Home Blog Page 130

गर्मियों के मौसम में इन 9 चीजों का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

चाहे गर्मी हो, बरसात हो या फिर ठंड। बदलते मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस समय गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। ऐसे में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। अगर आप कहीं बाहर नौकरी के लिए जाते है या फिर गर्मी में काम करते है, तो ऐसे हालात में काम करना और भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि गर्मी में ठंड के मुकाबले ज्यादा प्यास लगती है।

ऐसे में जरूरी है कि आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना रहे और आप गर्मी में भी आसानी से काम करते रहे। ये चीजें आपको बाजार से आसानी से मिल जाएंगी। तो चलिए जानते है कि गर्मी के मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हम अपने शरीर को हाइड्रेट रख सके।

1. तरबूज :

watermelon-tarbooj

तरबूज गर्मियों में मिलने वाला सबसे रसीला फल है। इसमें 70 प्रतिशत से भी ज्यादा मात्रा में पानी होता हैं। जो हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज खाने से गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। इसके अलावा इसमें और भी कई विटामिन्स और ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो शरीर की अन्य बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।

2. टमाटर :

tomato

टमाटर का सेवन करने से भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। टमाटर में 90% पानी की मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें हाई फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते है जिनसे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

3. खीरा :

Cucumber-khira stay hydrated in summer

खीरे में 96% तक पानी और 4% तक फाइबर होता है जो हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखता है। खीरे का सेवन करने से लंबे समय तक शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है और प्यास कम लगती है। इसलिए अपने भोजन में सलाद के रूप में खीरा जरूर शामिल करें।

4. खरबूजा :

musk-melon-kharbooja

स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खरबूजा हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता हैं जो गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसलिए शरीर में पानी की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए इस फल का सेवन अवश्य करें।

5. संतरा :

orange increase sperm count

गर्मी में संतरे का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसमें 92% तक पानी और उचित मात्रा में पौटेशियम होता है। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। जब भी आपको गर्मी में अपने शरीर में पानी की कमी महसूस हो, तो आप संतरे का सेवन करें। संतरा पानी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है।

6. मूली :

मूली में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे इसका सेवन करने से शरीर में लंबे समय तक पानी की कमी महसूस नहीं होती। इसके साथ ही मूली के रस का प्रयोग पीलिया का इलाज करने में भी किया जाता हैं।

7. केला :

Banana

केला हर मौसम में मिलने वाला फल है। गर्मियों में केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाकर शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही केला दिमागी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है।

8. स्ट्रॉबेरी :

straberry

स्ट्रॉबेरी भी काफी रसीला फल है। इसमें 91% की मात्रा में पानी होता है। जो शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में कैलोरी काफी कम पायी जाती है। यहीं वजह है कि वजन घटाने के लिए भी यह काफी अच्छा फल माना जाता है।

9. दही :

अनेक चमत्कारी फायदों से भरपूर दही गर्मी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। दही में लगभग 80% पानी के अवयव होते है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है। इसके साथ ही दही में और भी कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ें : सुबह खाली पेट काले चने में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये छह जबरदस्त फायदे

इन आसान घरेलू टिप्स से गर्मियों में चेहरे से यूँ गायब करे तेल और पाए चमकती त्वचा

सोशल मीडिया की ताकत ने इन 6 आम लोगों को रातों-रात बना दिया सेलेब्रिटी

दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है की वो दुनियाभर में फेमस हो लेकिन पूरी दुनिया में लोकप्रियता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह इतना आसान काम नहीं है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जो बहुत कम समय में अपनी किस्मत और हूनर के चलते इंटरनेट पर काफी मशहूर हो गए। जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था वे इंटरनेट की दुनिया में रातों रातों स्टार बन गए और आज काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। चलिए जानते है ऐसे 6 आम लोगों के बारे में जो आज सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

प्रिया प्रकाश :

priya prakash varrier

प्रिया प्रकाश को आज कौन नहीं जानता है। बीते साल वेलेंटाइन वीक के दौरान इनका एक 26 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था जिसमें प्रिया प्रकाश ने अपने चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों को मटकाकर सबको अपना दिवाना बना लिया था। लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का नाम दे दिया था। प्रिया प्रकाश की आँखों के चुलबुले अंदाज को लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया था की वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई और आज सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

डब्बू अंकल :

dabbu-uncle

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश के रहने वाले डब्बू अंकल का नाम आता है। जिनका वास्तविक नाम संजीव श्रीवास्तव हैं। ये अपने रिश्तेदार की शादी में गोविंदा की एक फिल्म के गाने ‘आप के आ जाने से’ पर अपने डांस करके बहुत लोकप्रिय हो गए थे। इनके डांस का विडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। इनके डांस को बहुत सी बड़ी हस्तियों ने भी सराहा। यहां तक कि ये इतने मशहूर हो गए कि इन्हें सलमान खान ने अपने टीवी शो ‘दस का दम’ में भी बुलाया। इसके अलावा ये गोविंदा से भी मिल चुके हैं और उनके साथ में डांस कर चुके हैं।

अहमद शाह :

kid-Ahmed-Shah

भारत के तैमूर को तो आप सभी जानते होंगे लेकिन हम बात करे रहे है पाकिस्तान के बड़े ही क्यूट बच्चे अहमद शाह की। जिसे भारत में पाकिस्तानी तैमूर के नाम से पुकारा जाने लगा है। अहमद शाह की उम्र केवल 4 साल है। इतनी छोटी सी उम्र में इस बच्चे की वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। जिन्हें लोग पसंद करने के साथ साथ खूब शेयर भी कर रहे हैं।

दीपिका घोष ( आईपीएल मिस्ट्री गर्ल ) :

Deepika-Ghose-pic

क्या आपने कभी सोचा है कोई मात्र 6 सकेंड के विडियो से भी मशहूर हो सकता हैं। बता दें कि इसी साल 5 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हैदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में लाल रंग के टॉप और जींस में आई इस लड़की ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। जब स्टेडियम में बैठी इस लड़की पर कैमरे की नजर पड़ी तो लोग इनकी खूबसूरती के दिवाने हो गए।

मैच के अंत तक इस लड़की के फोटो और 6 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हो गया की यह लड़की रातों रात पॉपुलर हो गई। इनके विडियो को आईपीएल मिस्ट्री गर्ल के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर किया किया गया। इस लड़की के इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के अनुसार इसका नाम दीपिका घोष है और केवल एक दिन में ही इनके लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए थे।

सोमवती ( हैलो फ्रेंड्स चाय पिलो ) :

chai-pee-lo-friends

अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते है, तो आपने ‘चाय पिलो फ्रेंड’ बोलने वाली इस महिला की वीडियो जरूरी देखी होगी। इस विडियो ने साल 2018 में सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाये रखा। इस महिला का नाम सोमवती हैं और इनकी विडियोज में इनके चाय पिलो फ्रेंड बोलने के अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और इसका मजाक भी खूब उड़ाया। इस वीडियो का असर विदेशों तक देखने को मिला और इससे मिलती जुलती कई विदेशी विडियो भी सामने आई।

मैथिली ठाकुर :

Maithili Thakur

सोशल मीडिया पर अपने भाइयों के साथ साधारण मोबाइल कैमरे से अपना गाना रिकॉर्ड करके शेयर करने वाली 18 साल की मैथिली ठाकुर आज अपनी आवाज के टेलेंट के कारण एक अलग पहचान बना चुकी है। उनकी सुरीली आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें स्टार बना दिया। मैथिली का भाई ऋषभ ठाकुर तबला बजाते हैं जबकि दूसरा भाई अयाची बगल में बैठकर ताली बजाकर थाप देते हैं। इनके विडियोज को लाखों व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें : गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 7 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर होगा आश्चर्य

विराट कोहली ने बताया वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को क्यों मिली जगह

इंग्लैंड में होने जा रहे ICC World Cup 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी हैं और खिलाड़ी इंग्लैंड भी पहुंच चुके हैं लेकिन अभी भी लोगों के मन में टीम सलेक्शन को लेकर सवाल है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। बता दें कि चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी हैं। इस फैसले से रिकी पॉन्टिंग और सौरभ गांगुली जैसे दिग्गज भी हैरान हैं।

सौरभ गांगुली ने कहा है कि भारत को वर्ल्ड कप में इस 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूर कमी खलेगी। वहीं पॉन्टिंग ने भी ऋषभ पंत को भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर बताया है। लेकिन आखिर वे कौन-से कारण है जिनके चलते ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया। कप्तान विराट कोहली ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इसके कारण बताएं है।

दबाव की परिस्थिति में खेलने की क्षमता :

Dinesh karthik

कप्तान विराट कोहली का कहना है कि दिनेश कार्तिक दबाव की परिस्थिति में खेलने की क्षमता रखते हैं। वे हमेशा धैर्य बनाए रखते हैं और मुश्किल हालात में भी मैच को जिताने का हौसला रखते हैं। यहीं मुख्य वजह है कि उनको टीम में शामिल किया गया।

दिनेश कार्तिक हैं अच्छे फिनिशर :

कोहली का मानना है कि दिनेश कार्तिक एक अच्छे फिनिशर हैं जो कि आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं और वर्ल्ड कप में फिनिशर की भी भूमिका निभा सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि कार्तिक वाकई एक अच्छे फिनिशर बल्लेबाज हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। निदास ट्रॉफी 2018 के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने मात्र 8 गेंदों में 29 रन जड़कर मैच का पासा पलट दिया था और भारत को जीत दिलाई थी। तब से टीम मैनेजमेंट का उन पर बतौर फिनिशर विश्वास बढ़ा है।

ऋषभ पंत से ज्यादा अनुभव :

Rishabh Pant Biography In Hindi

ऋषभ पंत एक उभरते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पिछली कुछ सीरीज और आईपीएल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर अनुभव की बात करें तो दिनेश कार्तिक उनसे कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं। कार्तिक 2004 से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं उनके पास तकरीबन 2 दशक का अनुभव है और वह इंग्लैंड में कई मैच खेल चुके हैं जिससे वह इंग्लैंड के मैदान व पिच से भलीभांति परिचित हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में होंगे अहम :

विराट कोहली ने कहा कि, ‘भगवान न करे, अगर महेंद्र सिंह धोनी को कुछ हो जाए तो विकेट के पीछे कार्तिक काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।’ बता दें कि कार्तिक एक अच्छे बल्लेबाज के साथ-साथ एक बहुत अच्छे विकेटकीपर भी है। ऐसे में अगर दुर्भाग्य से धोनी चोटिल हो जाते हैं तो वह स्थिति को संभाल सकते हैं।

वैसे अगर IPL 2019 में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो कार्तिक के मुकाबले पंत ने ज्यादा रन बनाए हैं। कार्तिक इस आईपीएल में 14 मैच में 31.62 के औसत से सिर्फ 253 रन ही बना सके जबकि ऋषभ पंत ने 16 मैच में 37.53 की औसत से 488 रन बनाए। हालांकि दिनेश कार्तिक ने 97 रन की एक शानदार पारी भी खेली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में कार्तिक कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या चयनकर्ताओं का यह फैसला सही साबित होता है।

यह भी पढ़ें : जानिए ऋषभ पंत के क्रिकेटर बनने की दिलचस्प कहानी, पिता जी नहीं चाहते थे कि वह इतनी छोटी उम्र में क्रिकेट खेलें

करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं क्रिस गेल, कभी थे बेहद गरीब आज रखते हैं काफी महंगे शौक

करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते हैं क्रिस गेल, कभी थे बेहद गरीब आज रखते हैं काफी महंगे शौक

क्रिस गेल टी-ट्वेंटी किक्रेट के बेताज बादशाह हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में चार चांद लगा देते है। आईपीएल में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और सेलिब्रेशन करने के निराले ढंग को सभी पसंद करते हैं। इस कैरेबियन खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के मुकाबले भारत में ज्यादा पसंद किया जाता हैं। यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल की लाइफस्टाइल बेहद आलीशान हैं। क्रिस गेल अपने शौक पूरे करने के लिए खूब पैसे खर्च करते हैं।

20 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं क्रिस गेल :

Chris Gayle lifestyle
Source

क्रिस गेल क्रिकेट में जितना कमाते हैं उतना खर्च भी करते हैं। बता दें कि क्रिस गेल ने अपने जन्मस्थान जमैका में बहुत बड़ा बंगला खरीद रखा है जिसकी कीमत करीबन 20 करोड़ रुपए है। इस बंगले में एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं। गेल अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बंगले की खासियतों के बारे में बता चुके हैं। उनके मुताबिक उनके घर पर स्ट्रिप क्लब से लेकर छत पर स्विमिंगपूल जैसे सुविधाएं हैं। गेल का मानना है कि हर क्रिकेटर के घर पर स्ट्रिप क्लब जरूर होना चाहिए।

क्रिस गेल ने अपने बंगले का नाम ‘CG333’ रखा है जिसका मतलब आप नाम से ही समझ गए होंगे CG मतलब क्रिस गेल और 333 उनकी जर्सी का नंबर है जो आप मैदान पर देखते भी होंगे। अपने इस खास बंगले में गेल खूब मौज-मस्ती और मैच जीतकर पार्टी करते हैैं। जिसकी तस्वीरें अक्सर वो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करते हैं। गेल इस घर में अपनी पत्नी नताशा और बेटी ब्लश के साथ रहते हैं।

साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे क्रिस गेल :

View this post on Instagram

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on


गेल ने यह सब कुछ अपनी मेहनत से हासिल किया है क्योंकि वह बहुत साधारण परिवार से संबंध रखते थे और उन्होंने गरीबी में भी दिन बिताए हैं। उनके पिता डडली गेल एक आम पुलिस वाले थे और उनकी मां कॉलोनी में स्नैक्स और नमकीन बेचने का काम करती थीं। लेकिन आज गेल के पास वो सबकुछ है हर इंसान पाना चाहता है। गेल को महंगी कारों और बाइक्स का बहुत शौक है यही कारण है कि आज उनके पास मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर जैसी लक्जरी कारों तथा हार्ले डेविडसन जैसी बाइक्स का कलेक्शन हैं।

टी-20 क्रिकेट ने बदल दी क्रिस गेल की जिंदगी :

View this post on Instagram

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on


बता दें कि क्रिस गेल की सबसे ज्यादा कमाई टी-20 क्रिकेट से होती है। उनको वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुकाबले टी-20 लीगों में कहीं ज्यादा पैसा मिलता है। गेल बहुत से देशों में होने वाली टी-ट्वेंटी लीग्स में हिस्सा लेते हैं। जिसमें आईपीएल के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जमैका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के टी-20 लीग टूर्नामेंट्स शामिल हैं। गेल किंग्स XI पंजाब, लाहौर कलंदर्स, ढाका ग्लैडिएटर्स, जमैका तलावाह, मेलबर्न रेनेगेड्स, कराची किंग्स और सिडनी थंडर जैसी टीमों के लिए खेलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on


गेल ने टी-20 क्रिकेट में 12000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें 21 शतक शामिल हैं। केवल आईपीएल से ही गेल अब तक करोड़ों रुपए कमा चुके हैं। आईपीएल के 10वें सीजन में उन्हें 10 करोड़ रुपए में खरीदा गया था, हालांकि 11वें सीजन में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से सिर्फ 2 करोड़ का ही कॉन्ट्रेक्ट मिल सका। पिछले दो सालों की बात करें तो उनकी नेटवर्थ में 50 फीसदी का घाटा हुआ है। साल 2018 तक गेल की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर बताई गई थी।

यह भी पढ़ें :

गिनीज बुक में दर्ज हैं ये 7 अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर होगा आश्चर्य

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एक ऐसी बुक हैं जिसमें दुनियाभर के बहुत सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस बुक में अपना नाम शामिल करवाने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं वहीं कुछ ऐसे भाग्यशाली लोग भी हैं जिनको रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती और उनका नाम आसानी से इस बुक में दर्ज हो जाता है जैसे विश्व के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड या फिर सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड। हर साल गिनीज बुक में नए नए रिकॉर्ड्स जुड़ते रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि गिनीज बुक में कुछ ऐसे अजीबो-गरीब रिकॉर्ड्स भी है जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

सबसे लंबी पलकों का रिकॉर्ड :

world records guinness book
Source

चीन की इस महिला का नाम यू जियांक्सिया हैं और इसके नाम सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। सुनने में जरूर आपको यह अजीब किस्म का रिकॉर्ड लग रहा होगा लेकिन गिनीज बुक में ऐसे रिकॉर्ड्स की भरमार है। साल 2016 में यू जियांक्सिया की ऊपरी बांई पलक की लंबाई 12.40 सेंटीमीटर थी और 14 महीनों बाद उनकी पलक की लंबाई और बढ़ गई है।

सबसे बड़े नाखूनों का रिकॉर्ड :

world records of guinness book
Source

बचपन से हमें सिखाया जाता हैं कि नाखूनों को बड़ा ना होने दें और समय-समय पर नेलकटर से नाखून काटते रहें ताकि नाखूनों में कीटाणु जमा न हों लेकिन इस महिला को ना तो कीटाणुओं से कोई डर है और ना ही इतने बड़े नाखूनों से। इस महिला का नाम आयना विलियम्स हैं ये अमेरिका की रहने वाली है और इनके नाखून दुनिया में सबसे बड़े हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार इस महिला के नाखूनों का साइज 10.9 इंच है।

मुंह से गुब्बारे फुलाने का रिकॉर्ड :

Hunter Ewen
Source

अगर आपसे कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहें तो आप दो चार गुब्बारे तो आसानी से फुला देंगे लेकिन उसके बाद आपके मुंह में दर्द होने लगेगा। लेकिन दुनिया में एक ऐसा महानुभाव भी है जो मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का दम रखता हैं। अमेरिका के हंटर इवन नाम के व्यक्ति ने अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

सबसे बड़ा प्याज उगाने का रिकॉर्ड :

Heaviest onion in the world
Source

क्या आपने कभी ऐसा प्याज देखा है जिसको दोनों हाथ लगाकर उठाना पड़े ? यह जरूर आपको मजाक लग रहा होगा लेकिन टोनी ग्लोवर नाम का यह ब्रिटिश व्यक्ति सबसे बड़ा प्याज उगाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुका है। इन्होंने एक सामान्य प्याज से 25 गुना बड़ा प्याज उगाकर रिकार्ड बनाया है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

नाक से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड :

Khurshid Hussein world fastest nose typer
Source

आपने कीबोर्ड पर तो लोगों को बहुत तेजी से टाइपिंग करते देखा होगा। लेकिन भारत के खुर्शीद हुसैन ने नाक से कंप्यूटर पर सबसे तेज टाइप करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। कुछ लोग तो हाथ से भी अच्छी टाइपिंग नहीं कर पाते ऐसे में नाक से टाइपिंग करना कितना मुश्किल है इसकी कल्पना आप खुद कर सकते हैं। दरअसल, खुर्शीद ने कुछ सेकंड में ही 103 कैरेक्टर टाइप किये थे और उनका यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हैं।

आंख बाहर निकलने का रिकॉर्ड :

Kim Goodman
Source

आंख बाहर निकालना बहुत ही पेचीदा और डरावना किस्म का रिकॉर्ड हैं जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति डर जाए, खासतौर पर बच्चे। तस्वीर में नजर आ रही इस महिला ने अपनी आंखें बाहर निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस महिला का नाम किम गुडमैन हैं और ये अपनी आंखों को 11 मिलीमीटर (0.43 इंच) तक बाहर निकालने की क्षमता रखती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर कोई आँखों को ऐसे बाहर नहीं निकाल सकता। ऐसा करने से रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं पर दबाव पड़ता है।

शरीर पर आग लगाकर घोड़े से खिंचवाने का रिकॉर्ड :

strangest world records of guinness book
Source

गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की भूख लोगों से क्या करवा दें कुछ कहा नहीं जा सकता। इस खतरनाक रिकार्ड को जानकर आपको इस बात पर और ज्यादा यकीन हो जाएगा। दरअसल, जोसेफ टॉटलिंग नाम के इस शख्स ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए अपनी जान को भी खतरे में डाल दिया था। उन्होंने अपने शरीर को आग लगाकर एक घोड़े से 500 मीटर की दूरी तक खिंचवाया था। इसमें खतरा तो बहुत था लेकिन वो ऐसा करने में सफल रहे और उनको कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : जूस बेचने वाला शख्स कैसे बना संगीत सम्राट, जानिए गुलशन कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

भारत के 10 सबसे बड़े और प्रसिद्ध चिड़ियाघर, जहां एक बार तो जाना बनता है

जूस बेचने वाला शख्स कैसे बना संगीत सम्राट, जानिए गुलशन कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

आज हम बात कर रहे हैं भारतीय संगीत उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले संगीत सम्राट गुलशन कुमार की। अपने पिता के साथ एक छोटी सी दुकान पर फ्रूट जूस बेचने वाला गुलशन कुमार कैसे एक सफल संगीतकार बना ? आप सभी जानते हैं कि गुलशन कुमार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं और आज हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनको भुला पाना नामुमकिन है वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आईये आपको गुलशन कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

गुलशन कुमार का जीवन परिचय, Gulshan Kumar Biography :

गुलशन कुमार का जन्म 5 मई, 1951 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। शुरूआती समय में वह अपने पिता के साथ दिल्ली की दरियागंज मार्केट में फ्रूट जूस बेचा करते थे। लेकिन वह इस काम से खुश नहीं थे और उनको कुछ बड़ा करना था। जब वे 23 साल के हुए तब उन्होंने एक दुकान खोली और रिकार्ड्स और ऑडियो कैसेट बेचना शुरू कर दिया। यहीं से गुलशन कुमार के करियर की शुरुआत हुई थी।

कुछ समय बाद गुलशन कुमार ने नोएडा में खुद की म्यूजिक प्रोडेक्शन कंपनी खोली जिसका नाम सुपर कैसट इंडस्ट्रीज रखा और इसमें वह ऑडियो कैसट्स बनाकर लोगों को कम दाम में बेचने लगे। धीरे धीरे उनका कारोबार बढ़ने लगा और उनकी कैसेट्स की बहुत बिक्री होने लगी जिससे उनको अच्छा मुनाफा मिलने लगा। उस दौर में हिंदी फिल्म जगत भी खूब फल-फूल रहा था और गुलशन कुमार नोएडा से मुंबई चले आए और बॉलीवुड की फिल्मों में संगीत देना शुरू कर दिया।

पूजा-पाठ में बहुत रुचि रखते थे गुलशन कुमार :

gulshan-kumar
Source

गुलशन कुमार बहुत ही धार्मिक व्यक्ति थे और देवी देवताओं में उनका बहुत विश्वास था। फिल्म संगीत के अलावा गुलशन कुमार ने भक्ति संगीत में भी अपनी पकड़ बना ली थी उन्होंने बहुत से भजनों और हिंदू पौराणिक कथाओं से संबंधित फिल्मों और धारावाहिकों का भी प्रोडक्शन किया। आज भी आप मंदिरों में उनके बहुत से मशहूर भजन और आरती सुनते होंगे।

फिल्म निर्माण में गुलशन कुमार ने 1989 में आई फिल्म ‘लाल दुपट्टा मलमल का’ से कदम रखा। इस फिल्म का संगीत बहुत लोकप्रिय हुआ। इसके अगले साल ही 1990 में ‘आशिकी’ फिल्म रिलीज हुई जिसके गानों ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और सभी गाने बहुत ही ज्यादा मशहूर हुए। आज भी बहुत सी जगह ‘आशिकी’ फिल्म के गाने सुनने को मिल जाते हैं। सन 1991 में गुलशन कुमार द्वारा बनाई गई फिल्म ‘दिल हैं कि मानता नहीं’ आई जिसमें आमिर खान और पूजा भट्ट ने काम किया था। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके गाने जरूर सुपरहिट हुए।

गुलशन कुमार से जुड़ी कुछ खास बातें :

Gulshan Kumar Biography
Source

1. गुलशन कुमार जमीन से जुड़े आदमी थे और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा में लगाते थे। वे वैष्णो देवी के भक्त थे और उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए भोजन उपलब्ध कराता है।

2. गुलशन कुमार साल 1992-93 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अमीरों की सूची में शामिल थे। गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार भी एक जानी-मानी सिंगर हैं।

3. सुपर कैसट इंडस्ट्रीज के तहत ही गुलशन कुमार ने T-Series म्यूजिक की शुरुआत की थी जो कि भारत में म्यूजिक और विडियो का सबसे बड़ा उत्पादक है। यह भारतीय संगीत उद्योग के लगभग 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से में फैला हुआ है। इसके अलावा T-Series दुनियाभर के 24 देशों में म्यूजिक एल्बम का एक्सपोर्ट करता है। T-Series यूट्यूब पर भारत और दुनिया का सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाला चैनल हैं।

4. उन्होंने अपने छोटे भाई किशन कुमार को भी फिल्मों में उतारा और ‘बेवफा सनम’ के जरिए उनको पहचान दिलाई। इस फिल्म के गानों से ही सोनू निगम मशहूर हुए थे। बता दें कि सिंगर कुमार सानू को पहचान दिलाने का श्रेय भी गुलशन कुमार को ही जाता हैं।

Bewafa Sanam movie
Source

गुलशन कुमार ने ठुकरा दी थी अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग :

5. गुलशन कुमार ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग को सरे से नकार दिया था इसी वजह से उनकी हत्या करवा दी गई। जब अबु सलेम ने उन से हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा तो गुलशन कुमार ने मना करते हुए कहा कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे।

6. गुलशन कुमार हर रोज मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर में आरती करने जाते थे। 12 अगस्त, 1997 की सुबह जब वह पूजा करके वापिस अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनका रास्ता रोककर बोला बहुत पूजा कर ली अब ऊपर जाकर पूजा करना। इतना कहकर उस व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ गुलशन कुमार पर गोलियों से हमला कर दिया और अबू सलेम को फोन करके 10 मिनट तक गुलशन कुमार की चींखें सुनाई।

7. गुलशन कुमार का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। गुलशन कुमार की मृत्यु के बाद उनके पुत्र भूषण कुमार ने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पदभार संभाल लिया। गुलशन कुमार की हत्या के आरोप में 29 अप्रैल, 2009 को रऊफ नामक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें : अचार खाने से होती हैं ये 7 खतरनाक बीमारियां, जानने के बाद छोड़ देंगे अचार खाना

बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा, लेकिन दिलों में है जिंदा