Home Blog Page 89

विराट कोहली से भी महंगा हैं युवराज सिंह का घर, पिता से अलग पत्नी हेजल के साथ रहते हैं यहां

0

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट का वो सितारा है जिसकी चमक सदियों बाद भी जस की तस रहेगी। युवराज सिंह ने भारत को कई मैच जिताएं है। इस समय वह क्रिकेट से सन्यास ले चुके है। हाल ही में युवराज सिंह रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में नज़र आये थे, जिसमे उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर छक्के भी जड़े थे।

युवराज सिंह को छक्को का बादशाह भी कहा जाता है। वह एक ओवर में 6 छक्के जड़ चुके है। युवराज सिंह कैंसर की लड़ाई जीत चुके है। आइये आज युवराज सिंह के घर की कीमत के बारे में जानते है जो विराट कोहली के घर से भी ज्यादा महंगा है आइये इस बारे में विस्तार से जानते है।

Yuvraaj Singh Wife Hazel Keech

युवराज सिंह मुंबई के वर्ली स्थित ओंकार 1973 टावर्स में अपनी पत्नी के साथ रहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी अपार्टमेंट में विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते है। जहाँ युवराज सिंह इस बिल्डिंग में 29वें फ्लोर पर रहते है तो वहीं विराट कोहली अपनी पत्नी संग 35वें फ्लोर पर रहते है।

2015 में खरीदा था युवराज सिंह ने यह घर

Yuvraaj Singh Hazel Keech

युवराज सिंह के इस घर से समंदर का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है। यह सी विंग के 29वें माले पर स्थित है। युवराज ने ओंकार 1973 का 29 फ्लोर का पूरा फ्लोर ही खरीदा है। युवराज ने यह घर 40 हजार रूपये प्रति स्कवायर फिट की कीमत से यह खरीदा है। इसे युवराज ने 2015 में खरीदा था। इस घर की कुल कीमत करीब 64 करोड़ रुपये है। अगर इसके क्षेत्रफल की बात की जाए तो यह 16,000 स्कवायर फीट में फैला हुआ है।

Yuvraj Singh House 2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह कई बार आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिक चुके है। उन्होंने आईपीएल से बहुत पैसे कमायें है। इस वजह से वह 2015 में इस घर को ले पाये। यह वह समय था जब युवराज सिंह आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी बिल्डिंग में वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी फ़्लैट है लेकिन कीमत में कोहली का फ़्लैट युवराज के फ़्लैट से आधा है। जहाँ युवराज का फ़्लैट 64 करोड़ का है तो वही विराट का फ़्लैट मात्र 30 करोड़ का है। रोहित शर्मा का घर भी मुंबई में है। रोहित के घर की कीमत 29 करोड़ है। रोहित अपने इस घर से अरब सागर के शानदार नज़ारे का लुत्फ़ 360 डिग्री में ले सकते है। महंगे घर के हिसाब से युवराज का घर रोहित और विराट कोहली के घर से भी ज्यादा महंगा है।

Yuvraj Singh House

युवराज इस घर में अपनी पत्नी के साथ रहते है। वह अपने पिता के साथ इस घर में नहीं रहते है। इस समय युवराज अपने परिवार को भरपूर वक़्त दे रहे है। वह अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे है। उनकी पत्नी हेजल कीच एक एक्ट्रेस रह चुकी है। वह हॉलीवुड की हैरीपॉटर फिल्म में नज़र आ चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज ने गुडगाँव में भी दो फ़्लैट खरीदें है। ये दोनों फ़्लैट भी बहुत शानदार है। लॉकडाउन में युवराज सिंह यही पर रहे थे। वहीं ज्यादातर क्रिकेटर ने गुडगाँव में फ़्लैट खरीदे है। इसमें शिखर धवन, विराट कोहली और युजुवेंद्र चहल का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें : भारत के इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर

करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं क्रिस गेल, कभी थे बेहद गरीब आज रखते हैं काफी महंगे शौक

शादी के लिए पहले मलाइका अरोड़ा ने खुद किया था प्रपोज, फिर बाद में अरबाज खान से इसलिए ले लिया तलाक

मलाइका अरोड़ा पिछले 25 सालों से अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही है। एक समय था जब उन्हें आइटम गर्ल कहा जाता था। ‘छैया छैया’ गाने से मशहूर हुई मलाइका ने बॉलीवुड को कई मशहूर आइटम नम्बर दिए है। हाल ही में मलाइका के कोई गाने नहीं आये है लेकिन वह फिर चर्चा में रहती है वजह है उनकी फिटनेस रूटीन और लव लाइफ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पति अरबाज खान से तलाक ले चुकी मलाइका अरोड़ा इस समय अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से डेट कर रही है। आइये जानते है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच तलाक की वजह क्या थी।

Malaika Arora 1

मलाइका और अरबाज खान शादी 20 साल बाद एक दूसरे से अलग हुए थे। हालांकि इनके अलग होने की वजह साफ़ नहीं हो पाई है लेकिन मलाइका को कहते सुना गया है कि उन्होंने ने ही इस शादी से अलग होने की पहल की थी। आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका सन्न 1993 में एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। यही से दोनों का अफेयर चला जो बाद में जाकर शादी में तब्दील हो गया। दोनों एक काफी ब्रांड के लिए ऐड शूट कर रहे थे।

मलाइका ने शादी के लिए अरबाज कोई किया था प्रपोज

अरबाज खान के साथ डेट करते हुए शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था। मलाइका द्वारा प्रपोज करने के बाद अरबाज ने शादी करने में जरा भी देरी नही की। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुस्लिम और इसाई रीति रिवाज से हुई। 2002 में दोनों को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने अरहान रखा।

Malika

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान की यह शादी करीबन 20 साल तक चली। इसके बाद किन्ही कारणों की वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। मलाइका ने बताया कि दोनों के रिश्ते के बीच कोई ख़ुशी नहीं रह गयी इसलिए उन्होंने खुद इस शादी से अलग होने का फैसला किया। ऐसा बताया जाता है कि अरबाज का किसी विदेशी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ और बात तलाक तक पहुँच गयी।

दोनों आज भी अच्छे दोस्त है

भले ही अरबाज और मलाइका का तलाक हो गया हो लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त है। इस समय मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है लेकिन कभी-कभी बर्थडे या किसी ख़ास ओकेजन पर अरबाज मलाइका को गिफ्ट देते रहते है। इसकी जानकारी मलाइका अरोड़ा अपने इन्स्टाग्राम पेज पर देती रहती है। आपको बता दें कि मलाइका के इन्स्टाग्राम पर करोड़ो चाहने वाले है। वह अपनी फिटनेस हॉट फोटो को यहाँ शेयर करती रहती है।

Malika Arbaz Khan

लोग अक्सर अर्जुन कपूर के साथ मलाइका के रिश्ते को लेकर मीम्स भी बनाते है। पहले पहल तो दोनों ने अपने रिश्ते को खूब छुपाया था लेकिन 2020 में दोनों ने इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया। इस समय दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। मलाइका अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी ही जाती है साथ ही साथ वह अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की हिंदी बोलने में लड़खड़ा जाती है जुबान, नहीं बोलनी आती हिंदी

धोनी ने 0 पर आउट होने से बचने के लिए लगाई शानदार डाइव, देखिये विडियो

0

तेजी से रन चुराने के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान के खिलाफ रन आउट होने से बाल बाल बच गए। राहुल तेवतिया की गेंद पर तेजी से रन लेने की कोशिश में धोनी ने दौड़ लेकिन बाद में धोनी को इस बात एहसास बाद में हुआ कि वह गलती कर बैठे। और जल्दी से वापस मुड़ते हुए डाइव लगाई।

धोनी ने बिना देर किए ही वापस विकेटों की तरफ भागने लगे। रन आउट से बचने के लिए उन्होंने डाइव तक लगा दी। परंतु, धोनी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 18 रन बनाकर ही आउट हो गए। चेतन सकरिया की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। धोनी की इस डाइव को देखकर फैंस कह रहे हैं कि काश 2019 वर्ल्ड कप में भी धोनी ने ऐसी ही डाइव लगाई होती तो शायद वर्ल्ड कप हमारा होता। बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी डाइव नहीं लगा पाए थे, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।


राजस्थान के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर मुस्ताफिजुर की गेंद पर शिवम दुबे को कैच दे बैठे। चेन्नई की टीम के बल्लेबाज इसके बाद लगातार आउट होते चले गए।


धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए थे। मार्टिन गप्टिल ने कमाल के थ्रो से धोनी को आउट किया। धोनी और क्रीज की लाइन के बीच केवल एक इंच का फासला रह गया था। धोनी के रन आउट ने करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था।

पहले मैच में दिल्ली के आवेश खान ने उनको दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया था और पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। आज भी वह बिना खाता खोले आउट हो सकते थे लेकिन फील्डर का थ्रो विकेट पर सीधा नहीं लगा और धोनी ने इस उम्र में भी डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। पूरे 6 गेंद खेलने के बाद धोनी ने पहला रन लिया।


महेंद्र सिंह धोनी इस गति से बल्लेबाजी करते रहे तो फिर उनका यह सीजन पिछले सीजन से भी बुरा जाने वाला है। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। फिर भी आईपीएल 2021 के लिए के लिए न केव रीटेन किया गया है, बल्कि कप्तान भी बनाए रखा है।

Delhi Lockdown: दिल्ली में 6 दिन के लिए लगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

0

कोरोना की दूसरी लहर के चलते दिल्ली में 6 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. CM अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के काफी केस बढ़ रहे हैं जिसको देखते हुए लॉकडाउन लगाना जरुरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये शादीयों का सीजन है और हम किसी की शादी नहीं तोडना चाहते क्यूंकि रिश्ता बहुत मुश्किल से होता है परन्तु शादियों में ज्यादा से ज्यादा 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसके लिए भी पास जारी किया जाएगा.

अब आपको बताते हैं दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.

19 04 2021 Aknewsdelhicm 21571636 125130828

मेट्रो और बस सर्विस चालू रहेगी. हालांकि उन्हीं लोगों को ट्रैवल करने की अनुमति मिलेगी जो जरूरी क्षेत्र के कर्मचारी हैं.
मेट्रो और बस में 50 फीसदी की क्षमता से लोग सफर कर पाएंगे.
पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी सेंटर खुले रहेंगे. बैंक और एटीएम को भी लॉकडाउन से छूट दी गई है.
धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.
दिल्ली में रेस्टोरेंट में जाकर खाने पर पाबंदी लगा दी गई है. होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत है.
अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट दी गई है.

Mupctapg Delhi Lockdown Afp 650 650x400 19 April 21

अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को बाहर ले जाना है, तो उन्हें जाने की अनुमति होगी.
दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा. सरकारी दफ्तरों में कुछ ही कर्मचारियों को आने की इजाजत होगी.
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को लॉकडाउनस से छूट दी जाएगी.

वीकली मार्केट को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा.
शादी में सिर्फ 50 लोगों शामिल हो सकते हैं. लेकिन उसके लिए पास जारी होगा.
दिल्ली में सभी थियेटर्स, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, स्वीमिंग पूल को बंद करने का निर्देश दिया गया है.

Maharashtra16155469750291617363951623

जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही बाहर जाने की अनुमति होगी.
किसी भी सार्वजनिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रहेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने टेस्ट में कमी नहीं आने दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने अपने आंकड़े छुपाए, टेस्ट की संख्या में हेरफेर की है.

खबर स्त्रोत : ABP live

भारत की 5 ऐसी जगह जहां भारतीयों को ही नहीं मिलती एंट्री, लगा रखा है प्रतिबंध

0

अगर आपके पास पैसों हो तो आप दुनिया की खूबसूरत से खूबसूरत जगहें घूम सकते है, फिर चाहे इन जगहों पर जाने के लिए चाहे जितना खर्चा करना पड़े। वहीं अगर भारतीय जगहों पर घूमने की बात करें यहाँ भी बहुत रमणीय स्थान है जो अपने अंदर शानदार ख़ूबसूरती समेटे हुए इन ख़ूबसूरती को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते है।

वैसे आपने विदेश में सुना होगा कि कुछ जगहों पर भारतियों को जाने की मनाही है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कई ऐसी पर्यटन वाली जगहें है जहाँ पर सिर्फ विदेशो पर्यटकों को ही जाने की इजाजत दी जाती है। यहाँ पर इंडियन की एंट्री बैन है आइये ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में जानते है।

1- फॉरवर्ड ओनली बीच, गोवा

Goa Beach

गोवा अपने समुद्री बीचों के लिए मशहूर है यहाँ पर देश विदेश से लोग समुद्री नज़ारे का आनंद लेने के लिए आते है। वैसे तो यहाँ पर कई ऐसे बीच है जहाँ पर जाकर आप मजे लूट सकते है लेकिन गोवा में एक ऐसा बीच है जहाँ पर भारतियों का जाना मना है।

यहाँ के बीच मालिक इस मनाही का कारण बताते है कि विदेशो से आने वाली पर्यटक बिकनी में रहते है इसलिए उन्हें छेड़खानी से बचाए रखने के लिए इस बीच पर सिर्फ विदेशी पर्यटकों को ही आने की इजाजत दी जाती है।

2- ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई

Broadlands Hotel 1

फिरंग नाम से चेन्नई में सुर्ख़ियों में रह चुका ब्रॉडलैंड लॉज भारतीयों को एंट्री न देने के लिए मशहूर है। लॉज में वही लोग ठहर सकते है जिसके पास विदेशी पासपोर्ट या बीजा हो। यह लॉज बहुत खूबसूरत है लेकिन अपनी अजीबों-गरीब नीतियों को लेकर यह विवादों में रहा है।

3- फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश

Free Kasol Cafe

हिमाचल प्रदेश के कसोल में स्थिति के ‘फ्री कसोल कैफे’ नाम का कैफे है जो इसलिए मशहूर है क्योंकि इस कैफे में भारतियों को एंट्री नही दी जाती है। यह कैफे तब 2015 में सुर्ख़ियों में आया था जब एक भारतीय महिला को सर्व करने से कैफे ने मना कर दिया था।

यह कैफे काफी विवादों में रहा है भारतीयों की एंट्री बैन को लेकर कैफे के मालिक ने कहा कि कैफे में आने वाले विदेशी पर्यटकों से भारतीय पर्यटक बद्द्तमीजी करते है इसलिए इसमें भारतीयों के आने की मनाही है।

4- पुडुचेरी का ‘फौरेनरस ओनली’ बीच

Tranquebar Beach

यह बीच काफी खूबसूरत है लेकिन इस पर भारतीय लोगों की एंट्री नही मिलती है। भारतीयों की एंट्री को बैन को लेकर बीच मालिकों ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनज़र इस बीच पर भारतीय लोगों का आना मना है।

5- यूनो इन होटल, बेंगलुरु

2016 7image 11 51 599992144t1 Ll

बेंगलुरु में स्थित यूनो इन होटल हालांकि अभी बंद हो चुका है लेकिन एक समय यह अपने अजीबों-गरीब नियमों के लिए मशहूर हुआ था। दरअसल यह होटल भारतीय लोगों को ठहराता ही नही था। यह होटल तब विवादों में आया था जब होटल स्टाफ ने कथित रूप से एक भारतीय व्यक्ति को रूफ टॉप रेस्टोरेंट में जाने से मना कर दिया था। इस तरह के जातीय विवाद के कारण बेंगलुरु सिटी कारपोरेशन ने इसे बंद करवा दिया।

यह भी पढ़ें : घूमने के लिए ये हैं भारत की 4 सबसे बेहतरीन जगहें

बॉलीवुड की इन 6 अभिनेत्रियों की हिंदी बोलने में लड़खड़ा जाती है जुबान, नहीं बोलनी आती हिंदी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपने संगीत, भाषा और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। इस इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए न केवल भारतीय लोग सपने देखते है बल्कि विदेशी लोग भी इस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहते है। कई विदेशी लोगों ने इस इंडस्ट्री में अपना नाम और पहचान कमाया है। यह इंडस्ट्री भाषा के बंधन में किसी भी एक्टर को नही बांधती है।

भले ही इस फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहा जाता है लेकिन इस इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे एक्टर मिल जायेंगे जिन्हें ढंग से हिंदी बोलनी या पढ़नी नही आती है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुर्भाग्य और ऐसे एक्टर का सौभाग्य है कि उन्हें देश-विदेश में इस इंडस्ट्री से शोहरत मिलने के बावजूद भी वे इस इंडस्ट्री की भाषा नहीं सीख पाये।

आइये आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारें में बताते है जिन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है लेकिन यहाँ पर सालों काम करने के बाद भी हिंदी भाषा में उनका हाथ तंग है।

सनी लियोनी

Sunny Leone 1

बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी के रूप के जलवे न केवल भारत में है बल्कि विदेशो में भी उनके हुस्न के चर्चे है। बिग बॉस से चर्चा में आयी सनी लियोनी बॉलीवुड में आइटम सोंग तथा फिल्मे करने के बाद पूरे भारत में मशहूर हो गयी।

आज भी उन्हें बॉलीवुड में बहुत सारा काम मिलता है। लेकिन इतने सालों के बाद भी सनी लियोनी आज भी ढंग से हिंदी बोल नही पाती है वह अब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा इंटरव्यू में अंग्रेजी में ही बात करती है।

एली अवराम

Elli AvrRam

स्वीडिश एक्ट्रेस एली अवराम को भी बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में वह आमिर खान के साथ ‘हरफनमौला’ गाने में नज़र आयी थी। एली ने बॉलीवुड की कई टॉप के बैनर के फिल्मो में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो चाहने वाले है। लेकिन आज भी एली अवराम हिंदी में ढंग से बात नही कर पाती है। वह हमेशा अंग्रेजी में ही बात करती है।

नरगिस फाकरी

Nargis Fakhri

फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमेरिकन मॉडल नरगिस फाकरी बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम कर चुकी है। बॉलीवुड में आये नरगिस को कई साल हो चुके है लेकिन आज भी हिंदी में उनके हाथ तंग है। उनकी एक्टिंग में उनके हिंदी के डायलोग से उनकी कमजोर हिंदी नज़र आती है।

जैकलींन फर्नांडिस

Jacqueline Fernandez

जन्नत, किक, और रॉय जैसी फिल्मो में अपने रूप का जलवा बिखेर चुकी जैकलीन बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है। उन्होंने सन्न 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा था। इतने सालों के बाद भी उनकी हिंदी बहुत कमजोर है। हिंदी सीखने के लिए उन्होंने कई ट्यूशन क्लासेस भी लिए। लेकिन आज भी हिंदी में वह सही तरीके से नही बोल पाती है।

कैटरीना कैफ

Katrina Hair 4 759

बॉलीवुड में कैटरीना कैफ को आये लगभग 20 साल हो चुके है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े एक्टर, बैनर और डायरेक्टर के साथ कैटरीना कैफ काम कर चुकी है। उनके कई फिल्मे सुपरहिट भी रह चुकी है। हालांकि कैटरीना कैफ आज के समय में फ्लुयेंट हिंदी नहीं बोल पाती है। विदेशी टच आज भी उनकी जुबान पर रहता है।

लीजा हेडन

Lisa Haydon

मॉडल और एक्ट्रेस लीजा हेडन का जन्म तो चेन्नई में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश आस्ट्रेलिया और अमेरिका जैसे देशो में हुई हैं। इसलिए उनको भी हिंदी अच्छी तरह बोलनी नहीं आती। लीजा ने ‘आयशा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें फिल्म ‘क्वीन’ से सही मायने में पहचान मिली थी। हिंदी में बात करते हुए भी उन्हें आज भी बीच-बीच में अंग्रेजी शब्दों का सहारा लेना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : पति ने ठुकराया तो पिता ने थामा हाथ, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस तलाक के बाद रहती हैं अपने पापा के घर