Home Blog Page 99

अभिषेक और श्वेता ने खोले बच्चन परिवार के वॉट्सएप ग्रुप के राज, बताया क्या बात होती हैं ग्रुप मे

0

इस समय सभी लोग व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया का यह मीडियम परिवार को जोड़ने और ख़बरों को एक जगह से दुनिया के दूसरी जगह तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप में एक ग्रुप बनाने का आप्शन होता है। हम सभी किसी न किसी ग्रुप से जरूर जुड़े रहते हैं। फिर चाहे फैमिली ग्रुप हो या दोस्तों का ग्रुप, इन ग्रुप्स में हम गुड मोर्निंग से लेकर जोक्स तक शेयर करते रहते हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि सेलिब्रिटी लोग व्हाट्सएप ग्रुप में क्या शेयर करते होंगे। आइये हम आपको बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में कौन क्या और कब शेयर करता है इसके बारें में बताते हैं। बच्चन परिवार का एक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमे ऐश्वर्या राय से लेकर श्वेता बच्चन तक परिवार के सभी सदस्य जुड़े हुए हैं।

अभिषेक और श्वेता ने बताया फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप के बारें में

Coffee With Karan Abhishek

एक बार अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में आये थे। इस शो में रैपिड फायर राउंड में बच्चन परिवार के कई राज करण जौहर ने अभिषेक और श्वेता बच्चन से उगलवाये थे। यह पहली बार था जब अभिषेक और श्वेता किसी शो का हिस्सा बने थे।

अमिताभ शेयर करते हैं ज्ञान वाली बातें

Amitabh Bachchan

दोनों भाई बहनों ने बताया था कि उनके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में उनके पिता अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह ग्रुप में अक्सर ज्ञान वाली बातें शेयर करते रहते हैं। अमिताभ इसी तरह की बातें ट्विटर पर भी शेयर करते हैं।

बच्चन परिवार के फैमिली ग्रुप में सबसे कम एक्टिव ऐश्वर्या राय रहती है। ऐश्वर्या कभी भी समय पर जवाब नहीं देती हैं। वहीं उनकी सास जया बच्चन अपने टिपिकल अंदाज की तरह सुबह शाम गुड़ मोर्निंग और गुड़ इवनिंग तथा गुड नाईट के मैसेज भेजती रहती हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप का नियम

Amitabh Bachchan Family

अभिषेक ने बताया कि उनके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप का एक बहुत ही कड़ा नियम है कि कोई जब कहीं से भी आता है तो उसको इसकी जानकारी ग्रुप में देनी होती है। परिवार का सदस्य जब भी कहीं से फ्लाइट लेता है या लैंड करता है तो इसकी जानकारी वह ग्रुप में शेयर करता है। इस तरह से सभी को एक दूसरे के बारे में जानकारी रहती है।

ऐश्वर्या रहती हैं सबसे कम एक्टिव

Aishwarya Rai Bachchan

श्वेता ने अपनी भाभी के बारे में बताया है कि वह ग्रुप में बहुत कम एक्टिव रहती है और कभी भी मैसेज तथा कॉल का जवाब समय पर नहीं देती है जो कभी-कभी काफी फ्रस्टेटिंग होता है। श्वेता ने बताया कि इस ग्रुप में अभिषेक, अमिताभ, जया के अलावा उनके बच्चे भी शामिल है।

अभिषेक का भांजा भेजता है मीम्स और जोक्स

Abhishek Agastya

अभिषेक ने बताया कि उनके ग्रुप का सबसे कूल बन्दा उनका भांजा अगस्त्या है। वह अक्सर ग्रुप में मीम्स और जोक्स शेयर करता रहता है। इस तरह से वह सबको इंटरटेन करता रहता है। आपको बता दें कि अगस्त्या की उम्र 19 साल है। फिलहाल वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस

इन 9 खूबी वाले पुरुषों पर फिदा होती हैं महिलाएं, हर व्यक्ति में होनी चाहियें ये खूबियां

आप दिखने में बहुत अच्छे हैं, अच्छा सेन्स ऑफ़ ह्यूमर भी है। नौकरी भी अच्छी है। फिर भी सिंगल हैं। आखिर क्यों? क्या कारण है कि कोई भी लड़की आपकी तरफ आकर्षित नहीं हुई। क्या आपने इस बारे में सोचा है। अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं क्यों इतनी खूबियाँ होने के बावजूद आप लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाते हैं।

आपको बता दें कि लड़कियां जेंटलमैंन लड़कों को पसंद करती हैं। लड़के में हर खूबी बराबर होनी चाहिए। यह न हो कि उसका सेन्स ऑफ़ ह्यूमर इतना अच्छा हो कि वह हमेशा जोक मारता हो। यह भी लड़कियों को कम अच्छा लगता है। इसलिए एक जेंटलमैंन लड़के में हर खूबी होनी चाहिए। आइये जानते हैं कि वह क्या खूबी है जो एक जेंटलमैंन लड़के में होनी चाहिए।

1- बोलचाल की सभ्य आदत

love couple

लडकियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जो लड़के आराम से, बहुत ही सभ्य और सरल तरीके से बात करते हैं। गला फाड़कर हसने, ताली बजाने और भद्दे चुटकुले सुनाने वाले, दूसरों को डराकर खुद को फन्ने खां समझने वाले लड़कों को लड़कियां घास नहीं डालती है। अगर आपमें यह आदत है तो अभी इस आदत को बदलना शुरू करें।

2- गाली बिल्कुल न दें

सभ्य लड़कों की आदत होती है कि वह मीठा बोलते हैं। वह किसी को गाली नहीं देते है। सबका सम्मान करते हैं। छोटे-बड़े, उंच-नीच सबकी वह इज्जत करते हैं। जेंटलमैंन लड़के में यह गुण पाये जाते हैं। अगर आप बात-बात में गाली देते हैं तो इस आदत को बदल डालिए।

3- केयरिंग बने

girlfriend boyfriend

लड़कियां उन लड़कों को नहीं पसंद करती है जो केवल अपनी फ़िक्र करते हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को चाहती हैं जो उनकी भी फ़िक्र करें। जो लड़के दूसरों की फ़िक्र करते हैं लड़कियां उन्हें अपना दिल दे बैठती है। जेंटलमैंन पुरुष में यह क्वालिटी होती है।

4- बेवजह लड़कियों को न छुएँ

लड़कियां छाहती है कि फिजिकली वह सुरक्षित रहें। जो लड़के लड़कियों को बात बात पर टच करते हैं ऐसे लड़कों को लड़कियां छिछोरा मानती है। यह जेंटलमैंन की निशानी नहीं होती है। इसलिए अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो जितना हो सके उसे कम छुएं।

5- उनकी भी सुने

Girl Upset Boyfriend

लड़कियां चाहती है जो भी लड़का उनके प्यार में हो वह उनकी बातों पर ध्यान दे। वह जो कहें लड़का उन बातों को समझें, उन्हें माने और उस पर अपनी राय दें। बिना जल्दबाजी में लड़कियों की बातों की सुनने की आदत डालें।

6- गन्दी आदतों को सुधारें

आपमें जो भी गन्दी आदत है अगर आप उन्हें जानते हैं तो उन्हें बदल डालें। जैसे छींकते या खांसते समय मुंह पर हाथ न रखना, कहीं भी थूक देना। यह सब लड़कियों को नहीं पसंद होता है। आप छोटी से छोटी बातों को ध्यान में रखें और सभ्य पुरुष की तरह व्यवहार करें।

7- ज्यादा तारीफ न करें

relationship pics

लड़कियां चाहती है कि लड़के उनकी तारीफ करें। लेकिन हर दम बिना किसी कारण के लड़कियां तारीफ़ पाना भी पसंद नहीं करती है। वे इसे मक्खन लगाना समझती है। इसलिए बेलाग लड़कियों की तारीफ न करें।

8- लड़कियों के आगे पीछे न घूमें

लडकियां उन लड़कों से दूर भागती हैं जो चेपू टाइप के होते हैं मतलब जो उनसे हमेशा चिकपे रहते हैं जहाँ वे जाती हैं उनके पीछे-पीछे लगे रहते हैं। लड़कियां पर्सनल स्पेस में रहना पसंद करती हैं। वह नहीं चाहती हैं कि कोई लड़का उनके आगे-पीछे घूमता रहे। लड़कियां ऐसे लड्कों को पसंद करती है जिसे अपना आत्मसम्मान प्यारा हो।

9- सम्मान करें

Tips for Happy, Long-Lasting Relationships

सबसे जरूरी और महत्पूर्ण चीज होती है कि लड़कियां चाहती है कि लड़का उनका सम्मान करें। आप उनके साथ सभ्य भाषा का प्रयोग करें। उनके सामने इज्जत के साथ पेश आयें। यह जेंटलमैंन की निशानी होती है।

यह भी पढ़ें : इन 8 आदतों वाली लड़कियों से सख्त नफरत करते हैं लड़के

कहानी 85 वर्ष के बुजुर्ग की जिसने गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए खोद डाले 16 तालाब

मेहनत मुश्किल को आसान बना देती हैं। आपने कई मेहनती लोगों के कारनामों के बारे में सुना होगा। हाल ही में मांझी द माउंटमैन के बारें में खूब चर्चा हुई। उनपर एक फिल्म भी बनी। आने जाने के लिए मांझी ने एक पहाड़ को काट डाला था। उनके इस परिश्रम और लगन को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। बिना सरकारी मदद के उन्होंने गाँव वालों के लिए अपनी मेहनत से रास्ता बना डाला। ऐसी ही बुनियादी जरूरत को एक बार एक और आदमी ने अपनी मेहनत से पूरा किया है।

जिस बुनियादी जरूरत को उन्होंने पूरा किया है वह है पानी। पानी को जीवन माना जाता है। सूखाग्रस्त इलाकों में पानी का महत्व बहुत होता है। सरकार द्वारा कई सूखाग्रस्त इलाकों में कई पहल चलायी गयी है जिसकी मदद से वहां पर पानी को जमा करने का जुगाड़ हो पाया है। इसी से सम्बंधित हम आपको एक प्रेरणादायी कहानी बताने जा रहे। यह कहानी है 85 साल के कामेगौड़ा की।

Ponds Man

आइये जानते हैं कामगौड़ा के अदम्य साहस की कहानी। कामेगौड़ा कर्नाटक के मंडावली के रहने वाले हैं। उनका पेशा किसानी है। इसके साथ ही वह कई जानवर भी पाले हुए हैं। इन जानवरों को चराने के लिए वह हर दिन खेतों में जाया करते हैं। उनकी जीविका खेती पर निर्भर है।

कामेगौड़ा ने खुद के दम पर खोद डालें 16 तालाब

कामेगौड़ा के गाँव में पानी की बहुत समस्या थी। इससे गाँव वालों को बहुत परेशानी होती थी। किसी को भी इस समस्या से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। इसी को लेकर कामेगौड़ा के मन में आया क्यों न तालाब खोदकर पानी को जमा किया जाए। इससे गाँव में पानी की समस्या ख़त्म हो सकती है। इसके बाद कामेगौड़ा ने तालाब खोदना शुरू किया।

कामेगौड़ा ने पहले एक तालाब खोदा। बारिश के बाद पानी वहां जमा हुआ। इसके बाद गाँव में पानी की समस्या कुछ कम हुई। फिर उन्होंने एक और तालाब खोदने की ठानी। निरंतर तालाब खोदते हुए उन्होंने दूसरा तालाब भी खोद डाला। इस तरह से गाँव में पानी की समस्या और भी कम हो गयी। इससे कामेगौड़ा को और उत्साह मिला। उन्होंने सोचा क्यों न और तालाब खोदा जाय और गाँव में पानी की समस्या को जड़ से ख़त्म किया जाय।

Old Man

इसके बाद उन्होंने तीसरा, चौथा और इसी तरह 16 तालाब खोद डाले। इन तालाबों के खोदने से फायदा यह हुआ कि पहले जो बारिश का पानी इधर उधर चला जाता था अब तालाब में इकठ्ठा होने लगा। कामेगौड़ा दौरा खोदे गए 16 तालाब उस इलाके में पानी की समस्या को ख़त्म करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कर चुके है तारीफ

कामेगौड़ा का प्रयास इलाके के बड़े ओहदे पर बैठे लोगों को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री बी एस येदुरप्पा को दी। येदुरप्पा ने उनके द्वारा किये गए इस अनुकरणीय काम तारीफ करते हुए उनके लिए कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की तरफ राज्य सरकार की बसों में हर कैटेगरी में उनके लिए किराया आजीवन मुफ्त कर दिया।

Imager1ub 1594901991337 1594978127554

कर्नाटक परिवहन निगम के प्रबंधक ने फ्री पास बनाये जाने के बारे में कहा है कि यह इसलिए किया गया है कि ताकि लोग कामेगौड़ा के प्रयासों को पहचाने और उनकी तारीफ करें। उन्होंने कामेगौड़ा को ‘मैंन ऑफ़ पॉन्ड’ का नाम दिया। प्रधानमन्त्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कामेगौड़ा के काम की तारीफ कर चुके हैं।

कामेगौड़ा खेती के साथ-साथ सामजिक उद्धार का काम करते हुए इलाके में बहुत फेमस हो चुके हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने कई लोगों को प्रभावित किया है। उनका काम इलाके के लिए प्रेरणा बन चुका है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं फैक्ट्रियों के छत पर क्यों बनी होती है गोल घुमने वाली गुम्बद, ये है वजह

इतने करोड़ के आलीशान घर में रहेंगी अनुष्का-विराट की बेटी अनवी, जानिए इस घर की खासियत

0

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। इस गुड न्यूज़ को विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था और विराट ने बताया था कि अनुष्का और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। जल्द ही दोनों हॉस्पिटल से बेटी के साथ घर जाएंगे।

अब हम आपको उस आलीशान घर के बारे में बताते हैं जहां पर उनकी बेटी अनवी रहेगी। इस आलीशान घर को देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। अनुष्का और विराट का यह घर मुंबई के वर्ली में स्थित है। जब दोनों ने शादी की थी उसके बाद विराट और अनुष्का अपने इस नये घर में शिफ्ट हो गए थे और उनके इस अपार्टमेंट का नाम है ‘Omkar 1973’

Anushka Virat Home 2

वैसे खबरें तो यह भी थी कि उन्होंने शादी से पहले 2016 में ही ये घर खरीदा लिया था ताकि शादी के बाद आराम से एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ है और यह आलीशान घर 7,171 स्कॉयर फीट में फैला हुआ है।

काफी खूबसूरत है विराट-अनुष्का का घरAnushka Virat Home 3

विराट और अनुष्का ओमकार 1973 अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके इस घर में चार बेडरुम हैं और प्राइवेट टेरिस है, गार्डेन एरिया है और फिटनेस के लिए एक छोटा सा जिम भी है।

अनुष्का शर्मा अक्सर इस घर से अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। करवा चौथ के मौके पर अपने टेरिस से इस कपल ने एक तस्वीर शेयर की थी।

विराट और अनुष्का का यह घर बहुत खूबसूरत है और इनके घर के बाहर का नजारा लाजवाब है। अक्सर ही ये कपल अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करता रहता है।


अनुष्का शर्मा को जब कभी फोटोशूट कराना होता है तो इस घर में उसके लिए उनकी एक पसंदीदा जगह है। जहां अनुष्का शर्मा कई बार फोटोशूट करा चुकी है। इस बैकड्रॉप में ये अभिनेत्री बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं।

बालकनी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। अगर इस घर की बालकनी की बात करें तो यह बहुत शानदार है। जब भी विराट क्रिकेट से छुट्टी लेकर त्योहारों के मौके पर घर आते हैं तो इस बालकनी में फोटो खिंचवाते और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं दिवाली के मौके पर भी दोनों ने इसी बालकनी में फोटो क्लिक की थी।


चूंकि अनुष्का शर्मा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हमको फिल्मी और वेब सीरीज देखने का बहुत शौक है इसलिए उन्होंने अपने घर में एक बड़ी सी टेलीविजन स्क्रीन भी लगवाई है ताकि अपने फ्री समय में वह फिल्मों का मजा ले सकें।

यह भी पढ़ें : विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, कोहली के भाई विकास ने शेयर किया वीडियो

जानिए विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा और इस नाम का अर्थ क्या है

0

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। विराट कोहली ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी दी। विराट ने लिखा- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों पूरी तरह ठीक हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमें जीवन का यह पाठ अनुभव करने का मौका मिला।

बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिसमें बड़े बड़े क्रिकेटर और नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि विराट कोहली ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं कि उनकी पहली बेटी का क्या नाम है तो हम इस पोस्ट में आपको यही बताने वाले हैं।

Anushka Virat

इंटरनेट पर बहुत से लोग विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी के लिए नाम सजेस्ट कर रहे हैं। लेकिन खबरों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम तय कर लिया है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है।

विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम रखा अन्वी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम अन्वी (Anvi) रखा है। ये नाम अनुष्का के शुरुआती लेटर्स AN और विराट के VI से मिलकर बना है।

Virat Anushka 16e6951aebc Original Ratio

अन्वी (AN+VI) सनातन हिन्दू धर्म में पूजी जाने वाली एक देवी का ही नाम है। भारत में कई जगहों पर मां लक्ष्मी को अन्वी के नाम से भी बुलाते हैं। इसके अलावा अन्वी को जंगल की देवी भी कहा जाता है।

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को प्रकृति से बहुत प्यार है इसलिए हो सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है। खास बात ये है कि इस नाम में अनुष्का और विराट के नामों का अंश है।

Anu1

विराट कोहली इन दिनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला से वो पहले ही वापस आ गए थे। और इस समय वह अनुष्का का काफी ख्याल रख रहे हैं। वैसे तो बिजी क्रिकेट शेड्यूल होने की वजह से विराट को अपने घर रहने का ज्यादा मौका नहीं मिलता लेकिन इस बार लॉकडाउन के दौरान विराट और अनुष्‍का ने साथ में काफी क्‍वालिटी टाइम बिताया था। कोहली लॉकडाउन के दौरान घर पर ही आइसोलेशन में रहे थे।

यह भी पढ़ें : आइपीएल टीम के अलावा इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन है प्रीति जिंटा, कभी शोरूम में करती थी नौकरी

विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, कोहली के भाई विकास ने शेयर किया वीडियो

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक नन्हीं परी आयी है। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी विराट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी। इस मौके पर विराट के भाई विकास कोहली ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट की बेटी की पहली झलक दिख रही है।

इससे पहले विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

View this post on Instagram

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

बता दें की विराट की बहन भावना कोहली ने भी बुआ बनने पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट की बेटी की एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि, ‘हमें स्वर्ग से एक उपहार मिला है। प्यार करने के लिए आई एक छोटी सी परी। एक सुंदर छोटी परी की बुआ बनने पर बहुत खुश हूं।’

Picsart

विराट कोहली और अनुष्का के घर बेटी के जन्म के बाद दोनों को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। विराट के साथी खिलाड़ी हों या फिर बॉलीवुड सेलेब्स सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। विराट कोहली को सिडनी से भी बधाई मिली। स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली और अनुष्का को बधाई दी।

वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी विराट कोहली को पिता बनने पर बधाई दी। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने भी दोनों को बेटी के जन्म पर बधाई दी।

Anushka Virat

आपको पता होगा कि कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अनुष्का शर्मा के साथ रहने के लिए पैटरनिटी लीव लेकर दिसंबर में ही भारत गए थे। विराट की पैटरनिटी लीव भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने मंजूर की थी।