढ़ाई

निहारिका भार्गव ने लन्दन के कालेज से स्ट्रेटजी एंड इनोवेशन में मास्टर्स किया है। उनकी पढाई सन्न 2015 में पूरी हो गयी थी। इसके बाद वह भारत आ गयी। भारत आने के बाद उन्होंने जॉब खोजना शुरू किया। उनके मन के मुताबिक यहाँ किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब नहीं मिल रही थी।

Niharika Bhargava Pickle Business

इस दौरान उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। बहुत जद्दोजहद करने के बाद उन्हें गुडगाँव की एक कंपनी में जॉब मिल गयी। निहारिका का हमेशा से सपना था कि खुद का बिजनेस शुरू किया जाए। इसी भावना के चलते कुछ दिन काम करते हुए उन्होंने अपनी गुडगाँव वाली जॉब छोड़ दी।

अचार का बिजनेस

निहारिका के पापा एक दिन अचार बना रहे थे। जब निहारिका ने देखा तो ऐसे ही मजाक में कह दिया कि एक दिन वह इसी का बिजनेस शुरू करेंगी। उनके पिता ने इस बात को हंसी में उड़ा दिया। मजाक में कही यह बात निहारिका के मन में घर कर गयी। इसके बाद निहारिका ने घर के बने अचार दिल्ली और उसके आस-पास प्रदर्शनी के लिए ले गयी। धीरे-धीरे लोकल मार्केट में उन्होंने अचार बेचना शुरू किया। इस दिशा में उन्हें अच्छा रिस्पोंस मिला।

खड़ी हुई 1 करोड़ टर्नओवर की कम्पनी

Niharika Bhargava Pickle Business 1

जब निहारिका के अचार धीरे-धीरे फेमस होने लगे तो उन्होंने मध्य प्रदेश के खजुराहों में एक जमीन ली ताकि वह अचार बनाने वाले सामानों को आर्गेनिक्ली उगा सके। इसके बाद उनका बिजनेस और चलने लगा। मात्र 3 साल में उनका बिजनेस 1 करोड़ टर्न ओवर तक पहुँच गया। इस समय निहारिका की कंपनी 50 तरह का अचार बनाती है।

उनकी टीम में 15 से 20 लोग शामिल है। उनकी इस टीम में 10 सदस्य महिला कर्मचारी है। निहारिका की उम्र इस समय मात्र 26 साल है। लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत और सूझबूझ से पिता के शौक को बिजनेस बनाकर करोड़ों छाप रही हैं। निहारिका ने ‘बेटियां लक्ष्मी होती है’ इस कथन को सत्य साबित किया है।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट में पहली बार चिप वाले स्मार्ट बैट की हुई शुरूआत, जानें इसकी खासियत