Home Blog Page 90

जानिए IPL के सभी टीमों के कप्तानों की सालाना कितनी कमाई होती है

0

क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर लीग आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है। इस बार का आईपीएल बिना दर्शको के ही हो रहा है। हालांकि इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की कमाई में कोई फर्क नहीं डाला है। आइये आज जानते है कि इस आईपीएल में टीमो की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी की सालाना कमाई कितनी है।

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

Rohit Sharma

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा भारतीय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट टीम के उपकप्तान है। रोहित मैगी, लेज, निसान, सियेट, हाईलैंडर, जैसे अन्य कई ब्रांड को एंडोर्स करते है। अगर रोहित शर्मा की सालाना नेटवर्थ के बारे में बात की जाए तो वह हर साल 160 करोड़ रुपये कमाते है।

रायल चैलेंजर बैंगलोर (विराट कोहली)

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रायल चैलेंजर बैंगलोर की कप्तानी करते है। इस समय विराट कोहली भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर है। वह कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते है। कोहली गूगल डुओ, फ्लिप्कार्ट, मान्यवर, कोलगेट, हिमालया, एमआरऍफ़ आदि ब्रांड के मुख्य चेहरा है।

अगर विराट की सालाना कमाई के बारे में बात की जाए तो विराट हर साल 688 करोड़ रूपये कमाते है। इन्स्टाग्राम पर वह सबसे ज्यादा फालो किये जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी है।

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स )

Dhoni Sakshi Ziva with IPL Trophy

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानो में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू और पॉपुलैरिटी कम नही हुई है। वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी की सालाना कमाई 760 करोड़ रूपये है। वह बूस्ट, टीवीएस स्पोर्ट्स, ओप्पो, गोडैडी, ड्रीम 11, सोनाटा और सोनी ब्राविया ब्रांड के मुख्य चेहरा है।

डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

David Warner Srh Ipl

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते है। वार्नर कई ब्रांड को एंडोर्स भी करते है। अपनी कप्तानी में वह एक बार सनराईजर्स को आईपीएल खिताब दिला चुके है। अगर डेविड वार्नर की सालाना कमाई के बारें में बात करें तो वह वह हर साल 80 करोड़ रूपये कमाते है।

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

Rishabh Pant Delhi Capitals Captain

अपनी खतरनाक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाने वाले ऋषभ पंत को आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। पिछले कुछ महीनो में ऋषभ पंत की फॉर्म बहुत शानदार रही है। ऋषभ पंत मात्र 23 साल के है लेकिन कमाई के मामले में वह कई सीनियर क्रिकेटर से भी आगे है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट उन्हें हर साल 15 करोड़ रूपये देता है। अगर ऋषभ की नेटवर्थ के बारें में बात की जाए तो उनकी सालाना कमाई 47 करोड़ रुपये है।

केएल राहुल (पंजाब किंग्स)

Preity Zinta And KL Rahul

क्लासिकल बल्लेबाज़ 29 वर्षीय केएल राहुल अपनी स्टाइलिश बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स के कप्तान है। वह रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, टाटा नेक्सॉन , रेड बुल और क्योर फिट जैसे ब्रांड को एंडोर्स करते है। अगर राहुल की सालाना कुल कमाई के बारे में बात की जाए तो वह 62 करोड़ रूपए है।

इयोन मॉर्गन (कोलकाता नाईटराईडर्स)

Eoin Morgan

इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर के कप्तान और वर्तमान में आईपीएल में कोलकाता नाईटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन की कुल नेट वर्थ 21 करोड़ रूपये है।

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)

Sanju Samson

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज़ इस बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे है। संजू सैमसन कूकबरा, एमआरऍफ़, सरीन स्पोर्ट्स, भारत पे, हील और अन्य ब्रांड को एंडोर्स करते है। अगर उनकी सालाना नेट वर्थ के बारे में बात की जाये तो वह 43 करोड़ रूपये है।

यह भी पढ़ें : भारत के इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर

पति ने ठुकराया तो पिता ने थामा हाथ, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तलाक के बाद रहती हैं अपने पापा के घर

बेटी पराया धन होती है।’ इस कहावत के बारें में आपने सुना ही होगा। एक निश्चित उम्र तक बेटी अपने पिता के घर रहती है और शादी के बाद अपने पति के यहाँ चली जाती है। यह रीति पूरी दुनिया में है। हर एक लड़की के भाग्य में यह होता है। कभी-कभी जब लड़की को कोई दिक्कत होती है तो वह अपने पिता के घर आती है। मसलन अगर उसका पति के साथ झगड़ा होता है तो वह अपने मायके यानि की पिता के घर आती है।

वैवाहिक शादी में तलाक का फैसला बहुत बड़ा होता है। तलाक के बाद भी लड़की अपने पिता के घर ही आकर रहती है। यह आम लड़की से लेकर ख़ास लड़की सबके साथ होता है। आज हम 5 ऐसी लेडीज सेलिब्रिटी के बारें में, जिन्हें तलाक के बाद अपने पिता के घर पर आकर रहना पड़ा, बताने जा रहे हैं।

1- सौंदर्या

Soundarya Engagement 1 1

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की दो बेटी है सौदर्या और ऐश्वर्या हैं। ऐश्वर्या की शादी अभिनेता धनुष के साथ हुई है। दोनों बहुत ही हैप्पी कपल हैं। वहीं सौंदर्या का तलाक हो चुका है। सौंदर्या का तलाक सन्न 2017 में हो गया था। तलाक के बाद वह अपने पिता के साथ रहने लगी थी। हालांकि अब सौंदर्या ने दूसरी शादी कर ली है।

2- पूजा बेदी

Pooja Bedi And Farhan Furniturewalla

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला से साल 2013 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अपने पिता कबीर खान के घर पर आकर रहने लगी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि पूजा बेदी के पिता कबीर खान का तीन बार तलाक हो चुका है। उन्होंने चौथी शादी की है। हाल ही में पूजा की बेटी इलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान के साथ ‘जवानी जानेमन’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

3- करिश्मा कपूर

Karisma Kapoor Sanjay

‘लोलो’ यानि कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का साल सन्न 2016 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अब अपने पिता रणधीर कपूर के घर पर रह रही हैं। उनके बच्चे भी उन्ही के साथ रहते हैं। करिश्मा और उनकी बहन करीना कपूर अक्सर साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने सन्न 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी।

4- सुनैना रोशन

Hrithik Sister

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन की पहली शादी आशीष सोनी के साथ हुई थी। लेकिन साल सन्न 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने सन्न 2009 में मोहन नागर से दूसरी बार शादी की। हालांकि सुनैना का मोहन के साथ भी तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने फिर कभी शादी नहीं की। वह अपने पिता राकेश रोशन के साथ रहती हैं।

5- सुजैन खान

Sussanne Khan Hrithik

ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक समय बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते थे। लेकिन जब मीडिया को खबर लगी कि दोनों तलाक ले रहे हैं तो पूरा बॉलीवुड दंग रह गया। 2014 में दोनों ने तलाक लिया। दोनों ने तलाक की वजह पर्सनल बताई थी लेकिन सबको जगजाहिर था कि कंगना के साथ ऋतिक के अफेयर की वजह से दोनों के बीच दूरियां आयी थी।

दोनों के दो बेटे हैं। दोनों बेटे अपने पिता ऋतिक के साथ ही रहते हैं जबकि सुजैन अपने पिता संजय खान के साथ रहती हैं। हॉलिडे के दौरान सुजैन भी ऋतिक के साथ बच्चों संग वैकेशन पर जाती हैं।

यह भी पढ़ें :इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई, सालों बाद जया बच्चन ने उठाया राज से पर्दा

भारत के इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर

0

भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर है इसका अंदाजा आईपीएल की पोपुलैरिटी से लगाया जा सकता है। भारत में क्रिकेटरों को पूजा जाता है। क्रिकेटर फिल्म स्टार की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी कौन गर्लफ्रेंड है और कौन पत्नी है उनके बारें में मीडिया में गोसिप होती है।

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के बारें में सभी जानते हैं। वे क्या करती है क्या पहनती है और कहाँ रहती है आदि। लेकिन आज हम आपको इंडियन क्रिकेट के पांच क्रिकेटर की पत्नियों के बारें में बताएँगे जो बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती हैं।

1- इरफ़ान पठान की पत्नी सफा बैग

Irfan Pathan Wife

अपने आलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर इरफ़ान पठान अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। वह अब मैंच में कमेंट्री करते हैं। उन्होंने 2016 में मॉडल सफा बैग के साथ निकाह किया है। सफा बैग बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। वह हमेशा बुर्का पहने हुए नज़र आती हैं।

इरफ़ान पठान के साथ वह बड़ौदा में रहती है। दोनों का एक बच्चा है। शादी करने के बाद सफा माडलिंग छोड़ चुकी हैं। वह अब एक एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं।

2- उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा

Umesh Yadav Wife

भारतीय तेज गेंदबाज़ उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल में इस बार उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह शादीशुदा है। उनकी पत्नी बहुत खूबसूरत हैं जिनका नाम तान्या वाधवा है। अक्सर अन्य क्रिक्केटर की पत्नियाँ चर्चा में रहती हैं लेकिन तान्या कभी भी चर्चा में नहीं रहती है।

दोनों ने सन्न 201 3 में शादी की थी। तान्या फैशन डिजाइनिंग के प्रोफेशन में है। कभी कभार उमेश यादव अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साथ में फोटो पोस्ट करते रहते हैं।

3- रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा

Ravindra Jadeja Wife Reeva

वर्तमान भारतीय टीम के आलराउंडर रविन्द्र जडेजा इस समय शानदार फार्म में है। वह अक्सर अपने स्टाइल और घोड़ों के प्रति प्यार के लिए जाने जाते हैं। इसके बारें में वह सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं।

जडेजा की शादी मैकेनिकल इंजीनियर रही रिवाबा सोलंकी से हुई है। रिवाबा राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। वह भाजपा की नेता है। रिवाबा राजनीति में होने के बावजूद बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती है।

4- इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह

Ishant Sharma Wife

भारतीय टेस्ट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने भारत की नेशनल बास्केटबाल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ शादी की है। प्रतिमा न केवल एक अच्छी खिलाड़ी है बल्कि दिखने में भी बहुत सुन्दर है। वह नोयडा के एक स्कूल में स्पोर्ट्स एडवाइजर के रूप में काम करती हैं। प्रतिमा अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

5- अजिंक्या रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर

Ajinkya Rahane Radhika Dhopavkar

रहाणे को स्लिप में शानदार फील्डर माना जाता है। वह भारतीय टेस्ट टीम में रेगुलर बल्लेबाज़ और उपकप्तान है। रहाणे भी अन्य क्रिकेटर के मुकाबले बहुत ही कम चर्चा में रहते हैं। उन्होंने राधिका धोपावकर से शादी की है।

राधिका दिखने में किसी हीरोइन से कम नही लगती है। रहाणे और राधिका बचपन के दोस्त थे। राधिका एक इंटीरियर डिजाइनर है। राधिका भी अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप खेलने के बाद टीम से गायब हो गये भारत के ये 5 क्रिकेट खिलाड़ी, नहीं मिली टीम में जगह

इस वजह से टूटी थी अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई, सालों बाद जया बच्चन ने उठाया राज से पर्दा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते है। जहाँ ऐश्वर्या बला की खूबसूरत है तो वहीं अभिषेक भी अमिताभ बच्चन के बेटे है। इस वजह से दोनों की शादी संभव हो पाई। हालांकि दोनों की शादी होने में कई अड़चने आयी। दरअसल अभिषेक की शादी से पहले कई हीरोइन के साथ उनकी शादी की चर्चा चल रही थी।

इन हीरोइन में रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर का नाम शामिल है। करिश्मा कपूर से तो अभिशेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी। हालांकि यह सगाई टूट गयी। अब अभिषेक की माँ जया बच्चन ने इस सगाई के टूटने की वजह बताई है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते है।

Abhishek Bachchan Karishma Kapoor

दरअसल इस शादी के टूटने के 13 साल बाद एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने इसके पीछे की वजह बताई है। इस मौके पर जया बच्चन ने कहा था कि वह खुश थी कि बच्चन परिवार और कपूर परिवार का नाता जुड़ रहा था। इतना ही नहीं अभिषेक की शादी को उन्होंने अमिताभ के 60वें जन्मदिन का तोहफा भी बताया था। हालांकि बाद में ख़बरें मीडिया में आयी थी कि जया बच्चन नहीं चाहती है कि उनकी होने वाली बहू शादी के बाद भी फिल्मो में काम करें।

करिश्मा की माँ को अभिषेक नहीं थे पसंद

वहीं दूसरी ओर करिश्मा की माँ बबिता को अभिषेक खासे पसंद नहीं थे। इसका कारण यह था कि उस समय अभिषेक फ्लॉप एक्टर की कैटेगरी में आते थे। उनकी सभी फिल्मे लगातार फ्लॉप हो रही थी। जबकि करिश्मा उस समय टॉप की हीरोइन थी। इसलिए बबिता नहीं चाहती थी कि करिश्मा किसी स्ट्रगलिंग एक्टर के साथ काम करें।

Bachchan Family

करिश्मा की माँ बबिता को डर था कि अगर करिश्मा की शादी अभिषेक से हो जाती है और अभिषेक अपने करियर में सफल नही होते है तो उनकी बेटी का क्या होगा। इस वजह से करिश्मा ने अपनी माँ की बात मानी और उनकी ये सगाई टूट गयी।

जया ने बताया था कि वह और करिश्मा के पिता दोनों अच्छे दोस्त है। उनके मेरे पति के साथ भी काफी अच्छे संबंध है। ऐसे में हमें अपने परिवार वालों को इस शादी के न होने के बारें में कोई दोष नही देना चाहिए।

ऐश्वर्या राय को संस्कारी बहू मानती थी जया बच्चन

Amitabh Bachchan Family Aishwarya Rai

जया बच्चन अक्सर अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करती रहती है। उनका मानना है कि ऐश्वर्या राय खूबसूरत के साथ-साथ जमीन से जुड़ी हुई एक संस्कारी महिला है। वह एक जिम्मेदार माँ और एक बेटी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक और करिश्मा कपूर ने ‘हाँ, मैंने भी प्यार किया है’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद दोनों में नजदीकियां आयी थी। जिस वजह से बात आगे बढ़ी और दोनों की सगाई हो गयी।

Abhishek Karishma Kapoor

मीडिया में एक खबर और फैली थी कि अमिताभ बच्चन रानी मुखर्जी को अपनी बहू बनाना चाहते थे। लेकिन किसी कारण वश अभिषेक और रानी मुखर्जी की शादी नहीं हो पायी। वर्तमान समय में जहाँ अभिषेक बच्चन अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे है वहीं करिश्मा कपूर का अपने पति के साथ तलाक हो चुका है. वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर पर रहती है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स के डूबते करियर को सलमान खान ने दिया था सहारा, आज भी मानते हैं एहसान

इस वजह से IPL के आगाज से चिढ़े पाकिस्‍तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ास

0

दुनिया की सबसे बड़ी और रोमांचक क्रिकेट लीग की शुरुआत आज होने जा रही है। आईपीएल का पहला मैच मुंबई और बंगलौर के बीच खेला जायेगा लेकिन आईपीएल से पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी चिढ़ गए हैं। शाहिद अफरीदी ने अब ट्वीटर पर इसकी भड़ास निकाली है। उनके चिढ़ने के पीछे 2 कारण हैं जिसमे का एक कारण तो आप सभी को पता है होगा।

पहला कारण हैं कि आईपीएल में किसी भी पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स को शामिल करने पर पूरी तरह से बैन है। पाकिस्तान और भारत के बीच खराब संबंधों के चलते यह प्रतिबंद लगा हुआ है जिसके चलते पाकिस्तानी क्रिकेटर चाहकर भी इसमें हिस्सा नहीं ले सकते। लेकिन इस बार अफरीदी की जलन के पीछे एक वजह और भी हैं आइये आपको बताते हैं वो वजह क्या है।

Shahid Afridi Pakistan

दरअसल बात कुछ ऐसे है कि दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्‍तान के बीच 7 अप्रैल को तीन वन डे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच हुआ। इस मैच को पाकिस्‍तान ने जीत लिया और सीरीज भी 2-1 से जीत ली। मैच के बाद शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया और पाकिस्‍तानी टीम को यह सीरीज जीतने पर बधाई दी। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने एक और ट्विट किया।

IPL खेलने भारत आ चुके हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाडी

इसमें लिखा कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के बीच में ही अपने खिलाड़ियों को IPL के लिए जाने की आज्ञा दी। इससे हैरानी हो रही है। उन्‍होंने आगे लिखा कि जब कोई टी20 टूर्नामेंट अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट पर भारी पड़ने लगता है तो खराब लगता है। इस बारे में फिर से सोचना चाहिए।

Sa Vs Pak Live Streaming 1617776280

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने IPL में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को सीरीज खत्‍म होने से पहले ही भारत पहुंचने की परमीशन दे दी थी। यह बात अफरीदी को रास नहीं आई और ट्वीटर पर अपनी भड़ास निकाली।

जबकि ये पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका का अपना मामला है। वैसे अफरीदी ने पाकिस्तान की जीत पर खुश होकर बधाई तो दी लेकिन शायद वो भूल गये कि दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी के कारण ही पाकिस्‍तानी टीम ये सीरीज जीत पाई है अच्छे खिलाड़ी तो आईपीएल के लिए भारत आ गये थे।

नक्स’लियों की कै’द में रहे को’बरा कमांडो राकेश्वर सिंह ने बताई उन 6 दिनों की आपबीती

0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भारतीय जवानों और नक्स’लियों के बीच मु’ठभेड़ हुई थी जिसके दौरान नक्स’लियों ने कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को बं’दी बना लिया था लेकिन गुरुवार को नक्स’लियों से जवान को छुड़ा लिया गया। राकेश्वर सिंह छह दिनों तक नक्स’लियों की कै’द में रहे। कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने इन छह दिनों की कहानी बताई। जिसमे कई बात निकलकर सामने आई हैं ।

राकेश्वर सिंह मनहास ने बताया कि 3 अप्रैल को जब हमारी नक्स’लियों के साथ मु’ठभेड़ हुई तो वे नक्स’लियों के बीच घिर गए थे। आपको पता होगा कि नक्स’लियों के बीच हुई मु’ठभेड़ में हमारे 22 वीर जवान श’हीद हुए थे जबकि 30 से अधिक घा’यल हो गये थे जिनका अभी इलाज चल रहा है। नक्स’लियों के बीच घिरने के बाद मनहास ने उन्‍हें आत्‍मसमर्पण करने के लिए कहा था।

राकेश्वर सिंह को समझ नहीं आई उनकी भाषा

IMG 20210408 WA0021

सरेंडर करने के बाद उनको कहां-कहां ले जाया गया उनको इसका कोई अता पता नहीं है। जब भी न’क्सली उन्हें किसी स्थान पर ले जाते उस दौरान उनकी आंख पर पट्टी बांध दी जाती थी। राकेश्वर सिंह के अनुसार वे लोग स्थानीय बोली में बात कर रहे थे और उनकी भाषा उन्हें समझ नहीं आई। नक्स’लियों ने मनहास को कैद करने के बाद राज्‍य सरकार से इस मामले में मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग की थी।

ख़बरों के मुताबिक बस्तर के वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता धर्मपाल सैनी और गोंडवाना समाज के प्रमुख मुरैया तरेम कुछ स्थानीय लोगों के साथ जंगल गए थे। इन दोनों ने नक्स’लियों से बातचीत की और जवान को रिहा करने की अपील की। नक्स’लियों ने टेकलमेटा गांव के पास जंगल में 20 गांवों से आदिवासियों को बुलाकर जनअदालत लगाई।

CRPF के डीआइजी कोमल सिंह को सौंपा गया

Crpf

भारी भीड़ के बीच नक्स’लियों ने जवान को मु’ठभेड़ के छठे दिन धर्मपाल सैनी के हवाले किया। जिसके बाद नक्स’लियों ने उनकी बात मानते हुए जवान राकेश्वर सिंह मनहास को बाइक से तर्रेम कैंप लाकर CRPF के डीआइजी कोमल सिंह को सौंप दिया।

वहां बातचीत के बाद नक्स’लियों ने जनअदालत लगाकर जवान को रिहा किया। जवान राकेश्वर सिंह मनहास को बाइक से तर्रेम कैंप लाकर सीआरपीएफ के डीआइजी कोमल सिंह को सौंपा गया। बता दें कि 91 वर्षीय धर्मपाल सैनी बस्तर के जाने माने गांधीवादी कार्यकर्ता हैं। धर्मपाल सैनी की कहानी बस्तर का गांधी बनने की शुरुआत साठ के दशक से शुरू होती है।

Dharmpal Saini

उस दौरान उन्होंने बस्तर से जुड़ी एक खबर पढ़ी, जिसमें लड़कियों ने छे’ड़छा’ड़ करने वालों का जमकर मुकाबला किया था। खबर युवा सैनी के मन में घर कर गई। तब वे विनोबा भावे के शिष्य हुआ करते थे। सैनी के मन में लगातार आ रहा था कि बस्तर के युवा बेहद बहादुर हैं और उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत है। तब से उन्होंने समाजसेवा शुरू कर दी।

धर्मपाल सैनी ने आगरा यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था और शानदार एथलीट हुआ करते थे। शारीरिक वर्जिश में उन्हें खूब दिलचस्पी थी। धर्मपाल सैनी को साल 1992 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।