Home Blog Page 91

टोल मांगा तो गाँव वालों ने बगल में ही बना दिया एक नया रास्ता, देखते रह गये टोल प्लाजा वाले

0

पिछले साल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार ने आसान और गाड़ियों के मूवमेंट में बाधा डाले बिना टोल कलेक्शन के लिए GPS आधारित सिस्टम को अंतिम रूप दे दिया है। इससे भारत को आने वाले दो सालों में टोल बूथ से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है और टोल बूथ पर लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

बता दें कि कर्नाटक के उडुपी शहर में स्थित हेजामाडी गांव के लोगों ने टोल बूथ से बचने के लिए नया रास्ता निकाला है। गांव के लोगों की शिकायत थी कि हेजामाडी गांव के पास स्थित टोल गेट पर टोल बहुत ज्यादा था। इसलिए ग्राम पंचायत ने इससे परेशान होकर टोल बूथ के बगल से एक कच्ची रोड बना दी और अपने वाहन वहां से निकालने लगे।

Toll Plaza

हेजामाडी गांव के लोगों को टोल बूथ से गुजरना पड़ता था, जो गांव की सीमा में आता है। जब उडुपी टोलवे प्राइवेट लिमिटेड ने हेजामाडीनेशनल हाईवे टोलगेट पर हेजामाडी गांव जाने वाले सभी वाहनों की मुफ्त आवाजाही रोक दी, तो गांव के लोगों ने पंचायत (क्रम संख्या 21) अध्यक्ष प्रणेश हेजामाडी से शिकायत की।

प्रणेश ने यह बात अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने टोल बूथ के समानांतर एक सड़क बना दी। यह सड़क 30 मार्च को बनाई गई थी। यह सड़क 30 मार्च को बनाई गई थी। इसके बाद टोल गेट के ठेकेदार हेजामाडी ग्रामीणों के नाम पर पंजीकृत सभी वाहनों की मुफ्त आवाजाही की अनुमति देने पर सहमत हो गए।

Toll

इस संबंध में उन्होंने ग्राम पंचायत को पत्र लिख कर सहमति व्यक्त की कि सभी हल्के मोटर वाहनों, कारों, निजी बसों सहित स्कूल बसों सहित टोल भुगतान से छूट दी गई है। टोल ठेकेदारों ने अपने पत्र में कहा है कि ऐसे वाहनों को ही छूट मिलेगी जो ग्राम पंचायत सीमा के भीतर के पते पर पंजीकृत होंगे।

बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स के डूबते करियर को सलमान खान ने दिया था सहारा, आज भी मानते हैं एहसान

बॉलीवुड के हिट मशीन सलमान खान को ‘यारो का यार’ कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान जिस पर खुश होते हैं उसकी जिंदगी बना देते हैं और जिससे नाराज होते हैं उसका करियर बिगाड़ देते हैं। सलमान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले कई न्यूकमर को लांच किया है।

वहीं सलमान खान ने बहुत से एक्टर के डूबते करियर को पार लगाया है। आइये आज ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारें में जानते हैं जिनके करियर को सलमान खान ने सहारा दिया।

कटरीना कैफ

Salman Khan Katrina Kaif

सलमान खान और कटरीना कैफ का असल रिश्ता क्या है इसको आजतक कोई नही समझ पाया है क्योंकि कभी दोनों के लिंकअप की खबरें आती है तो कभी दूर जाने की। दोनों की दोस्ती को लगभग 15 साल हो चुके हैं। कटरीना कैफ बॉलीवुड में आज जो भी मुकाम है उसमे सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ है।

कटरीना के करियर में कई ऐसे मौके आये जब उनकी फ़िल्में फ्लाप होती जा रही थी लेकिन सलमान खान ने अपनी फिल्मों में मौका देकर उनके करियर को नई उड़ान दी। कटरीना ने फैंटम, फितूर, बार बार देखो और जग्गा जासूस में काम किया था लेकिन ये फ़िल्में ज्यादा नहीं चल पायी थी। उनकी ब्रांड वैल्यू गिरने लगी थी तब सलमान ने कटरीना को ‘एक था टाइगर’ फिल्म में कास्ट कराया।

नील नितिन मुकेश

Salman Khan Neil Nitin Mukesh

गुजरे जमाने के अभिनेता और गायक मुकेश कुमार के बेटे नील नितिन मुकेश फ़िल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद बॉलीवुड में कोई ख़ास मुकाम हासिल नहीं कर पायें हैं। जब सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम दिया तब उनके करियर को कुछ फुर्ती मिली। इसके बाद नील नितिन मुकेश रोहित शेट्टी की फिल्म में भी नज़र आए।

इस समय वह कई फिल्मों में और वेबसीरीज में नज़र आते हैं। प्रेम रतन पायो में नील को काम करने का मौका सलमान ने दिया था। पहले यह मौका विद्युत् जाम्म्य्वाल को दिया गया था लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थे।

बॉबी देओल

Salman Khan Bobby Deol

एक समय था जब बॉबी देओल बॉलीवुड में गुमनाम हो चुके थे लेकिन सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म रेस 3 में काम दिया। इसके बाद बॉबी देओल के करियर में उछाल आया। इसके बाद बॉबी ने हॉउसफुल और आश्रम वेबसीरीज में काम किया। सलमान की वजह से बॉबी देओल के करियर को फिर से रफ़्तार मिल चुकी है।

सुनील शेट्टी

Salman Khan Sunil Shetty

90 के दशक में जो स्टारडम सुनील शेट्टी की थी वही सलमान खान की भी लेकिन बाद में एक ऐसा भी समय आया था जब सुनील शेट्टी का करियर गर्त में जा रहा था। तब सलमान खान ने उन्हें फिल्म ‘जय हो’ में कास्ट किया। इस फिल्म में सुनील ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल अदा किया था। इस रोल के लिए सुनील को काफी तारीफे मिली थी।

गोविंदा

Govinda Is All Praises For Salman Khan And Ranveer Singh 3

इस समय सलमान खान की जो हैसियत है एक समय में गोविंदा की भी वही स्टारडम हुआ करता था। लेकिन जब गोविंदा ने चुनाव लड़ा तो उनके करियर को विराम लग गया। हालांकि उन्होंने चुनाव जीता लेकिन जब वह राजनीति से वापस लौटकर फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो उन्हें कोई फिल्म नहीं मिल रही थी।

इस मौके पर सलमान खान ने उन्हें अपने साथ फिल्म पार्टनर में काम करने का मौका दिया। इसके बाद फिर गोविंदा का करियर कुछ दिनों तक जीवंत हो गया। इसके अलावा सलमान सूरज पांचोली, आयुष शर्मा, आदित्य पांचोली, अश्मित पटेल, अरमान कोहली और हिमेश रेशमिया के करियर को भी संवार चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टार किड्स, हुबहू दिखते हैं अपने पिता के जैसे

वर्ल्ड कप खेलने के बाद टीम से गायब हो गये भारत के ये 5 क्रिकेट खिलाड़ी, नहीं मिली टीम में जगह

0

हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश का प्रतिनिधित्व ओलम्पिक या विश्व कप टूर्नामेंट में करें। अगर क्रिकेट की बात की जाए तो अभी यह खेल ओलम्पिक में शामिल नहीं हुआ है। इस खेल का केवल विश्व कप ही होता है। अगर भारत की बात की जाए तो भारत ने क्रिकेट का वर्ल्ड कप केवल दो बार जीता है।

भारत की तरफ से कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जो विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व तो किया लेकिन उसके बाद वह टीम से बाहर हो गए और दुबारा टीम में जगह नहीं बना पाये। विश्व कप के बाद ये खिलाड़ी गुम से हो गए। आइये आज 5 ऐसे ही क्रिकेटर के बारें में जानते हैं।

1- दिनेश मोंगिया (2003 वर्ल्ड कप)

Dinesh Mongia

अगर किसी को कहा जाए कि दिनेश मोंगिया नाम के खिलाड़ी ने भारत के लिए क्रिकेट विश्व कप खेला है तो हर कोई हैरान होकर पूछेगा कौन है दिनेश मोंगिया और वह भारत के लिए विश्व कप कब खेल लिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश मोंगिया ने 2003 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

मोंगिया ने भारत के लिए कुल 57 वनडे मैच खेले। इन 57 मैचों में से 11 मैच वर्ल्ड कप के थे। वर्ल्ड कप में वह केवल 120 रन ही बना सके। इसके बाद दिनेश मोंगिया का भारतीय टीम से पत्ता साफ़ हो गया। वह स्पिन गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ थे।

2- मोहित शर्मा (2015 विश्व कप)

Mohit Sharma 569cfb2fa5f79

हरियाणा के तेज गेंदबाज़ मोहित शर्मा ने भारत के लिए 2015 का विश्व कप खेला है। वह आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से भारतीय टीम में जगह बना पाये थे। इस विश्व कप में वह कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाये। विश्व कप के बाद वह टीम से बाहर हो गए और फिर दुबारा टीम में जगह नहीं बना पाए।

3- मुनाफ पटेल (2011 विश्व कप)

Munaf Patel

मुनाफ पटेल 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। भारत के लिए मुनाफ ने 70 वनडे मैच खेले हैं। विश्व कप जीतने के बाद मुनाफ चोटिल हो गए थे इस वजह से वह दुबारा टीम में जगह नहीं बना पाये। फिर टीम में नए तेज गेंदबाज़ आ गए और फिर मुनाफ क्रिकेट से दूर हो गए।

4- सलिल अंकोला (1996 विश्व कप)

Salil Ankola

सलिल अंकोला ने भारत के लिए 1996 विश्व कप खेला है। उन्होंने सचिन के साथ 1989 में डेब्यू किया था। वह भारत की तरफ से 1997 तक खेले। इस दौरान वह 1996 का विश्व कप भी खेल पाये। लेकिन विश्व कप के बाद वह धीरे-धीरे गायब होते चले गए। आखिर में उन्होंने क्रिकेट को छोड़कर एक्टिंग को अपनी दुनिया बना ली। उन्होंने कुछ सीरियल और टीवी में भी काम किया।

5- सदागोपन रमेश (1996 विश्व कप)

Sadgopan Ramesh

तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सदागोपन ने भारत के लिए 24 वनडे मैच खेले हैं। इसमें से कुछ मैच उन्होंने विश्व कप के भी खेले। हालांकि इस विश्व कप में वह कुछ ख़ास नहीं कर सके। इसके कुछ साल बाद वह भारतीय टीम में दुबारा नहीं नज़र आये। रमेश के बारे में आज के क्रिकेट फैन्स बहुत ही कम जानते हैं।

यह भी पढ़ें :गरीबी से उठकर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने चमकाया अपना नाम, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

अपने पिता की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टार किड्स, हुबहू दिखते हैं अपने पिता के जैसे

हाल के कुछ सालों में बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा छाया रहा है। हालांकि बॉलीवुड में कई ऐसे नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं जो काफी अच्छे साबित हुए हैं यहाँ तक कि वह अपने माँ-बाप की तुलना में भी काफी सफल रहे हैं। कुछ बॉलीवुड सेलेबस के बच्चों का अभी भी बॉलीवुड में डेब्यू करना बाकी हैं। वैसे इन स्टार्स के बच्चे डेब्यू करने से पहले ही मीडिया में चर्चा का विषय बनते हैं।

लोग इन बच्चों की तुलना उनके माँ-बाप से करते रहते हैं। आइये आज ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के बारे में जानते हैं जो हुबहू अपने बाप की तरह दिखते हैं

1- जावेद अख्तर और फरहान अख्तर

Farhan Akhtar Reacts To Father Javed Akhtar

बॉलीवुड में स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार के रूप में फेमस हुए जावेद अख्तर जिस तरह से अपनी जवानी के दिनों में दिखा करते थे उनके बेटे फरहान अख्तर भी बिल्कुल उनकी तरह ही दिखते हैं। फरहान एक एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अगर इन दोनों बाप-बेटों की जवानी की तस्वीरों को मिलाया जाए तो दोनों एक ही तरह से दिखते हैं।

2- राकेश रोशन और ऋतिक रोशन

Hrithik Rakesh Roshan

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट हैण्डसम गुड लूकिंग मैंन है। ऋतिक रोशन की तस्वीर को अगर उनके पिता की जवानी के तस्वीर से मिलाया जाए तो ऋतिक अपने पिता की कार्बन कॉपी लगते हैं। ऋतिक और उनके पापा की आँखे बिल्कुल एक जैसी है। राकेश रोशन भी अपने जमाने में बहुत खूबसूरत हुआ करते हैं लेकिन इस समय वह टकले रहते हैं।

3- सुनील दत्त और संजय दत्त

Sanjay Dutt Sunil Dutt Biopic

अभिनेता सुनील दत्त के बेटे संजय दत चेहरे में बिल्कुल अपने पिता की तरह है। अगर दोनों की जवानी की फोटो की तुलना की जाए तो दोनों में काफी समानताएं नज़र आएँगी। सुनील दत्त बॉलीवुड की कालजयी फिल्म मदर इंडिया में नज़र आ चुके हैं।

4- जैकी श्राफ और टाइगर श्राफ

Tigershroff Jackieshroff

लम्बा कद, चौड़ा माथा और लम्बी ज्व़ा लाइन वाले जैकी श्राफ का बॉलीवुड में एक डुप्लीकेट है और यह डुप्लीकेट और कोई नहीं बल्कि उनका बेटा टाइगर श्राफ हैं। टाइगर और जैकी दिखने में हुबहू से लगते हैं। टाइगर की बोली, चाल और एक्टिंग बिल्कुल अपने पापा पर गयी है। टाइगर को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह जैकी श्राफ के बेटे हैं। इस कदर दोनों में समानताएं हैं।

5- शाहरूख खान और आर्यन खान

Aryan Khan Shahrukh Khan Son

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान के दो बेटे आर्यन खान और अबराम खान है। शाहरुख का बड़ा बेटा आर्यन खान बिल्कुल अपने पापा शाहरुख़ खान की तरह दिखता है। हालांकि आर्यन ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। दोनो बाप-बेटे ‘द लायन किंग’ फिल्म में डबिंग कर चुके है। आर्यन न केवल अक्श में अपने पापा की कॉपी है बल्कि उनकी आवाज भी हुबहू उनके पापा जैसी है।

6- सैफ अली खान और इब्राहिम खान

Saif Ali Khan Son Ibrahim Khan

अगर बॉलीवुड में कोई स्टार का बेटा बिल्कुल अपने बाप की तरह दिखता है तो वह इब्राहिम खान है। इब्राहिम खान के पिता सैफ अली खान है। कभी-कभी ऐसा कहा जाता है कि सैफ अली खान ने खुद को पैदा किया है।

वही जब इब्राहिम खान और उनकी बहन सारा अली खान साथ में फोटो खिंचाते हैं तो वे दोनो बिल्कुल अपने माँ-बाप सैफ अली खान और अमृता सिंह की कार्बन कॉपी लगते हैं। सारा अली खान अक्सर इस तरह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें : हुबहू अपनी मां की तरह दिखती है बॉलीवुड की यह 6 एक्ट्रेस, लोग बोलते हैं कार्बन कॉपी

सारा अली खान के अलावा बॉलीवुड की इन 4 अभिनेत्रियों संग रहा है कार्तिक आर्यन का अफेयर

सुशांत सिंह राजपूत के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के ऐसे आउटसाइडर एक्टर हैं जिनके करोड़ों में चाहने वाले हैं। कार्तिक आर्यन को लड़कियों में काफी पसंद किया जाता है। उनकी फीमेल फालोविंग काफी अच्छी खासी है। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार हिट फ़िल्में दी है। पिछले 3 से 4 साल कार्तिक आर्यन के लिए काफी शानदार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बैनर की फ़िल्में साइन की है, कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ पर्दें पर रोमांस किया है।

इस समय कार्तिक आर्यन की गिनती बॉलीवुड के टॉप हीरो में की जाती है। अभी कार्तिक आर्यन अविवाहित हैं। लेकिन उनके फ़िल्मी करियर के दौरान उनके हीरोइन के साथ अफेयर के चर्चे खूब उड़ें। आइये जानते हैं कौन सी वो 5 हीरोइन हैं जिनसे कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है।

1- डिम्पल शर्मा

Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन का नाम मॉडल डिम्पल शर्मा के साथ सबसे ज्यादा जोड़ा जा चुका है। हालांकि साथ में दोनों ने कोई फिल्म नहीं की है लेकिन उन्होंने साथ में कई एड फिल्मों में काम किया है। मीडिया में उनके अफेयर के चर्चे कई बार हुए लेकिन न तो कार्तिक ने और न ही डिम्पल ने कभी इस पर कोई टिपण्णी की। दोनों को लेकर खबर यहाँ तक थी कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे।

2- सारा अली खान

Kartik Aryan Sara Ali Khan

सारा अली खान का नाम इस समय बॉलीवुड में नया और मशहूर है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने फिल्म ‘लव आजकल 2’ में साथ काम किया है। इस फिल्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच अफेयर के काफी चर्चे उड़ें। दोनों को फिल्म प्रमोशन के दौरान कई इंटर में एक दूसरे को फ्लर्ट करते हुए देखा गया।

Kartik Aryan Sara Ali Khan Pic

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश हैं। इसलिए जब उन्होंने कार्तिक के साथ काम किया तो दोनों के बीच अफेयर की चर्चा होने लगी।

3- नुसरत भरुचा

Nushrat Kartik Aryan

कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने साथ में 4 फ़िल्में की है। इतनी सारी फ़िल्में करने के बाद लाजमी है कि दोनों के अफेयर की चर्चा हो। दोनों ने साथ में हाल ही में फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में साथ काम किया था। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। हालांकि असल जिंदगी में दोनों ने अफेयर की ख़बरों का खंडन किया है। दोनों ने साथ में प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, आकाशवाणी और सोनू के टीटू की स्वीटी में साथ काम किया है।

4- फातिमा सना शेख

Kartik Fatima

नुसरत भरुचा के साथ आयी ‘आकाशवाणी’ फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ फातिमा सना शेख ने भी काम किया था। 2017 में कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस खबर को दोनों ने पुख्ता नहीं किया।

5- अनन्या पांडे

Kartik Aryan Ananya Pandey

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने साथ में फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भी हिट रही। फिल्म हिट होने के साथ कार्तिक और अनन्या के साथ अफेयर की ख़बरें उड़ने लगी थी।

इस फिल्म में अनन्या के अलावा भूमि पेडनेकर ने भी काम किया था। एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें क्यूट लगते हैं। इसी बात को लेकर मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा उड़ी।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारे जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत, आज बन चुके हैं सुपरस्टार

करिश्मा कपूर को घर में अकेली देखकर बेडरूम में घुस गया था एक अनजान शख्स, फिर की ऐसी हरकत

को’रोना वायरस महामारी ने क्या सेलिब्रिटी क्या आम आदमी सबको परेशान कर रखा है। लोग इस वायरस की वजह से दहशत में है। सरकार आमजन की हिफाजत के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। लगभग सभी कामगार अपने-अपने काम पर वापिस लौट रहे हैं। फिल्मो में काम करने वाले कलाकार भी अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त हो चुके हैं।

वहीं जिस भी कलाकार के घर में जो काम कोरोनाकाल शुरू होने से पेंडिंग पड़ा था। वे इसे अब करा रहे हैं। इसी सिलसिले में करिश्मा कपूर ने अपने घर में कुछ काम कराने के लिए एक कारपेंटर को बुलाया था लेकिन कारपेंटर ने उनके बेडरूम में घुसकर जो काम किया वह हैरान करने वाला था। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

Karishma

आपको बता दे कि करिश्मा कपूर का उनके पति के साथ तलाक हो चुका है। वह इस समय अपने पिता के घर अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। करिश्मा के पति का नाम संजय कपूर है। संजय से शादी करने के बाद उनके दो बच्चे हुए। हालांकि यह शादी नहीं चल सकी और बॉलीवुड की लोलो यानि कि करिश्मा को तलाक लेना पड़ा।

बेडरूम में घुसा कारपेंटर

Karisma Kapoor Reveals Divorce Reason

दरअसल करिश्मा कपूर के साथ यह घटना कुछ दिन पहले हुई। उन्होंने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसकी वजह से इस बात का पता चला। दरअसल करिश्मा कपूर ने कुछ काम करवाने के लिए एक कारपेंटर को अपने घर में बुलाया था। लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह कारपेंटर उनके साथ क्या कर सकता है।

जब कारपेंटर उनके घर में काम करने आया तो घर का माहौल देखकर उसे अंदाजा हो गया कि करिश्मा इस समय घर में अकेली है। फिर क्या था वह करिश्मा के बेडरूम में गया। करिश्मा उस समय अपने बेडरूम में मौजूद थी लेकिन उन्हें जरा भी भनक नहीं लगी कि उनके बेडरूम में कोई है।

चुराया कीमती पर्स

Karisma Kapoor

कारपेंटर ने वैसे तो उनके साथ फिजिकली कुछ नहीं किया लेकिन उसने उनके बेडरूम से उनका एक कीमती पर्स चुरा लिया। पर्स चुराने के बाद वह वहां से नौ दो इग्यारह हो गया। चूँकि घर में और कोई नहीं था इसलिए वह भागने में कामयाब रहा। जब करिश्मा ने पर्स को ढूढा तो उन्हें यह नहीं मिला।

फिर उन्होंने अंदाजा लगाया कि हो न हो कारपेंटर ने पर्स चुराया हो। फिर क्या था उन्होंने पुलिस में जाकर पर्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने करिश्मा की जानकारी के आधार पर उस कारपेंटर को पकड़ लिया।

Karisma Kapoor Wants To Have A Film Career Again

करिश्मा का शक सही निकला। पर्स को कारपेंटर ने ही चुराया था। पुलिस ने पर्स को बरामद कर लिया। यह पर्स बहुत कीमती था। इस पर्स में कई कीमती सामान भी थे। पर्स मिलने के बाद करिश्मा कपूर ने चैन की सांस ली।

आपको बता दें कि शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। आखिरी बार वह डेंजरश इश्क फिल्म में नज़र आयी थी। इस फिल्मे के गाने बहुत हिट हुए थे लेकिन यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पायी। इसके बाद करिश्मा बहुत ही कम फिल्मों में नज़र आयी। पिछली बार वह ‘मदरहुड’ नामक वेबसीरीज में नज़र आयी थी।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारे जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत, आज बन चुके हैं सुपरस्टार