Home Blog Page 52

शादी में छपवाया 4 किलो का शादी कार्ड, जानिए इस कार्ड की ख़ासियत

लोग अपनी शादी को ग्रैंड करने के लिए तरह-तरह के तिकड़म आजमाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इसके लिए वे शादी में बहुत जायदा रूपये खर्चा करते हैं। इसकी शुरुआत होती है शादी के कार्ड से। लोग शादी के कार्ड को भी ग्रैंड बनाने के लिए अजीबों-गरीब कारनामें करते हैं।

गुजरात के एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी को भव्य बनाने के लिए सभी हदों को पार कर दिया है। आइये ऐसे ही एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानते हैं जिसने शादी के कार्ड छपवाने में जो कारनामा किया है उसके बारे में शायद आपने सुना होगा।

Marrige Shadi

यह मामला गुजरात के एक व्यक्ति से सम्बंधित है जिसने अपने बेटे की शादी में 4 किलो का निमंत्रण कार्ड छपवाया। इस व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी को स्पेशल बनाने के लिए यह अजीबो-गरीब कारनामा किया है।

कार्ड के अंदर का नज़ारा देख हैरान हो जाते थे मेहमान

अब सबके दिमाग में यही ख्याल आता है कि आखिर यह कार्ड 4 किलो वजनी क्यों है। जब यह कार्ड मेहमानो को पहुंचता था तो सभी हैरान हो जाते थे क्योंकि यह निमंत्रण कार्ड 4 किलो का रहता था और इसकी कीमत 7 हज़ार रूपये थी। इस कार्ड को डब्बेनुमा बनाया गया था। इसका रंग हल्का गुलाबी था। इसमें मलमल के कपडे वाले 4 छोटे-छोटे बॉक्स बने रहते थे। इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स भी रखे रहते थे। इस वजह से कार्ड का वजन कुल मिलाकर 4 किलो 280 ग्राम हो जाता था। इस कार्ड के अंतर् 7 पेज थे। जिसमे शादी की तारीख और कार्यक्रम की डिटेल्स लिखी हुई थी।

Wedding Invitation Of 4 Kg 764x430 1

कार्ड के अंदर जो मलमल के बॉक्स रखे रहते थे उनमे से एक बॉक्स में काजू, दूसरे बॉक्स में किशमिश, तीसरे बॉक्स में बादाम और चौथे बॉक्स में चॉकलेट रखा रहता था। इस कार्ड में भगवान् श्री कृष्ण की तस्वीर भी लगी हुई थी। इस कार्ड को मुलेशभाई उकनी ने बनवाया था। यह बात पिछले महीने की है। शादियों का सीजन होने से यह कार्ड चर्चा में बन गया है।

एक थाली की कीमत करीब 18000 रुपये

कार्ड ही नहीं इस शादी में एक थाली की कीमत करीब 18000 रुपये थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। जोधपुर में जिस पैलेस में यह शादी हुई थी उसका क्षेत्रफल 26 एकड़ है। यह वही पैलेस है जिसमे प्रियंका चोपड़ा ने शादी की थी। इस पैलेस का नाम उम्मेद भवन पैलेस है।

4 Kg Invitation Card 1 1

यहाँ पर बहुत ही महंगी और भव्य शादियां होती है। अक्सर यहाँ पर शाही और सेलिब्रिटी की ही शादियां संभव हो पाती हैं। इस पैलेस में एक रात के लिए एक कमरे का किराया 2 से 3 लाख रूपये का है। वहीं अगर ह’नीमून सूट की बात की जाए तो उसकी कीमत करीबन साढ़े सात लाख रूपये हर रात के हैं।

इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की विदाई पर पूरा स्टेडियम हो गया था भावुक

0

क्रिकेट में वैसे तो कई महान खिलाड़ी हुए जिनकी उपलब्धियों का लोहा आज भी विश्व क्रिकेट मानता है। ये क्रिकेटर जब भी क्रिकेट मैदान पर खेलने उतरते थे तो सभी की आँखे इन्ही पर लगी रहती थी। वहीं जब इन क्रिकेटरों ने क्रिकेट से सन्यास लिया तो पूरा विश्व क्रिकेट उदास हो गया। आइये आज ऐसे 5 किकेटर के बारे में जानते हैं जिनकी विदाई पर पूरा स्टेडियम रो दिया था।

1- मुथैया मुरलीधरन

Sri Lankas Muttiah Muralitharan

मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट (800) लिए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। वहीं उन्होंने अपने आखिरी मैच में टेस्ट क्रिकेट का 800वां विकेट चटकाया। मुरलीधरन ने अपनी फिरकी में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचाया है। वहीं जब उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला तो लोगों के मन में था क्या वे 800 विकेट के आंकड़े को छू पायेंगे। वहीं जब उन्होंने यह आंकड़ा छुआ तो श्रीलंका के साथ-साथ विश्व क्रिकेट के गेंदबाजों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं स्टेडियम में सबने खड़े होकर मुरलीधरन को स्टैंडिंग ओवेशन दी। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने उन्हें अपने कंधे पर उठाकर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगवाया। भारतीय टीम ने भी उन्हें उनके आखिरी टेस्ट मैच में ख़ास गिफ्ट दिया था।

2- सौरव गांगुली

Sourav Ganguly

वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की गिनती भारत के महानतम कप्तानों में होती है। गांगुली ने अपनी बल्लेबाजी स्किल और कप्तानी की रणनीति से भारत को कई सफलताएँ दिलाई। 2003 के वनडे विश्व कप के फाइनल में टीम इडिया गांगुली की ही कप्तानी में पहुंची थी। गांगुली ने अपना विदाई टेस्ट मैच नागपुर में खेला। वहीं उनके आखिरी मैच में टीम इंडिया की कप्तानी धोनी कर रहे थे लेकिन उन्होंने सौरव गांगुली को सम्मान देने के लिए कुछ ओवर के लिए उन्हें कप्तानी करने दी। उनके आखिरी मैच में पूरा स्टेडियम भाव-विभोर हो उठा था।

3- लसिथ मलिंगा

Malinga 1564156976452

श्रीलंका क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी के सामने दुनिया के सभी बड़े बल्लेबाज कांपते थे। लसिथ मलिंगा का श्रीलंका क्रिकेट में योगदान बहुत ही अतुलनीय है। वही जब उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला तो पूरी श्रीलंका की टीम भावुक हो गयी। पूरी श्रीलंका की टीम ने उन्हें अपने कंधे पर रखकर स्टेडियम का चक्कर लगवाया था। फैन्स ने उन्हें बहुत ही भावुक विदाई थी।

4- ब्रायन लारा

Brian Lara

विश्व क्रिकेट में जब भी महानतम बल्लेबाजों की गिनती होती है तो उसमे ब्रायन लारा का नाम जरूर आता है। ब्रायन लारा के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर (400) का रिकॉर्ड है। जब ब्रायन लारा ने क्रिकेट से सन्यास लिया तो पूरा विश्व क्रिकेट उनकी विदाई पर भावुक हो गया था। ब्रायन लारा के आखिरी मैच में टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया था।

5- सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar

क्रिकेट में सबसे यादगार विदाई किसी की होगी तो वो सचिन तेंदुलकर की होगी। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी मैच अपने गृह नगर मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला। उनके विदाई मैच में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। भारतीय फैन्स की आँखे नम थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सचिन ने अपना आखिरी 200वां टेस्ट मैच खेला। यह क्षण सभी भारितियों के लिए बहुत ही भावुक था। वेस्टइंडीज की टीम ने भी उन्हें बीच मैदान पर सम्मान दिया।

एक्ट्रेस यामी गौतम ने खोले बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले राज, मजबूरी में करना पड़ा ये काम

बॉलीवुड में नए लोगों को अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। क्योंकि इस इंडस्ट्री में नेपोटिजम बहुत चलता है और बड़े बड़े फिल्म निर्देशक और निर्माता नए एक्टर एक्ट्रेस को बहुत कम मौका देते हैं। हालांकि बॉलीवुड में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका कोई गॉडफादर नहीं था और उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में बॉलीवुड के नकारात्मक चेहरे से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए बॉलीवुड में काम करना आसान नहीं था। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। बता दें कि यामी गौतम ने फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ काम किया था।

ना चाहते हुए भी करनी पड़ी कुछ फिल्में

Yami Gautam 780x470 1

यामी गौतम ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। जब उन्होंने काम करना शुरू किया तो उनका भी इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था, बावजूद इसके आज वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन करोड़ों फैंस का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। यामी गौतम ने बताया कि उन्हें कई ऐसी भी फिल्में में काम करना पड़ा, जिनमें वह काम नहीं करना चाहती थीं। अपनी पहचान बनाने के लिए मजबूरी में उन्हें नापसंद फिल्मों में काम करना पड़ा।

एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री में नई आई थीं, तब उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा शुरुआती दिनों में उनके साथ खराब बर्ताव किया गया, पहली सफल फिल्म के बाद भी उन्हें इस तरह की फिल्में करनी पड़ी, जो वह नहीं करना चाहती थीं।

Yami Gautam

यामी गौतम के शब्दों में, “मैंने कई फिल्मों में काम किया और मुझे याद है कि, मैं उनसे खुश नहीं थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप अपनी इच्छा के विपरित काम करते हो और वो भी इसलिए कि, आपको इडस्ट्री में काम करते रहना है। मुझे कहा गया था कि आप नजरों से ओझल हो जाओगी तो माइंड से भी बाहर हो जाओगी। उस समय मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था। 6-7 साल पहले का वक्त मेरे लिए बहुत मुश्किल था।

यामी गौतम ने बताया उन्हें सिर्फ कुछ चुनिंदा अभिनेताओं के साथ फिल्में ऑफर की जाती थीं और इन फिल्मों में गाने ज्यादा होते थे क्योंकि जब गाने हिट होते हैं तो फिल्म भी हिट होती है। यामी ने कहा, ‘विक्की डोनर के बाद मैं अपनी पसंद की बहुत कम फिल्में कर पाई। उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिनसे उन्हें खुशी नहीं मिली।

Yami Gautam 1

यामी ने फिल्म ‘विक्की डोनर’ के बाद कई अच्छी फिल्में की हैं, जिनमें ‘सनम रे’, ‘बाला’, ‘बदलापुर’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘काबिल’ और ‘भूत पुलिस’ ‘दसवीं’ फिल्में शामिल हैं। बता दें कि यामी गौतम का जन्‍म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं। गौतम जब 20 साल की थीं, फिल्‍मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं थी। पिछले साल 4 जून, 2021 को यामी गौतम और आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली थी। साल 2019 में रिलीज आदित्य धर की पहली फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में थीं यामी गौतम ने काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

भारत के पांच ऐसे क्रिकेटर्स जिनका शादी के बाद भी चला अफेयर, कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल

आप कई ऐसे भारतीय क्रिकेटर के बारे में जानते होंगे जो अपने करियर में भारत को कई मैच जिताए हैं। आइये हम आपको 5 ऐसे भारतीय क्रिकेटर के बारे में जानते हैं जिनका शादी के बाद भी अफेयर चला। इनमे से कुछ क्रिकेटर ने अफेयर करने के बाद अपनी शादी को भी तोड़ दिया है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

1- जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath 2

जवागल श्रीनाथ भारत के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक गिने जाते हैं। श्रीनाथ ने ज्योत्सना नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन शादी के बाद उनका अफेयर एक पत्रकार जिसका नाम माधवी पतरावली था, से चला। इसके बाद श्रीनाथ ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों ने सन्न 2008 में शादी कर ली। 2003 वनडे विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में श्रीनाथ का बहुत बड़ा हाथ था। वर्तमान में जगावाल श्रीनाथ मैच रेफरी की भूमिका में रहते हैं।

2- मोहम्मद अजहरुद्दीन

Mohammad-Azharuddin-wife-Sangeeta-Bijlani

कलाई के शानदार बल्लेबाज माने जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नौरीन नाम की महिला से शादी की थी। उनसे उनके दो बेटे थे। लेकिन शादी के बाद उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से चला था। इस अफेयर की वजह से वह अपनी पहली पत्नी से भी अलग हो गए थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी बायोपिक में इस अफेयर को प्रमुखता से दिखाया गया। इमरान हाशमी ने इस बायोग्राफी में फिल्म में अजहरुद्दीन की भूमिका निभाई है।

3- विनोद कांबली

06 Vindo Kambli 600

सचिन के दोस्त माने जाने वाले मुंबई क्रिकेटर विनोद कांबली का भी शादी के बाद अफेयर चला था। कांबली ने अपनी बचपन की दोस्त नोयला लुईस से 1998 में शादी की थी लेकिन शादी के बाद उनका अफेयर मॉडल एंड्रिया हेविट के साथ चला। इसके बाद विनोद ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और एंड्रिया हैविट से शादी रचा ली। दोनों का एक बच्चा भी हुआ जिसका नाम जीसस क्रिस्टियानो है। विनोद कांबली ने भारत के लिए 1993 से 2000 के बीच तक क्रिकेट खेला।

4- मोहम्मद शमी

Shamis Wife Mohammad

वर्तमान में भारतीय तेज गेंदबाजी के पेस बैटरी मोहम्मद शमी ने 2014 में चीयरलीडर हसीन जहाँ से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि शमी का अन्य महिलाओं के साथ भी शारीरिक संबंध रह चुका है। शादी के बाद लगे इस आरोप के बाद शमी अपनी पत्नी से अलग रहने लगे। हसीन जहाँ ने मोहम्मद शमी पर घरेलु हिंसा और हत्या की कोशिश जैसे कई गंभीर आरोप लगाये हैं। हालांकि शमी ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।

5- सौरव गांगुली

Ganguly

सौरव गांगुली को सभी एक अच्छा क्रिकेटर और सीधे-सादे वाले व्यक्तित्व का सेलिब्रिटी मानते हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि सौरव गांगुली का भी शादी के बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर रह चुका है। यह एक्ट्रेस नगमा थी। सौरव ने डोना से शादी की है। लेकिन एक ऐसा भी समय आया था जब डोना सौरव से तलाक लेना चाहती थी। हालांकि किसी तरह से दोनों का तलाक नहीं हो पाया और सौरव गांगुली ने नगमा से ब्रेकअप कर लिया। वर्त्तमान में गांगुली बीसीसीआई के प्रेसिडेंट है।

VIDEO: उमरान मलिक की तेज रफ्तार गेंद पर घायल हुए मयंक अग्रवाल, सीधे पसलियों पर लगी गेंद

आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को हरा दिया। हालांकि ये दोनों ही टीमें आईपीएल से बाहर हो चुकी है। लेकिन तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इस मैच से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को चोटिल कर दिया। उमरान मलिक बहुत तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। उनकी यही तेज रफ्तार कई बार बल्लेबाजों के लिए समस्या बन जाती है जिससे वह‌ घायल हो जाते हैं। कल के मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

पंजाब की पारी के दौरान 7वें ओवर में उमरान की गेंद पर मयंक घायल हो गए जिसके बाद वो मैदान पर ही लेट गए और दर्द से कराह उठे, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। सातवें ओवर में उमरान ने पहले तो शाहरुख खान को आउट किया, जिसके बाद मयंक बल्लेबाजी करने आए। मयंक के आते ही उमरान ने शॉर्ट पिच बाउंस से उनका स्वागत किया, यह गेंद पंजाब के कप्तान समझ नहीं पाए और गेंद उनकी पसली में लगी। मयंक ने उस गेंद पर किसी तरह लेग बाई का एक रन तो लिया, लेकिन इसके बाद दर्द ज्यादा होने के कारण वह मैदान पर ही लेट गए।

Mayank

मयंक को इस हालत में देखकर मैदान पर फीजियो को आना पड़ा। बाद में फीजियो के उपचार के बाद मयंक उठकर खडे़ हो पाए। हालांकि, चोट लगने के बाद मयंक बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाए और अगले ही ओवर में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने चार गेंदों का सामना करते मात्र एक रन बनाया।

Umran Malik

आईपीएल 2022 में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 14 मैचों में कुल 22 विकेट चटकाए। कल के मैच के दौरान उमरान मलिक ने 153.5 KMPH की रफ्तार के साथ मैच की सबसे तेज गेंद फेंकी, उमरान को इसके बदले 1 लाख रूपये का चेक भी दिया गया। दऱअसल इस सीजन में लगातार 14वीं बार उमरान मैच में सबसे तेज गेंद फेंकने का अवार्ड हासिल करने में सफल रहे हैं। यानि 14 लाख रूपये उमरान ने सिर्फ तेज गेंद डालकर कमा लिए।


इस सीजन में उमरान ने 157 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के गेंदबाज शॉन टेट के नाम हैं। शॉन ने 157.7 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर यह रिकॉर्ड बनाया था। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उसमें शोएब अख्तर ने सबसे तेज गेंद फेंकी है। अख्तर ने 161.3 KMPH की रफ्तार से गेंद करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है जिसे अभी तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को उमरान मलिक से उम्मीद है कि वे एक दिन शोएब अख्तर का यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ेंगे। वैसे बता दें कि उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

दिल्ली को हराने वाले टिम डेविड को मैच से पहले RCB के खिलाड़ी से मिला था यह खास मैसेज

मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद वो आईपीएल से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाज टिम डेविड ने शानदार पारी खेली और मुंबई इंडियंस को मैच जीता दिया। इस जीत के बाद टिम डेविड ने एक खुलासा किया जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली और मुंबई के बीच हुए IPL 2022 के मैच से पहले उन्हें एक मेसेज किया था।

दरअसल, यह मेसेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने उनको भेजा था। टिम डेविड ने महज 11 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए मैच का रुख ही बदल दिया। एक समय मुंबई के लिए यह मैच जितना मुश्किल लग रहा था लेकिन टिम डेविड की इस पारी ने मुंबई को आसानी से यह मैच जीता दिया।

Tim David

उनकी 34 रनों की तूफानी पारी ने बैंगलोर को प्लेऑफ का टिकट भी दिला दिया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनको फाफ डु प्लेसिस की ओर से सुबह में उन्हें मेसेज मिला था। मेसेज में एक तस्वीर थी, जिसमें विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तस्वीर थी। इन तीनों ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी। वे टीम को सपोर्ट कर रहे थे।

मुंबई इंडियंस तो पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुकी थी लेकिन दिल्ली और RCB के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण था। आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी। लेकिन, मुंबई की जीत ने उनका यह सपना तोड़ दिया। इस हार के बाद दिल्ली का खेमा निराश दिखाई दिया जबकि RCB के चाहने वाले बहुत खुश हुए।

Tim David Message RCB

दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया। जीत के लिए 160 रनों का पीछा करते हुए, मुंबई के ईशान किशन (48), डेवाल्ड ब्रेविस (37) और टिम डेविड की 11 गेंदों में 34 रनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पांच विकेट गंवाकर 160 रन बनाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्द्धने ने टीम के प्रमुख युवा बल्लेबाज टिम डेविड को लेकर कहा कि किरोन पोलार्ड की जगह उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने के बाद टिम ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाई और बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि टिम डेविड ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी अच्छी पारी खेली थी। उन्होंने 21 गेंद 44 रन बनाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया।